logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया कल से होगी शुरू प्रातः 10:30 बजे से 3:00 बजे तक लिए जाएंगे नामांकन, आरओ एवं एआरओ लेंगे नामांकन खैरथल-तिजारा, 26 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिले की नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं में वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया कल 27 अगस्त से प्रारंभ होकर 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) द्वारा निर्धारित स्थानों पर प्रातः 10:30 बजे से 3:00 बजे तक से स्वीकार किए जाएंगे। नगर परिषद भिवाड़ी के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर, भिवाड़ी को दिए जाएंगे। नगर परिषद खैरथल के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार खैरथल को दिए जाएंगे। नगर परिषद तिजारा के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी, तिजारा को दिए जाएंगे। नगरपालिका किशनगढ़बास के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी, किशनगढ़बास को दिए जाएंगे। नगरपालिका मुण्डावर के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी, मुण्डावर को दिए जाएंगे। इसी प्रकार नगरपालिका टपूकड़ा के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी, टपूकड़ा को दिए जाएंगे। नगरपालिका कोटकासिम के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी, कोटकासिम को दिए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित आरओ एवं एआरओ द्वारा संपादित की जाएगी। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि एवं समय में संबंधित अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

8 hrs ago
user_Pramod Kewlani
Pramod Kewlani
Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
8 hrs ago

नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया कल से होगी शुरू प्रातः 10:30 बजे से 3:00 बजे तक लिए जाएंगे नामांकन, आरओ एवं एआरओ लेंगे नामांकन खैरथल-तिजारा, 26 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिले की नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं में वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया कल 27 अगस्त से प्रारंभ होकर 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) द्वारा निर्धारित स्थानों पर प्रातः 10:30 बजे से 3:00 बजे तक से स्वीकार किए जाएंगे। नगर परिषद भिवाड़ी के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर, भिवाड़ी को दिए जाएंगे। नगर परिषद खैरथल के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार खैरथल को दिए जाएंगे। नगर परिषद तिजारा के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी, तिजारा को दिए जाएंगे। नगरपालिका किशनगढ़बास के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी, किशनगढ़बास को दिए जाएंगे। नगरपालिका मुण्डावर के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी, मुण्डावर को दिए जाएंगे। इसी प्रकार नगरपालिका टपूकड़ा के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी, टपूकड़ा को दिए जाएंगे। नगरपालिका कोटकासिम के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी, कोटकासिम को दिए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित आरओ एवं एआरओ द्वारा संपादित की जाएगी। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि एवं समय में संबंधित अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खैरथल वार्ड 33 में चुनावी सरगर्मियां तेज, निशा बालानी ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान वार्ड 33 में चुनावी सरगर्मियां तेज, निशा बालानी ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान खैरथल। स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के साथ ही वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में खैरथल की आनंदनगर कॉलोनी स्थित वार्ड नंबर 33 से प्रत्याशी निशा बालानी ने भी अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। निशा बालानी वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात कर रही हैं और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास की जरूरतों को लेकर लोगों से संवाद कर रही हैं। जनसंपर्क के दौरान निशा बालानी ने मतदाताओं को अपने चुनावी एजेंडे और वार्ड के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संवाद करते हुए वार्ड के बेहतर विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से मिलते हुए निशा बालानी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे वार्ड में लोगों से संपर्क करती और समर्थन की अपील करती नजर आ रही हैं।
    1
    खैरथल वार्ड 33 में चुनावी सरगर्मियां तेज, निशा बालानी ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान
वार्ड 33 में चुनावी सरगर्मियां तेज, निशा बालानी ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान
खैरथल। स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के साथ ही वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है।
इसी क्रम में खैरथल की आनंदनगर कॉलोनी स्थित वार्ड नंबर 33 से प्रत्याशी निशा बालानी ने भी अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। निशा बालानी वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात कर रही हैं और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास की जरूरतों को लेकर लोगों से संवाद कर रही हैं।
