logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैतूल के आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सातनेर रोड़ देहगुड के समीप एक बड़ा हादसा टल गया, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे करवट हो गया। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक की मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि घटना के समय रास्ते में कोई अन्य वाहन आ जाता, तो एक बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।

4 hrs ago
user_आठनेर रिपोर्टर
आठनेर रिपोर्टर
पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

बैतूल के आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सातनेर रोड़ देहगुड के समीप एक बड़ा हादसा टल गया, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे करवट हो गया। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक की मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि घटना के समय रास्ते में कोई अन्य वाहन आ जाता, तो एक बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित भैंसदेही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि शिक्षा से जुड़े मामलों में सरकार की नीतियों के कारण छात्र और युवा वर्ग लगातार प्रभावित हो रहा है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के संबंध में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित भैंसदेही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि शिक्षा से जुड़े मामलों में सरकार की नीतियों के कारण छात्र और युवा वर्ग लगातार प्रभावित हो रहा है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के संबंध में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बैतूल जिले की जनपद पंचायत भैंसदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत थपौड़ा में पंचायत से जुड़ी शिकायतों को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम निवासी सुनील बारस्कर ने थाना प्रभारी भैंसदेही को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के प्रभारी सचिव राहुल भटकरे के भाई योगेश भटकरे शिकायतकर्ताओं और उनके परिवार पर मानसिक दबाव बना रहे हैं तथा झूठी शिकायतों और प्रकरणों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। यह विवाद शासकीय स्कूल परिसर, शिव मंदिर के सामने कथित अतिक्रमण और अधूरे विकास कार्यों की शिकायत कलेक्टर एवं जिला पंचायत बैतूल में दर्ज कराने के बाद से शुरू हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि भोपाल में अध्ययनरत उनके पुत्र को फोन कर उसकी लोकेशन और रहने की जानकारी मांगी जा रही है, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि यदि शिकायतकर्ता या उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राहुल भटकरे, योगेश भटकरे एवं उनके परिवार की होगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत क्रमांक 39402665 में भी ग्राम पंचायत थपौड़ा के सरपंच एवं सचिव पर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, सीसी रोड निर्माण का आश्वासन देकर शिकायतकर्ता के घर के सामने बने शौचालय, बाथरूम और दीवार को हटवा दिया गया, लेकिन बाद में सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इसमें आर्थिक नुकसान पहुंचाने और अन्य कथित अतिक्रमणों पर कार्रवाई न करने का भी आरोप है। यह शिकायत वर्तमान में WIP (कार्य प्रगति पर) दर्ज है, और शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
    4
    बैतूल जिले की जनपद पंचायत भैंसदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत थपौड़ा में पंचायत से जुड़ी शिकायतों को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम निवासी सुनील बारस्कर ने थाना प्रभारी भैंसदेही को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के प्रभारी सचिव राहुल भटकरे के भाई योगेश भटकरे शिकायतकर्ताओं और उनके परिवार पर मानसिक दबाव बना रहे हैं तथा झूठी शिकायतों और प्रकरणों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। यह विवाद शासकीय स्कूल परिसर, शिव मंदिर के सामने कथित अतिक्रमण और अधूरे विकास कार्यों की शिकायत कलेक्टर एवं जिला पंचायत बैतूल में दर्ज कराने के बाद से शुरू हुआ है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि भोपाल में अध्ययनरत उनके पुत्र को फोन कर उसकी लोकेशन और रहने की जानकारी मांगी जा रही है, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि यदि शिकायतकर्ता या उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राहुल भटकरे, योगेश भटकरे एवं उनके परिवार की होगी।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत क्रमांक 39402665 में भी ग्राम पंचायत थपौड़ा के सरपंच एवं सचिव पर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, सीसी रोड निर्माण का आश्वासन देकर शिकायतकर्ता के घर के सामने बने शौचालय, बाथरूम और दीवार को हटवा दिया गया, लेकिन बाद में सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इसमें आर्थिक नुकसान पहुंचाने और अन्य कथित अतिक्रमणों पर कार्रवाई न करने का भी आरोप है। यह शिकायत वर्तमान में WIP (कार्य प्रगति पर) दर्ज है, और शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • मध्य प्रदेश के बैतूल में रेलवे स्टेशन के पास स्थित सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के बैतूल में रेलवे स्टेशन के पास स्थित सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं।
    user_Rajesh Choursiya
    Rajesh Choursiya
    बैतूल, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • बैतूल के कोठी बाजार बस स्टैंड के समीप स्थित ग्रंथालय का मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रंथालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और पाठकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर नवनीत पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्रंथालय की साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट ग्रंथालय में अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों एवं पाठकों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें शांत और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण मिल सके।
    1
    बैतूल के कोठी बाजार बस स्टैंड के समीप स्थित ग्रंथालय का मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रंथालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और पाठकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर नवनीत पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्रंथालय की साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट ग्रंथालय में अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों एवं पाठकों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें शांत और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण मिल सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    2 hrs ago
  • आगामी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर संत गुणवंत बाबा के दरबार में लगने वाले मेले में शामिल होने के लिए बैतूल से संत गुणवंत बाबा की पालकी पदयात्रा रवाना हुई है। रिमझिम बरसात के बीच श्रद्धालुओं का जत्था पदयात्रा करते हुए संत गुणवंत बाबा की तपोस्थली लाखववाडी स्थित गुणवंत धाम के लिए आगे बढ़ रहा है। इस यात्रा दल के खेडिसावलीगढ़ पहुंचने पर संत गजानन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हेमू माथनकर, बंडू, अभिषेक राठौर, रूपेश अग्रवाल और बारीक कावरे सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का भी वितरण किया गया।
    1
    आगामी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर संत गुणवंत बाबा के दरबार में लगने वाले मेले में शामिल होने के लिए बैतूल से संत गुणवंत बाबा की पालकी पदयात्रा रवाना हुई है। रिमझिम बरसात के बीच श्रद्धालुओं का जत्था पदयात्रा करते हुए संत गुणवंत बाबा की तपोस्थली लाखववाडी स्थित गुणवंत धाम के लिए आगे बढ़ रहा है।

