logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लातेहार स्थित बारियातू थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में कार, पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक अर्टिगा कार कोडरमा के तिलैया डैम से डालटेनगंज में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। बारियातू थाना के सामने कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से जा भिड़ी। इस हादसे में कार सवार सकलदेव भारती (60), अनिल गिरी (40), जलेसर गिरी (12), अमित गिरी (13) और राकेश गिरी (15) गंभीर रूप से घायल हो गए।

10 hrs ago
user_PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
10 hrs ago

लातेहार स्थित बारियातू थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में कार, पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक अर्टिगा कार कोडरमा के तिलैया डैम से डालटेनगंज में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। बारियातू थाना के सामने कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से जा भिड़ी। इस हादसे में कार सवार सकलदेव भारती (60), अनिल गिरी (40), जलेसर गिरी (12), अमित गिरी (13) और राकेश गिरी (15) गंभीर रूप से घायल हो गए।

More news from झारखंड and nearby areas
  • यह घटना माधोपुर पंचायत के असराइन डैम में हुई। लेम्बो निवासी सरिता देवी (35) अपनी दो मासूम बेटियों के साथ डैम में कपड़े धोने गई थीं। कपड़े धोते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी की ओर बहने लगीं। मां को डूबता देख दोनों बेटियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। हालांकि, पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण सरिता ने महसूस किया कि उनकी बेटियों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगाकर दोनों बच्चियों को सुरक्षित किनारे की ओर धकेल दिया। बेटियां तो बच गईं, लेकिन सरिता खुद को नहीं बचा सकीं और गहरे पानी में डूब गईं। बच्चियों ने भागकर गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सरिता का शव पानी से बाहर निकाला। सतगावां थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया।
    1
    यह घटना माधोपुर पंचायत के असराइन डैम में हुई। लेम्बो निवासी सरिता देवी (35) अपनी दो मासूम बेटियों के साथ डैम में कपड़े धोने गई थीं। कपड़े धोते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी की ओर बहने लगीं।
मां को डूबता देख दोनों बेटियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। हालांकि, पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण सरिता ने महसूस किया कि उनकी बेटियों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगाकर दोनों बच्चियों को सुरक्षित किनारे की ओर धकेल दिया।
बेटियां तो बच गईं, लेकिन सरिता खुद को नहीं बचा सकीं और गहरे पानी में डूब गईं। बच्चियों ने भागकर गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सरिता का शव पानी से बाहर निकाला। सतगावां थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया।
    user_PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • हजारीबाग: गोरहर थाना क्षेत्र बेलकप्पी निवासी पत्रकार पियूष पाण्डेय एवं उनके पिता संजय पाण्डेय पर सूर्यकुंड धाम परिसर में शरारती तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में संजय पाण्डेय ने गोरहर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि ग्राम बेलकप्पी निवासी अश्विनी पाण्डेय और सुमित पाण्डेय (दोनों पिता आदित्य कुमार पाण्डेय) ने सूर्यकुंड धाम परिसर में अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी से वार कर दोनों पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया। पत्रकार पियूष पाण्डेय ने बताया कि आरोपित दोनों भाई साइबर अपराध और चोरी-ठगी से जुड़े मामलों में संलिप्त रहे हैं। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने अश्विनी पाण्डेय को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। उन्हें आशंका है कि आरोपियों को शक है कि उन्होंने पुलिस को कुछ जानकारी दी है। इसी कारण उन्हें एक अन्य बहाने से बुलाकर अपने पिता के साथ जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।
    1
