logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

योजनाओं के दावों के बीच भूख से जूझती बेवा बुजुर्ग महिला लखीमपुर खीरी।सरकार के विकास और जनकल्याण के दावों के बीच कस्बा खीरी के मोहल्ला बुखारी टोला से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो जमीनी हकीकत बयां करती है। यहां बेवा बुजुर्ग हसीना बानो बदहाली में जीवन यापन कर रही हैं।दोनों आंखों की रोशनी जा चुकी हसीना बानो के पास रहने के लिए अपना घर नहीं है। वह दूसरों के खाली प्लॉट पर पन्नी डालकर किसी तरह गुजर-बसर कर रही हैं।सरकारी योजनाओं का हाल यह है कि उन्हें न राशन कार्ड मिला, न उज्ज्वला योजना का लाभ और न ही आवास की सुविधा।हालात इतने गंभीर हैं कि कई दिनों से घर में खाने को एक दाना तक नहीं है। मजबूरी में वह पानी पीकर समय काट रही हैं। उनका बेटा मजदूरी करता है, लेकिन आय इतनी नहीं कि हालात सुधर सकें। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार हर गरीब तक योजनाएं पहुंचाने का दावा कर रही है, तो हसीना बानो जैसी जरूरतमंद महिला आज भी इन सुविधाओं से क्यों वंचित है? यह मामला कहीं न कहीं जिम्मेदार तंत्र की लापरवाही को उजागर करता है।अब देखना यह है कि प्रशासन इस दर्दनाक स्थिति पर कब तक संज्ञान लेता है और एक बेबस बुजुर्ग महिला को राहत मिल पाती है या नहीं।

20 hrs ago
user_Lakhimpur Kheri दस्तक
Lakhimpur Kheri दस्तक
Social Media Manager धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

योजनाओं के दावों के बीच भूख से जूझती बेवा बुजुर्ग महिला लखीमपुर खीरी।सरकार के विकास और जनकल्याण के दावों के बीच कस्बा खीरी के मोहल्ला बुखारी टोला से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो जमीनी हकीकत बयां करती है। यहां बेवा बुजुर्ग हसीना बानो बदहाली में जीवन यापन कर रही हैं।दोनों आंखों की रोशनी जा चुकी हसीना बानो के पास रहने के लिए अपना घर नहीं है। वह दूसरों के खाली प्लॉट पर पन्नी डालकर किसी तरह गुजर-बसर कर रही हैं।सरकारी योजनाओं का हाल यह है कि उन्हें न राशन कार्ड मिला, न उज्ज्वला योजना का लाभ और न ही आवास की सुविधा।हालात इतने गंभीर हैं कि कई दिनों से घर में खाने को एक दाना तक नहीं है। मजबूरी में वह पानी पीकर समय काट रही हैं। उनका बेटा मजदूरी करता है, लेकिन आय इतनी नहीं कि हालात सुधर सकें। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार हर गरीब तक योजनाएं पहुंचाने का दावा कर रही है, तो हसीना बानो जैसी जरूरतमंद महिला आज भी इन सुविधाओं से क्यों वंचित है? यह मामला कहीं न कहीं जिम्मेदार तंत्र की लापरवाही को उजागर करता है।अब देखना यह है कि प्रशासन इस दर्दनाक स्थिति पर कब तक संज्ञान लेता है और एक बेबस बुजुर्ग महिला को राहत मिल पाती है या नहीं।

More news from Lakhimpur Kheri and nearby areas
  • 🙏 आप सभी सम्मानित #किसान #नौजवान #मजदूर #गरीब और #असहाय भाइयों से हाथ जोड़कर निवेदन है। घाघरा नदी के कटान में किसान #बृजेश_सिंह की चल-अचल संपत्ति समाहित हो गई थी।तहसील प्रशासन द्वारा सन 2000 में #हसनपुर_कटौली में बसाया गया, लेकिन अब भूमाफियाओं द्वारा उनका आशियाना उजाड़कर परिवार को फिर से बेसहारा कर दिया गया। आज किसान परिवार दुःख की बेला में है, आप सभी से निवेदन है कि साथ दें और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग करें। 🙏 📍 कटान पीड़ित #बृजेश_सिंह परिवार के सम्मान मेंभारतीय किसान यूनियन #टिकैत परिवार – धौरहरा मैदान तहसील अध्यक्ष – धौरहराजिलाध्यक्ष भाकियू टिकैत – #दिलबाग_सिंह_सिंधू हक की आवाज न्यूज़ महापात्र दिनेश आचार्य 📞 9005899194/8948983388 ✊ किसान एकता ज़िंदाबाद✊ अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी
    1
    🙏 आप सभी सम्मानित #किसान #नौजवान #मजदूर #गरीब और #असहाय भाइयों से हाथ जोड़कर निवेदन है।
