Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोंडागांव: केशकाल के किसानों को बड़ी सौगात, 3 नए धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी केशकाल विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की खबर है। विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों के बाद प्रथम चरण में 3 नवीन धान खरीदी केंद्रों को स्वीकृति मिली है। चिंगनार, बाड़ागांव और सालेभाट में नए केंद्र बनाए जाएंगे। इससे किसानों को नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिलेगी और परिवहन खर्च व समय की बचत होगी। वहीं, शेष 9 प्रस्तावित केंद्रों की स्वीकृति के लिए भी प्रयास जारी हैं।
Tomesh Rana
कोंडागांव: केशकाल के किसानों को बड़ी सौगात, 3 नए धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी केशकाल विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की खबर है। विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों के बाद प्रथम चरण में 3 नवीन धान खरीदी केंद्रों को स्वीकृति मिली है। चिंगनार, बाड़ागांव और सालेभाट में नए केंद्र बनाए जाएंगे। इससे किसानों को नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिलेगी और परिवहन खर्च व समय की बचत होगी। वहीं, शेष 9 प्रस्तावित केंद्रों की स्वीकृति के लिए भी प्रयास जारी हैं।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- न्यायिक कर्मचारी कालोनी सिंगारभाट में निकला 10 फिट का अजगर,वीडियो वायरल 1 सितम्बर सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार,जिले में लगातार जंगली जानवरों और, जीव जंतु के रिहायशी इलाके में निकलने से लोगो में दहशद का माहौल है, पता नहीं घर के आसपास या घर में कौन सा जंगली जानवर या जीव जन्तु घुस जाए, इस बात की चिंता सभी को सताते रहता है। बीती रात यानि 31 अगस्त की रात्रि,न्यायिक कर्मचारी कालोनी सिंगारभाट में लगभग 10 फीट लंबा अजगर निकल आया।जिसे देख कर कालोनी वालों में दहशद फ़ैल गई।कालोनी में अजगर निकलने खबर फैलते ही, अजगर को देखने के लिए लोगो की भीड़ इक्ट्ठा हो गई, 10 फीट लंबे अजगर को देख सभी हैरान हो गए। और किसी ने अजगर का वीडियो बना कर,सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।1
- मुरूमसिल्ली बांध के ऑटोमैटिक गेट खुले, अद्भुत नजारा देखने उमड़े पर्यटक धमतरी। लगातार बारिश के बाद मुरूमसिल्ली बांध लबालब होने पर ऑटोमैटिक गेट खुल गए हैं। गेट खुलते ही सायफन स्पिलवे से पानी की धार निकलने लगी, जिससे बांध का नजारा आकर्षण का केंद्र बन गया। इसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक और आसपास के लोग पहुंच रहे हैं। पानी की तेज धार और प्राकृतिक दृश्य लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। जिले के प्रमुख जलाशयों में भी जलभराव की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गंगरेल, दुधावा और सोंढूर जलाशयों में पानी की स्थिति को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। जलाशयों में बढ़ते जलस्तर से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।1
- गरियाबंद - चिंगरा पगार का मनोरम दृश्य, सभी को लुभाते हुए। #gariyaband #chingrapagar #झरना गरियाबंद - चिंगरा पगार सभी को लुभाने वाला नजारा । #gariyaband #chingrapagar1
- शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार ▪️ *शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने प्रार्थी एवं उसके परिवार के 10 सदस्यों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे।* ▪️ *आरोपी द्वारा 1,03,60,000 रुपये वापस किए गए, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं कर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया।* ▪️ *शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।* ▪️ *आरोपी की निशानदेही एवं प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों के संकलन की कार्रवाई के दौरान उसका मोबाइल फोन जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।* मुख्य बिंदु दिनांक 29.08.2026 को प्राप्त शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 420 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संक्षिप्त विवरण प्रार्थी कृष्ण कुमार चंद्राकर, उम्र 56 वर्ष, निवासी प्रेम सागर चौक, वार्ड क्रमांक 06, बैगापारा दुर्ग द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत के अनुसार आरोपी प्रकाश सिन्हा द्वारा स्वयं की शेयर ट्रेडिंग कंपनी संचालित करने तथा उसमें राशि निवेश करने पर अधिक मुनाफा प्राप्त होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के कुल 10 सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया। आरोपी द्वारा दिनांक 24.11.2021 से 13.01.2022 के मध्य विभिन्न बैंक खातों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए गए। इनमें से 1,03,60,000 रुपये परिवार के सदस्यों के खातों में वापस किए गए, जबकि शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं किए गए। शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में वित्तीय लेन-देन एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन जारी है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया तथा विभिन्न बैंक खातों से राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवाकर उसमें से कुछ राशि वापस की गई और शेष राशि वापस नहीं की गई। घटना स्थल प्रार्थी का मकान, प्रेम सागर चौक, वार्ड क्रमांक 06, बैगापारा दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र। आरोपी का नाम 1. प्रकाश सिन्हा, उम्र 32 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, तहसील भिलाई-03, जिला दुर्ग (छ.ग.), हाल ग्राम कोनार, मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)। जप्त सामग्री 1. आरोपी का 01 मोबाइल फोन। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा शिकायत प्राप्त होने के बाद आरोपी की त्वरित पतासाजी, गिरफ्तारी तथा प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों के संकलन हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन निवेश अथवा किसी भी वित्तीय योजना में निवेश करने से पूर्व संबंधित कंपनी एवं व्यक्ति की विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें। अधिक मुनाफे के लालच में बिना सत्यापन राशि ट्रांसफर न करें तथा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। —0000—2
