logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिले में अवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा अनूप महेरे सोरों कासगंज उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में अवैध शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने गांव में खुलेआम बिक रही शराब के विरोध में बरेली-मथुरा हाईवे को जाम कर दिया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। कासगंज सदर कोतवाली के गांव नगला थान में अवैध शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। दर्जनों महिलाओं ने बरेली-मथुरा हाईवे पर पहुंचकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि गांव में कई परचून की दुकानों पर खुलेआम अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि सुबह होते ही कई पुरुष शराब पी लेते हैं और उसके बाद घर पहुंचकर अपनी पत्नियों के साथ मारपीट करते हैं। महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब की वजह से कई परिवारों में रोज झगड़े हो रहे हैं और बच्चों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई बार स्थानीय प्रशासन और पुलिस से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हो रही है।

on 12 March
user_Journalist Anoop Mahere
Journalist Anoop Mahere
कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
on 12 March
3210cb46-1058-4aca-ab40-ac18bb7555ee

जिले में अवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा अनूप महेरे सोरों कासगंज उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में अवैध शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने गांव में खुलेआम बिक रही शराब के विरोध में बरेली-मथुरा हाईवे को जाम कर दिया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। कासगंज सदर कोतवाली के गांव नगला थान में अवैध शराब की बिक्री से परेशान

bfeb40cb-7114-40d1-8cbc-07eca02b020a

ग्रामीण महिलाओं ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। दर्जनों महिलाओं ने बरेली-मथुरा हाईवे पर पहुंचकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि गांव में कई परचून की दुकानों पर खुलेआम अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि सुबह होते ही कई पुरुष शराब पी लेते हैं और

