सेवा संकल्प युवा सम्मान में रायपुर फूडीज की इंफ्लुएंसर तनु श्री दास सम्मानित रायपुर, छत्तीसगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को प्रोत्साहित किया गया। इसी कड़ी में रायपुर फूडीज की इंफ्लुएंसर तनु श्री दास को भी उनके क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवा अधिवक्ताओं, पत्रकारों, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता को पहचान देने के साथ उन्हें समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा। सम्मानित युवाओं के योगदान को मंच से रेखांकित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का जन्मदिवस भी मनाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा एवं भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे। इसके अलावा विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित साहू सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ के माध्यम से युवाओं के सम्मान, प्रोत्साहन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय युवाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को समाज के सामने लाने की पहल की गई।
सेवा संकल्प युवा सम्मान में रायपुर फूडीज की इंफ्लुएंसर तनु श्री दास सम्मानित रायपुर, छत्तीसगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को प्रोत्साहित किया गया। इसी कड़ी में रायपुर फूडीज की इंफ्लुएंसर तनु श्री दास को भी उनके क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवा अधिवक्ताओं, पत्रकारों, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता को पहचान देने के साथ उन्हें समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा। सम्मानित युवाओं के योगदान को मंच से रेखांकित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का जन्मदिवस भी मनाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा एवं भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे। इसके अलावा विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित साहू सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ के माध्यम से युवाओं के सम्मान, प्रोत्साहन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय युवाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को समाज के सामने लाने की पहल की गई।
- स्लग,,बलरामपुर में 8.60 लाख की नर्सिंग कॉलेज का भूमिपूजन मंत्री रामविचार नेताम ने किया बलरामपुर में 8.60 लाख की नर्सिंग कॉलेज का भूमिपूजन मंत्री रामविचार नेताम ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बलरामपुर में नवीन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन किया गया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज की आधारशिला रखी। मरियम पारा में 2 एकड़ 80 डिसमिल भूमि पर बनने वाले इस भवन की लागत 8 करोड़ 12 लाख 30 हजार रुपये है। मंत्री ने कहा कि अब जिले के विद्यार्थियों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। वहीं कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि यह महाविद्यालय जिले की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा4
- सेवा संकल्प युवा सम्मान में रायपुर फूडीज की इंफ्लुएंसर तनु श्री दास सम्मानित रायपुर, छत्तीसगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को प्रोत्साहित किया गया। इसी कड़ी में रायपुर फूडीज की इंफ्लुएंसर तनु श्री दास को भी उनके क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवा अधिवक्ताओं, पत्रकारों, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता को पहचान देने के साथ उन्हें समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा। सम्मानित युवाओं के योगदान को मंच से रेखांकित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का जन्मदिवस भी मनाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा एवं भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे। इसके अलावा विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित साहू सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ के माध्यम से युवाओं के सम्मान, प्रोत्साहन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय युवाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को समाज के सामने लाने की पहल की गई।1
- साल से ताले में बंद आंगनवाड़ी केंद्र कुपोषण से जूझ रहे पहाड़ी कोरवा समाज के मासूम अधिकारियों की लापरवाही उजागर साल से ताले में बंद आंगनवाड़ी केंद्र कुपोषण से जूझ रहे पहाड़ी कोरवा समाज के मासूम अधिकारियों की लापरवाही उजागर बलरामपुर जिला के ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के सर्वांगीण विकास व बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन करती है यह वर्ष 1975 में एकीकृत बाल विकास सेवा ICDS योजना के तहत शुरू किए गए इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य 0 से 6 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक आहार देना नियमित स्वास्थ्य जांच कराना, मुफ़्त टीकाकरण सुनिश्चित करना और 3 से 6 वर्ष के बच्चों को अनौपचारिक पूर्व-प्राथमिक शिक्षा देकर स्कूल के लिए तैयार करना है।लेकिन बलरामपुर जिले में जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह महत्वाकांक्षी योजना दम तोड़ती नज़र आ रही है। ताजा मामला बलरामपुर जिला के विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत चटनिया अंतर्गत आश्रित गांव परा कचआ का है, जहां आंगनवाड़ी केंद्र पिछले लगभग 3 वर्षों से ताले में बंद पड़ा है। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र 'पहाड़ी कोरवा समाज के बच्चे योजनाओं से वंचित परा कछुआ गांव में करीब 40 से 50 परिवारों की आबादी है, जिसमें मुख्य रूप से नगेसिया और 'राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र' कहे जाने वाले विशेष संरक्षित पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोग निवास करते हैं। बड़ी विडंबना है कि 3 सालों से केंद्र बंद रहने के कारण इन मासूम बच्चों को कुपोषण से बचाने वाला पोषाहार और स्वास्थ्य सुविधाएं नसीब ही नहीं हो पा रही हैं। 