- मोदीपुरम के फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल की शर्मनाक और गंभीर लापरवाही ! सिसोला खुर्द के रहने वाले हारून अली के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज़ की जान के साथ खिलवाड़ किया और बिना परिजनों को बताए एम्बुलेंस में लेकर चुपचाप फरार होने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने परिजनों को सचेत कर दिया। ऐसे गैर-जिम्मेदार अस्पतालों से सावधान रहें। प्रशासन से मांग है कि मामले 🇮🇳,,,, मोदीपुरम के फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल की शर्मनाक और गंभीर लापरवाही ! सिसोला खुर्द के रहने वाले हारून अली के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज़ की जान के साथ खिलवाड़ किया और बिना परिजनों को बताए एम्बुलेंस में लेकर चुपचाप फरार होने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने परिजनों को सचेत कर दिया। ऐसे गैर-जिम्मेदार अस्पतालों से सावधान रहें। प्रशासन से मांग है कि मामले 🇮🇳 की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए! #DAINIK NEWS#Modipuram #gsedicalNegligence ...1
- राहगीर का रास्ता रोककर मारपीट, लूट और वाहन में तोड़फोड़ गोबरा नवापारा पुलिस ने 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 04 अपचारी बालक भी पकड़ाए नवापारा राजिम। थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने राहगीर का रास्ता रोककर मारपीट करने, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने, वाहन में तोड़फोड़ करने तथा मोबाइल फोन लूटने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, प्रकरण में शामिल 04 अपचारी विधि से संघर्षरत बालकों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार ग्राम चिल्हाती, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर निवासी रोहित कुमार यादव (40 वर्ष) ने 30 अगस्त 2026 को थाना गोबरा नवापारा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 29 अगस्त की रात करीब 1 बजे वह अपने टुफान वाहन क्रमांक CG 04 QR 4710 से ग्राम चिल्हाती से धमतरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम कुर्रा, गोबरा नवापारा के पास करीब 09 लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू, डंडे एवं हाथ-मुक्के से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके वाहन में तोड़फोड़ कर करीब 16 हजार रुपये की क्षति पहुंचाई तथा एक मोबाइल फोन भी लूट लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत धारा 126(2), 296, 115(2), 118(1), 351(2), 310(2), 324(4), 111 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। ये आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में सागर साहू (22), पिता कमल साहू, वार्ड नं. 01 गोबरा बस्ती; चंदन यादव (19), पिता दिनेश यादव, वार्ड नं. 21 शीतलापारा नवापारा; टीकम साहू (19), पिता राम मिलन साहू, वार्ड नं. 14 तर्री; मुकेश नगराची (19), पिता यशवंत नगराची, शीतलापारा नवापारा तथा घनश्याम निषाद (19), पिता अर्जुन निषाद, खेलीपारा नवापारा को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल 04 अपचारी विधि से संघर्षरत बालकों को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। विवेचना के दौरान आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, डंडा एवं मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य तथ्यों एवं व्यक्तियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।1
- कोंडागांव: केशकाल के किसानों को बड़ी सौगात, 3 नए धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी केशकाल विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की खबर है। विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों के बाद प्रथम चरण में 3 नवीन धान खरीदी केंद्रों को स्वीकृति मिली है। चिंगनार, बाड़ागांव और सालेभाट में नए केंद्र बनाए जाएंगे। इससे किसानों को नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिलेगी और परिवहन खर्च व समय की बचत होगी। वहीं, शेष 9 प्रस्तावित केंद्रों की स्वीकृति के लिए भी प्रयास जारी हैं।1
- कांकेर कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण के निर्देश 31 अगस्त सोमवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार, कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में, जिलेभर से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर 45 आवेदन प्रस्तुत किए। जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी और अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे ने,संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास, फसल बीमा, स्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष, सड़क मरम्मत, सीसी सड़क व नाली निर्माण, आधार कार्ड में नाम जोड़ने, धान खरीदी केंद्र खोलने और नलकूप खनन हेतु अनुदान सहित विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन मिले। अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।।1
- स्कूली बच्चों और बस सवारियों की बची बाल बाल जान बस की पट्टे अचानक से टूटी कांसाबेल में बड़ा सड़क हादसा | बाल-बाल बची 20 से अधिक यात्रियों की जान चलती बस का अचानक पट्टा टूटने से संतुलन बिगड़ा और सुपर डीलक्स बस हाईवे पर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वाहनों के मेंटेनेंस और सुरक्षा1