logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आप सभी को जोहार पुरलिया का जंगल महल जो क्षेत्र है उसमें कल मतदान होना है इसलिए आप सभी से अनुरोध है पहले मतदान उसके बाद जलपान आप लोग अपना बहुत जरूर से जरूर डालें मैं विक्रम कुमार यादव चतरा लावा लॉन्ग झारखंड jlkmसदस्य

10 hrs ago
user_News,hamr lawalong
News,hamr lawalong
Local Politician लवालांग, चतरा, झारखंड•
10 hrs ago

आप सभी को जोहार पुरलिया का जंगल महल जो क्षेत्र है उसमें कल मतदान होना है इसलिए आप सभी से अनुरोध है पहले मतदान उसके बाद जलपान आप लोग अपना बहुत जरूर से जरूर डालें मैं विक्रम कुमार यादव चतरा लावा लॉन्ग झारखंड jlkmसदस्य

  • user_Nishant Tiwari
    Nishant Tiwari
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड
    💣
    21 min ago
More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by News,hamr lawalong
    1
    Post by News,hamr lawalong
    user_News,hamr lawalong
    News,hamr lawalong
    Local Politician लवालांग, चतरा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • चतरा के प्रतापपुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहाँ एक बेकाबू ओमनी वाहन ने सड़क किनारे बैठे दो ग्रामीणों को रौंदते हुए सीधे एक मिट्टी के घर की दीवार तोड़ दी। इस भयावह हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घटना मनातू-इमामगंज मुख्य मार्ग के भरही की है। जानकारी के अनुसार, एक चार पहिया ओमनी वाहन कौरा के रास्ते सीलदाहा बाजार की ओर जा रहा था, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन सड़क से 5 फीट दूर बैठे अखिलेश भारती और राजकुमार भारती को चपेट में लेते हुए घर की दीवार में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अखिलेश का पैर चकनाचूर हो गया, वहीं राजकुमार की सीने की हड्डियां टूट गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही घोरीघाट पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों लहूलुहान घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिहार के शेरघाटी भेजा दिया है। क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
    1
    चतरा के प्रतापपुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहाँ एक बेकाबू ओमनी वाहन ने सड़क किनारे बैठे दो ग्रामीणों को रौंदते हुए सीधे एक मिट्टी के घर की दीवार तोड़ दी। इस भयावह हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घटना मनातू-इमामगंज मुख्य मार्ग के भरही की है। जानकारी के अनुसार, एक चार पहिया ओमनी वाहन कौरा के रास्ते सीलदाहा बाजार की ओर जा रहा था, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन सड़क से 5 फीट दूर बैठे अखिलेश भारती और राजकुमार भारती को चपेट में लेते हुए घर की दीवार में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अखिलेश का पैर चकनाचूर हो गया, वहीं राजकुमार की सीने की हड्डियां टूट गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही घोरीघाट पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों लहूलुहान घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिहार के शेरघाटी भेजा दिया है। क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
    user_Kr Chandan
    Kr Chandan
    Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by Jivan ‼️ 🙂 ‼️kumar
    1
    Post by Jivan  ‼️ 🙂 ‼️kumar
    user_Jivan  ‼️ 🙂 ‼️kumar
    Jivan ‼️ 🙂 ‼️kumar
    गिद्धौर, चतरा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पांकी स्थित पीएम श्री केजीबीवी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। बैग की गुणवत्ता जांचकर छात्राओं के बीच वितरण भी किया गया और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
    2
    उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पांकी स्थित पीएम श्री केजीबीवी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। बैग की गुणवत्ता जांचकर छात्राओं के बीच वितरण भी किया गया और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
    user_Rajesh Kumar Prasad
    Rajesh Kumar Prasad