इस यात्रा दल के खेडिसावलीगढ़ पहुंचने पर संत गजानन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हेमू माथनकर, बंडू, अभिषेक राठौर, रूपेश अग्रवाल और बारीक कावरे सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का भी वितरण किया गया।
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बैतूल जिले के थाना बोरदेही अंतर्गत ग्राम मालेगांव में 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, ससुर, साला और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार थाना बोरदेही में मर्ग क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक रघुनाथ यादव को उनकी पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी तथा सास रेखा यदुवंशी द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इस कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।
    1
    बैतूल जिले के थाना बोरदेही अंतर्गत ग्राम मालेगांव में 34 वर्षीय रघुनाथ यादव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, ससुर, साला और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस के अनुसार थाना बोरदेही में मर्ग क्रमांक 06/2026 की जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक रघुनाथ यादव को उनकी पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी तथा सास रेखा यदुवंशी द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इस कार्रवाई में बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, उप निरीक्षक पंचम सिंह उइके, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक रामकिशन नागोतिया और आरक्षक चालक किशोर साहू की अहम भूमिका रही।
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
  • मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में दोस्ती का फायदा उठाकर एक ढाबा संचालक द्वारा अपने दोस्त की चार पहिया गाड़ी हड़पने और वापस न लौटाने का मामला सामने आया है। ताप्ती वार्ड निवासी पीड़ित सुरेश (उम्र 48 वर्ष), पिता कर्नल तेवर ने मुलताई थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर अपनी मालिकाना हक वाली महिंद्रा जायलो कार (पंजीयन क्रमांक: MP-04-YP-7234) सकुशल वापस दिलाने और अनावेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सुरेश तेवर के अनुसार, आलोकी पेट्रोल पंप के पास गुरुशरण ढाबा (नगर कोट, मुलताई) चलाने वाले ऋषि शर्मा के साथ उनके मित्रवत संबंध थे। इसी मित्रता के आधार पर 12 जून 2026 को ऋषि शर्मा ने 1-2 दिन की अत्यंत आवश्यकता बताकर गाड़ी ली थी। तय समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की, तो ऋषि ने फोन उठाना बंद कर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद 27 जून 2026 को उसने फोन कर आश्वासन दिया कि गाड़ी सुरक्षित है और वह 9 जुलाई 2026 तक वापस लौटा देगा, लेकिन 9 जुलाई के बाद उसने फिर से मोबाइल बंद कर लिया। मामले में जब पीड़ित ने ऋषि के भाई भिक्कू शर्मा से संपर्क किया, तो उसने भी शुरुआत में बात कराने का आश्वासन दिया और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। लगातार कोशिशों के बाद भी गाड़ी वापस न मिलने पर पीड़ित सुरेश तेवर ने मुलताई थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और पुलिस प्रशासन से उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए अपनी गाड़ी वापस कराने की गुहार लगाई है।
    2
    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में दोस्ती का फायदा उठाकर एक ढाबा संचालक द्वारा अपने दोस्त की चार पहिया गाड़ी हड़पने और वापस न लौटाने का मामला सामने आया है। ताप्ती वार्ड निवासी पीड़ित सुरेश (उम्र 48 वर्ष), पिता कर्नल तेवर ने मुलताई थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर अपनी मालिकाना हक वाली महिंद्रा जायलो कार (पंजीयन क्रमांक: MP-04-YP-7234) सकुशल वापस दिलाने और अनावेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित सुरेश तेवर के अनुसार, आलोकी पेट्रोल पंप के पास गुरुशरण ढाबा (नगर कोट, मुलताई) चलाने वाले ऋषि शर्मा के साथ उनके मित्रवत संबंध थे। इसी मित्रता के आधार पर 12 जून 2026 को ऋषि शर्मा ने 1-2 दिन की अत्यंत आवश्यकता बताकर गाड़ी ली थी। तय समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की, तो ऋषि ने फोन उठाना बंद कर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद 27 जून 2026 को उसने फोन कर आश्वासन दिया कि गाड़ी सुरक्षित है और वह 9 जुलाई 2026 तक वापस लौटा देगा, लेकिन 9 जुलाई के बाद उसने फिर से मोबाइल बंद कर लिया।

मामले में जब पीड़ित ने ऋषि के भाई भिक्कू शर्मा से संपर्क किया, तो उसने भी शुरुआत में बात कराने का आश्वासन दिया और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। लगातार कोशिशों के बाद भी गाड़ी वापस न मिलने पर पीड़ित सुरेश तेवर ने मुलताई थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और पुलिस प्रशासन से उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए अपनी गाड़ी वापस कराने की गुहार लगाई है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    5 hrs ago
  • बैतूल के आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सातनेर रोड़ देहगुड के समीप एक बड़ा हादसा टल गया, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे करवट हो गया। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक की मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि घटना के समय रास्ते में कोई अन्य वाहन आ जाता, तो एक बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।
    1
    बैतूल के आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सातनेर रोड़ देहगुड के समीप एक बड़ा हादसा टल गया, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे करवट हो गया। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक की मदद की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि घटना के समय रास्ते में कोई अन्य वाहन आ जाता, तो एक बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.