घाघरा नदी के कटान में किसान #बृजेश_सिंह की चल-अचल संपत्ति समाहित हो गई थी।तहसील प्रशासन द्वारा सन 2000 में #हसनपुर_कटौली में बसाया गया, लेकिन अब भूमाफियाओं द्वारा उनका आशियाना उजाड़कर परिवार को फिर से बेसहारा कर दिया गया।
आज किसान परिवार दुःख की बेला में है, आप सभी से निवेदन है कि साथ दें और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग करें। 🙏
📍 कटान पीड़ित #बृजेश_सिंह परिवार के सम्मान मेंभारतीय किसान यूनियन #टिकैत परिवार – धौरहरा मैदान
तहसील अध्यक्ष – धौरहराजिलाध्यक्ष भाकियू टिकैत – #दिलबाग_सिंह_सिंधू
हक की आवाज न्यूज़
महापात्र दिनेश आचार्य 
📞 9005899194/8948983388
✊ किसान एकता ज़िंदाबाद✊ अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी
    user_हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    Voice of people Dhaurahara, Lakhimpur Kheri•
    8 hrs ago
  • धौरहरा (खीरी): उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ढखेरवा-धौरहरा मार्ग पर स्थित चम्मू चौराहे के पास गन्ना लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदय विदारक दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पढुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बुद्धा पुरवा निवासी रविकास लोधी की पत्नी भोला देवी (45) अपनी पुत्री शिवानी (18) के साथ आवश्यक कार्यवश स्कूटी से ढखेरवा बैंक आई थीं। दोपहर करीब एक बजे जब वे वापस अपने गांव लौट रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मां-बेटी सीधे ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं। • ड्राइवर फरार, ट्रक बरामद : हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मौके से भागने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के चलते ट्रक को रमियाबेहड़ के पास लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक बेलवा पुरवा क्रय केंद्र से गन्ना लादकर ऐरा खमरिया चीनी मिल जा रहा था। हादसे की सूचना जैसे ही गांव बुद्धा पुरवा पहुंची, वहां कोहराम मच गया। एक साथ घर की दो अर्थियां उठने की खबर से परिजनों का बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहा है। •पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही पढुआ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है।
    2
    धौरहरा (खीरी): उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ढखेरवा-धौरहरा मार्ग पर स्थित चम्मू चौराहे के पास गन्ना लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदय विदारक दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पढुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बुद्धा पुरवा निवासी रविकास लोधी की पत्नी भोला देवी (45) अपनी पुत्री शिवानी (18) के साथ आवश्यक कार्यवश स्कूटी से ढखेरवा बैंक आई थीं। दोपहर करीब एक बजे जब वे वापस अपने गांव लौट रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मां-बेटी सीधे ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं।
• ड्राइवर फरार, ट्रक बरामद : हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मौके से भागने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के चलते ट्रक को रमियाबेहड़ के पास लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक बेलवा पुरवा क्रय केंद्र से गन्ना लादकर ऐरा खमरिया चीनी मिल जा रहा था। हादसे की सूचना जैसे ही गांव बुद्धा पुरवा पहुंची, वहां कोहराम मच गया। एक साथ घर की दो अर्थियां उठने की खबर से परिजनों का बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहा है।
•पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही पढुआ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है।
    user_Ajit Kumar
    Ajit Kumar