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • लातेहार, लातेहार:-नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेश सिंह के द्वारा किए गए वादों को पूरा करने हेतु लातेहार के न्यू टाउन हॉल में एक अहम बैठक के की गई जिसके मद्देनजर होल्डिंग टैक्स के मुद्दा को प्रमुखता से उठाया गया जहां नवगठित नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक आज दिनांक 22 अप्रैल को की गई| इस बैठक में सर्वसम्मति से होल्डिंग टैक्स की दरें घटाने का निर्णय किया गया जो ₹2 प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से लिया जाएगा जो पूर्व में 8 से ₹10 प्रति स्क्वायर फीट लिया जाता था आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पंचायत के विकास कार्यों की गति को तेज करने हेतु 50 करोड रुपए की बजट पेश की गई बैठक में बुनियादी सुविधाओं की क्रियान्वयन के लिए कई अहम फैसले लिए गए इस बैठक में सभी बुनियादी जरूरत का ख्याल करते हुए वर्ष 2026-27 में सड़क निर्माण हेतु एक करोड़ 34 लाख 53 हजार रूपए स्वीकृत किए गए जबकि साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर निर्माण के लिए 40 लाख 88 हजार रुपए मंजूर किए गए बोर्ड के इस अहम बैठक में 20 कर्मियों की सेवा विस्तार 1 वर्षों के लिए की गई मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत नालियों की सफाई के लिए 17 लाख 43 हजार 378 रुपए का का प्रस्ताव पारित किया गया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में 90 लाखों के लिए डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा गया एवं नगर पंचायत द्वारा लिगसी वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम के तहत जंगलदगा और हरखा क्षेत्र में जमा कचरे की रीसाइक्लिंग की योजना पर सहमति बनी थी
    1
    लातेहार, लातेहार:-नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेश सिंह के द्वारा किए गए वादों को पूरा करने हेतु लातेहार के न्यू टाउन हॉल में एक अहम बैठक के की गई जिसके मद्देनजर  होल्डिंग टैक्स के मुद्दा को प्रमुखता से उठाया गया जहां नवगठित नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक आज दिनांक 22 अप्रैल को की गई| इस बैठक में सर्वसम्मति से होल्डिंग टैक्स की दरें घटाने का निर्णय किया गया जो ₹2 प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से लिया जाएगा जो पूर्व में 8 से ₹10 प्रति स्क्वायर फीट लिया जाता था 
आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पंचायत के विकास कार्यों की गति को तेज करने हेतु 50 करोड रुपए की बजट पेश की गई 
बैठक में बुनियादी सुविधाओं की क्रियान्वयन के लिए कई अहम फैसले लिए गए इस बैठक में सभी बुनियादी जरूरत का ख्याल करते हुए वर्ष 2026-27 में सड़क निर्माण हेतु एक करोड़ 34 लाख 53 हजार रूपए स्वीकृत किए गए 
जबकि साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर निर्माण के लिए 40 लाख 88 हजार रुपए मंजूर किए गए 
बोर्ड के इस अहम बैठक में 20 कर्मियों की सेवा विस्तार 1 वर्षों के लिए की गई 
मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत नालियों की सफाई के लिए 17 लाख 43 हजार 378 रुपए का का प्रस्ताव पारित किया गया 
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में 90 लाखों के लिए डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा गया एवं नगर पंचायत द्वारा लिगसी वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम के तहत जंगलदगा और हरखा  क्षेत्र में जमा कचरे की रीसाइक्लिंग की योजना पर सहमति बनी थी
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    20 hrs ago
  • पाटन (पलामू): प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसवाखाड़ पंचायत के बुका जंगल में आग लगने से एक बड़ा हादसा सामने आया है। आग की चपेट में आने से मैत्री कुवार (60 वर्ष), पति स्वर्गीय कृत सिंह का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना में करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगल में पहले से लगी आग धीरे-धीरे फैलते हुए मैत्री कुवार के घर तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ। बताया जाता है कि मैत्री कुवार के पुत्र अजय सिंह की शादी 20 अप्रैल को हुई थी। शादी के कारण पूरा परिवार दूसरे घर में रह रहा था, जो पुराने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी कारण घर में आग लगने के समय कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था। गांव वालों ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घटना की सूचना परिवार को दी, लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग इतनी भयावह थी कि गांव में पानी की कमी के कारण उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। घटना की सूचना मिलते ही नावाजयपुर थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी एवं पंचायत के उपमुखिया अखिलेश यादव के प्रयास से कतरी गांव से पानी का टैंकर मंगाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में घर में रखे खाद्यान्न, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहा है। परिवार ने प्रशासन से मुआवजा एवं सहायता की गुहार लगाई है, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें।
