logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिमडेगा में स्व-गणना कार्यक्रम का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर सिमडेगा:- नगर भवन, सिमडेगा में भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी गौरव कुमार द्वारा स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया का विस्तारपूर्वक प्रदर्शन किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित लोगों को जनगणना से जुड़े 32-33 महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई और उन्हें भरने की विधि समझाई गई। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने स्मार्टफोन के माध्यम से लाइव प्रक्रिया देखते हुए स्व-गणना पूर्ण की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक भूषण बाड़ा ने स्वयं स्व-गणना कर अभियान की शुरुआत की, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह और जागरूकता का संचार हुआ।अपने संबोधन में विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास की आधारशिला है। सही आंकड़ों के आधार पर ही यह तय होता है कि किस क्षेत्र में विद्यालय, अस्पताल, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा आम नागरिकों से जनगणना कर्मियों का सहयोग करने की अपील की। *उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसे जन-अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना में डिजिटल माध्यमों और स्व-गणना की सुविधा से प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और सटीक होगी। उन्होंने 1 से 15 मई 2026 तक चलने वाले इस अभियान में सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की और कहा कि यदि लोग स्वयं अपना डेटा दर्ज करेंगे, तो प्रगणकों का कार्य काफी हद तक सरल हो जाएगा। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों से अपने-अपने कार्यालयों में स्व-गणना सुनिश्चित कर उसका विवरण उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके। साथ ही, स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया।पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने कहा कि जनगणना के आंकड़े नीति निर्माण और संसाधनों के उचित आवंटन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने डिजिटल माध्यम के उपयोग को पारदर्शिता और सटीकता बढ़ाने वाला बताया तथा पुलिस पदाधिकारियों को जनगणना प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की अफवाह या साइबर दुरुपयोग को रोकने के निर्देश दिए।अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र ने कहा कि जनगणना सुशासन की आधारशिला है, जिससे विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलती है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।* कार्यक्रम के अंत में भूमि सुधार उप समाहर्ता अरुणा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि यह आयोजन जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और एसएलबीएल डिमार्केशन एवं जियो-टैगिंग कार्य को समय से पूर्व पूर्ण करने वाले कर्मियों की सराहना की।जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि सिमडेगा जिला स्व-गणना अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में एक मिसाल कायम करेगा।कार्यक्रम के अंत में विधायक एवं उपायुक्त द्वारा स्व-गणना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ विभिन्न प्रखंडों के गांवों में जाकर लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही स्व-गणना से संबंधित बैलून भी उड़ाए गए तथा हस्ताक्षर अभियान में सभी आगंतुकों ने भाग लिया।कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, आमजन, मीडिया कर्मी एवं प्रशिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

18 hrs ago
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
18 hrs ago

सिमडेगा में स्व-गणना कार्यक्रम का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर सिमडेगा:- नगर भवन, सिमडेगा में भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी गौरव कुमार द्वारा स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया का विस्तारपूर्वक प्रदर्शन किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित लोगों को जनगणना से जुड़े 32-33 महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई और उन्हें भरने की विधि समझाई गई। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने स्मार्टफोन के माध्यम से लाइव प्रक्रिया देखते हुए स्व-गणना पूर्ण की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक भूषण बाड़ा ने स्वयं स्व-गणना कर अभियान की शुरुआत की, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह और जागरूकता का संचार हुआ।