logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीमाना के पास नेशनल हाईवे पर ट्रक पलटा, चालक-परिचालक गंभीर घायल सिरोही। रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना के पास नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए दौड़ लगाई और नेशनल हाईवे की एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को आबूरोड ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और नेशनल हाईवे के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पलटे ट्रक के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। बाद में नेशनल हाईवे कर्मचारियों ने क्रेन की सहायता से ट्रक को सड़क किनारे हटाया, जिसके बाद यातायात को फिर से सुचारू कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

2 hrs ago
user_Journalist arif Pathan
Journalist arif Pathan
पत्रकार Pindwara, Sirohi•
2 hrs ago

भीमाना के पास नेशनल हाईवे पर ट्रक पलटा, चालक-परिचालक गंभीर घायल सिरोही। रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना के पास नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए दौड़ लगाई और नेशनल हाईवे की एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को आबूरोड ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और नेशनल हाईवे के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पलटे ट्रक के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। बाद में नेशनल हाईवे कर्मचारियों ने क्रेन की सहायता से ट्रक को सड़क किनारे हटाया, जिसके बाद यातायात को फिर से सुचारू कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • होली पर्व को लेकर महिला गैर नृत्य कार्यक्रम हुआ भव्य आयोजित इस दौरान रंगारंग क्षत्रिया लेकर गैर नृत्य करती महिलाएं
    1
    होली पर्व को लेकर महिला गैर नृत्य कार्यक्रम हुआ भव्य आयोजित इस दौरान रंगारंग क्षत्रिया लेकर गैर नृत्य करती महिलाएं
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • बाली उपखण्ड के कोठार गांव काम्बेश्वर महादेव 36 कोम की गैर रबारी समाज की वेशभूषा मे नृत्य उपखण्ड बाली क्षेत्र कोठार गांव मे गैर नृत्य का इतिहास सालों से चलता आ रहा है कोठार गांव मै होली चौक के प्रागण मै गोल घेरे में गैर नृत्य की संरचना सालों से चली आ रही है गैर नृत्य करने वालें ‘गैरिया’ होली से प्रारम्भ होता है तथा 7दिन तक चलता है यह बाली क्षेत्र कोठार गांव प्रसिद्ध रबारी लोक नृत्य कला जो पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप से गोल घेरा बनाकर ढोल थाली से आदि वाद्ययंत्रों के साथ हाथों में डंडा लकड़ी लेकर किया इस नृत्य को देखने लोग गांव से सैकड़ो आते है मारवाड़ के गैरिये नृत्यकार सफेद अंगरखी, धोती व सिर पर लाल पगड़ी धारण कर आते हैं लाइन से गोल घेरा लगाकर पुरुष एक साथ मिलकर वृत्ताकार रूप में नृत्य करते- इसे बोलते की मारवाड़ी गैर नृत्य की मूल रचना एक ही प्रकार है मण्डल में लगातार हाथो मे लकड़ी से ताल से ताल मिलाकर चलते है गैरिया अन्य रूप रबारी संस्कृति को प्रदर्शित करता है कोठार की प्रसिद्ध गैर नृत्य है
    1
    बाली उपखण्ड के कोठार गांव काम्बेश्वर महादेव 36 कोम की गैर रबारी समाज की वेशभूषा मे नृत्य
उपखण्ड बाली क्षेत्र कोठार गांव मे गैर नृत्य का इतिहास सालों से चलता आ रहा है कोठार गांव मै होली चौक के प्रागण मै गोल घेरे में गैर नृत्य की संरचना सालों से चली आ रही है गैर नृत्य करने वालें ‘गैरिया’ होली से प्रारम्भ होता है  तथा 7दिन तक चलता है यह बाली क्षेत्र कोठार गांव प्रसिद्ध रबारी लोक नृत्य कला जो पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप से गोल घेरा बनाकर ढोल थाली से आदि वाद्ययंत्रों के साथ हाथों में डंडा लकड़ी लेकर किया इस नृत्य को देखने लोग गांव से सैकड़ो आते है मारवाड़ के गैरिये नृत्यकार सफेद अंगरखी, धोती व सिर पर लाल पगड़ी धारण कर आते हैं लाइन से गोल घेरा लगाकर पुरुष एक साथ मिलकर वृत्ताकार रूप में नृत्य करते- इसे बोलते की मारवाड़ी गैर नृत्य की मूल रचना एक ही प्रकार है मण्डल में लगातार हाथो मे लकड़ी से ताल से ताल मिलाकर चलते है गैरिया अन्य रूप रबारी संस्कृति को प्रदर्शित करता है कोठार की प्रसिद्ध गैर नृत्य है
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Lake City News Rajasthan
    1
    Post by Lake City News Rajasthan
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • मादा में कपाया परिवारों की ऐतिहासिक बैठक, सामाजिक सुधार के लिए सख्त नियम लागू
    1