    Local News Reporter धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Ramnivas Chauhan
    1
    Post by Ramnivas Chauhan
    user_Ramnivas Chauhan
    Ramnivas Chauhan
    Dhaurahara, Lakhimpur Kheri•
    12 hrs ago
  • सिंगाही-बेलरायां रोड पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल और अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। 🎥 रिपोर्ट: बताया जा रहा है कि यह हादसा सिद्ध बाबा मंदिर के आगे हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 📄 पुलिस कार्रवाई: सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।
    1
    सिंगाही-बेलरायां रोड पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल और अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर हो गई।
🎥 रिपोर्ट:
बताया जा रहा है कि यह हादसा सिद्ध बाबा मंदिर के आगे हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
📄 पुलिस कार्रवाई:
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।
    user_यज्ञराज
    यज्ञराज
    Farmer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी।सरकार के विकास और जनकल्याण के दावों के बीच कस्बा खीरी के मोहल्ला बुखारी टोला से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो जमीनी हकीकत बयां करती है। यहां बेवा बुजुर्ग हसीना बानो बदहाली में जीवन यापन कर रही हैं।दोनों आंखों की रोशनी जा चुकी हसीना बानो के पास रहने के लिए अपना घर नहीं है। वह दूसरों के खाली प्लॉट पर पन्नी डालकर किसी तरह गुजर-बसर कर रही हैं।सरकारी योजनाओं का हाल यह है कि उन्हें न राशन कार्ड मिला, न उज्ज्वला योजना का लाभ और न ही आवास की सुविधा।हालात इतने गंभीर हैं कि कई दिनों से घर में खाने को एक दाना तक नहीं है। मजबूरी में वह पानी पीकर समय काट रही हैं। उनका बेटा मजदूरी करता है, लेकिन आय इतनी नहीं कि हालात सुधर सकें। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार हर गरीब तक योजनाएं पहुंचाने का दावा कर रही है, तो हसीना बानो जैसी जरूरतमंद महिला आज भी इन सुविधाओं से क्यों वंचित है? यह मामला कहीं न कहीं जिम्मेदार तंत्र की लापरवाही को उजागर करता है।अब देखना यह है कि प्रशासन इस दर्दनाक स्थिति पर कब तक संज्ञान लेता है और एक बेबस बुजुर्ग महिला को राहत मिल पाती है या नहीं।
    1
    लखीमपुर खीरी।सरकार के विकास और जनकल्याण के दावों के बीच कस्बा खीरी के मोहल्ला बुखारी टोला से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो जमीनी हकीकत बयां करती है। यहां बेवा बुजुर्ग हसीना बानो बदहाली में जीवन यापन कर रही हैं।दोनों आंखों की रोशनी जा चुकी हसीना बानो के पास रहने के लिए अपना घर नहीं है। वह दूसरों के खाली प्लॉट पर पन्नी डालकर किसी तरह गुजर-बसर कर रही हैं।सरकारी योजनाओं का हाल यह है कि उन्हें न राशन कार्ड मिला, न उज्ज्वला योजना का लाभ और न ही आवास की सुविधा।हालात इतने गंभीर हैं कि कई दिनों से घर में खाने को एक दाना तक नहीं है। मजबूरी में वह पानी पीकर समय काट रही हैं। उनका बेटा मजदूरी करता है, लेकिन आय इतनी नहीं कि हालात सुधर सकें।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार हर गरीब तक योजनाएं पहुंचाने का दावा कर रही है, तो हसीना बानो जैसी जरूरतमंद महिला आज भी इन सुविधाओं से क्यों वंचित है? यह मामला कहीं न कहीं जिम्मेदार तंत्र की लापरवाही को उजागर करता है।अब देखना यह है कि प्रशासन इस दर्दनाक स्थिति पर कब तक संज्ञान लेता है और एक बेबस बुजुर्ग महिला को राहत मिल पाती है या नहीं।
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    Social Media Manager धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सेमरहना में मुख्यमंत्री का दौरा: 136 परिवारों को मिलेगा पुनर्वास, भव्य स्वागत मिहीपुरवा क्षेत्र के सेमरहना गांव में बुधवार को उस समय उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का आगमन हुआ। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री Surya Pratap Shahi भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कार्य करके दिखाया है, वह सराहनीय और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों के हित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भरथापुर गांव के 136 परिवारों के पुनर्वास की योजना रही। बताया गया कि भरथापुर गांव के लोग लंबे समय से विषम परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे थे। यहां के निवासियों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कुछ समय पूर्व एक दर्दनाक नाव हादसे में 9 लोगों की डूबकर मौत हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बड़ा निर्णय लिया और अब भरथापुर के 136 परिवारों को सेमरहना गांव में बसाया जा रहा है। यहां इन परिवारों के लिए बेहतर जीवन की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार द्वारा स्कूल, बिजली, पार्क, सड़क सहित अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके। इस पहल से प्रभावित परिवारों में खुशी की लहर है और लोगों ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर भविष्य की उम्मीद नजर आ रही है।
    1
    सेमरहना में मुख्यमंत्री का दौरा: 136 परिवारों को मिलेगा पुनर्वास, भव्य स्वागत
मिहीपुरवा क्षेत्र के सेमरहना गांव में बुधवार को उस समय उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का आगमन हुआ। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री Surya Pratap Shahi भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कार्य करके दिखाया है, वह सराहनीय और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों के हित में कार्य कर रही है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भरथापुर गांव के 136 परिवारों के पुनर्वास की योजना रही। बताया गया कि भरथापुर गांव के लोग लंबे समय से विषम परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे थे। यहां के निवासियों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कुछ समय पूर्व एक दर्दनाक नाव हादसे में 9 लोगों की डूबकर मौत हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।
सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बड़ा निर्णय लिया और अब भरथापुर के 136 परिवारों को सेमरहना गांव में बसाया जा रहा है। यहां इन परिवारों के लिए बेहतर जीवन की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार द्वारा स्कूल, बिजली, पार्क, सड़क सहित अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके।
इस पहल से प्रभावित परिवारों में खुशी की लहर है और लोगों ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर भविष्य की उम्मीद नजर आ रही है।
    user_Saket
    Saket
    पत्रकार मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अंकित संवाद-शाहिद लखाही ASTv24 digital सिंगाही खीरी। थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक स्थानीय व्यक्ति ने थाने में तैनात दरोगा मोहित पर ₹6000 रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटनाक्रम को बताकर बनवाया वीडियो। पीड़ित ने बताया कि, 8 मार्च को उसके खेत में कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग बकरियां चरा रहे थे। जब उसका नाबालिग बेटा बकरियों को भगाने गया, तभी एक बकरी खेत के पास लगे तार में फंसकर मर गई। आरोप है कि इस बात को लेकर दबंगों ने बच्चे को बेरहमी से मारा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पड़ गए। घटना के बाद पीड़ित ने 8 मार्च को थाने में तहरीर दी। तहरीर आधार पर 9 मार्च को दर्ज मुकदमे में पुलिस ने पीड़ित के नाबालिग बेटे और आरोपियों—दोनों पर समान धाराएं लगा दीं। इससे पीड़ित ने न्याय न मिलने की बात कही।