Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुनौली: सड़क पर समंदर! 😱 देखिए कैसे नर्क में जी रहे हैं सीमावर्ती इलाके के लोग।" "निर्मली विधायक से सीधा सवाल: कुनौली की जनता को इस गंदगी से कब मिलेगी आज़ादी
Supaul Media ( Dev Raj )
कुनौली: सड़क पर समंदर! 😱 देखिए कैसे नर्क में जी रहे हैं सीमावर्ती इलाके के लोग।" "निर्मली विधायक से सीधा सवाल: कुनौली की जनता को इस गंदगी से कब मिलेगी आज़ादी
More news from बिहार and nearby areas
- सुपौल में घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिले में इंडेन, एचपी और भारत गैस की कुल 51 एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से करीब 5,10,823 उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। गैस कंपनियों द्वारा प्रतिदिन लगभग 5900 सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है, जिसे उपभोक्ताओं तक बुकिंग के आधार पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं में अचानक मांग बढ़ गई है, जिससे कुछ स्थानों पर अस्थायी रूप से स्टॉक प्रभावित हुआ है। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार यह स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाती है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा प्रखंड स्तर पर LPG गैस सिलेंडरों के उठाव एवं वितरण की लगातार निगरानी की जा रही है। अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में राघोपुर प्रखंड के एक गोदाम में गड़बड़ी मिलने पर उसे सील कर दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। प्रतिवेदन के अनुसार जिले की 51 गैस एजेंसियों में से 42 एजेंसियों पर फिलहाल पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जबकि शेष 9 एजेंसियों पर भी शाम तक आपूर्ति पहुंचने की संभावना है। वर्तमान स्टॉक और बॉटलिंग प्लांट से मिल रही आपूर्ति के आधार पर जिले में किसी प्रकार के गैस संकट की संभावना नहीं है। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से अतिरिक्त सिलेंडर की खरीद न करें। साथ ही, गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष (फोन: 06473-224005) पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।1
- Post by Supaul Media ( Dev Raj )1
- मधुबनी जिले के झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के अदलपुर मुसहरी से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां सड़क निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन सड़क के बीचों-बीच ही बिजली के 7 खंभे छोड़ दिए गए। इसके कारण चार चक्का वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- बिहार के मधेपुरा से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां नशे का जाल अब बच्चों और युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब गांव के लोग खुद इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर हो गए हैं। दरअसल मधेपुरा सदर प्रखंड के मानिकपुर गांव में बढ़ते नशे के प्रकोप ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। गांव में आयोजित एक अहम बैठक में लोगों ने खुलकर अपनी चिंता जाहिर की और स्मैक जैसे खतरनाक नशे के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने का फैसला लिया। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की गिरफ्त में अब सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि कम उम्र के बच्चे भी आ रहे हैं। 7 से 30 साल तक के किशोर और युवा तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिससे परिवारों में तनाव और असुरक्षा का माहौल बन गया है। बैठक में यह भी आरोप लगा कि गांव के ही कुछ लोग इस अवैध धंधे को बढ़ावा दे रहे हैं और खुलेआम स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। शराबबंदी कानून के बावजूद इलाके में शराब की उपलब्धता को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई और इसे प्रशासनिक विफलता बताया। हालात की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बड़ा फैसला लिया है। सर्वसम्मति से तय किया गया कि नशा बेचने और सेवन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही गांव में निगरानी बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों को पकड़कर उन्हें सौंपा जाए, लेकिन ग्रामीणों का सवाल है कि आम लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यह काम कैसे करें। इस बैठक में पूर्व वार्ड सदस्य ललन कुमार, रमेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस पहल के बाद प्रशासन कितनी गंभीरता से कदम उठाता है, और क्या इस गांव को नशे के जाल से बाहर निकाला जा सकेगा। बाइट ---ग्रामीण4
- Post by Ranjeet1
- yah khansi ka kya naam rakhna chahie gas aap log bhi bataiye1
- Post by Ranjeet1
- आज आपको दिखा रहे हैं बिहार के विकास की जो सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कांप पश्चिमी पंचायत से है। काँप बाजार से ठेंगहा गांव सहित अन्य गांव जाने के लिए यह सड़क मार्ग सुगम है जिससे लोग कम समय में अपने घर तक पहुंच जाते हैं मगर सड़क मार्ग की ऐसी दुर्गम हालत है जिसे देख सभी को रोना आ रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की इस सड़क मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग गुजरते रहते हैं मगर सड़क मार्ग की जर्जर स्थिति रहने के कारण खास करके दो पहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं साथ ही इसी सड़क मार्ग में नहर भी जहां पुल नहीं रहने के कारण वाहन चालक सहित अन्य राहगीर तो चलते हैं मगर नहर में पानी आने के बाद या बारिश के दिनों में यह सड़क मार्ग जलमग्न हो जाता है जिससे कई महीनों तक यह सड़क मार्ग बंद रहता है। इसको लेकर पंचायत के जन प्रतिनिधि स्थानीय सांसद और विधायक द्वारा अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।1
- सौर बाजार थाना क्षेत्र के बरसम गाँव में मामूली बात को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से ज़ख्मी - खबर है सहरसा जिले के सौर बाज...और देखें1