    मादा में कपाया परिवारों की ऐतिहासिक बैठक, सामाजिक सुधार के लिए सख्त नियम लागू
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • जालौर के निकट गोदन गांव के मुख्य सड़क मार्ग पर एक वाहन की टक्कर से महिला घायल हुई जिसको नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने उपचार के लिए सुमेरपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचा जहां पर महिला का उपचार जारी है वही आपको बता दे की घायल महिला गरीब वर्ग से हैं तो इसको जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की भी गुहार लगाई गई है
    1
    जालौर के निकट गोदन गांव के मुख्य सड़क मार्ग पर एक वाहन की टक्कर से महिला घायल हुई जिसको नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने उपचार के लिए सुमेरपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचा जहां पर महिला का उपचार जारी है वही आपको बता दे की घायल महिला गरीब वर्ग से हैं तो इसको जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की भी गुहार लगाई गई है
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • माहेश्वरी कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व, महेश गार्डन में रंगारंग आयोजन भीनमाल (विक्रम राठी) शहर की माहेश्वरी कॉलोनी में रंगों का पावन पर्व होली धूमधाम एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में विधि-विधानपूर्वक होलिका दहन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन के पश्चात समाज के प्रमुखजनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। अगले दिन रंगोत्सव के अवसर पर समाज के अग्रणी सदस्य घर-घर जाकर कलर की होली खेलते नजर आए। होली का मुख्य आयोजन महेश गार्डन में सम्पन्न हुआ, जहां समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से रंग-गुलाल खेलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे वातावरण में उमंग छा गई। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष महादेव राठी, सचिव भगवानदास राठी, पूर्व अध्यक्ष सवाईलाल मुहंता, महेश चांडक, ओमप्रकाश गिगल, आनंद भूतड़ा, ओमप्रकाश शारदा, कैलाश शारदा, अशोक चांडक, कमलेश राठी, किशोर कुमार, सुरेश चांडक, चेतन कुमार, अरुण कुमार एवं मनीष राठी सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित यह होली महोत्सव सामाजिक एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता नजर
    4
    माहेश्वरी कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व, महेश गार्डन में रंगारंग आयोजन
भीनमाल (विक्रम राठी) शहर की माहेश्वरी कॉलोनी में रंगों का पावन पर्व होली धूमधाम एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में विधि-विधानपूर्वक होलिका दहन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।
होलिका दहन के पश्चात समाज के प्रमुखजनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। अगले दिन रंगोत्सव के अवसर पर समाज के अग्रणी सदस्य घर-घर जाकर कलर की होली खेलते नजर आए।
होली का मुख्य आयोजन महेश गार्डन में सम्पन्न हुआ, जहां समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से रंग-गुलाल खेलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे वातावरण में उमंग छा गई।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष महादेव राठी, सचिव भगवानदास राठी, पूर्व अध्यक्ष सवाईलाल मुहंता, महेश चांडक, ओमप्रकाश गिगल, आनंद भूतड़ा, ओमप्रकाश शारदा, कैलाश शारदा, अशोक चांडक, कमलेश राठी, किशोर कुमार, सुरेश चांडक, चेतन कुमार, अरुण कुमार एवं मनीष राठी सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित यह होली महोत्सव सामाजिक एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता नजर
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    54 min ago
  • सरूपगंज। कस्बे में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में सामूहिक होली का आयोजन किया गया । जिसमें सभी व्यापारियों सहित कस्बे के आम जन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। डीजे पर होली गीतों के बीच माहौल पूरी तरह रंगों में खुशियों से भरा नजर आया। आयोजन ने सामाजिक एकता परिचय देते हुए होली के पर्व को यादगार बना दिया।
    1
    सरूपगंज। कस्बे में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में सामूहिक होली का आयोजन किया गया ।
जिसमें सभी व्यापारियों सहित कस्बे के आम जन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। 
डीजे पर होली गीतों के बीच माहौल पूरी तरह रंगों में खुशियों से भरा नजर आया।