जिसपर घटना समय मौजूदा थाना प्रभारी ने मामले की विवेचना दरोगा मोहित को दी, मोहित दरोगा पीड़ित के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उसे डराया-धमकाया और धाराएं हटाने के नाम पर ₹6000 ले लिए। जिसका वीडियो पीड़ित ने स्वतंत्रता पूर्वक बनवाकर कबूला। पीड़ित ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर उच्च अधिकारियों को ट्वीट के माध्यम से अवगत कराया। ट्वीट के बाद गुस्साए दरोगा मोहित फिर से पीड़ित के घर पहुंचे और उसपर वर्दी की धौंस दिखाते हुए दबाव बनाने लगे कि लिखित में दो की हमने कोई पैसा नहीं लिया। पीड़ित दरोगा के दबाव के कारण परेशान होकर पीड़ित घर से कहीं निकल गया रात भर घर नही आया।मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    अंकित संवाद-शाहिद लखाही ASTv24 digital 
सिंगाही खीरी। थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक स्थानीय व्यक्ति ने थाने में तैनात दरोगा मोहित पर ₹6000 रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटनाक्रम को बताकर बनवाया वीडियो।
पीड़ित ने बताया कि, 8 मार्च को उसके खेत में कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग बकरियां चरा रहे थे। जब उसका नाबालिग बेटा बकरियों को भगाने गया, तभी एक बकरी खेत के पास लगे तार में फंसकर मर गई। आरोप है कि इस बात को लेकर दबंगों ने बच्चे को बेरहमी से मारा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पड़ गए।
घटना के बाद पीड़ित ने 8 मार्च को थाने में तहरीर दी। तहरीर आधार पर 9 मार्च को दर्ज मुकदमे में पुलिस ने पीड़ित के नाबालिग बेटे और आरोपियों—दोनों पर समान धाराएं लगा दीं। इससे पीड़ित ने न्याय न मिलने की बात कही।जिसपर घटना समय मौजूदा थाना प्रभारी ने  मामले की विवेचना दरोगा मोहित को दी, मोहित दरोगा पीड़ित के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उसे डराया-धमकाया और धाराएं हटाने के नाम पर ₹6000 ले लिए। जिसका वीडियो पीड़ित ने स्वतंत्रता पूर्वक बनवाकर कबूला।
पीड़ित ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर उच्च अधिकारियों को ट्वीट के माध्यम से अवगत कराया। ट्वीट के बाद गुस्साए दरोगा मोहित फिर से पीड़ित के घर पहुंचे और उसपर  वर्दी की धौंस दिखाते हुए दबाव बनाने लगे कि लिखित में दो की हमने कोई पैसा नहीं लिया। पीड़ित दरोगा के दबाव के कारण  परेशान होकर पीड़ित घर से कहीं निकल गया रात भर घर नही आया।मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_Shahid lakhahi
    Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • धौरहरा खीरी । बहराइच के सीमावर्ती इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक झोलाछाप डॉक्टर ने कथित तौर पर अपनी चौथी पत्नी की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान अकरम सिद्दीकी के रूप में हुई है, जो जमुनहा बाजार का निवासी है। पुलिस की शुरुआती जांच और ग्रामीण के और मृतका के मायके पक्ष के अनुसार, आरोपी पहले भी अपनी तीन पत्नियों को मौत के घाट उतार चुका है, लेकिन हर बार कानूनी दांव-पेच और अपने पेशे की आड़ में बच निकलता था। • तीनों पत्नियों की मौत का काला इतिहास : ग्रामीणों और परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अकरम (पुत्र नूर मोहम्मद) का वैवाहिक इतिहास बेहद डरावना रहा है: पहली पत्नी (चंदा): इसकी मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। दूसरी पत्नी (चांदनी): जमुनहा बाजार क्षेत्र की ही रहने वाली चांदनी की मौत के बाद भी अकरम पर सवाल उठे थे। तीसरी पत्नी: इमामगंज नानपारा क्षेत्र की रहने वाली इस महिला की मौत भी रहस्यमयी रही। आरोप है कि अकरम अपने मेडिकल ज्ञान