Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली में तेज रफ्तार वेगनआर का कहर: ऑटो चालक कुचलकर मौत, एक घायल रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र में कैनाल रोड पर एलआईसी कार्यालय के बाहर मंगलवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित वेगनआर कार ने सड़क किनारे खड़ी वैन और ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो की मरम्मत करवा रहे चालक मोहम्मद जमील घोसी (45), निवासी सम्राट नगर, गोरा बाजार की मौके पर कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। ऑटो में मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Ravindra Kumar
रायबरेली में तेज रफ्तार वेगनआर का कहर: ऑटो चालक कुचलकर मौत, एक घायल रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र में कैनाल रोड पर एलआईसी कार्यालय के बाहर मंगलवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित वेगनआर कार ने सड़क किनारे खड़ी वैन और ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो की मरम्मत करवा रहे चालक मोहम्मद जमील घोसी (45), निवासी सम्राट नगर, गोरा बाजार की मौके पर कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। ऑटो में मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- रायबरेली में जमीन विवाद ! अधिवक्ता अश्वनी वर्मा के प्लॉट पर अजय कुमार व 6 अज्ञात आरोपियों ने बाउंड्री तोड़ी, सामान लूटा – पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग, एक लाख से अधिक का नुकसान रायबरेली जनपद के सदर तहसील अंतर्गत ग्राम अख्तयारपुर (अम्बेडकर नगर) में एक प्लॉट (गाटा संख्या 301/1) को लेकर विवाद सामने आया है। प्रार्थी अश्वनी वर्मा, पुत्र स्व. महेश वर्मा, निवासी अमर नगर, रायबरेली एवं पेशे से अधिवक्ता (दीवानी न्यायालय रायबरेली में प्रैक्टिस) ने थाना मिल एरिया के प्रभारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि विपक्षी अजय कुमार (पुत्र अज्ञात, पता अज्ञात) एवं 6 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने 9 मार्च 2026 को उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। अश्वनी वर्मा के अनुसार, यह प्लॉट 1994 से उनके कब्जे में है, जिस पर 7 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल और लोहे का गेट लगा है। 9 मार्च को थाना मिल एरिया के एक सिपाही ने उन्हें फोन कर कहा कि अजय कुमार की शिकायत पर दो दिनों में कागजात लेकर मिलें। सूचना पर उनके मामा के लड़के अभिषेक को मौके पर भेजा गया, आरोपी बाउंड्री तोड़ रहे थे । अभिषेक ने मोबाइल से वीडियो बनाया तो आरोपियों ने फोन छीनकर डिलीट किया, उसे बंधक बनाया, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। अभिषेक ने बताया कि आरोपियों ने बाउंड्री क्षतिग्रस्त कर गेट और सामान (4 फावड़ा, 4 तसला, 2 ड्रम, 1 कुदाल आदि) लूट लिया। अश्वनी वर्मा जब न्यायालय से पहुंचे तो आरोपियों भाग चुके थे। इससे उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।1
- Post by ARYAN KUMAR1
- टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल ब्लॉगर श्रृष्टि आयुष ने अपनी कार से पहुंचाया घायल महिला को जिला अस्पताल1
- रायबरेली (डलमऊ)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पूरे कालू मजरे तेरूखा गांव का है, जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य रात में सो रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर चोर घर में घुस गए और अलमारी व बक्सों को खंगालकर कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त व्यवस्था बेहद कमजोर है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द खुलासा करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। स्थान -डलमऊ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- रायबरेली। थाना जगतपुर से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा ने अपना आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाए जाने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई और उक्त व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करने लगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यदि जांच में पुलिसकर्मियों की किसी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार सामने आता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना से संबंधित भ्रामक या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- रायबरेली के ऊँचाहार नगर स्थित ब्लॉक मुख्यालय में सोमवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक उस समय अखाड़े में तब्दील हो गई, जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई, जो देखते ही देखते ब्लॉक परिसर में मारपीट और पथराव तक पहुँच गई। विवाद का मुख्य कारण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैठक की कार्यवाही चल रही थी तभी विकास कार्यों और प्रस्तावों को लेकर सदस्यों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि ब्लॉक प्रमुख के पुत्र पर एक बीडीसी (BDC) सदस्य को रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। पुलिस की कार्रवाई हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस के दखल के बाद मामला शांत कराया गया, हालांकि तनाव अभी भी बरकरार है। पीड़ित पक्ष ने ब्लॉक प्रमुख पुत्र के खिलाफ लिखित तहरीर देने की बात कही है।ब्लॉक परिसर में सरेआम गाली-गलौज और मारपीट।बीडीसी सदस्य का आरोप प्रमुख पुत्र ने रिवाल्वर तानकर डराया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच बैठक स्थगित। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था बेपटरी योगी सरकार को बदनाम करने में जुटे डाक्टर भ्रष्टाचार का बोलबाला ओमप्रकाश श्रीवास्तव हैदरगढ़ बाराबंकी। विकास खण्ड त्रिवेदीगंज क्षेत्र शुंभा एट परींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण मरीजों और प्रशासनिक कार्यों के लिए आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक निरीक्षण के दौरान अधीक्षक भी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है, वहीं कई लोग अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए अस्पताल के चक्कर लगाकर वापस लौटने को मजबूर हैं। यह स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वहीं शिवाय ब्रिक फील्ड पर मजदूरी करने वाली प्रीति पत्नी संदीप निवासी काशीराम पुरवा, लखीमपुर ने बताया कि वह इलाज के लिए आई थीं, लेकिन स्टॉफ नर्स एवं अधीक्षक उपस्थित नहीं मिले। दिलीप कुमार पुत्र भाई राम निवासी ढोडवापुर शुम्भा बाराबंकी एवं रुद्र प्रताप सिंह निवासी ढोड़वापुर दांत में दर्द होने के कारण सीएससी पर इलाज हेतु आए थे यहां पर डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा। इसी तरह, शिवाय ब्रिक फील्ड पर मजदूरी करने आए अनिल कुमार, उदयराज और अमन, तीनों निवासी कटघर, रायबरेली ने बताया कि वे कुत्ते के काटने पर वैक्सीन लगवाने आए थे, लेकिन मौके पर स्टॉफ नर्स नहीं थी तो अधीक्षक कक्ष की ओर गये जहां पर अधिक्षक भी मौजूद नहीं थे। जब शुंभा एट परींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ मुकुंद कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।4
- रायबरेली में एलपीजी संकट गहराया! मध्य पूर्व युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित, गोरा बाजार कुमार गैस एजेंसी पर सुबह से उमड़ी भीड़ – लोग घंटों इंतजार में रायबरेली शहर के निवासियों को पिछले कई दिनों से रसोई गैस (एलपीजी सिलेंडर) की कमी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के गोरा बाजार स्थित कुमार गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग खाली सिलेंडर लेकर घंटों खड़े रहते हैं, लेकिन कई को रिफिल नहीं मिल पा रहा। यह समस्या केवल रायबरेली तक सीमित नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे सीतापुर, लखीमपुर खीरी, नोएडा आदि में भी देखी जा रही है।मुख्य कारण मध्य पूर्व (ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध) का है। ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित होने से एलपीजी आयात में देरी हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का लगभग दो-तिहाई हिस्सा आयात करता है, जिसमें मध्य पूर्व का योगदान 85-90% है। इससे पैनिक बाइंग बढ़ गई – लोग पहले से ज्यादा सिलेंडर बुक कर रहे हैं, जिससे डिमांड अचानक उछल गई।सरकार ने स्थिति संभालने के लिए कदम उठाए हैं। रिफाइनरियों को अधिक एलपीजी उत्पादन के आदेश दिए गए हैं। घरेलू सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी हुई (अब दिल्ली में ₹913), जबकि कमर्शियल में ₹115। रिफिल के लिए न्यूनतम वेटिंग पीरियड 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, ताकि होर्डिंग रोकी जा सके। अधिकारियों का कहना है कि देश में पर्याप्त स्टॉक है, कोई वास्तविक कमी नहीं – केवल precautionary buying से अस्थायी दबाव है।उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजमर्रा की रसोई चलाना मुश्किल हो गया। महिलाएं और परिवार सुबह से शाम तक एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। कुछ जगहों पर ब्लैक मार्केट में सिलेंडर ₹1500 तक बिक रहे हैं।1