जनसंपर्क के दौरान निशा बालानी ने मतदाताओं को अपने चुनावी एजेंडे और वार्ड के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संवाद करते हुए वार्ड के बेहतर विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से मिलते हुए निशा बालानी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे वार्ड में लोगों से संपर्क करती और समर्थन की अपील करती नजर आ रही हैं।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • *टपूकड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, करीब 220 किलो मिठाई कराई नष्ट* खैरथल-तिजारा, 26 अगस्त। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में मिलावटी एवं खराब खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने टपूकड़ा कस्बे में कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि स्थानीय शिकायत के आधार पर टीम टपूकड़ा कस्बे पहुंची। त्योहारी सीजन के दौरान बाहर से आकर ठेलों एवं अस्थायी दुकानों के माध्यम से मिठाइयों की बिक्री करने वाले विक्रेताओं की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कई ऐसे विक्रेता भी सामने आए, जिनके पास खाद्य कारोबार के लिए आवश्यक फूड रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। कार्रवाई के दौरान नरेश कुमार पुत्र श्री विजय सिंह, निवासी खोहरी खुर्द, टपूकड़ा की दुकान से कलाकंद, रसगुल्ला एवं बर्फी के खाद्य नमूने लिए गए। सभी नमूनों को अग्रिम जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भिजवाया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में रखी मिठाइयों में दुर्गंध एवं फफूंद पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर ही करीब 220 किलो मिठाइयों को नष्ट करवाया। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता को लेकर विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव के साथ महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    3
    *टपूकड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, करीब 220 किलो मिठाई कराई नष्ट*
खैरथल-तिजारा, 26 अगस्त। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में मिलावटी एवं खराब खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने टपूकड़ा कस्बे में कार्रवाई की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि स्थानीय शिकायत के आधार पर टीम टपूकड़ा कस्बे पहुंची। त्योहारी सीजन के दौरान बाहर से आकर ठेलों एवं अस्थायी दुकानों के माध्यम से मिठाइयों की बिक्री करने वाले विक्रेताओं की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कई ऐसे विक्रेता भी सामने आए, जिनके पास खाद्य कारोबार के लिए आवश्यक फूड रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया।
कार्रवाई के दौरान नरेश कुमार पुत्र श्री विजय सिंह, निवासी खोहरी खुर्द, टपूकड़ा की दुकान से कलाकंद, रसगुल्ला एवं बर्फी के खाद्य नमूने लिए गए। सभी नमूनों को अग्रिम जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भिजवाया गया।
निरीक्षण के दौरान दुकान में रखी मिठाइयों में दुर्गंध एवं फफूंद पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर ही करीब 220 किलो मिठाइयों को नष्ट करवाया। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता को लेकर विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव के साथ महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • सिहाली कलां में 200 मीटर सड़क बदहाल, गहरे गड्ढों से हादसे का खतरा मुंडावर। उपखण्ड क्षेत्र के गांव सिहाली कलां में गांव के छोर से कुंदनदास मंदिर मार्ग तक करीब 200 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख रास्ता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इसी मार्ग से विद्यार्थी विद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ने के लिए आवागमन करते हैं। इसके अलावा यह सड़क भिवाड़ी, टपूकड़ा और तिजारा क्षेत्र को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीण समाजसेवी देवेंद्र सिंह चौहान, कैप्टन रणधीर सिंह, सूबेदार दिलीप सिंह, राजू पंच, जयसिंह, रोहतास सिंह, सुनील, विजेंदर सिंह, इसब खान, मोहर सिंह थानेदार, मिन्नी ठेकेदार, प्रदीप, लक्ष्मण, सियाराम, धर्मेंद्र और शक्ति सिंह के अनुसार इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से एक-दो बार नहीं, बल्कि अनेक बार शिकायत एवं मुलाकात की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा।
    1
    सिहाली कलां में 200 मीटर सड़क बदहाल, गहरे गड्ढों से हादसे का खतरा

मुंडावर। उपखण्ड क्षेत्र के गांव सिहाली कलां में गांव के छोर से कुंदनदास मंदिर मार्ग तक करीब 200 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख रास्ता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इसी मार्ग से विद्यार्थी विद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ने के लिए आवागमन करते हैं। इसके अलावा यह सड़क भिवाड़ी, टपूकड़ा और तिजारा क्षेत्र को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण उन्हें जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीण समाजसेवी देवेंद्र सिंह चौहान, कैप्टन रणधीर सिंह, सूबेदार दिलीप सिंह, राजू पंच, जयसिंह, रोहतास सिंह, सुनील, विजेंदर सिंह, इसब खान, मोहर सिंह थानेदार, मिन्नी ठेकेदार, प्रदीप, लक्ष्मण, सियाराम, धर्मेंद्र और शक्ति सिंह के अनुसार इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से एक-दो बार नहीं, बल्कि अनेक बार शिकायत एवं मुलाकात की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    14 hrs ago
  • रोनाल्डो की यह कहानी बचपन से लेकर आज तक का पूरा चिट्ठा। रोनाल्डो के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध है इस वीडियो में देखने के लिए आप पूरे वीडियो चेंज से देखें और रोनाल्डो बचपन से आज तक क्या क्या हुआ था उसके साथ
    1
    रोनाल्डो की यह कहानी बचपन से लेकर आज तक का पूरा चिट्ठा।
रोनाल्डो के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध है इस वीडियो में देखने के लिए आप पूरे वीडियो चेंज से देखें और रोनाल्डो बचपन से आज तक क्या क्या हुआ था उसके साथ
    user_Faruk khan
    Faruk khan