का गलत फायदा उठाकर पत्नियों को ऐसी मौत देता था जिसे समाज 'कुदरती मौत' समझ ले। ऐसे हुआ चौथी हत्या का खुलासा ढाई साल पहले अकरम की शादी इमाम अली की पुत्री यास्मीन (27 वर्ष) से हुई थी। दो दिन पहले ही वह यास्मीन को उसके मायके से विदा कराकर लाया था। घर पहुँचते ही उसने उसे जहरीला इंजेक्शन लगा दिया। इस बार अकरम की पिछली पत्नियों के बच्चों ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने यास्मीन के मायके वालों को फोन कर बताया कि उनकी नई माँ की जान खतरे में है। परिजनों के पहुँचने तक यास्मीन की हालत बिगड़ चुकी थी। उन्हें ओयल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। •अब्दुल हमीद नगर में कोहराम: पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही यास्मीन का शव धौरहरा के वीर अब्दुल हमीद नगर लाया गया, पूरे गाँव में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने आरोपी अकरम और उसके पिता नूर मोहम्मद की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। • पुलिस की कार्रवाई : मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अकरम सिद्दीकी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पिछली तीनों मौतों में भी इसी तरह के जहरीले इंजेक्शन का प्रयोग किया गया था।
    3
    धौरहरा खीरी । बहराइच के सीमावर्ती इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक झोलाछाप डॉक्टर ने कथित तौर पर अपनी चौथी पत्नी की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान अकरम सिद्दीकी के रूप में हुई है, जो जमुनहा बाजार का निवासी है। पुलिस की शुरुआती जांच और ग्रामीण के और मृतका के मायके पक्ष के अनुसार, आरोपी पहले भी अपनी तीन पत्नियों को मौत के घाट उतार चुका है, लेकिन हर बार कानूनी दांव-पेच और अपने पेशे की आड़ में बच निकलता था।
• तीनों पत्नियों की मौत का काला इतिहास : ग्रामीणों और परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अकरम (पुत्र नूर मोहम्मद) का वैवाहिक इतिहास बेहद डरावना रहा है:
पहली पत्नी (चंदा): इसकी मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी।
दूसरी पत्नी (चांदनी): जमुनहा बाजार क्षेत्र की ही रहने वाली चांदनी की मौत के बाद भी अकरम पर सवाल उठे थे।
तीसरी पत्नी: इमामगंज नानपारा क्षेत्र की रहने वाली इस महिला की मौत भी रहस्यमयी रही। आरोप है कि अकरम अपने मेडिकल ज्ञान का गलत फायदा उठाकर पत्नियों को ऐसी मौत देता था जिसे समाज 'कुदरती मौत' समझ ले।
ऐसे हुआ चौथी हत्या का खुलासा
ढाई साल पहले अकरम की शादी इमाम अली की पुत्री यास्मीन (27 वर्ष) से हुई थी। दो दिन पहले ही वह यास्मीन को उसके मायके से विदा कराकर लाया था। घर पहुँचते ही उसने उसे जहरीला इंजेक्शन लगा दिया।
इस बार अकरम की पिछली पत्नियों के बच्चों ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने यास्मीन के मायके वालों को फोन कर बताया कि उनकी नई माँ की जान खतरे में है। परिजनों के पहुँचने तक यास्मीन की हालत बिगड़ चुकी थी। उन्हें ओयल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
•अब्दुल हमीद नगर में कोहराम: पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही यास्मीन का शव धौरहरा के वीर अब्दुल हमीद नगर लाया गया, पूरे गाँव में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने आरोपी अकरम और उसके पिता नूर मोहम्मद की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
• पुलिस की कार्रवाई : मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अकरम सिद्दीकी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पिछली तीनों मौतों में भी इसी तरह के जहरीले इंजेक्शन का प्रयोग किया गया था।
    user_Ajit Kumar
    Ajit Kumar
    Local News Reporter धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.