*भ्रष्टाचार की पोल खोलता हमीरपुर का घटिया नाला: 6 महीने में टूटा, लाखों का चूना* ➡️ हमीरपुर जिला पंचायत निधि से बने नाला निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया नाले ने खोली सिस्टम की पोल ➡️ 200 मीटर लंबे नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप ➡️ 6 माह में ही टूट गया था घटिया नाला, अधूरा नाला निर्माण बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत ➡️ कागजों में पूर्ण दिखाकर शासन को लगाया लाखों रुपये का चूना ➡️ “नाला बना भ्रष्टाचार का गड्ढा”, जमीन पर टूटा विकास मॉडल ➡️ नाला टूटा तो खुल गई ‘विकास’ की हकीकत, जिम्मेदार अब भी मौन ➡️ 4 साल बाद भी मानकविहीन निर्माण कराने वाले ठेकेदारों पर नहीं हुई कार्रवाई ➡️ विकास के नाम पर गबन के आरोप, पारदर्शिता पर उठे गंभीर सवाल ➡️ विकासखंड राठ क्षेत्र की ग्राम पंचायत औड़ेरा का मामला ➡️ ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की रिर्पोट निर्दोष राजपूत
*भ्रष्टाचार की पोल खोलता हमीरपुर का घटिया नाला: 6 महीने में टूटा, लाखों का चूना* ➡️ हमीरपुर जिला पंचायत निधि से बने नाला निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया नाले ने खोली सिस्टम की पोल ➡️ 200 मीटर लंबे नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप ➡️
6 माह में ही टूट गया था घटिया नाला, अधूरा नाला निर्माण बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत ➡️ कागजों में पूर्ण दिखाकर शासन को लगाया लाखों रुपये का चूना ➡️ “नाला बना भ्रष्टाचार का गड्ढा”, जमीन पर टूटा विकास मॉडल ➡️ नाला टूटा तो खुल गई ‘विकास’ की हकीकत, जिम्मेदार अब भी मौन ➡️
4 साल बाद भी मानकविहीन निर्माण कराने वाले ठेकेदारों पर नहीं हुई कार्रवाई ➡️ विकास के नाम पर गबन के आरोप, पारदर्शिता पर उठे गंभीर सवाल ➡️ विकासखंड राठ क्षेत्र की ग्राम पंचायत औड़ेरा का मामला ➡️ ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की रिर्पोट निर्दोष राजपूत
- *भ्रष्टाचार की पोल खोलता हमीरपुर का घटिया नाला: 6 महीने में टूटा, लाखों का चूना* ➡️ हमीरपुर जिला पंचायत निधि से बने नाला निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया नाले ने खोली सिस्टम की पोल ➡️ 200 मीटर लंबे नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप ➡️ 6 माह में ही टूट गया था घटिया नाला, अधूरा नाला निर्माण बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत ➡️ कागजों में पूर्ण दिखाकर शासन को लगाया लाखों रुपये का चूना ➡️ “नाला बना भ्रष्टाचार का गड्ढा”, जमीन पर टूटा विकास मॉडल ➡️ नाला टूटा तो खुल गई ‘विकास’ की हकीकत, जिम्मेदार अब भी मौन ➡️ 4 साल बाद भी मानकविहीन निर्माण कराने वाले ठेकेदारों पर नहीं हुई कार्रवाई ➡️ विकास के नाम पर गबन के आरोप, पारदर्शिता पर उठे गंभीर सवाल ➡️ विकासखंड राठ क्षेत्र की ग्राम पंचायत औड़ेरा का मामला ➡️ ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की रिर्पोट निर्दोष राजपूत3
- विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की मौत गुरसराय। थाना ककरवई क्षेत्र के ग्राम बरगाय खंगार में घर के बाहर लगे विद्युत पोल की अर्थ रॉड में अचानक करंट उतर आने से एक महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश्वरी देवी पत्नी देशराज उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी ग्राम बरगाय खंगार थाना ककरवई घर के बाहर किसी कार्य से निकली थीं। इसी दौरान विद्युत पोल की अर्थ रॉड में आ रहे करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़ीं और उनकी हालत बिगड़ गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लेकर आए, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर रवि अनुरागी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- ग्वालियर लॉ कॉलेज से कथित तौर पर अपहृत युवक ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उसने कहा कि वे अपनी मर्जी से आए हैं और पुलिस उनके परिवार वालों को परेशान न करे।1
- #बंगाल ,शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे।बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। ✍️शुभेंदु अधिकारी कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। #बंगाल ,शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे।बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। ✍️शुभेंदु अधिकारी कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। #SuvenduAdhikari #WestBengal #NewChiefMinister #BJP #bengal #Bangal1
- मारपीट कर घायल कर देने के मामले थाना रुरा पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा किया दर्ज रूरा थाना क्षेत्र के अमौली गांव की रहने वाली रानी देवी ने गांव के तीन लोगों धर्मेंद्र, शनि व बाबी के विरुद्ध थाना रूरा में मारपीट कर घायल कर देने पर तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।1
- न्याय चला जन-जन से मिलने राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार प्रसार वाहन को तहसीलदार सिकंदरा राकेश चन्द्रा ने किया रवाना। **न्याय चला जन-जन से मिलने, सिकंदरा तहसीलदार ने प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना** जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई शनिवार को किया जाएगा। तहसीलदार सिकंदरा राकेश चन्द्रा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को पम्पलेट दिखाते हुए रवाना किया, तहसीलदार सिकंदरा राकेश चन्द्रा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी विभागों में लंबित पड़े मामलों को शीघ्र ही निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा रहा है।4
- पुलिस मुठभेड़ में ट्रैक्टर चोरी गैंग का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत चार ट्रैक्टर बरामद, अवैध तमंचे और कारतूस भी मिले महोबा। चरखारी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की बड़ी घटना का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर, दो अवैध तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। मुठभेड़ में दो आरोपी घायल भी हुए हैं। जानकारी के अनुसार 1 मई 2026 को चरखारी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रायनपुर निवासी दीनदयाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल की रात उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और क्षेत्राधिकारी रविकांत गोंड के पर्यवेक्षण में थाना चरखारी, स्वॉट और सर्विलांस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का ट्रैक्टर बेचने के लिए कुछ बदमाश गुढ़ा से पनवाड़ी होते हुए मध्यप्रदेश जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने गौरहारी और भटेवरा कलां के बीच टूटी पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। देर रात संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली आते दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजेन्द्र बघेल, रंजीत बघेल और रविन्द्र बघेल निवासी मुरैना, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात कबूल की। उनकी निशानदेही पर ग्राम गुढ़ा के एक बाग से तीन अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर भी बरामद किए गए। घायल आरोपियों को उपचार के लिए पहले सीएचसी चरखारी और बाद में जिला अस्पताल महोबा रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- *भाजपा नेता के विवादित बयान पर ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में नारेबाजी* हमीरपुर में एक भाजपा नेता के विवादित बयान के बाद ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नेता पर 58 लाख रुपये के गबन का आरोप है और उन्होंने समाज के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि नेता की सीनाजोरी और अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और नेता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। महासभा ने चेतावनी दी है कि अगर नेता पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। रिर्पोट निर्दोष राजपूत1