    हजारीबाग:  गोरहर थाना क्षेत्र  बेलकप्पी निवासी पत्रकार पियूष पाण्डेय एवं उनके पिता संजय पाण्डेय पर सूर्यकुंड धाम परिसर में शरारती तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में संजय पाण्डेय ने गोरहर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि ग्राम बेलकप्पी निवासी अश्विनी पाण्डेय और सुमित पाण्डेय (दोनों पिता आदित्य कुमार पाण्डेय) ने सूर्यकुंड धाम परिसर में अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी से वार कर दोनों पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया। पत्रकार पियूष पाण्डेय ने बताया कि आरोपित दोनों भाई साइबर अपराध और चोरी-ठगी से जुड़े मामलों में संलिप्त रहे हैं। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने अश्विनी पाण्डेय को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। उन्हें आशंका है कि आरोपियों को शक है कि उन्होंने पुलिस को कुछ जानकारी दी है। इसी कारण उन्हें एक अन्य बहाने से बुलाकर अपने पिता के साथ जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।
    user_Mukesh Kumar Journalist
    Mukesh Kumar Journalist
    Local News Reporter डोमचांच, कोडरमा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • डैम में डूबने से महिला की मौत, बेटियों को बचाते गंवाई जान कोडरमा (सतगावां): माधोपुर पंचायत के असराइन डैम में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय सरिता देवी की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि कपड़े धोने के दौरान उनका पैर फिसल गया। मां को डूबता देख उनकी बेटियाँ बचाने दौड़ीं, तभी सरिता देवी ने साहस दिखाते हुए बेटियों को किनारे की ओर धकेल दिया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गईं। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। मृतका अपने पीछे 6 बच्चों को छोड़ गई हैं। इलाके में शोक का माहौल है।
    1
    डैम में डूबने से महिला की मौत, बेटियों को बचाते गंवाई जान
कोडरमा (सतगावां): माधोपुर पंचायत के असराइन डैम में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय सरिता देवी की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि कपड़े धोने के दौरान उनका पैर फिसल गया। मां को डूबता देख उनकी बेटियाँ बचाने दौड़ीं, तभी सरिता देवी ने साहस दिखाते हुए बेटियों को किनारे की ओर धकेल दिया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गईं।
घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। मृतका अपने पीछे 6 बच्चों को छोड़ गई हैं। इलाके में शोक का माहौल है।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Court reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • Post by Sunil Kumar journalist
    1
    Post by Sunil Kumar journalist
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में तबाही, मूंग की फसल को भारी नुकसान। गोविंदपुर (नवादा): गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार साम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खासकर मूंग की फसल को भारी क्षति पहुंची है, जिससे किसानों के बीच चिंता और मायूसी का माहौल है। अचानक आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में ओलावृष्टि भी होने लगी, जिससे खेतों में तैयार खड़ी मूंग की फसल पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई किसानों की फसल जमीन पर गिर गई जिससे किसानों को भारी नुक़सान होने की आशंका जताई जा रही है।
    1
    तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में तबाही, मूंग की फसल को भारी नुकसान।
गोविंदपुर (नवादा):
गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार साम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खासकर मूंग की फसल को भारी क्षति पहुंची है, जिससे किसानों के बीच चिंता और मायूसी का माहौल है।
अचानक आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में ओलावृष्टि भी होने लगी, जिससे खेतों में तैयार खड़ी मूंग की फसल पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई किसानों की फसल जमीन पर गिर गई जिससे किसानों को भारी नुक़सान होने की आशंका जताई जा रही है।
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    12 hrs ago