अपने संबोधन में विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास की आधारशिला है। सही आंकड़ों के आधार पर ही यह तय होता है कि किस क्षेत्र में विद्यालय, अस्पताल, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा आम नागरिकों से जनगणना कर्मियों का सहयोग करने की अपील की। *उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसे जन-अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना में डिजिटल माध्यमों और स्व-गणना की सुविधा से प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और सटीक होगी। उन्होंने 1 से 15 मई 2026 तक चलने वाले इस अभियान में सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी

की अपील की और कहा कि यदि लोग स्वयं अपना डेटा दर्ज करेंगे, तो प्रगणकों का कार्य काफी हद तक सरल हो जाएगा। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों से अपने-अपने कार्यालयों में स्व-गणना सुनिश्चित कर उसका विवरण उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके। साथ ही, स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया।पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने कहा कि जनगणना के आंकड़े नीति निर्माण और संसाधनों के उचित आवंटन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने डिजिटल माध्यम के उपयोग को पारदर्शिता और सटीकता बढ़ाने वाला बताया तथा पुलिस पदाधिकारियों को जनगणना प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की अफवाह या साइबर दुरुपयोग को रोकने के निर्देश दिए।अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र ने कहा कि जनगणना सुशासन की आधारशिला है, जिससे विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलती है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।* कार्यक्रम के अंत में भूमि सुधार उप समाहर्ता अरुणा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि यह आयोजन जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और एसएलबीएल डिमार्केशन एवं जियो-टैगिंग कार्य को समय से पूर्व पूर्ण करने वाले कर्मियों की सराहना की।जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि सिमडेगा जिला स्व-गणना अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में एक मिसाल कायम करेगा।कार्यक्रम के अंत में विधायक एवं उपायुक्त द्वारा स्व-गणना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ विभिन्न प्रखंडों के गांवों में जाकर लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही स्व-गणना से संबंधित बैलून भी उड़ाए गए तथा हस्ताक्षर अभियान में सभी आगंतुकों ने भाग लिया।कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, आमजन, मीडिया कर्मी एवं प्रशिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by SHAMBHU. S. CHAUHAN
    1
    Post by SHAMBHU. S. CHAUHAN
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • सिसई प्रखंड भदौली पंचायत अंतर्गत प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर पोटरो का पुनर्निर्माण किया गया हैं। जिसमें स्थापित नंदी महाराज और बजरंग बली मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा हेतु 3 मई रविवार को 1100 कलश का भव्य कलश यात्रा निकाला जा रहा हैं। पूजा समिति के द्वारा मंदिर परिसर में कलश और नारियल का वितरण किया जाएगा। सुबह 6 बजे कलश यात्रा निकाला जाएगा।
    1
    सिसई प्रखंड भदौली पंचायत अंतर्गत प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर पोटरो का पुनर्निर्माण किया गया हैं। जिसमें स्थापित नंदी महाराज और बजरंग बली मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा हेतु 3 मई रविवार को  1100 कलश का भव्य कलश यात्रा निकाला जा रहा हैं। पूजा समिति के द्वारा मंदिर परिसर में कलश और नारियल का वितरण किया जाएगा। सुबह 6 बजे कलश यात्रा निकाला जाएगा।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • गुमला: आज गुरुवार को गुमला स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज में आयोजित लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग पेशा सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को निष्ठा एवं मानवीय मूल्यों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल कौशल विकास का केंद्र है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम भी है। ज्ञात हो कि इस संस्थान की स्थापना राज्य सरकार के प्रयासों से की गई थी, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोड़ना है। विगत वर्षों में यहां से प्रशिक्षित लगभग 500 छात्राओं को रोजगार प्राप्त हुआ है, जबकि कुछ छात्राओं का चयन विदेशों में भी हुआ है। कॉलेज में नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता एवं जीवन कौशल से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम है, जिसमें प्रथम वर्ष संस्थान में प्रशिक्षण एवं द्वितीय वर्ष ऑन जॉब ट्रेनिंग शामिल है। कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी, संस्थान के प्रतिनिधि एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