22d8861c-a873-44b0-b777-e6d42e298fa4

उसके बाद घर पहुंचकर अपनी पत्नियों के साथ मारपीट करते हैं। महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब की वजह से कई परिवारों में रोज झगड़े हो रहे हैं और बच्चों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई बार स्थानीय प्रशासन और पुलिस से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हो रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वर्तमान विधायक श्री वीरेंद्र सिंह राणा जी गांव खिजरपुर में पुलर्निर्माण से संबंधित चर्चा करने के लिएआए। गांव की जनता ने उनका स्वागत किया।
    1
    वर्तमान विधायक श्री वीरेंद्र सिंह राणा जी गांव खिजरपुर में पुलर्निर्माण से संबंधित चर्चा करने के लिएआए। गांव की जनता ने उनका स्वागत किया।
    user_Harsh Pundhir
    Harsh Pundhir
    Newspaper publisher सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गोपालपुर में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की गला काटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार =गोपालपुर में दिनदहाड़े छात्रा की गला काटकर हत्या कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती को बनाया निशाना =दो बाइक सवार युवकों पर वारदात का शक =घटना के बाद पूरे इलाके में फैली दहशत =ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा, गेहूं के खेतों में छिपा मिला आरोपी =पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें =सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही जांच एजेंसियां, हत्या के कारणों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी =स्थानीय लोगों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग गोपालपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की अज्ञात हमलावरों ने गला काटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सिया गुलेरिया (19), निवासी गांव नैण, गोपालपुर, सरकाघाट के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस जघन्य वारदात को दो बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के कुछ ही समय बाद ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद गेहूं के खेतों में छिप गया था, जहां स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा और डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम घटनास्थल पर मौजूद रहे और जांच का जायजा लिया। पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है, जबकि स्थानीय लोग आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
    1
    गोपालपुर में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की गला काटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
=गोपालपुर में दिनदहाड़े छात्रा की गला काटकर हत्या कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती को बनाया निशाना
=दो बाइक सवार युवकों पर वारदात का शक 
=घटना के बाद पूरे इलाके में फैली दहशत 
=ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा, गेहूं के खेतों में छिपा मिला आरोपी 
=पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें 
=सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही जांच एजेंसियां, हत्या के कारणों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी 
=स्थानीय लोगों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
गोपालपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की अज्ञात हमलावरों ने गला काटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सिया गुलेरिया (19), निवासी गांव नैण, गोपालपुर, सरकाघाट के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस जघन्य वारदात को दो बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
घटना के कुछ ही समय बाद ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद गेहूं के खेतों में छिप गया था, जहां स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा और डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम घटनास्थल पर मौजूद रहे और जांच का जायजा लिया।
पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है, जबकि स्थानीय लोग आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
    user_Chunmun Gupta पत्रकार
    Chunmun Gupta पत्रकार
    Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाबा साहब की जयन्ती पर आप सभी को माथुर परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनायें ।
    1
    बाबा साहब की जयन्ती  पर आप सभी को  माथुर परिवार  की ओर से हार्दिक शुभकामनायें ।
    user_Mathur studio Etah
    Mathur studio Etah
    Photographer जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कस्बे में निकाली गई विशाल बाइक रैली। स्टेशन रोड़ के पास अंबेडकर पार्क से शुरू हुई बाइक रैली कस्बे के विभिन्न मुख्य मार्ग से होते हुए पहुंचेगी मीरा तालाब स्थित अंबेडकर पार्क, जहां ओजस्वी भाषणों के माध्यम से डाला जाएगा बाबा साहेब की जीवनी में प्रकाश, बाइक रैली का नेतृत्व मौदहा चेयरमैन रजा मुहम्मद उर्फ श्रीनाथ ने किया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ रहे मौजूद, भीम आर्मी के संदीप बाल्मीकि ने रैली में शामिल सभी लोगों का जताया हार्दिक आभार।
    1
    अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कस्बे में निकाली गई विशाल बाइक रैली। स्टेशन रोड़ के पास अंबेडकर पार्क से शुरू हुई बाइक रैली कस्बे के विभिन्न मुख्य मार्ग से होते हुए पहुंचेगी मीरा तालाब स्थित अंबेडकर पार्क, जहां ओजस्वी भाषणों के माध्यम से डाला जाएगा बाबा साहेब की जीवनी में प्रकाश, बाइक रैली का नेतृत्व मौदहा चेयरमैन रजा मुहम्मद उर्फ श्रीनाथ ने किया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ रहे मौजूद, भीम आर्मी के संदीप बाल्मीकि ने रैली में शामिल सभी लोगों का जताया हार्दिक आभार।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Rajiv kumar
    1
    Post by Rajiv kumar
    user_Rajiv kumar
    Rajiv kumar
    Police Officer बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बदायूं जिले की सभी तहसीलों में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा तथा तहसील बिसौली में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के पत्रकारों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया दैनिक प्रतिज्ञा : बदायूं, बिसौली में दिनांक 13/4/2026 को बदायूं जिले की सभी तहसीलों में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के पत्रकारों ने प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। पत्रकारों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानते हुए, पत्रकारों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मीडिया ने लोकतांत्रिक परंपराओं और जनतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन लंबे समय से पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और हितों के लिए संघर्षरत है। इसी क्रम में, जिला बदायूं की तहसील बिसौली के समस्त पत्रकारों ने अपने पेशेवर दायित्वों के निर्वहन को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से पांच सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन तहसील के उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है।इस अवसर पर तहसील बिसौली में ठाकुर वेदपाल सिंह, राहुल गुप्ता, राहुल शाक्य, इकरार अली, प्रदीप सक्सेना, अवधेश शर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, सर्वेश, दीपक कुमार, दीपू सक्सेना, जीशान खान, राशिद खान, राजकुमार मौर्य, बृजभान सिंह चौहान, अभिषेक आर्य, मोहित कुमार, विजय कुमार, कुलदीप सक्सेना, लोकेश भारद्वाज, पत्रकार इकरार अली सहित काफ़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    1
