logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाली जाड़न टोल के पास जंगल में मिला 10 दिन पुराना कंकाल, सिर नोचा

2 hrs ago
user_REPORTER RJ24
REPORTER RJ24
पत्रकार सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
2 hrs ago

पाली जाड़न टोल के पास जंगल में मिला 10 दिन पुराना कंकाल, सिर नोचा

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नरेश मालवीय, सुमेरपुर । नगर के जवाई बांध रोड पर गुरुवार सुबह बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि वाहन नहीं पलटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे एक निजी स्कूल का वाहन विद्यार्थियों को लेकर जवाई बांध रोड से गुजर रहा था। उंदरी की अाैर जाने वाले मार्ग से पहले राजगुरू सर्कल साईड से तेज गति से आ रहे अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने ले गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध बजरी से भरे वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने की भी मांग उठाई है, ताकि घटनाओं की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
    2
    नरेश मालवीय, 
सुमेरपुर । नगर के जवाई बांध रोड पर गुरुवार सुबह बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि वाहन नहीं पलटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे एक निजी स्कूल का वाहन विद्यार्थियों को लेकर जवाई बांध रोड से गुजर रहा था। उंदरी की अाैर जाने वाले मार्ग से पहले राजगुरू सर्कल साईड से तेज गति से आ रहे अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने ले गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध बजरी से भरे वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने की भी मांग उठाई है, ताकि घटनाओं की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • आबूरोड। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 में गुरुवार को कचरे के ढेर में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। आग की चिंगारी पास ही स्थित एक मकान तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते घर में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, जिस घर में आग लगी वह कैलाश प्रजापति का बताया जा रहा है, जो बस स्टैंड के समीप लोरी लगाकर फल बेचने का कार्य करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लूनियापुर क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में कचरे में आग लगी हुई थी। तेज हवा के चलते उसकी चिंगारियां आसपास के रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं और एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को घेर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका के फायर प्रभारी जसवंत कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अग्निशमन वाहन मौके पर रवाना किया। थोड़ी ही देर में नगर पालिका की दोनों दमकलें घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर भी खतरे में आ गया था। हालांकि, फायरकर्मियों की सूझबूझ से समय रहते सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। करीब कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे। आग बुझाने में फायरकर्मी चिराग परिहार, अरुण चांवरिया, नवीन कुमार, गौतम बंजारा, हरीश चौहान और कमल कुमार की अहम भूमिका रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने कचरे के ढेरों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
    4
    आबूरोड। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 में गुरुवार को कचरे के ढेर में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। आग की चिंगारी पास ही स्थित एक मकान तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते घर में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, जिस घर में आग लगी वह कैलाश प्रजापति का बताया जा रहा है, जो बस स्टैंड के समीप लोरी लगाकर फल बेचने का कार्य करता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लूनियापुर क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में कचरे में आग लगी हुई थी। तेज हवा के चलते उसकी चिंगारियां आसपास के रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं और एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को घेर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका के फायर प्रभारी जसवंत कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अग्निशमन वाहन मौके पर रवाना किया। थोड़ी ही देर में नगर पालिका की दोनों दमकलें घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर भी खतरे में आ गया था। हालांकि, फायरकर्मियों की सूझबूझ से समय रहते सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। करीब कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे। आग बुझाने में फायरकर्मी चिराग परिहार, अरुण चांवरिया, नवीन कुमार, गौतम बंजारा, हरीश चौहान और कमल कुमार की अहम भूमिका रही।