आयोजन ने सामाजिक एकता परिचय देते हुए होली के पर्व को यादगार बना दिया।
    user_Journalist arif Pathan
    Journalist arif Pathan
    पत्रकार Pindwara, Sirohi•
    23 hrs ago
  • उदयपुर। होली के त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उदयपुर पुलिस द्वारा सख्त निगरानी के बीच थाना सविना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तलवार और एक चाकू जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थानाधिकारी सविना मय टीम ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दहशत फैलाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैलाश (निवासी बलीचा बाईपास), जयप्रकाश उर्फ प्रिन्स (निवासी महाराज का अखाड़ा, सविना) तथा गौरव सिंह (निवासी कालका माता रोड, पायडा) को गिरफ्तार किया। इनमें जयप्रकाश उर्फ प्रिन्स आदतन अपराधी व हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। तीनों आरोपियों के खिलाफ 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    1
    उदयपुर। होली के त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उदयपुर पुलिस द्वारा सख्त निगरानी के बीच थाना सविना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तलवार और एक चाकू जब्त किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थानाधिकारी सविना मय टीम ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दहशत फैलाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैलाश (निवासी बलीचा बाईपास), जयप्रकाश उर्फ प्रिन्स (निवासी महाराज का अखाड़ा, सविना) तथा गौरव सिंह (निवासी कालका माता रोड, पायडा) को गिरफ्तार किया। इनमें जयप्रकाश उर्फ प्रिन्स आदतन अपराधी व हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।
तीनों आरोपियों के खिलाफ 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • मारवाड़ योद्धा जोन की एयू बनो चैम्पियन की सभी खेल लोकेशनों पर होली का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। जोन खेल सुपर कोच कन्हैयालाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एथलेटिक्स कोच पूजा सिंह के सानिध्य में आहोर लोकेशन पर,फुटबॉल कोच उत्तम काबावत के सानिध्य में भीनमाल लोकेशन पर, फुटबॉल कोच प्रदीप कुमार के सानिध्य में सुमेरपुर लोकेशन पर,थ्रोबाल कोच कैलाशचंद्र के सानिध्य में बादनवाड़ी लोकेशन पर, एथलेटिक्स कोच झालाराम राणा के सानिध्य में सायला लोकेशन पर,एथलेटिक्स कोच पारती चौहान के सानिध्य में सिरोही लोकेशन पर व मुक्केबाजी वुशू खिलाड़ियों ने जालोर लोकेशन पर अबीर व गुलाल के साथ होली के पर्व का आनन्द लिया।मारवाड़ योद्धा जोन के सुपरकोच कन्हैयालाल मिश्रा ने फाल्गुली मस्ती व देशभक्ति से सराबोर गीत, थे खेलो लाल गुलाल,होली नित आवे व हां रे होली आई रे गीतों की खिलाड़ियों के साथ सामूहिक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के दौरान मुक्केबाज खिलाड़ी अनिता कुमारी, भावेश कुमार, चेतन कुमार व उत्कर्ष मिश्रा ने होली पर्व के बारे में अपने विचार प्रकट किये।होली गीतों की मिठास के बाद सभी खिलाड़ियों ने जमकर होली खेली।उसके बाद उपस्थित सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी।
    2
    मारवाड़ योद्धा जोन की एयू बनो चैम्पियन की सभी खेल लोकेशनों पर होली का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया।
जोन खेल सुपर कोच कन्हैयालाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एथलेटिक्स कोच पूजा सिंह के सानिध्य में आहोर लोकेशन पर,फुटबॉल कोच उत्तम काबावत के सानिध्य में भीनमाल लोकेशन पर, फुटबॉल कोच प्रदीप कुमार के सानिध्य में सुमेरपुर लोकेशन पर,थ्रोबाल कोच  कैलाशचंद्र के सानिध्य में बादनवाड़ी लोकेशन पर, एथलेटिक्स कोच झालाराम राणा के सानिध्य में सायला लोकेशन पर,एथलेटिक्स कोच पारती चौहान के सानिध्य में सिरोही लोकेशन पर व मुक्केबाजी वुशू खिलाड़ियों ने जालोर लोकेशन पर अबीर व गुलाल के साथ होली के पर्व का आनन्द लिया।मारवाड़ योद्धा जोन के सुपरकोच कन्हैयालाल मिश्रा ने फाल्गुली मस्ती व देशभक्ति से सराबोर गीत, थे खेलो लाल गुलाल,होली नित आवे व हां रे होली आई रे गीतों की खिलाड़ियों के साथ सामूहिक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के दौरान मुक्केबाज खिलाड़ी अनिता कुमारी, भावेश कुमार, चेतन कुमार व उत्कर्ष मिश्रा ने होली पर्व के बारे में अपने विचार प्रकट किये।होली गीतों की मिठास के बाद सभी खिलाड़ियों ने जमकर होली खेली।उसके बाद उपस्थित सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.