Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज जिला कलेक्टर महोदय टीकमगढ़ को अवगत कराया कि आज़ादी के 79 वर्ष बाद भी टीकमगढ़ आज जिला कलेक्टर महोदय टीकमगढ़ को अवगत कराया कि आज़ादी के 79 वर्ष बाद भी टीकमगढ़ जिले शासकीय संस्थाओं व ग्राम व मोहल्लों के नाम जातिसूचक नाम रखे हुए हैं जिनको तत्काल हटाया जाए बहुजन महापुरुषों के नाम से संबोधित किया जाए.. 79 बर्ष बाद भी 26 जनवरी, 15 अगस्त को बाबा साहेब संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की छायाचित्र रखना अनिवार्य किया जाए संन्जू चौधरी ज़िलाध्यक्ष , आजाद समाज पार्टी टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
Corruption News
आज जिला कलेक्टर महोदय टीकमगढ़ को अवगत कराया कि आज़ादी के 79 वर्ष बाद भी टीकमगढ़ आज जिला कलेक्टर महोदय टीकमगढ़ को अवगत कराया कि आज़ादी के 79 वर्ष बाद भी टीकमगढ़ जिले शासकीय संस्थाओं व ग्राम व मोहल्लों के नाम जातिसूचक नाम रखे हुए हैं जिनको तत्काल हटाया जाए बहुजन महापुरुषों के नाम से संबोधित किया जाए.. 79 बर्ष बाद भी 26 जनवरी, 15 अगस्त को बाबा साहेब संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की छायाचित्र रखना अनिवार्य किया जाए संन्जू चौधरी ज़िलाध्यक्ष , आजाद समाज पार्टी टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज पलेरा कनेरा चौकी अंतर्गत ग्राम रतवास में दो पक्षों में जम कर हुआ विवाद वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल... SP Tikamgarh #followersシ゚ #viral_post #trending #followers #highlight #vayral #टीकमगढ़1
- छतरपुर। भारतीय महिला क्रिकेट जगत की उभरती हुई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ मंगलवार को विश्वविख्यात धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम पहुंचीं। अपने प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पूर्व क्रांति गौड़ ने बागेश्वर बालाजी के दरबार में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धाम पहुंचने पर उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर क्रांति गौड़ ने बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे सामाजिक समरसता का प्रेरणास्रोत बताया। वहीं पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी क्रांति गौड़ के खेल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाराज श्री ने क्रांति के साथ-साथ उनके मेंटॉर विनय चौरसिया की भी प्रशंसा की और आने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। क्रांति गौड़ का बागेश्वर धाम आगमन खेल प्रेमियों और श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।1
- स्लग--चोरों ने देवी मंदिर को बनाया निशाना,यंत्र और करधनी सहित गोलक का ताला तोड़ नगदी ले उड़े चोर एंकर --टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान थाना अंतर्गत अंतौरा गांव के देवी मंदिर को रात को चोरों ने निशाना बनाकर देवी जी की करधनी और यंत्र सहित गोलक तोड़कर नगदी उड़ा ले गए,सुबह जब ग्राम के दर्शनार्थी दर्शन करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि देवी के पास रखा हुआ 250ग्राम का चांदी का यंत्र गायब है उन्होंने पुजारी को सूचना दी तो पुजारी ने देखा कि यंत्र के साथ साथ देवी जी की 500ग्राम की चांदी की करधनी भी गायब है पुजारी ने सरपंच को फोन लगाया और सरपंच ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर गांव वालों की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज कर ली है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वी ओ-गांव के लोगों ने कुछ लोगों पर चोरी करने का संदेह जाहिर किया है लोगों ने बताया कि रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने रात में घूमते हुए देखा है जिससे लगता है कि उन्होंने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वी ओ-2- बड़ागांव थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया ,एफ आई आर दर्ज कर ली गई और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है डांग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम ने भी निरीक्षण किया है जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस हिसाब से कार्यवाही की जाएगी,जिन लोगों पर गांव के लोगों ने संदेह जताया है उनसे भी पूछताछ की जा रही है। वाइट -जयंत गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव वाइट -रोहित मिश्रा पुजारी वाइट -प्रकाश यादव सरपंच प्रतिनिधि1
- पुलिस परिवार के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, कल्याण, सुविधा और विश्वास की नई शुरुआत—पुलिस लाइन परिसर में पुलिस केंटीन लोकार्पित टीकमगढ़ 4 फरवरी पुलिस लाइन परिसर, टीकमगढ़ में आज दिनांक 4 फ़रवरी को नवनिर्मित पुलिस केंटीन का विधिवत लोकार्पण पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक, छतरपुर रेंज विजय खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। यह पुलिस केंटीन पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण, सुविधा एवं आर्थिक राहत को दृष्टिगत रखते हुए स्थापित की गई है, जिससे उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण रूप में उपलब्ध हो सकें। *लागत एवं वित्तीय प्रावधान* पुलिस केंटीन की स्थापना हेतु ₹10 लाख की राशि पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस कल्याण हेतु विशेष निधि से प्रदान की गई है। इसमें से ₹4 लाख 40 हजार की राशि केंटीन के निर्माण, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सामग्री पर व्यय की गई है, जबकि शेष राशि का उपयोग पुलिस परिवार हेतु आवश्यक सामग्री के क्रय में किया जाएगा। *सामग्री एवं आपूर्ति व्यवस्था* केंटीन में उपलब्ध राशन एवं दैनिक उपयोग की सामग्री केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार की मास्टर