3-4 महीने में सिर्फ सत्तू बांटकर औपचारिकता स्थानीय ग्रामीणों ने भारी आक्रोश जताते हुए बताया कि 3 से 4 महीनों में कभी-कभार ही कार्यकर्ता या सहायिका आकर सिर्फ सत्तू का वितरण कर देती हैं। इसके अलावा न तो बच्चों को कभी गर्म पका-पकाया भोजन मिला, ना पढ़ाई-लिखाई हुई और ना ही स्वास्थ्य जांच की कोई व्यवस्था की गई अधिकारियों की चुप्पी पर ग्रामीणों का सवाल इस पूरी स्थिति से नवजात शिशुओं, माताओं और ग्रामीणों में गहरा रोष है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि परियोजना अधिकारी (CDPO) और संबंधित विकासखंड अधिकारियों को आंगनवाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन और समय-समय पर निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। निरीक्षण करना तो दूर, अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह मुंह मोड़े बैठे हैं। शासन-प्रशासन की इस घोर लापरवाही का खामियाजा अब मासूम बच्चों और महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की कीमत चुकाकर भुगतना पड़ रहा है। बाइट1
- चिनियां थाना के नए प्रभारी शेखर कुमार सिंह ने संभाली कमान, पदभार ग्रहण करते ही शुरू किया काम चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में शेखर कुमार सिंह ने शुक्रवार से विधिवत रूप से कामकाज संभाल लिया। हालांकि उन्होंने बीते बुधवार को ही थाना पहुंचकर पदभार ग्रहण किया था, लेकिन विभागीय स्तर पर कुछ प्रक्रिया के कारण तत्काल कार्यभार संभालने की प्रक्रिया रोक दी गई थी। आवश्यक छानबीन एवं विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को उन्होंने थाना प्रभारी के रूप में अपना कार्यभार संभालते हुए काम शुरू कर दिया। पदभार संभालने के बाद थाना प्रभारी शेखर कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही। उनके पदभार संभालने के बाद थाना कर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों में भी नए प्रभारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, इससे पहले चिनियां थाना के प्रभारी रहे बिकू कुमार रजक ने अपने करीब चार माह के कार्यकाल के दौरान थाना क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभागीय स्तर पर उनका तबादला पुलिस लाइन गढ़वा किया गया है। नए थाना प्रभारी के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी होगी।1
- पूरेगाड़ा बूथ नंबर 391 में सेवा एवं समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की अहम बैठक, ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी इस संबंध में आज शुक्रवार तीन बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प़साद ने बताया कि रंका प्रखंड के ग्राम पूरेगाड़ा स्थित बूथ नंबर 391 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण अभियान तथा केंद्र सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रंका प्रखंड मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद ने की। बैठक में रंका प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज चंद्रवंशी एवं कृषि विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र तिवारी समेत पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और वर्तमान में उनका तीसरा कार्यकाल चल रहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोच के बारे में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। बैठक में ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर पात्र लाभुकों तक उसका लाभ पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और ग्रामीणों से लगातार संपर्क बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच बनाने का संकल्प लिया।1
- इधर बाढ से पीड़ित बिहार है और भारत के प्रधानमंत्री श्री दामोदरदास नरेंद्र अपने जन्मदिन पर दिया जलाने की बात कर रहे हैं अगर किसी के पास दिया जलाने के लिए घर नहीं है तो उनका गलती यही है वह बिहारी है अगर बिहार के अलावा कही भी बाढ़ आता तो तुरंत मदद की जाती लेकिन बिहार में बाढ़ आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुछ भी मदद नहीं कियाजा रहा है1
- 16 ब्रांडेड कंपनियां आ रही है पलामू।29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला। पलामू में लगेगा 29 सितंबर को महा रोजगार मेला1
- सेरासाम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 237 ग्रामीणों ने लिया लाभ इस संबंध में आज शुक्रवार 12 बजे लार्सन एंड टुब्रो के मिस्टर मनोज कुमार ने बताया की रंका प्रखंड की खरडीहा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सेरासाम में Larsen & Toubro (L&T) एवं बदलाव फाउंडेशन के सहयोग से संचालित “नयी दिशा – Village Development Program” के तहत निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को घर के समीप स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ समय पर जांच, उपचार और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना था। शिविर का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका के BPM रामनारायण राम, विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव कुमार राम, डॉ. नितीश परमार्थी, डॉ. उत्कर्ष मिश्रा, फिरोज खान, लवली कुमारी सहित अन्य टीम सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में रक्तचाप, ब्लड शुगर, खांसी, सर्दी, बुखार सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही नेत्र एवं दंत जांच की सुविधा भी उपलब्ध रही। टीबी जागरूकता सत्र में बीमारी के लक्षण, बचाव, जांच, नियमित उपचार एवं पोषण की जानकारी दी गई। L&T के सहयोग से आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया तथा तीन मरीजों को आगे के उपचार के लिए CHC रंका रेफर किया गया। शिविर में कुल 237 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 136 महिलाएं, 101 पुरुष तथा 81 बच्चे शामिल रहे। आयोजन में बदलाव फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1