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने कचरे के ढेरों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • फालना पुलिस थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित एक गैराज में 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और समाज बंधु मौके पर धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, प्रवीण जोगी रिक्शा धुलवाने के लिए रफीक खान उर्फ पप्पू भाई के गैराज में आया था, जहां उसकी अचानक मौत हो गई। परिजनों ने मौत के कारणों पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान, प्रवीण के परिवारजनों ने उदयपुर हाईवे पर पहुंचकर सड़क जाम करने का प्रयास किया। फालना पुलिस थाना अधिकारी विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क जाम खुलवाया। पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन और समाज बंधु गैराज लौट आए और युवक के शव के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए। फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। स्थिति को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। घटना की सूचना पर कालबेलिया घुमंतु अर्ध घुमंतु विमुक्त जाति परिषद प्रदेश अध्यक्ष रतन नाथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिवार से मुलाकात की। इसके बाद रतन नाथ ने पुलिस के अधिकारियों से मामले को लेकर जल्द खुलासे की मांग रखी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। देर शाम तक परिवारजन घटनास्थल पर ही शव को लेकर दे रहे हैं धरना
    1
    फालना पुलिस थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित एक गैराज में 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और समाज बंधु मौके पर धरने पर बैठ गए।
जानकारी के अनुसार, प्रवीण जोगी रिक्शा धुलवाने के लिए रफीक खान उर्फ पप्पू भाई के गैराज में आया था, जहां उसकी अचानक मौत हो गई। परिजनों ने मौत के कारणों पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान, प्रवीण के परिवारजनों ने उदयपुर हाईवे पर पहुंचकर सड़क जाम करने का प्रयास किया। फालना पुलिस थाना अधिकारी विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क जाम खुलवाया।
पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन और समाज बंधु गैराज लौट आए और युवक के शव के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए। फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। स्थिति को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।
घटना की सूचना पर कालबेलिया घुमंतु अर्ध घुमंतु विमुक्त जाति परिषद प्रदेश अध्यक्ष रतन नाथ मौके पर पहुंचे।
इसके बाद परिवार से मुलाकात की। इसके बाद रतन नाथ ने पुलिस के अधिकारियों से मामले को लेकर जल्द खुलासे की मांग रखी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
देर शाम तक परिवारजन घटनास्थल पर ही शव को लेकर दे रहे हैं धरना
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • *मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम को लेकर दूसरे दिन हुए विभिन्न कार्यक्रम। फालना।पाली श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ फालना के बैनर तले आयोजित मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए आज कार्यक्रम में आचार्य मारा साहेब का एवं साध्वी भगवंतों का एवं उनके शिष्य उपाध्याय दिव्य चंद विजय आदि का सान्निध्य प्राप्त हुआ है।