logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के सम्बन्ध में दिए सख्त निर्देश जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क अवरोधों को हटाने, सुरक्षा संकेतकों की स्थापना, ब्लैक स्पॉट सुधार तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी महोदय ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शपथ, रैली, नुक्कड़ नाटक एवं प्रचार वाहनों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

7 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के सम्बन्ध में दिए सख्त निर्देश जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क अवरोधों को हटाने, सुरक्षा संकेतकों की स्थापना, ब्लैक स्पॉट सुधार तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी महोदय ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शपथ, रैली, नुक्कड़ नाटक एवं प्रचार वाहनों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन : प्रेम विवाह कर युवती ने वीडियो किया वायरल ➡प्रेमी के परिजनों की सुरक्षा की लगा रही गुहार ➡पिता व भाई से जानमाल के खतरे का अंदेशा ➡अलग-अलग मामलों के दो वीडियो हुए वायरल ➡जालौन के भिटारा व बंगरा निवासी हैं युवतियां
    1
    जालौन : प्रेम विवाह कर युवती ने वीडियो किया वायरल
➡प्रेमी के परिजनों की सुरक्षा की लगा रही गुहार
➡पिता व भाई से जानमाल के खतरे का अंदेशा
➡अलग-अलग मामलों के दो वीडियो हुए वायरल
➡जालौन के भिटारा व बंगरा निवासी हैं युवतियां
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by मुजीब आलम पत्रकार
    1
    Post by मुजीब आलम पत्रकार
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन में कठेरिया/बसोर समाज में दो फाड़, समाजसेवी इंदर कठेरिया ने सपा नेता महेंद्र कठेरिया और सपा नेता संजू कठेरिया पर समाज के साथ छलाबा कर दलाली करने के आरोप लगाया!! सपा नेता महेन्द्र कठेरिया समाज को कर रहा बेचने का काम -इन्द्र कुमार कठेरिया!!
    1
    जालौन में कठेरिया/बसोर समाज में दो फाड़,
समाजसेवी इंदर कठेरिया ने सपा नेता महेंद्र कठेरिया और सपा नेता संजू कठेरिया पर समाज के साथ छलाबा कर दलाली करने के आरोप लगाया!!
सपा नेता महेन्द्र कठेरिया समाज को कर रहा बेचने का काम -इन्द्र कुमार कठेरिया!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर सुरासी गांव के पास रविवार सुबह करीब 5:30 बजे तीन कंटेनर आपस में टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि गनीमत रही कि सभी चालक सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो कंटेनर रसूलाबाद से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से मोरम लादकर आ रहा एक कंटेनर रसूलाबाद की तरफ बढ़ रहा था। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट अचानक दो कंटेनरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी बीच पीछे से आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर उनसे जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो कंटेनर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा रह गया। दुर्घटना के चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे की वजह तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग या चालक को झपकी आना हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से पुलिया के पास चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर सुरासी गांव के पास रविवार सुबह करीब 5:30 बजे तीन कंटेनर आपस में टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि गनीमत रही कि सभी चालक सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो कंटेनर रसूलाबाद से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से मोरम लादकर आ रहा एक कंटेनर रसूलाबाद की तरफ बढ़ रहा था। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट अचानक दो कंटेनरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी बीच पीछे से आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर उनसे जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो कंटेनर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा रह गया। दुर्घटना के चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे की वजह तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग या चालक को झपकी आना हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से पुलिया के पास चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन। नगर के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट तक की संबद्धता प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य की शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए रिटायर्ड सीएमओ डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि नगर में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के उद्देश्य से डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई थी। अभी तक विद्यालय में कक्षा आठ तक की कक्षाएं संचालित थीं। अब विद्यालय ने एक कदम आगे बढ़ाया है। जिसमें विद्य़ालय को इंटरमीडिएट तक की सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त हुई है। विद्यालय में गणित और विज्ञान विषय की कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को नगर में ही गुणवत्तापूर्ण सीबीएसई शिक्षा का अवसर मिलेगा। आगामी शैक्षिक सत्र से कक्षा नौ और कक्षा 11 की पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। एक अप्रैल से कक्षा नौ और 11 के प्रवेश शुरू होंगे। विद्यालय में आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, अनुभवी शिक्षक और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त, अनुशासित और प्रतिस्पर्धी बनाना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। इस मौके पर डॉ. हरेंद्र सिंह, डउॅ. मुकेश साहनी, पप्पू शिवहरे आदि मौजूद रहे।
    1
    जालौन। नगर के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट तक की संबद्धता प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य की शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए रिटायर्ड सीएमओ डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि नगर में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के उद्देश्य से डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई थी। अभी तक विद्यालय में कक्षा आठ तक की कक्षाएं संचालित थीं। अब विद्यालय ने एक कदम आगे बढ़ाया है। जिसमें विद्य़ालय को इंटरमीडिएट तक की सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त हुई है। विद्यालय में गणित और विज्ञान विषय की कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को नगर में ही गुणवत्तापूर्ण सीबीएसई शिक्षा का अवसर मिलेगा। आगामी शैक्षिक सत्र से कक्षा नौ और कक्षा 11 की पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। एक अप्रैल से कक्षा नौ और 11 के प्रवेश शुरू होंगे। विद्यालय में आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, अनुभवी शिक्षक और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त, अनुशासित और प्रतिस्पर्धी बनाना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। इस मौके पर डॉ. हरेंद्र सिंह, डउॅ. मुकेश साहनी, पप्पू शिवहरे आदि मौजूद रहे।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन माती सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री, मत्स्य विभाग, उ०प्र० डॉ० संजय कुमार निषाद जी मुख्य अतिथि के रूप में माती सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक एवं टूल किट वितरित किए गए। माननीय मंत्री द्वारा लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश सरकार निरंतर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है तथा योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बीते 09 वर्षों में प्रदेश ने विकास, सुशासन एवं पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
    1
    प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन माती सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री, मत्स्य विभाग, उ०प्र० डॉ० संजय कुमार निषाद जी मुख्य अतिथि के रूप में माती सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक एवं टूल किट वितरित किए गए। माननीय मंत्री द्वारा लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश सरकार निरंतर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है तथा योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बीते 09 वर्षों में प्रदेश ने विकास, सुशासन एवं पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जालौन : जिला न्यायालय के समीप में लगी भाषण आग!! आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं दमकल को किया गया सूचित!! उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित कालपी बस स्टैंड का मामला!!
    1
    जालौन :  जिला न्यायालय के समीप में लगी भाषण आग!!
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं दमकल को किया गया सूचित!!
उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित कालपी बस स्टैंड का मामला!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं।
बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.