यूनिट, बीएसएफ टेकनपुर (ग्वालियर) से प्राप्त की जाएगी। सामग्री की आपूर्ति मांग के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएगी। *संचालन, पारदर्शिता एवं भुगतान प्रणाली* पुलिस केंटीन का संचालन पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं नियमबद्ध तरीके से किया जाएगा। सभी भुगतान बैंक खाता एवं यूपीआई माध्यम से किए जाएंगे, जिससे लेन-देन पूरी तरह पारदर्शी रहेगा। *सुरक्षा व्यवस्था एवं आधारभूत सुविधाएं* केंटीन परिसर में ▪️ सीसीटीवी कैमरे, ▪️ अग्निशामक यंत्र, ▪️ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, ▪️ 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की गई है। *स्टाफ व्यवस्था एवं निगरानी* केंटीन के संचालन हेतु 01 स्टाफ, 01 प्रधान आरक्षक एवं 03 आरक्षक तैनात किए गए हैं। मास्टर केंटीन से प्राप्त सामग्री का निरीक्षण राजपत्रित अधिकारी द्वारा किया जाएगा तथा सामग्री के मिलान के पश्चात ही केंटीन में आमद सुनिश्चित की जाएगी, जिससे संचालन सुरक्षित, अनुशासित एवं नियमों के अनुरूप बना रहे। *पुलिस परिवार को मिलने वाले लाभ* पुलिस केंटीन के माध्यम से पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी एवं पात्र केंद्रीय कर्मचारी बाजार दर की तुलना में प्रत्येक सामग्री पर जीएसटी में 50 प्रतिशत तक का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल पुलिस कल्याण को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर एएसपी टीकमगढ़ विक्रम सिंह, एसडीओपी राहुल कटरे सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- महाराजपुर महावट की बारिश होने से फिर लुढ़का पारा,बढ़ने लगी सर्दी,किसानों का कहना हे कि ये मौसम फसलों के लिए लाभदाय1
- महिलाओं ने कर दिखाए कमाल बीच सड़क पर है कि शराब नारी शक्ति जिंदाबाद खतेवास ललितपुर1
- पीड़ित का आरोप—पुलिस की ढिलाई से आरोपी खुलेआम घूम रहे, परिवार भय में छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक मामला सामने आया है। सरकार द्वारा आवंटित शासकीय भूमि को लेकर हुए विवाद में 65 वर्षीय दलित वृद्ध चिनुवां चमार के साथ अमानवीय मारपीट की गई। पीड़ित चिनुवां चमार का आरोप है कि गांव के 8 दबंग लोगों ने यह कहते हुए हमला किया कि यह जमीन उनके पुरखों की है और उसे वापस किया जाए। जब चिनुवां चमार ने सरकारी आवंटन का हवाला देकर जमीन लौटाने से इनकार किया, तो आरोपियों ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि वृद्ध के दोनों हाथ टूट गए, पूरा शरीर चोटों के निशान से काला पड़ चुका है। पीड़ित इस समय शारीरिक और मानसिक रूप से बुरी तरह टूट चुका है। पुलिस पर गंभीर आरोप पीड़ित का कहना है कि घटना की शिकायत बड़ामलहरा थाना पुलिस को दी गई, लेकिन जिस तरह की सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी, वह नहीं की गई। आज भी सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित और उसका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है। घर छोड़ने को मजबूर पीड़ित डर और जान के खतरे के चलते चिनुवां चमार अपने ही घर में रुकने में असमर्थ है। पीड़ित न्याय की गुहार लगाते हुए लगातार प्रशासन और पुलिस के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसे सुरक्षा और न्याय दोनों नहीं मिल पाए हैं। प्रशासन से सवाल क्या दलित वृद्ध पर हुए इस जघन्य हमले पर सख्त कार्रवाई होगी? क्यों अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई? क्या पीड़ित को सुरक्षा और न्याय मिलेगा?1
- पुलिस महानिरीक्षक डॉ हिमानी खन्ना एवं डीआईजी विजय खत्री के निर्देशन में 150 गुम मोबाइल हुए वितरित पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला स्तरीय “ऑपरेशन साइबर” अन्तर्गत 150 गुम मोबाइल कीमती ₹32 लाख के बरामद ऑपरेशन साइबर के तहत वर्ष 2025 में 528 मोबाइल कीमती ₹82 लाख के किए जा चुके हैं वितरित मोबाइल प्राप्त कर आवेदकों के चेहरे पर आई मुस्कान, वरिष्ठ अधिकारियों को दिया धन्यवाद टीकमगढ़ 4 फरवरी पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले में गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु संचालित जिला स्तरीय “ऑपरेशन साइबर” के अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस को निरंतर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के 150 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹32 लाख है, उनके वास्तविक मालिकों को पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना एवं डीआईजी, छतरपुर रेंज विजय खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई की उपस्थिति में वितरित किया गया। 👉 ऑपरेशन साइबर की निरंतर उपलब्धि ऑपरेशन साइबर के अंतर्गत वर्ष 2025 में अब तक 528 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹82 लाख है, देश के विभिन्न शहरों से बरामद कर उनके वास्तविक मोबाइल मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। उक्त सभी मोबाइल फोन जिला पुलिस टीकमगढ़ की साइबर सेल एवं जिले के समस्त थानों में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी प्रक्रिया अपनाकर खोजे गए हैं। *टीकमगढ़ पुलिस की नागरिकों से अपील* टीकमगढ़ पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत— ▪️ अपनी सिम कार्ड सेवा बंद कराएं, ▪️ नजदीकी पुलिस थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें, ▪️ तथा CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं, ताकि गुम मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर एएसपी विक्रम सिंह कुशवाह, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, कैलाश पटेल सहित सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, मोबाइल आवेदक उपस्थित रहे।1
- टीकमगढ़ में साफ सफ़ाई व्यवस्था सही नहीं होने के कारण नालियां हुई चौक गंदगी से भरी पड़ी नालियां लोगो ने भारी रोष ।1