Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांकेर कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण के निर्देश 31 अगस्त सोमवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार, कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में, जिलेभर से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर 45 आवेदन प्रस्तुत किए। जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी और अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे ने,संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास, फसल बीमा, स्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष, सड़क मरम्मत, सीसी सड़क व नाली निर्माण, आधार कार्ड में नाम जोड़ने, धान खरीदी केंद्र खोलने और नलकूप खनन हेतु अनुदान सहित विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन मिले। अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।।
Ashish parihar
कांकेर कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण के निर्देश 31 अगस्त सोमवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार, कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में, जिलेभर से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर 45 आवेदन प्रस्तुत किए। जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी और अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे ने,संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास, फसल बीमा, स्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष, सड़क मरम्मत, सीसी सड़क व नाली निर्माण, आधार कार्ड में नाम जोड़ने, धान खरीदी केंद्र खोलने और नलकूप खनन हेतु अनुदान सहित विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन मिले। अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कोंडागांव: जोबा में 30 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण, स्वरोजगार की ओर बढ़े कदम कोण्डागांव के ग्राम पंचायत जोबा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत 30 महिला स्व-सहायता समूह सदस्यों के लिए एक माह का सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया गया है। प्रशिक्षण में महिलाओं को सूट, ब्लाउज, साड़ी सेट सहित विभिन्न वस्त्रों की सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर गांव में ही स्वरोजगार से जोड़ना, उनकी आय बढ़ाना और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। साथ ही महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में भी आगे बढ़ सकेंगी।1
- मुरूमसिल्ली बांध के ऑटोमैटिक गेट खुले, अद्भुत नजारा देखने उमड़े पर्यटक धमतरी। लगातार बारिश के बाद मुरूमसिल्ली बांध लबालब होने पर ऑटोमैटिक गेट खुल गए हैं। गेट खुलते ही सायफन स्पिलवे से पानी की धार निकलने लगी, जिससे बांध का नजारा आकर्षण का केंद्र बन गया। इसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक और आसपास के लोग पहुंच रहे हैं। पानी की तेज धार और प्राकृतिक दृश्य लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। जिले के प्रमुख जलाशयों में भी जलभराव की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गंगरेल, दुधावा और सोंढूर जलाशयों में पानी की स्थिति को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। जलाशयों में बढ़ते जलस्तर से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।1
- मोदीपुरम के फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल की शर्मनाक और गंभीर लापरवाही ! सिसोला खुर्द के रहने वाले हारून अली के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज़ की जान के साथ खिलवाड़ किया और बिना परिजनों को बताए एम्बुलेंस में लेकर चुपचाप फरार होने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने परिजनों को सचेत कर दिया। ऐसे गैर-जिम्मेदार अस्पतालों से सावधान रहें। प्रशासन से मांग है कि मामले 🇮🇳,,,, मोदीपुरम के फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल की शर्मनाक और गंभीर लापरवाही ! सिसोला खुर्द के रहने वाले हारून अली के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज़ की जान के साथ खिलवाड़ किया और बिना परिजनों को बताए एम्बुलेंस में लेकर चुपचाप फरार होने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने परिजनों को सचेत कर दिया। ऐसे गैर-जिम्मेदार अस्पतालों से सावधान रहें। प्रशासन से मांग है कि मामले 🇮🇳 की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए! #DAINIK NEWS#Modipuram #gsedicalNegligence ...1
- राहगीर का रास्ता रोककर मारपीट, लूट और वाहन में तोड़फोड़ गोबरा नवापारा पुलिस ने 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 04 अपचारी बालक भी पकड़ाए नवापारा राजिम। थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने राहगीर का रास्ता रोककर मारपीट करने, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने, वाहन में तोड़फोड़ करने तथा मोबाइल फोन लूटने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, प्रकरण में शामिल 04 अपचारी विधि से संघर्षरत बालकों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार ग्राम चिल्हाती, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर निवासी रोहित कुमार यादव (40 वर्ष) ने 30 अगस्त 2026 को थाना गोबरा नवापारा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 29 अगस्त की रात करीब 1 बजे वह अपने टुफान वाहन क्रमांक CG 04 QR 4710 से ग्राम चिल्हाती से धमतरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम कुर्रा, गोबरा नवापारा के पास करीब 09 लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू, डंडे एवं हाथ-मुक्के से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके वाहन में तोड़फोड़ कर करीब 16 हजार रुपये की क्षति पहुंचाई तथा एक मोबाइल फोन भी लूट लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत धारा 126(2), 296, 115(2), 118(1), 351(2), 310(2), 324(4), 111 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। ये आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में सागर साहू (22), पिता कमल साहू, वार्ड नं. 01 गोबरा बस्ती; चंदन यादव (19), पिता दिनेश यादव, वार्ड नं. 21 शीतलापारा नवापारा; टीकम साहू (19), पिता राम मिलन साहू, वार्ड नं. 14 तर्री; मुकेश नगराची (19), पिता यशवंत नगराची, शीतलापारा नवापारा तथा घनश्याम निषाद (19), पिता अर्जुन निषाद, खेलीपारा नवापारा को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल 04 अपचारी विधि से संघर्षरत बालकों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। विवेचना के दौरान आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, डंडा एवं मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य तथ्यों एवं व्यक्तियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।1
