प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का हुआ आयोजन प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन माती सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री, मत्स्य विभाग, उ०प्र० डॉ० संजय कुमार निषाद जी मुख्य अतिथि के रूप में माती सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक एवं टूल किट वितरित किए गए। माननीय मंत्री द्वारा लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश सरकार निरंतर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है तथा योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बीते 09 वर्षों में प्रदेश ने विकास, सुशासन एवं पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

- प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन माती सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री, मत्स्य विभाग, उ०प्र० डॉ० संजय कुमार निषाद जी मुख्य अतिथि के रूप में माती सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक एवं टूल किट वितरित किए गए। माननीय मंत्री द्वारा लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश सरकार निरंतर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है तथा योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बीते 09 वर्षों में प्रदेश ने विकास, सुशासन एवं पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।1
- #जालौन ब्रेकिंग न्यूज ⏩ उरई कोतवाली क्षेत्र में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी ⏩ परिवार के तीन सदस्यों ने नौकरी का झांसा देकर 21 लाख ठगे ⏩ अन्य परिचितों से भी लाखों रुपये ऐंठे ⏩ फर्जी नियुक्ति पत्र थमाए गए ⏩ पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया ⏩ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी ⏩ जालौन पुलिस मामले की जांच में जुटी1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- उरई (जालौन)। योजनाओं का लाभ पाने से वंचित बसोड़, बरार व अन्य संबंधित जातियों के लोगों ने अब आवाज बुलंद कर दी है। अखिल भारतीय बसोर समाज विकास समिति ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए विकास खंड अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। संगठन का कहना है कि शासनादेश के बावजूद जिले में इन जातियों को योजनाओं से दूर रखने के लिए “रिपोर्ट का खेल” खेला गया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 29 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि बसोड़, बरार व अन्य वंचित जातियों को योजनाओं में प्राथमिकता दी जाए। इसके बावजूद जालौन जिले के नौ विकास खंडों के बीडीओ ने शासन को यह रिपोर्ट भेज दी कि जिले में ये जातियां निवास ही नहीं करतीं। इससे सैकड़ों गरीब परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए और आज भी बदहाल जीवन जीने को मजबूर हैं। मंडल प्रभारी रामबाबू बरार जोशीला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी जिलों झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात व औरैया में इन जातियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन जालौन में अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता के चलते हालात विपरीत हैं।1
- जालौन में कठेरिया/बसोर समाज में दो फाड़, समाजसेवी इंदर कठेरिया ने सपा नेता महेंद्र कठेरिया और सपा नेता संजू कठेरिया पर समाज के साथ छलाबा कर दलाली करने के आरोप लगाया!! सपा नेता महेन्द्र कठेरिया समाज को कर रहा बेचने का काम -इन्द्र कुमार कठेरिया!!1
- रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर सुरासी गांव के पास रविवार सुबह करीब 5:30 बजे तीन कंटेनर आपस में टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि गनीमत रही कि सभी चालक सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो कंटेनर रसूलाबाद से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से मोरम लादकर आ रहा एक कंटेनर रसूलाबाद की तरफ बढ़ रहा था। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट अचानक दो कंटेनरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी बीच पीछे से आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर उनसे जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो कंटेनर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा रह गया। दुर्घटना के चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे की वजह तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग या चालक को झपकी आना हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से पुलिया के पास चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1
- जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क अवरोधों को हटाने, सुरक्षा संकेतकों की स्थापना, ब्लैक स्पॉट सुधार तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी महोदय ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शपथ, रैली, नुक्कड़ नाटक एवं प्रचार वाहनों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।1