    2
    गुमला: आज गुरुवार को गुमला स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज में आयोजित लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग पेशा सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को निष्ठा एवं मानवीय मूल्यों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल कौशल विकास का केंद्र है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम भी है। ज्ञात हो कि इस संस्थान की स्थापना राज्य सरकार के प्रयासों से की गई थी, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोड़ना है। विगत वर्षों में यहां से प्रशिक्षित लगभग 500 छात्राओं को रोजगार प्राप्त हुआ है, जबकि कुछ छात्राओं का चयन विदेशों में भी हुआ है। कॉलेज में नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता एवं जीवन कौशल से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम है, जिसमें प्रथम वर्ष संस्थान में प्रशिक्षण एवं द्वितीय वर्ष ऑन जॉब ट्रेनिंग शामिल है।
कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी, संस्थान के प्रतिनिधि एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • चैनपुर: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे चैनपुर के निवासियों को आज प्रकृति ने दोहरी सौगात दी। अचानक बदले मौसम के मिजाज से जहाँ एक तरफ लोगों को तपती धूप से निजात मिली, वहीं दूसरी ओर आसमान से गिरे ओलों ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
    1
    चैनपुर: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे चैनपुर के निवासियों को आज प्रकृति ने दोहरी सौगात दी। अचानक बदले मौसम के मिजाज से जहाँ एक तरफ लोगों को तपती धूप से निजात मिली, वहीं दूसरी ओर आसमान से गिरे ओलों ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • राँची अप्रैल के आखिरी हफ्ते से दोपह बाद हर रोज हो रही वर्षा, और वर्षा होने राजधानी राँची वासियों को गर्मी से राहत मिलने लगा है,लेकिन वर्षा होने के बाद रांची के कई इलाके में जल जमाव की भी समस्या देखने को मिलने लगा है अरगोड़ा चौक से कटहल मोड की ओर जाने वाली रास्ते में चांपुटोली चौक से मात्र 100 मीटर की दूरी पर रोड में इस भीषण गर्मी के मौसम में भी जल जमाव की समस्या देखने को मिल रह है जो कि राँची की जनता ओर राँची नगर निगम की पोल खोल देने वाली सच्चाई है ,इस प्रकार की समस्या राँची के कई में देखने को जरूर मिलेंगे।
    1
    राँची अप्रैल के आखिरी हफ्ते से दोपह बाद हर रोज हो रही वर्षा, और वर्षा होने राजधानी राँची वासियों को गर्मी से राहत मिलने लगा है,लेकिन वर्षा होने के बाद रांची के कई इलाके में जल जमाव की भी समस्या देखने को मिलने लगा है अरगोड़ा चौक से कटहल मोड की ओर जाने वाली रास्ते में चांपुटोली चौक से मात्र 100 मीटर की दूरी पर रोड में इस भीषण गर्मी के मौसम में भी जल जमाव की समस्या देखने को मिल रह है जो कि राँची की जनता ओर राँची नगर निगम की पोल खोल देने वाली सच्चाई है ,इस प्रकार की समस्या राँची के कई में देखने को जरूर मिलेंगे।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    लापुंग, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
  • शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता। खुंटी। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस शुक्रवार को खुंटी में धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में असंगठित कामगार, मोटिया मजदूर, किसान संघ के अध्यक्ष सयूम अंसारी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डालसा के सहायक एल ए डी सी अमरदीप कुमार ने कहा हमें मजदूरों की हक के लिए आवाज बुलंद करना चाहिए और मजदूर हित की रक्षा के लिए काम करना चाहिए। डलसा के एडवोकेट मदन कुमार गंजू ने विस्तार से बताते हुए कहा 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय दिवस इसलिए मनाया जाता है कि अमेरिका में 14 घंटा काम कराया जाता था उसके विरुद्ध में 8 घंटा की मांग करने की मजदूरों ने मांग उठाई तब वहां की सरकार दमन कार्य करते हुए इन पर गोलियां चला दी जिससे कई लोगों की जान चली गई उसी दिन से 