- स्कूली बच्चों और बस सवारियों की बची बाल बाल जान बस की पट्टे अचानक से टूटी कांसाबेल में बड़ा सड़क हादसा | बाल-बाल बची 20 से अधिक यात्रियों की जान चलती बस का अचानक पट्टा टूटने से संतुलन बिगड़ा और सुपर डीलक्स बस हाईवे पर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वाहनों के मेंटेनेंस और सुरक्षा1
- छतौद में फैक्ट्री लगाने की कोशिश का ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध ग्राम सभा ने NOC देने से किया साफ इंकार, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन छतौद। ग्राम पंचायत छतौद में तारणी स्टील LLP द्वारा औद्योगिक प्लांट स्थापित करने के प्रयास का ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ा विरोध किया है। कंपनी द्वारा गांव की लगभग 27 एकड़ भूमि में प्लांट स्थापित करने के लिए ग्राम पंचायत से NOC की मांग की गई थी, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने ग्राम सभा में अपना स्पष्ट मत रखते हुए NOC नहीं देने का प्रस्ताव पारित किया। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि गांव की जमीन केवल उद्योग लगाने के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों, कृषि एवं पशुधन के लिए सुरक्षित रहनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि उद्योग के नाम पर गांव की बेशकीमती जमीन को निजी कंपनियों के हवाले करने का निर्णय किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शासन-प्रशासन से मांग की कि छतौद में किसी भी प्रकार के औद्योगिक प्लांट अथवा फैक्ट्री की स्थापना की अनुमति न दी जाए। ग्रामीणों ने शासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ग्राम सभा के प्रस्ताव और ग्रामीणों की भावनाओं को दरकिनार कर छतौद में किसी फैक्ट्री की स्थापना अथवा भूमि का औद्योगिक उपयोग करने की कोशिश की गई, तो इसका व्यापक स्तर पर विरोध किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें विकास से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन विकास के नाम पर गांव की जमीन, पर्यावरण और भविष्य से समझौता कतई मंजूर नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि छतौद में यदि शासन को कोई जनहितकारी निर्माण करना ही है तो अस्पताल, कॉलेज, स्कूल या अन्य सार्वजनिक उपयोग की सुविधा विकसित की जाए, जिसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिले। लेकिन किसी निजी उद्योग के लिए गांव की जमीन और चारागाह को सुरक्षित रखने की मांग से पीछे नहीं हटेंगे। “ग्राम सभा का निर्णय सर्वोपरि है, छतौद की जमीन पर उद्योग नहीं लगने देंगे।” इस दौरान ग्रामवासी, पंचायत प्रतिनिधि, विधायक प्रत्याशी महेश साहू एवं जिला पंचायत प्रत्याशी अविराज साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में औद्योगिक प्लांट का विरोध किया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि छतौद की भूमि को भविष्य में औद्योगिक प्रयोजनों के लिए चिन्हित अथवा आवंटित न किया जाए और गांव की चारागाह एवं कृषि उपयोग की भूमि को स्थायी रूप से सुरक्षित रखा जाए। ग्रामीणों का स्पष्ट संदेश है— “विकास के नाम पर विनाश मंजूर नहीं, गांव की जमीन बिकने नहीं देंगे और ग्राम सभा के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने देंगे।”4
- कांकेर कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण के निर्देश 31 अगस्त सोमवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार, कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में, जिलेभर से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर 45 आवेदन प्रस्तुत किए। जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी और अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे ने,संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास, फसल बीमा, स्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष, सड़क मरम्मत, सीसी सड़क व नाली निर्माण, आधार कार्ड में नाम जोड़ने, धान खरीदी केंद्र खोलने और नलकूप खनन हेतु अनुदान सहित विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन मिले। अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।।1
- कोंडागांव: केशकाल के किसानों को बड़ी सौगात, 3 नए धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी केशकाल विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की खबर है। विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों के बाद प्रथम चरण में 3 नवीन धान खरीदी केंद्रों को स्वीकृति मिली है। चिंगनार, बाड़ागांव और सालेभाट में नए केंद्र बनाए जाएंगे। इससे किसानों को नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिलेगी और परिवहन खर्च व समय की बचत होगी। वहीं, शेष 9 प्रस्तावित केंद्रों की स्वीकृति के लिए भी प्रयास जारी हैं।1
- तिल्दा-नेवरा में शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 3 जेल भेजे गए तिल्दा-नेवरा में सार्वजनिक स्थान पर वाद-विवाद और मारपीट कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। मामला 31 अगस्त का है। शासकीय अस्पताल के सामने मेन रोड पर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देने का प्रयास किया। लेकिन समझाइश के बावजूद विवाद करने वाले लोग दोबारा मारपीट और शांति भंग करने पर उतारू हो गए। इसके बाद तिल्दा-नेवरा पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद उपकार देवार, तुलसी बाई देवार और लोभी देवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।2