Shuru
Apke Nagar Ki App…
p श्री केजीबीवी विद्यालय का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पांकी स्थित पीएम श्री केजीबीवी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। बैग की गुणवत्ता जांचकर छात्राओं के बीच वितरण भी किया गया और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
Rajesh Kumar Prasad
p श्री केजीबीवी विद्यालय का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पांकी स्थित पीएम श्री केजीबीवी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। बैग की गुणवत्ता जांचकर छात्राओं के बीच वितरण भी किया गया और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
More news from झारखंड and nearby areas
- उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पांकी स्थित पीएम श्री केजीबीवी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। बैग की गुणवत्ता जांचकर छात्राओं के बीच वितरण भी किया गया और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया2
- महुआडांड़ अनुमंडल अंतर्गत गारू थाना क्षेत्र के ग्राम लाई में 62 वर्षीय तेतरा उरांव की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष उरांव और प्रेम उरांव (दोनों ग्राम लाई, गारू) शामिल हैं।गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को मृतक तेतरा उरांव पर डायन-बिसाही करने का शक था। आरोपियों का मानना था कि मृतक की कथित करतूतों के कारण उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा मृतक के साथ जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था, जो इस घटना का एक प्रमुख कारण बना।पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल की रात आरोपियों ने पहले तेतरा उरांव को शराब पिलाई। जब वह नशे की हालत में हो गए, तब दोनों ने मिलकर नायलॉन रस्सी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घसीटते हुए सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पीले रंग की प्लास्टिक नायलॉन रस्सी तथा घटनास्थल के पास छूटा हुआ एक चप्पल बरामद किया है।इस पूरे अभियान में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुअनि राजीव रंजन, पुअनि राजकुमार पाण्डेय, सअनि लल्लु राम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।1
- लातेहार, लातेहार:-नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेश सिंह के द्वारा किए गए वादों को पूरा करने हेतु लातेहार के न्यू टाउन हॉल में एक अहम बैठक के की गई जिसके मद्देनजर होल्डिंग टैक्स के मुद्दा को प्रमुखता से उठाया गया जहां नवगठित नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक आज दिनांक 22 अप्रैल को की गई| इस बैठक में सर्वसम्मति से होल्डिंग टैक्स की दरें घटाने का निर्णय किया गया जो ₹2 प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से लिया जाएगा जो पूर्व में 8 से ₹10 प्रति स्क्वायर फीट लिया जाता था आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पंचायत के विकास कार्यों की गति को तेज करने हेतु 50 करोड रुपए की बजट पेश की गई बैठक में बुनियादी सुविधाओं की क्रियान्वयन के लिए कई अहम फैसले लिए गए इस बैठक में सभी बुनियादी जरूरत का ख्याल करते हुए वर्ष 2026-27 में सड़क निर्माण हेतु एक करोड़ 34 लाख 53 हजार रूपए स्वीकृत किए गए जबकि साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर निर्माण के लिए 40 लाख 88 हजार रुपए मंजूर किए गए बोर्ड के इस अहम बैठक में 20 कर्मियों की सेवा विस्तार 1 वर्षों के लिए की गई मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत नालियों की सफाई के लिए 17 लाख 43 हजार 378 रुपए का का प्रस्ताव पारित किया गया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में 90 लाखों के लिए डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा गया एवं नगर पंचायत द्वारा लिगसी वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम के तहत जंगलदगा और हरखा क्षेत्र में जमा कचरे की रीसाइक्लिंग की योजना पर सहमति बनी थी1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Altamas Rja1
- *अगस्त माह से झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के बैनर तले शुरू किया जाएगा आर-पार की लड़ाई: राजू महतो* *आंदोलनकारियों के हित में कम से कम गुरूजी मॉडल को ही लागू करे सरकार: मो. कय्यूम खान* *आंदोलनकारियों के मांगों पर सहानुभूति पूर्वक वार्ता करें मुख्यमंत्री: अनिल कुमार भगत* *अलग राज्य के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संघर्ष तेज करने की आवश्यकता: प्रो. विनोद भगत* *आंदोलनकारी के पुत्र होने का हक अदा करें हेमंत सोरेन: अमर किन्डो* संवाददाता लोहरदगा: झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष राजू महतो, प्रधान महासचिव मो. कय्यूम खान, संयोजिका विनीता खलखो, सीता उरांव, जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत, आदि मौजूद थे। मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि वर्षों से अपने मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों पर सरकार अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठायी है। उन्होंने कहा कि अगस्त माह क्रांति का माह है। आने वाले अगस्त में हमलोग झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के साथ मिल कर अंतिम लड़ाई लड़ेंगे और अपने उद्देश्यों में सफल होंगे। केन्द्रीय प्रधान महासचिव मो. कय्यूम खान ने कहा कि सरकार सभी आंदोलनकारियों समान रूप से सम्मान, नियोजन पेंशन समेत व्यवस्थाओं का लाभ देने की दिशा में ठोस कार्य करें। उन्होंने कहा कि कम से कम कि आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन मोडल लागू करें। जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा आंदोलनकारियों को बरगला कर आर्थिक दोहन करने का प्रयास कर रहे हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड के अमर पुरोधाओं के सपने को साकार करने, और अलग राज्य के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संघर्ष तेज करने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के मामले को सरकार को जल्द से जल्द वार्ता कर निष्पादित करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों से वार्ता करें और आंदोलनकारियों के लिए बनी नियमावली में संशोधन कर जेल जाने की बाध्यता समाप्त करें। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड आंदोलन की ही उपज है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द आंदोलनकारियों के हित में ठोस निर्णय लेकर वार्ता कर समस्याओं का समाधान करें। कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारी के पुत्र होने का हक अदा करें। केन्द्रीय संयोजित विनिता खलखो ने कहा कि बिना किसी दबाव के जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी झारखंड आंदोलनकारियों को समान रूप से मान-सम्मान, पहचान, नियोजन, पेंशन आदि के मामले को अविलंब निष्पादित करें। संबोधित करने वालों में सीता उरांव, जिला सचिव विशेषण भगत, बालोमुनी बखला, सुखदेव उरांव, उषा रानी लकड़ा, विजय विद्यार्थी, संचालन कृष्णा कुमार ठाकुर, शाहिद अहमद आदि शामिल थे। बैठक में चैतू मुंडा, गंगा उरांव, तारामनी मिंज, सुशीला लकड़ा, नगर रवि उरांव, ललिता भगत, विफई पाहन, सूरज मोहन लकड़ा, जगदीश उरांव आदि सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे। सर्व सहमति से अगली बैठक 20 मई बुधवार को3
- Post by Sonu Ram1
- Post by Shamsher Alam1