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। विशिष्ट अतिथि वार्ड 9 के पार्षद विनय नायक ने कहा जिस तरह से मोटिया रिक्शा चालक अपने शारीरिक ताकत से मेहनत करते हैं लेकिन उनका मेहनत का फल सही रूप में नहीं मिल रहा इसको सुधार करना होगा और सरकारी लाभ से परिपूर्ण करना होगा। अध्यक्ष सयूम अंसारी ने कहा 1 मई 1886 को अमेरिका आंदोलन के बाद पूरे विश्व में मजदूर दिवस मनाया जाता है आज के कार्यक्रम में रेजा कुली मजदूरों को अंग वस्त्र देकर गमछा और गंजी देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर डाक बंगला खूंटी से एक जुलूस निकाला गया जो स्थानीय नेताजी चौक होते ऊपर चौक पेट्रोल पंप से वापस नेताजी चौक मेंन रोड होते हुए भगत सिंह चौक से पुणे डाक बंगला रोड होते हुए डाक बंगला परिसर में पहुंचकर समापन हुआ । मौके पर मजदूर नेता धर्मेंद्र मांझी, विक्रम महतो, प्रखंड अध्यक्ष आनंद कोंगडी, प्रखंड युवा अध्यक्ष डेविड हमसोए, साथ में रांची जिला के अध्यक्ष का घोषणा किया गया जिसका नाम हरीश हसन उर्फ राजा को रांची जिला का संंघ के अध्यक्ष बनाया गया। मोहम्मद आरिफ, इमरान अंसारी, शाहबाज अंसारी, आमिर कुरैशी, सुशांति डांग, रेखा देवी, पूसो देवी, झालो देवी, करीना कुमारी, आशा कुमारी, अरविंद कुमार, अशोक मुंडा, सोम मुंडा, गणेश उरांव, रमेश महतो, दुर्गा चरण मुंडा एवं सैकड़ो की संख्या में मजदूर किसान उपस्थित थे।
    1
    शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता।
खुंटी।
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस शुक्रवार को खुंटी में धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में असंगठित कामगार, मोटिया मजदूर, किसान संघ के अध्यक्ष सयूम अंसारी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि डालसा के सहायक एल ए डी सी अमरदीप कुमार ने कहा हमें मजदूरों की हक के लिए आवाज बुलंद करना चाहिए और मजदूर हित की रक्षा के लिए काम करना चाहिए।
डलसा के एडवोकेट मदन कुमार गंजू ने विस्तार से बताते हुए कहा 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय दिवस इसलिए मनाया जाता है कि अमेरिका में 14 घंटा काम कराया जाता था उसके विरुद्ध में 8 घंटा की मांग करने की मजदूरों ने मांग उठाई तब वहां की सरकार दमन कार्य करते हुए इन पर गोलियां चला दी जिससे कई लोगों की जान चली गई उसी दिन से 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। 
विशिष्ट अतिथि वार्ड  9 के पार्षद विनय नायक ने कहा जिस तरह से मोटिया रिक्शा चालक अपने शारीरिक ताकत से मेहनत करते हैं लेकिन उनका मेहनत का फल सही रूप में नहीं मिल रहा इसको सुधार करना होगा और सरकारी लाभ से परिपूर्ण करना होगा। अध्यक्ष सयूम अंसारी ने कहा 1 मई 1886 को अमेरिका आंदोलन के बाद पूरे विश्व में मजदूर दिवस मनाया जाता है आज के कार्यक्रम में रेजा कुली मजदूरों को अंग वस्त्र देकर गमछा और गंजी देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर डाक बंगला खूंटी से एक जुलूस निकाला गया जो स्थानीय नेताजी चौक होते ऊपर चौक पेट्रोल पंप से वापस नेताजी चौक मेंन रोड होते हुए भगत सिंह चौक से पुणे डाक बंगला रोड होते हुए डाक बंगला परिसर में पहुंचकर समापन हुआ । मौके पर मजदूर नेता धर्मेंद्र मांझी, विक्रम महतो, प्रखंड अध्यक्ष आनंद कोंगडी, प्रखंड युवा अध्यक्ष डेविड हमसोए, साथ में रांची जिला के अध्यक्ष का घोषणा किया गया जिसका नाम हरीश हसन उर्फ राजा को रांची जिला का संंघ के अध्यक्ष बनाया गया। मोहम्मद आरिफ, इमरान अंसारी, शाहबाज अंसारी, आमिर कुरैशी, सुशांति डांग, रेखा देवी, पूसो देवी, झालो देवी, करीना कुमारी, आशा कुमारी, अरविंद कुमार, अशोक मुंडा, सोम मुंडा, गणेश उरांव, रमेश महतो, दुर्गा चरण मुंडा एवं सैकड़ो की संख्या में मजदूर किसान उपस्थित थे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    20 hrs ago
  • सिमडेगा:- जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल शाखा) और हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 7वीं सब जूनियर सिमडेगा जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन कुल 14 मैच खेले गए। प्रतियोगिता न्यू अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम और पूर्व निर्मित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में सुबह 5:30 बजे से शुरू हुई।दिनभर चले मुकाबलों में यूसी रेंगारी, एसटीसी लचरागढ़, एसटीसी सिमडेगा, लोबोई, करंगागुड़ी, बरवाडीह, प्रोजेक्ट हाई स्कूल बानो, पीएम श्री विद्यालय बासेन और बांसजोर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले मैच में यूसी रेंगारी ने सीनी को 1-0 से हराया, जबकि एसटीसी लचरागढ़ ने टेंसर को 7-0 से पराजित किया। एसटीसी सिमडेगा ने समसेरा को 4-0 से मात दी, वहीं करंगागुड़ी ने केवीएस सिमडेगा को 3-0 से हराया।अन्य मुकाबलों में पीएम श्री विद्यालय बासेन ने ग्रीन गार्डेन खूंटी टोली को 2-0, प्रोजेक्ट विद्यालय बानो ने आरसीपीएस कोचेडेगा को 4-0 तथा बांसजोर ने बासेन को 5-0 से पराजित किया। लोबोई ने खूंटी टोली को 11-0 से हराकर दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक मैच के बाद सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैचों का शुभारंभ हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी एवं जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा और बड़ी संख्या में दर्शक भी उपस्थित रहे।