    Software Developer अलवर, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर रक्तदान कैंप, युवाओं ने बढ़ाया हाथ
    1
    मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर रक्तदान कैंप, युवाओं ने बढ़ाया हाथ
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • “मंत्री जी हमारा रोड बनवा दो… मैम रोज मारती हैं” — कीचड़ में फंसे बच्चों की दर्दभरी गुहार पीपलखेड़ा रोड की नई सब्जी मंडी के सामने वाली गली में बदहाली का आलम, पानी-कीचड़ से परेशान लोग; मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, बच्चों के बीमार होने का दावा सीकरी। शहर में विकास और सुविधाओं के दावों के बीच पीपलखेड़ा रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने वाली गली की तस्वीरें और यहां के हालात जिम्मेदारों के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं। गली में जगह-जगह गंदा पानी और कीचड़ जमा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना और बच्चों का स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। सबसे दर्दभरी तस्वीर यहां रहने वाले स्कूल जाने वाले बच्चों की है। कीचड़ और जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर बच्चों ने अपनी परेशानी बताते हुए मंत्री साहब से गुहार लगाई— “मंत्री जी हमारा रोड बनवा दो… यहां बहुत कीचड़ है, हम स्कूल नहीं जा पाते। मैम रोज मारती हैं।” बच्चों की यह बात सिर्फ एक सड़क की खराब हालत नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की तस्वीर है जिसका असर सीधे उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। बच्चों का कहना है कि रास्ते में पानी और कीचड़ होने के कारण उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। माताओं ने बताया—बच्चों की तबीयत हो रही खराब कॉलोनी में रहने वाली माताओं और स्थानीय लोगों ने बताया कि गली में जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कई बच्चे बीमार हो रहे हैं और घरों में चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। घर से निकलना भी हुआ मुश्किल स्थानीय निवासियों के मुताबिक, गली में पानी और कीचड़ जमा होने के कारण पैदल निकलना तक मुश्किल है। बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह रास्ता इतना खराब है कि लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर निकलना पड़ता है। लोगों का कहना है कि समस्या केवल बारिश के समय की नहीं है, बल्कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे गंदगी, बदबू और मच्छरों की समस्या लगातार बनी रहती है। “हमारे बच्चों का क्या कसूर?” कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजना चाहते हैं, लेकिन रास्ते की हालत देखकर चिंता होती है। लोगों का सवाल है कि आखिर बच्चों का क्या कसूर है कि उन्हें स्कूल जाने के लिए कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़े? स्थानीय लोगों ने मंत्री, प्रशासन और नगर निकाय के जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों की मांग है कि पहले गली से पानी की निकासी कराई जाए, साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के इंतजाम किए जाएं तथा सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए। अब सवाल यह है कि बच्चों की यह मासूम गुहार जिम्मेदारों तक कब पहुंचेगी? क्या मंत्री साहब इस गली के बच्चों की आवाज सुनेंगे और उन्हें ऐसा रास्ता मिल पाएगा, जिस पर वे बिना कीचड़ और पानी में फंसे स्कूल जा सकें?
    1
    “मंत्री जी हमारा रोड बनवा दो… मैम रोज मारती हैं” — कीचड़ में फंसे बच्चों की दर्दभरी गुहार
पीपलखेड़ा रोड की नई सब्जी मंडी के सामने वाली गली में बदहाली का आलम, पानी-कीचड़ से परेशान लोग; मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, बच्चों के बीमार होने का दावा
सीकरी। शहर में विकास और सुविधाओं के दावों के बीच पीपलखेड़ा रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने वाली गली की तस्वीरें और यहां के हालात जिम्मेदारों के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं। गली में जगह-जगह गंदा पानी और कीचड़ जमा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना और बच्चों का स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
सबसे दर्दभरी तस्वीर यहां रहने वाले स्कूल जाने वाले बच्चों की है। कीचड़ और जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर बच्चों ने अपनी परेशानी बताते हुए मंत्री साहब से गुहार लगाई—
“मंत्री जी हमारा रोड बनवा दो… यहां बहुत कीचड़ है, हम स्कूल नहीं जा पाते। मैम रोज मारती हैं।”
बच्चों की यह बात सिर्फ एक सड़क की खराब हालत नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की तस्वीर है जिसका असर सीधे उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। बच्चों का कहना है कि रास्ते में पानी और कीचड़ होने के कारण उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है।
माताओं ने बताया—बच्चों की तबीयत हो रही खराब
कॉलोनी में रहने वाली माताओं और स्थानीय लोगों ने बताया कि गली में जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कई बच्चे बीमार हो रहे हैं और घरों में चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
घर से निकलना भी हुआ मुश्किल
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, गली में पानी और कीचड़ जमा होने के कारण पैदल निकलना तक मुश्किल है। बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह रास्ता इतना खराब है कि लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर निकलना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि समस्या केवल बारिश के समय की नहीं है, बल्कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे गंदगी, बदबू और मच्छरों की समस्या लगातार बनी रहती है।
“हमारे बच्चों का क्या कसूर?”
कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजना चाहते हैं, लेकिन रास्ते की हालत देखकर चिंता होती है। लोगों का सवाल है कि आखिर बच्चों का क्या कसूर है कि उन्हें स्कूल जाने के लिए कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़े?
स्थानीय लोगों ने मंत्री, प्रशासन और नगर निकाय के जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों की मांग है कि पहले गली से पानी की निकासी कराई जाए, साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के इंतजाम किए जाएं तथा सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए।
अब सवाल यह है कि बच्चों की यह मासूम गुहार जिम्मेदारों तक कब पहुंचेगी? क्या मंत्री साहब इस गली के बच्चों की आवाज सुनेंगे और उन्हें ऐसा रास्ता मिल पाएगा, जिस पर वे बिना कीचड़ और पानी में फंसे स्कूल जा सकें?
    user_SANDEEP SHARMA
    SANDEEP SHARMA
    News Anchor सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर नूंह जिले में निकला भव्य जुलूस, सैकड़ों वाहन हुए शामिल नूंह जिले में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस खेड़ला गांव से शुरू होकर अड़बर चौक होते हुए तिरंगा पार्क पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग, सैकड़ों गाड़ियां और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हुईं। लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज, धार्मिक झंडे और ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर नजर आए। सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया। तिरंगा पार्क पहुंचने के साथ जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर नूंह जिले में निकला भव्य जुलूस, सैकड़ों वाहन हुए शामिल
नूंह जिले में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस खेड़ला गांव से शुरू होकर अड़बर चौक होते हुए तिरंगा पार्क पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग, सैकड़ों गाड़ियां और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हुईं। लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज, धार्मिक झंडे और ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर नजर आए। सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया। तिरंगा पार्क पहुंचने के साथ जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • *खाद्य सुरक्षा विभाग की तिजारा में कार्रवाई, 25 लीटर खराब तेल नष्ट कराया* खैरथल-तिजारा, 26 अगस्त। आगामी त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को तिजारा कस्बे में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देश में विभाग की टीम ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर बाईपास टोल टैक्स के नजदीक स्थित मैसर्स सम्राट होटल एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। साथ ही पकौड़े बनाने के लिए रिफाइंड सोयाबीन तेल का बार-बार उपयोग किया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान पकौड़े बनाने में उपयोग किए जा रहे पनीर एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर करीब 25 लीटर उपयोग में लिया गया खराब रिफाइंड सोयाबीन तेल पाया गया, जिसे विभाग की मौजूदगी में नष्ट करवाया गया। खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान को 7 दिवस का इंप्रूवमेंट नोटिस भी जारी किया गया है। निर्धारित अवधि में प्रतिष्ठान संचालक द्वारा साफ-सफाई में सुधार एवं निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर नहीं किए जाने पर फूड रजिस्ट्रेशन निलंबित किए जाने की कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। कार्रवाई के दौरान महिपाल सिंह एवं सुभाष भी मौजूद रहे।
    2
    *खाद्य सुरक्षा विभाग की तिजारा में कार्रवाई, 25 लीटर खराब तेल नष्ट कराया*
खैरथल-तिजारा, 26 अगस्त। आगामी त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को तिजारा कस्बे में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देश में विभाग की टीम ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर बाईपास टोल टैक्स के नजदीक स्थित मैसर्स सम्राट होटल एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। साथ ही पकौड़े बनाने के लिए रिफाइंड सोयाबीन तेल का बार-बार उपयोग किया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान पकौड़े बनाने में उपयोग किए जा रहे पनीर एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है।
उन्होंने बताया कि मौके पर करीब 25 लीटर उपयोग में लिया गया खराब रिफाइंड सोयाबीन तेल पाया गया, जिसे विभाग की मौजूदगी में नष्ट करवाया गया। खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान को 7 दिवस का इंप्रूवमेंट नोटिस भी जारी किया गया है। निर्धारित अवधि में प्रतिष्ठान संचालक द्वारा साफ-सफाई में सुधार एवं निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर नहीं किए जाने पर फूड रजिस्ट्रेशन निलंबित किए जाने की कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। कार्रवाई के दौरान महिपाल सिंह एवं सुभाष भी मौजूद रहे।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.