Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान प्रतापगढ़ क्षेत्र के गांव टांडा में खेली जाती है लठमार होली
Parmeshvar redash
राजस्थान प्रतापगढ़ क्षेत्र के गांव टांडा में खेली जाती है लठमार होली
More news from Chittorgarh and nearby areas
- Writing अति माहवारी (मासिक धर्म में अत्यधिक रक्तस्राव) का आयुर्वेदिक उपचार संभव आजकल महिलाओं में अति माहवारी (Menorrhagia) यानी मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इस स्थिति में महिलाओं को सामान्य से अधिक दिनों तक या अत्यधिक मात्रा में ब्लीडिंग होती है, जिससे शरीर में कमजोरी, चक्कर आना, थकान, कमर दर्द, चिड़चिड़ापन और खून की कमी (एनीमिया) जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार यह समस्या मुख्यतः पित्त दोष और रक्त दोष के असंतुलन के कारण उत्पन्न होती है। समय पर उचित आयुर्वेदिक उपचार और जीवनशैली में सुधार से इस समस्या का सुरक्षित और स्थायी समाधान संभव है। आयुष हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ में अति माहवारी की समस्या का आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित सफल उपचार किया जा रहा है। यहाँ प्रत्येक रोगी की प्रकृति और बीमारी की अवस्था को ध्यान में रखते हुए व्यक्तिगत उपचार योजना, औषधि और आवश्यक पंचकर्म चिकित्सा द्वारा इलाज किया जाता है। अति माहवारी के साथ-साथ यहाँ महिलाओं की अन्य समस्याओं जैसे— • अनियमित मासिक धर्म • सफेद पानी (ल्यूकोरिया) • हार्मोनल असंतुलन • कमर व शारीरिक कमजोरी • प्रसव के बाद की समस्याएं का भी आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध है। आयुष हॉस्पिटल में अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक द्वारा प्राकृतिक और सुरक्षित चिकित्सा पद्धति से महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है। विशेषताएँ: • NABH Certified Ayurved Hospital • Mediclaim Policy / Health Insurance के अंतर्गत उपचार उपलब्ध • आयुर्वेदिक परामर्श एवं व्यक्तिगत उपचार योजना • पंचकर्म एवं विशेष स्त्री रोग चिकित्सा परामर्श हेतु संपर्क करें: आयुष हॉस्पिटल, चित्तौड़गढ़ 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 838351
- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत माता मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह एवं पारंपरिक गेर नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर मेड़ता धाम के महन्त, भारत माता मंदिर के रामस्वरूप जी महाराज ने उपस्थित जनसमुदाय को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गेर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और पूरा परिसर रंग-गुलाल व उत्साह से सराबोर नजर आया। समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु मईडा, धर्म नारायण जोशी, विकास राज भाई साहब, पूर्व मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य लालचंद पटेल, जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना की! उक्त जानकारी कैलाश पाटीदार ने दी।4
- Post by VAGAD news241
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- ताल:- ताल नगर में धुलेंडी का पर्व हरि हर मिलन के साथ मनाया गया श्री गोपाल मंदिर से श्री गोपाल जी श्री काशी विश्वनाथ महादेव से मिलने पधारे साथ में ताल नगर की जा धर्म प्रेमी जनता रंग गुलाल खेलती हुई चल रही थी गैर श्री गोपाल मंदिर से प्रारंभ होकर निम चौक, आलोट नाका होते हुवे काशी विश्वनाथ मंदिर पर जाकर श्री गोपाल जी और श्री शिव जी का मिलन हुवा और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया उसके बाद बालाजी का बाग स्थित बालाजी मंदिर पर रंग गुलाल खेलते हुवे गये और होली खेली। गैर में नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश परमार, नवीन मेहता, निलेश गुप्ता, राहुल धनोतिया, बलराम राठौर, कैलाश सेठिया, नितेश पोरवाल, विनोद परमार, राजेश परमार, हेमंत सेठिया, रंजन मेहता ,हेमंत मादलिया, राहुल मादलिया, नरेंद्र काला, अशोक काला, सहित सभी धर्म प्रेमी जनता साथ साथ एक दूसरे को रंग गुलाल खेलते हुवे चल रहे थे।2
- Post by Abhishek Bhoi1
- प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन अनुरूप स्वच्छता को धरातल पर उतारें अधिकारी: के के गुप्ता प्रतापगढ़,05 मार्च। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), राजस्थान सरकार के ब्रांड एम्बेसेडर के के गुप्ता ने आज गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर मेडियाबंधुओं के साथ साफ सफाई को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा की "आज मेरे द्वारा सभी निकायों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला स्तर के अधिकारी, उपायुक्त, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी उपस्थित रहे। आज की इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तार से चर्चा करना रहा। हमने छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी सुझाव दिए कि किस प्रकार शहरों को स्वच्छ बनाया जा सकता है, ताकि राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के विजन के अनुरूप हर हाल में शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के सुख-दुख में साथ खड़ी है और सरकार इसस बात के लिए प्रतिबद्ध है की प्रत्येक नागरिक को उसका अधिकार तथा स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। स्वच्छता केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देनी चाहिए। इस दिशा में ठोस कार्य करना आवश्यक है।" उन्होंने प्रेस वार्ता से पूर्व आयोजित बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया की बैठक में में निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया: -डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण 100% सुनिश्चित किया जाए और समयबद्ध तरीके से हो। -प्लास्टिक उपयोग पर सख्त निगरानी रखी जाए। -प्रतिदिन नियमित सफाई तथा शहरी क्षेत्रों में रात्रिकालीन स्वीपिंग (सफाई) की व्यवस्था हो। -खाली भूखंडों की नियमित सफाई करवाई जाए। -सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। -सड़कों पर लगे सभी पोलों की लाइटें सुचारु रूप से जलती रहें। -सड़कों पर पशुओं का विचरण न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। -शहर के बगीचों को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा रखा जाए, घास की नियमित कटाई हो तथा पेयजल की व्यवस्था हो। बड़े बगीचों में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। -हम सभी निकायों को पूर्ण विश्वास के साथ निर्देशित करते हैं कि मुख्यमंत्री जी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के अंतर्गत किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। -मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे शहर स्वच्छ, सुंदर और हरित बनेंगे तथा इस कार्यशाला के सकारात्मक परिणाम अवश्य देखने को मिलेंगे राजस्थान प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट3
- छींच क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया। भक्ति और उल्लास के इस संगम में श्रद्धालु पूरी तरह सराबोर नजर आए। मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में गुलाल के रंगों और भजनों की स्वर लहरियों ने ऐसा समां बांधा कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। मंदिर समिति के वालेंग राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज भगवान गणेश के विशेष श्रृंगार और आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजित भजन संध्या में पुरुष वर्ग ने मोर्चा संभाला। पुरुष श्रद्धालुओं ने पारंपरिक होली गीतों और फाग के भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा परिसर 'गणपति बप्पा मोरया' और 'होली है' के जयकारों से गूंज उठा। चंग की थाप और ढोलक की जुगलबंदी पर गाए गए लोकगीतों ने वातावरण को पूरी तरह फागुनी रंग में रंग दिया। एक ओर जहाँ पुरुष वर्ग अपनी गायकी से भगवान को रिझा रहा था, वहीं दूसरी ओर महिला श्रद्धालुओं ने उत्साह और उमंग के साथ फागोत्सव के आनंद को दोगुना कर दिया। महिलाओं ने पारंपरिक वागड़ी लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। केसरिया और फागुनी परिधानों में सजी महिलाओं ने गुलाल की होली खेलकर अपनी खुशी का इजहार किया। श्रद्धा और संस्कृति के इस अनूठे मेल ने उपस्थित सभी भक्तों का मन मोह लिया। फागोत्सव में उपस्थित महिलाओं ने बताया कि "फागोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। भगवान गणेश के चरणों में भजनों और नृत्य के माध्यम से अपनी हाजिरी लगाना परम सुखद अनुभव है।" उत्सव के अंत में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मंदिर मंडल की ओर से सुरक्षा और दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के समापन पर भगवान को विशेष भोग लगाया गया और उपस्थित सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस फागोत्सव ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक समरसता और मेल-जोल का संदेश भी दिया। देर शाम तक चले इस उत्सव में छींच सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।4
- आयुर्वेद केवल रोगों का उपचार नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की पद्धति है। आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में हम प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक सुविधाओं के साथ आपके स्वास्थ्य की संपूर्ण देखभाल के लिए समर्पित हैं। यहाँ अनुभवी वैद्यों द्वारा प्रत्येक रोगी की व्यक्तिगत प्रकृति (प्रकृति परीक्षण) के अनुसार उपचार योजना बनाई जाती है ताकि रोग को जड़ से समाप्त किया जा सके। 🔹 पंचकर्म थेरेपी (वमन, विरेचन, बस्ती, नस्य आदि) 🔹 कमर, गर्दन और घुटनों का दर्द 🔹 सर्वाइकल, स्लिप डिस्क, सायटिका 🔹 माइग्रेन, सिरदर्द, अनिद्रा 🔹 त्वचा रोग (एक्जिमा, सोरायसिस आदि) 🔹 थायरॉइड एवं हार्मोनल समस्याएं 🔹 महिलाओं की शारीरिक समस्याएं ✨ विशेष सुविधाएं: ✔ NABH Certified Ayurved Hospital ✔ Mediclaim Policy / Health Insurance के अंतर्गत उपचार की सुविधा ✔ अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सकों की टीम ✔ सुरक्षित एवं प्रभावी पंचकर्म उपचार आइए, आयुर्वेद के साथ स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएं। 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 83835 🌿 आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ प्रकृति के साथ स्वास्थ्य की ओर…1