आज गुरुवार को प्रातः आठ बजे नवकारसीं का कार्यक्रम वह एवं उसके पश्चात नौ बजे सर्वोदय मंदिर से ऐतिहासिक वरघोड़ा प्रारंभ हुआ जो शहर के विभिन्न मार्गों से संगीत की स्वमधुर अवाज के साथ सर्वोदय आराधना भवन पर सम्पन्न हुआ 12:39 पर गुरुदेव की मूर्ति का पंच अभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ शाम को 4 बजे गाँव साँझी एवं मेहंदी वितरण का कार्यक्रम भी हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ शाम को स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम एवं रात्रि को प्रभु भक्ति का कार्यक्रम भी देर रात तक चलता रहा इस अवसर पर जैन संघ के महेंद्र धोका,संभव जैन,अशोक परमार,बाबूलाल पुनमिया अमित मेहता,संजय सिरोया,कपिल सोनीगरा,पंकज सोनीगरा,पुनीत खाटेड,शैलेश बोहरा मनोज चौधरी,साकलचंद खाटेड,जयंतीलाल सिरोया,महेन्द्र सुंदेशा,रमेश शाह,दिनेश बोहरा,मुकेश जैन,राजेश मेहता,नरपत राठौड़,कुलदीप गुलेचा,प्रकाश तरावत,अभिसेक मेहता,नरेंद्र बोहरा,संदीप सिंघवी,विकास खाटेड,महेश नाहटा,रमेश मेहता,पंकज मेहता,उत्तम मुठलीया,मनोज चौधरी आदि लोगों ने अपनी उपस्थिति ऐतिहासिक रूप से दर्ज कराई*
    1
    *मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम को लेकर दूसरे दिन हुए विभिन्न कार्यक्रम।
फालना।पाली
श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ फालना के बैनर तले आयोजित मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए आज कार्यक्रम में आचार्य मारा साहेब का एवं साध्वी भगवंतों का एवं उनके शिष्य उपाध्याय दिव्य चंद  विजय आदि का सान्निध्य प्राप्त हुआ है।आज गुरुवार को प्रातः आठ बजे नवकारसीं का कार्यक्रम वह एवं उसके पश्चात नौ बजे सर्वोदय मंदिर से ऐतिहासिक वरघोड़ा प्रारंभ हुआ जो शहर के विभिन्न मार्गों से संगीत की स्वमधुर अवाज के साथ सर्वोदय आराधना भवन पर सम्पन्न हुआ 12:39 पर गुरुदेव की मूर्ति का पंच अभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ शाम को 4 बजे गाँव साँझी एवं मेहंदी वितरण का कार्यक्रम भी हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ शाम को स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम एवं रात्रि को प्रभु भक्ति का कार्यक्रम भी देर रात तक चलता रहा इस अवसर पर जैन संघ के महेंद्र धोका,संभव जैन,अशोक परमार,बाबूलाल पुनमिया अमित मेहता,संजय सिरोया,कपिल सोनीगरा,पंकज सोनीगरा,पुनीत खाटेड,शैलेश बोहरा मनोज चौधरी,साकलचंद खाटेड,जयंतीलाल सिरोया,महेन्द्र सुंदेशा,रमेश शाह,दिनेश बोहरा,मुकेश जैन,राजेश मेहता,नरपत राठौड़,कुलदीप गुलेचा,प्रकाश तरावत,अभिसेक मेहता,नरेंद्र बोहरा,संदीप सिंघवी,विकास खाटेड,महेश नाहटा,रमेश मेहता,पंकज मेहता,उत्तम मुठलीया,मनोज चौधरी आदि  लोगों ने अपनी उपस्थिति ऐतिहासिक रूप से दर्ज कराई*
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by विक्रम कुमार
    1
    Post by विक्रम कुमार
    user_विक्रम कुमार
    विक्रम कुमार
    Electrician रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • हरियाणा के सिरसा में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। हिसार रोड पर विदाई समारोह के दौरान फोटोग्राफी कर रहे 22 वर्षीय कैमरामैन मलकीत उर्फ अजय कुमार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह करीब 30 मीटर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। #SirsaAccident #HaryanaNews #BreakingNews #RoadAccident #ViralVideo
    1
    हरियाणा के सिरसा में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। हिसार रोड पर विदाई समारोह के दौरान फोटोग्राफी कर रहे 22 वर्षीय कैमरामैन मलकीत उर्फ अजय कुमार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह करीब 30 मीटर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
#SirsaAccident #HaryanaNews #BreakingNews #RoadAccident #ViralVideo
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by विक्रम कुमार
    1
    Post by विक्रम कुमार
    user_विक्रम कुमार
    विक्रम कुमार
    Electrician रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • युवाओ को प्रोत्साहन की जरूरत - सोडाला अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से सम्मान समारोह का हुआ आयोजन पाली 23 अप्रेल। अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से गुरूवार को सर्वोदय नगर स्थित जिला सभा भवन मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश पदाधिकारियो से लेकर नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारियो का स्वागत किया गया। संस्थान के संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ’रणजीत सिंह सोडाला ने कहा कि समाज मे तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचन आपसी एकता का परिचय हैं हम सबको मिलकर समाज की विकास की ओर अग्रसर करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होने कहा कि समाज के युवाओ मे कोई कमी नही है जरूरत है तो केवल उन्हे प्रोत्साहित करने की। उन्होने पाली जिलाध्यक्ष परिहार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। पूर्व जिलाध्यक्ष पाली एवम् वर्तमान प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति है अत: ऐसे मे समाज को उच्चाईओ की बुलन्दियो पर ले जाए। असफलता से नही घबराए - मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम मे नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारी आनन्द सिंह पंवार एवं विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि यदि मन मे दृढ संकल्प और लगन हो तो सफलता अवश्य मिलती हैं । यदि कोई अपने एक प्रयास मे विफल हो जाए तो उन्हे घबराने की बजाय दुगुने जोश मे प्रयास मे जुट जाना चाहिए। कार्यक्रम को शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, अध्यक्ष साध श्री अनोपदास सेवा समिति पाली लाल सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंधु कंवर, भाजपा जिला मंत्री,केसर सिंह परिहार, भाजपा नेता,रघुनाथ सिंह पंवार गुंदोज, शक्ति सिंह देवली ने भी संबोधित किया। संचालन दलपत सिंह भाटी सिरियारी ने किया। ये रहे मौजूद- कार्यक्रम मे केसर सिंह मांगलिया, ओम सिंह सोढा, राजू सिंह चौहान, एडवोकेट विक्रमं सिंह भेसांणा, कल्याण सिंह सोलंकी,रेखा कंवर मांगू सिंह टाईगर, राजू सिंह भाटी, नरपत सिंह सोलंकी, विजय सिंह निर्वाण, खीम सिंह भाटी, बाबू सिंहगहलोत, केशर सिंह झाला, मांगू सिंह गोयल, जगदीश सिंह इंदा, गोपाल सिंह चावडा, पूनम सिंह सोलंकी,समेत कई समाजबंधु मौजूद रहे।
    1
    युवाओ को प्रोत्साहन की जरूरत - सोडाला
अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
पाली 23 अप्रेल। अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से गुरूवार को सर्वोदय नगर स्थित जिला सभा भवन मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश पदाधिकारियो से लेकर नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारियो का स्वागत किया गया।
संस्थान के संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष  प्रमेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित  प्रदेश अध्यक्ष ’रणजीत सिंह सोडाला ने कहा कि  समाज मे तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचन आपसी एकता का परिचय हैं हम सबको मिलकर समाज की विकास की ओर अग्रसर करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होने कहा कि समाज के युवाओ मे कोई कमी नही है जरूरत है तो केवल उन्हे प्रोत्साहित करने की।  उन्होने पाली जिलाध्यक्ष परिहार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। पूर्व जिलाध्यक्ष पाली एवम् वर्तमान प्रदेश महामंत्री  मूल सिंह गहलोत ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति है अत: ऐसे मे समाज को उच्चाईओ की बुलन्दियो पर ले जाए। 
असफलता से नही घबराए - मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि  कार्यक्रम मे नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारी आनन्द सिंह पंवार एवं विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि यदि मन मे दृढ संकल्प और लगन हो तो सफलता अवश्य मिलती हैं । यदि कोई अपने एक प्रयास मे विफल हो जाए तो उन्हे घबराने की बजाय दुगुने जोश मे प्रयास मे जुट जाना चाहिए। कार्यक्रम को शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, अध्यक्ष साध श्री अनोपदास सेवा समिति पाली लाल सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंधु कंवर,  भाजपा जिला मंत्री,केसर सिंह परिहार,  भाजपा नेता,रघुनाथ सिंह पंवार गुंदोज, शक्ति सिंह देवली ने भी संबोधित किया। संचालन  दलपत सिंह भाटी सिरियारी ने किया। 
ये रहे मौजूद- कार्यक्रम मे केसर सिंह मांगलिया, ओम सिंह सोढा, राजू सिंह चौहान,  एडवोकेट विक्रमं सिंह भेसांणा, कल्याण सिंह सोलंकी,रेखा कंवर मांगू सिंह टाईगर, राजू सिंह भाटी, नरपत सिंह सोलंकी, विजय सिंह निर्वाण, खीम सिंह भाटी, बाबू सिंहगहलोत, केशर सिंह झाला, मांगू सिंह गोयल, जगदीश सिंह इंदा, गोपाल सिंह चावडा, पूनम सिंह सोलंकी,समेत कई समाजबंधु मौजूद रहे।
    user_Umed Joya
    Umed Joya
    Voice of people रानी, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by नरेश कुमार सिरवी
    1
    Post by नरेश कुमार सिरवी
    user_नरेश कुमार सिरवी
    नरेश कुमार सिरवी
    Local News Reporter रानी, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.