    1
    पाटन (पलामू): प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसवाखाड़ पंचायत के बुका जंगल में आग लगने से एक बड़ा हादसा सामने आया है। आग की चपेट में आने से मैत्री कुवार (60 वर्ष), पति स्वर्गीय कृत सिंह का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना में करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगल में पहले से लगी आग धीरे-धीरे फैलते हुए मैत्री कुवार के घर तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
बताया जाता है कि मैत्री कुवार के पुत्र अजय सिंह की शादी 20 अप्रैल को हुई थी। शादी के कारण पूरा परिवार दूसरे घर में रह रहा था, जो पुराने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी कारण घर में आग लगने के समय कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था।
गांव वालों ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घटना की सूचना परिवार को दी, लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग इतनी भयावह थी कि गांव में पानी की कमी के कारण उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही नावाजयपुर थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी एवं पंचायत के उपमुखिया अखिलेश यादव के प्रयास से कतरी गांव से पानी का टैंकर मंगाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इस अग्निकांड में घर में रखे खाद्यान्न, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहा है।
परिवार ने प्रशासन से मुआवजा एवं सहायता की गुहार लगाई है, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    20 hrs ago
  • महुआडांड़ अनुमंडल अंतर्गत गारू थाना क्षेत्र के ग्राम लाई में 62 वर्षीय तेतरा उरांव की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष उरांव और प्रेम उरांव (दोनों ग्राम लाई, गारू) शामिल हैं।गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को मृतक तेतरा उरांव पर डायन-बिसाही करने का शक था। आरोपियों का मानना था कि मृतक की कथित करतूतों के कारण उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा मृतक के साथ जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था, जो इस घटना का एक प्रमुख कारण बना।पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल की रात आरोपियों ने पहले तेतरा उरांव को शराब पिलाई। जब वह नशे की हालत में हो गए, तब दोनों ने मिलकर नायलॉन रस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घसीटते हुए सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पीले रंग की प्लास्टिक नायलॉन रस्सी तथा घटनास्थल के पास छूटा हुआ एक चप्पल बरामद किया है।इस पूरे अभियान में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुअनि राजीव रंजन, पुअनि राजकुमार पाण्डेय, सअनि लल्लु राम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    1
    महुआडांड़ अनुमंडल अंतर्गत गारू थाना क्षेत्र के ग्राम लाई में 62 वर्षीय तेतरा उरांव की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष उरांव और प्रेम उरांव (दोनों ग्राम लाई, गारू) शामिल हैं।गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को मृतक तेतरा उरांव पर डायन-बिसाही करने का शक था। आरोपियों का मानना था कि मृतक की कथित करतूतों के कारण उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा मृतक के साथ जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था, जो इस घटना का एक प्रमुख कारण बना।पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल की रात आरोपियों ने पहले तेतरा उरांव को शराब पिलाई। जब वह नशे की हालत में हो गए, तब दोनों ने मिलकर नायलॉन रस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घसीटते हुए सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पीले रंग की प्लास्टिक नायलॉन रस्सी तथा घटनास्थल के पास छूटा हुआ एक चप्पल बरामद किया है।इस पूरे अभियान में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुअनि राजीव रंजन, पुअनि राजकुमार पाण्डेय, सअनि लल्लु राम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.