    2
    सिमडेगा:- जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल शाखा) और हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 7वीं सब जूनियर सिमडेगा जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन कुल 14 मैच खेले गए। प्रतियोगिता न्यू अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम और पूर्व निर्मित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में सुबह 5:30 बजे से शुरू हुई।दिनभर चले मुकाबलों में यूसी रेंगारी, एसटीसी लचरागढ़, एसटीसी सिमडेगा, लोबोई, करंगागुड़ी, बरवाडीह, प्रोजेक्ट हाई स्कूल बानो, पीएम श्री विद्यालय बासेन और बांसजोर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले मैच में यूसी रेंगारी ने सीनी को 1-0 से हराया, जबकि एसटीसी लचरागढ़ ने टेंसर को 7-0 से पराजित किया। एसटीसी सिमडेगा ने समसेरा को 4-0 से मात दी, वहीं करंगागुड़ी ने केवीएस सिमडेगा को 3-0 से हराया।अन्य मुकाबलों में पीएम श्री विद्यालय बासेन ने ग्रीन गार्डेन खूंटी टोली को 2-0, प्रोजेक्ट विद्यालय बानो ने आरसीपीएस कोचेडेगा को 4-0 तथा बांसजोर ने बासेन को 5-0 से पराजित किया। लोबोई ने खूंटी टोली को 11-0 से हराकर दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक मैच के बाद सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैचों का शुभारंभ हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी एवं जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा और बड़ी संख्या में दर्शक भी उपस्थित रहे।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगाई पंचायत के काठो गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में नहाने के दौरान एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गा मांझी (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दुर्गा मांझी गांव के कुछ लोगों के साथ तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान तैरते समय अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में नहा रहे लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे पूरी तरह पानी में समा चुके थे। घटना के बाद से ही ग्रामीणों द्वारा शव की खोजबीन जारी है, लेकिन तालाब अधिक गहरा होने के कारण करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव बरामद नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि शव तालाब के अंदर ही है इसे लेकर ग्रामीण लगातार प्रयास कर रहे हैं घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द शव को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद लेने की मांग की है।
    2
    रामप्रवेश गुप्ता 
महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगाई पंचायत के काठो गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में नहाने के दौरान एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गा मांझी (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दुर्गा मांझी गांव के कुछ लोगों के साथ तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान तैरते समय अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में नहा रहे लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे पूरी तरह पानी में समा चुके थे।
घटना के बाद से ही ग्रामीणों द्वारा शव की खोजबीन जारी है, लेकिन तालाब अधिक गहरा होने के कारण करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव बरामद नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि शव तालाब के अंदर ही है इसे लेकर ग्रामीण लगातार प्रयास कर रहे हैं घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द शव को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद लेने की मांग की है।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Altamas Rja
    1
    Post by Altamas Rja
    user_Altamas Rja
    Altamas Rja
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.