    बदायूं जिले की सभी तहसीलों में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा तथा तहसील बिसौली में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के पत्रकारों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
दैनिक प्रतिज्ञा : बदायूं, बिसौली में दिनांक 13/4/2026 को बदायूं जिले की सभी तहसीलों में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के पत्रकारों ने प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। पत्रकारों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानते हुए, पत्रकारों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मीडिया ने लोकतांत्रिक परंपराओं और जनतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन लंबे समय से पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और हितों के लिए संघर्षरत है।
इसी क्रम में, जिला बदायूं की तहसील बिसौली के समस्त पत्रकारों ने अपने पेशेवर दायित्वों के निर्वहन को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से पांच सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन तहसील के उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है।इस अवसर पर तहसील बिसौली में ठाकुर वेदपाल सिंह, राहुल गुप्ता, राहुल शाक्य, इकरार अली, प्रदीप सक्सेना, अवधेश शर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, सर्वेश, दीपक कुमार, दीपू सक्सेना, जीशान खान, राशिद खान, राजकुमार मौर्य, बृजभान सिंह चौहान, अभिषेक आर्य, मोहित कुमार, विजय कुमार, कुलदीप सक्सेना, लोकेश भारद्वाज, पत्रकार इकरार अली सहित काफ़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by देवेन्द्र प्रताप सिंह
    1
    Post by देवेन्द्र प्रताप सिंह
    user_देवेन्द्र प्रताप सिंह
    देवेन्द्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter Sahawar, Kasganj•
    16 hrs ago
  • जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर तहसील के कस्बा थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र ग्राम चितौरा ब्रजघाट रोड हापुड़ UP 37 टूरिस्ट ढाबे का उद्घाटन करने आए भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व राज्य मंत्री मदन चौहान के बीच हुई आपस में गाली गलौज मदन चौहान का आरोप है, कि भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द व गाली गलौज और गंदे शब्दों का किया प्रयोग, इसी पर भड़के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व राज्य मंत्री मदन चौहान, मदन चौहान ने UP 37 टूरिस्ट ढाबे से भगाया किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को और उनकी टीम को दौड़ा-दौड़ा कर ढाबे से भगाया।
    1
    जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर तहसील के कस्बा थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र ग्राम चितौरा ब्रजघाट रोड हापुड़ UP 37 टूरिस्ट ढाबे का उद्घाटन करने आए भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व राज्य मंत्री मदन चौहान के बीच हुई आपस में गाली गलौज मदन चौहान का आरोप है, कि भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द व गाली गलौज और गंदे शब्दों का किया प्रयोग, इसी पर भड़के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व राज्य मंत्री मदन चौहान, मदन चौहान ने UP 37 टूरिस्ट ढाबे से भगाया किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को और उनकी टीम को दौड़ा-दौड़ा कर ढाबे से भगाया।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आठवें दिन भी जारी रहा भाकियू चढूनी का धरना, पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग तेज दैनिक प्रतिज्ञा : बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का धरना सोमवार को आठवें दिन भी लगातार जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ता तहसील परिसर में डटे हुए हैं और परगना कोट के ग्राम अगोल के मजरा नगला खुर्द स्थित गाटा संख्या 352 पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग कर रहे हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दबंग किस्म के लोगों ने उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे हटवाने के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन का कहना है कि संबंधित लेखपाल की मिलीभगत से यह कब्जा कराया गया है और पीड़ित पक्ष को लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं। धरने पर बैठी पीड़ित महिला सोमवती 6 अप्रैल से न्याय की मांग को लेकर तहसील परिसर में डटी हुई हैं। उनका कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए, पीड़ित महिला को उसकी जमीन वापस दिलाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष यार्वेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष रामसिंह, जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान, रहिस अहमद, नैपाली, अनवार शाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। (अपील) स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।
    1
    आठवें दिन भी जारी रहा भाकियू चढूनी का धरना, पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग तेज
दैनिक प्रतिज्ञा : बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का धरना सोमवार को आठवें दिन भी लगातार जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ता तहसील परिसर में डटे हुए हैं और परगना कोट के ग्राम अगोल के मजरा नगला खुर्द स्थित गाटा संख्या 352 पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग कर रहे हैं।
भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दबंग किस्म के लोगों ने उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे हटवाने के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन का कहना है कि संबंधित लेखपाल की मिलीभगत से यह कब्जा कराया गया है और पीड़ित पक्ष को लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं।
धरने पर बैठी पीड़ित महिला सोमवती 6 अप्रैल से न्याय की मांग को लेकर तहसील परिसर में डटी हुई हैं। उनका कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए, पीड़ित महिला को उसकी जमीन वापस दिलाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष यार्वेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष रामसिंह, जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान, रहिस अहमद, नैपाली, अनवार शाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(अपील)
स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.