भीषण गर्मी में बिजली संकट गहराया, सीमलवाड़ा-चिखली-झोथरी क्षेत्र के लोग परेशान सीमलवाड़ा। चौरासी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सीमलवाड़ा, चिखली और झोथरी ब्लॉक क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से आमजन त्राहिमाम कर रहे हैं। सोमवार को तापमान 49 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे लोग घरों में भी चैन की सांस नहीं ले पा रहे हैं। ऊपर से लंबे समय तक बिजली गुल रहने से पंखे, कूलर और एसी जैसे विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात इतने खराब हैं कि दिन में महज 4 से 5 घंटे और रात में भी केवल 6 से 7 घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दिनभर अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या के कारण घरेलू कामकाज से लेकर व्यापार और खेती तक प्रभावित हो रही है। कई गांवों में मोटरें नहीं चल पाने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है। बिजली आते ही कुछ देर बाद ट्रिपिंग शुरू हो जाती है, जिससे लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों में विद्युत निगम के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निगम अधिकारियों के पास न तो कोई ठोस समाधान है और न ही कटौती को लेकर स्पष्ट जवाब। शिकायत करने पर केवल तकनीकी समस्या और अत्यधिक लोड का हवाला दिया जा रहा है। इधर राजनीतिक स्तर पर भी बिजली संकट को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। चौरासी क्षेत्र के विधायक और सांसद भारत आदिवासी पार्टी से होने के कारण सत्ता पक्ष के नेता भी इस मुद्दे पर खुलकर जिम्मेदारी लेने से बचते नजर आ रहे हैं। वहीं विपक्षी दल भी कभी-कभार विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देकर केवल खानापूर्ति तक सीमित दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली संकट से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। रातभर बिजली नहीं रहने से लोग घरों के बाहर बैठने को मजबूर हैं। कई क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। विद्युत निगम अधिकारियों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे ट्रांसफार्मर और लाइनों पर लोड बढ़ने से बार-बार फॉल्ट आ रहे हैं। हालांकि आमजन का कहना है कि हर साल गर्मी में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किए जाते। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द बिजली व्यवस्था सुधारने, अघोषित कटौती बंद करने और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
भीषण गर्मी में बिजली संकट गहराया, सीमलवाड़ा-चिखली-झोथरी क्षेत्र के लोग परेशान सीमलवाड़ा। चौरासी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सीमलवाड़ा, चिखली और झोथरी ब्लॉक क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से आमजन त्राहिमाम कर रहे हैं। सोमवार को तापमान 49 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे लोग घरों में भी चैन की सांस नहीं ले पा रहे हैं। ऊपर से लंबे समय तक बिजली गुल रहने से पंखे, कूलर और एसी जैसे विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात इतने खराब हैं कि दिन में महज 4 से 5 घंटे और रात में भी केवल 6 से 7 घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दिनभर अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या के कारण घरेलू कामकाज से लेकर व्यापार और खेती तक प्रभावित हो रही है। कई गांवों में मोटरें नहीं चल पाने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है। बिजली आते ही कुछ देर बाद ट्रिपिंग शुरू हो जाती है, जिससे लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों में विद्युत निगम के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निगम अधिकारियों के पास न तो कोई ठोस समाधान है और न ही कटौती को लेकर स्पष्ट जवाब। शिकायत करने पर केवल तकनीकी
समस्या और अत्यधिक लोड का हवाला दिया जा रहा है। इधर राजनीतिक स्तर पर भी बिजली संकट को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। चौरासी क्षेत्र के विधायक और सांसद भारत आदिवासी पार्टी से होने के कारण सत्ता पक्ष के नेता भी इस मुद्दे पर खुलकर जिम्मेदारी लेने से बचते नजर आ रहे हैं। वहीं विपक्षी दल भी कभी-कभार विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देकर केवल खानापूर्ति तक सीमित दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली संकट से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। रातभर बिजली नहीं रहने से लोग घरों के बाहर बैठने को मजबूर हैं। कई क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। विद्युत निगम अधिकारियों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे ट्रांसफार्मर और लाइनों पर लोड बढ़ने से बार-बार फॉल्ट आ रहे हैं। हालांकि आमजन का कहना है कि हर साल गर्मी में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किए जाते। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द बिजली व्यवस्था सुधारने, अघोषित कटौती बंद करने और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: इतिहास, आस्था और संस्कृति का भव्य संगम पुनर्निर्मित श्री सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर सीमलवाड़ा कस्बे में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीनियर स्कूल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीमलवाड़ा तालाब की पाल स्थित विश्वनाथ महादेव मंदिर पहुँची, जहां पूर्व सांसद कनकमल कटारा, भाजपा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, महेश डामोर, सरपंच विजयपाल डोडियार, कीर्ति पंड्या सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पूजा-अर्चना की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कनकमल कटारा एवँ भाजपा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा ने कहा कि आज भारत को नरेंद्र मोदी एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसने विकास के साथ सनातन संस्कृति को भी नई पहचान दिलाई है। सनातन धर्म भारत की सभ्यता और स्वाभिमान का प्रतीक है। वही अन्य वक्ताओं ने श्री सोमनाथ मंदिर को सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय अस्मिता और आत्मगौरव का प्रतीक बताते हुए देशभर में सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। एसडीएम विवेक गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी समाज को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह चौहान ने किया, जबकि आभार प्रकाश पंड्या ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी ललित पंड्या, नायब तहसीलदार भूमल चौहान, राजेश मीणा, विद्युत विभाग एईएन हर्षद पंचाल,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हमराज सिंह चौहान, पशु चिकित्सक डॉ. मनीष रोत, राजेश प्रजापत, योगेश दर्जी, देवेंद्र दर्जी,मणि लाल पंड्या सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सीमलवाड़ा की प्रधानाचार्या श्रद्धा पंड्या, बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य विभा पंड्या, क़ानूनंगों योगराज सिंह शख्तावत, निरजन चौहान, निर्भय चौहान, देवेंद्र सिंह सोलंकी, सुनील भट्ट, भरत त्रिवेदी, देवीलाल कलाल, पराग सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- राजस्थान के सीमलवाड़ा में पुनर्निर्मित श्री सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं और छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। वक्ताओं ने मंदिर को सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए देश भर में सनातन धर्म के संरक्षण पर जोर दिया।2
- राजस्थान के सागवाड़ा स्थित जील कंपनी में युवाओं के लिए 10,000 पदों पर बड़ी भर्ती शुरू हुई है। चयनित युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ ₹25,000 तक मासिक वेतन और कई कॉर्पोरेट सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई है, जो बेरोजगार युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है।1
- मां की ममता शर्मसार, दो नदी में मिला 8 से 9 माह के बालक का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो नदी में एक भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से भ्रूण को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद भ्रूण को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भ्रूण 8 से 9 माह का बताया जा रहा है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर नगरपरिषद द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कलश यात्रा आयोजित। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर नगरपरिषद द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कलश यात्रा आयोजित। डूंगरपुर नगर मंडल के नेतृत्व में समस्त सनातनी धर्म प्रेमी,श्रीनाथ महिला मंडल की मातृ शक्ति , भाजपा नगर के कार्यकर्ता एवं शहरवासियों ने बड़े हर्ष के साथ 11मई,2026 सोमवार को यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद डूंगरपुर में सोमनाथ मंदिर के इतिहास और गौरव को याद करने एक कलश यात्रा नगर परिषद से निकाली गई। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत कलश यात्रा निकाली जिसमें आगे सोमनाथ मंदिर की बड़ी ध्वजा लिए नगर मंडल के कार्यकर्ता एवं सैकड़ों महिलाओं के कलश अपने सिर पर धारण कर कलश यात्रा में सम्मिलित होकर धनेश्वर मंदिर पहुंचकर कलश के जल से शिवजी का अभिषेक किया। -अभिषेक पश्चात महाआरती का आयोजन किया।यह कार्यक्रम 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष और आधुनिक पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया।1
- राजस्थान के डूंगरपुर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सोमनाथ मंदिर के गौरवमयी इतिहास को जन-जन तक पहुँचाना था। इस ऐतिहासिक यात्रा में मातृशक्ति और धर्मप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।3
- डूंगरपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ कर एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भोले-भाले लोगों के बैंक खाते किराए पर लेकर देशभर में ₹50 लाख से ज़्यादा की ठगी करता था। पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश में जुटी है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच देशवासियों से पाँच बड़ी अपीलें की हैं। उन्होंने पेट्रोल-डीजल, सोने और खाद्य तेल की खपत घटाने, रासायनिक खाद छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने और अनावश्यक विदेश यात्राएं टालने का आग्रह किया। यह संदेश विदेशी मुद्रा बचाने और देश पर आर्थिक दबाव कम करने के उद्देश्य से दिया गया है।2