  • नरहट प्रमुख पति व शिक्षक गणेश पासवान पर अनियमितता का आरोप, जांच की मांग जिले के नरहट प्रखंड में प्रमुख पति शिक्षक गणेश पासवान से जुड़े मामले को लेकर विवाद सामने आया है। जनता दल (यू) के जिला महासचिव अविनाश कुमार कश्यप उर्फ प्रमोद सिंह द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में नरहट के प्रमुख पति एवं शिक्षक गणेश पासवान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आवेदन में कहा गया है कि गणेश पासवान सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और पंचायत समिति से जुड़े विकास कार्यों में अनियमितता बरत रहे हैं। आरोप है कि वे अधिकारियों व कर्मियों पर दबाव बनाकर अपने अनुसार कार्य करवाने की कोशिश करते हैं। आवेदन में बताया गया है कि प्रमुख पति गणेश पासवान रजौली प्रखंड में शिक्षक है उसके वाबजूद नरहट प्रखंड में अधिकांश समय डटे रह कर विभिन्न ऑफिस से कमीशन लेने के फेरा में रहते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता की कमी है तथा चयन में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। आवेदनकर्ता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि पंचायत समिति स्तर पर पारदर्शिता बनी रहे और विकास कार्य बाधित नही हो। प्रमुख पति के कार्य को लेकर पंचायत समिति सदस्य गुस्से में हैं। उन्होंने बताया कि दस पंचायत समिति सदस्य का हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर बीडीओ से शिकायत किया गया है। इसके साथ एक प्रति बीपीआरओ, थानाध्यक्ष को भी दिया है। चौदह पंचायत समिति वाला नरहट प्रखंड में दस समिति सदस्य नाराज दिख रहे हैं जिससे प्रखंड प्रमुख सुलेखा देवी की कुर्शी खतरे में दिख रही है। इस सम्बंध में बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आवेदन कार्यालय को प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    नरहट प्रमुख पति व शिक्षक गणेश पासवान पर अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
जिले के नरहट प्रखंड में प्रमुख पति शिक्षक गणेश पासवान से जुड़े मामले को लेकर विवाद सामने आया है। जनता दल (यू) के जिला महासचिव अविनाश कुमार कश्यप उर्फ प्रमोद सिंह द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी  को दिए गए आवेदन में नरहट के प्रमुख पति एवं शिक्षक गणेश पासवान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आवेदन में कहा गया है कि गणेश पासवान सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और पंचायत समिति से जुड़े विकास कार्यों में अनियमितता बरत रहे हैं। आरोप है कि वे अधिकारियों व कर्मियों पर दबाव बनाकर अपने अनुसार कार्य करवाने की कोशिश करते हैं। आवेदन में बताया गया है कि प्रमुख पति गणेश पासवान रजौली प्रखंड में  शिक्षक है उसके वाबजूद नरहट प्रखंड में अधिकांश समय डटे रह कर विभिन्न ऑफिस से कमीशन लेने के फेरा में रहते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता की कमी है तथा चयन में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। आवेदनकर्ता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि पंचायत समिति स्तर पर पारदर्शिता बनी रहे और विकास कार्य बाधित नही हो। प्रमुख पति के कार्य को लेकर पंचायत समिति सदस्य गुस्से में हैं। उन्होंने बताया कि दस पंचायत समिति सदस्य का हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर बीडीओ से शिकायत किया गया है। इसके साथ एक प्रति बीपीआरओ, थानाध्यक्ष को भी दिया है। चौदह पंचायत समिति वाला नरहट प्रखंड में दस समिति सदस्य नाराज दिख रहे हैं जिससे प्रखंड प्रमुख सुलेखा देवी की कुर्शी खतरे में दिख रही है। 
इस सम्बंध में बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आवेदन कार्यालय को प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Dr Vivek kumar पत्रकार
    Dr Vivek kumar पत्रकार
    नरहट, नवादा, बिहार•
    17 hrs ago
  • जानकारी के अनुसार, एक अर्टिगा कार कोडरमा के तिलैया डैम से डालटेनगंज में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। बारियातू थाना के सामने कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से जा भिड़ी। इस हादसे में कार सवार सकलदेव भारती (60), अनिल गिरी (40), जलेसर गिरी (12), अमित गिरी (13) और राकेश गिरी (15) गंभीर रूप से घायल हो गए।
    1
    जानकारी के अनुसार, एक अर्टिगा कार कोडरमा के तिलैया डैम से डालटेनगंज में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। बारियातू थाना के सामने कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी।
टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से जा भिड़ी। इस हादसे में कार सवार सकलदेव भारती (60), अनिल गिरी (40), जलेसर गिरी (12), अमित गिरी (13) और राकेश गिरी (15) गंभीर रूप से घायल हो गए।
    user_PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.