Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्तीसगढ़ के धर्मजयगढ़ कुमारता चटनी पारा स्कूल
Arvind tirkey
छत्तीसगढ़ के धर्मजयगढ़ कुमारता चटनी पारा स्कूल
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- स्कूल1
- सुने मकान से चोरी के मामले मे ख़रीददार आरोपी समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार,01 लाख 30 हजार का मशरुका जप्त। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोने चांदी के गहने समेत कुल कीमती मशरुका लगभग 01 लाख 30 हजार रुपये किया गया बरामद। चोरी के मामलो मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही। मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अनिल कुमार दास साकिन बिशुनपुर खुर्द गोरसीडबरा थाना गांधीनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया दिनांक 04/02/26 को प्रार्थी का पुरा परिवार अपना घर बंद कर जगरनाथपुरी दर्शन करने गये थे कि दिनांक 05/02/26 को प्रार्थी का बडा भाई सुदामा प्रार्थी को फोन कर बताया कि प्रार्थी के घर का ताला टुटा हुआ है और घर का सामान बिखरा हुआ है, तब सूचना पाकर प्रार्थी दर्शन कर वापस घर आकर देखा कि घर का मेन गेट का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। रूम अंदर घुसकर देखा तो घर का समान अस्त व्यस्त था और रूम के अंदर का अलमारी का लॉक टुटा हुआ था, अलमारी के अदंर रखा 01 नग सोने का चैन, 01 नग बच्चों का चांदी कड़ा, 01 नग सोने का लॉकेट, 01 नग सोने का नाक का नथनिया, 01 जोड़ी चांदी का पायल, 01 नग चांदी का कड़ा, 02 नग सोने का अंगुठी कुल कीमती मशरुका लगभग 1,30,000/- रूपये एवं नगदी पैसा नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 81/26 धारा 331(4), 305(ए), 3(5), 317(2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के संदेही का पत्ता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के संदेही (01) अतुल तिग्गा उर्फ अक्की आत्मज आनंद तिग्गा उम्र 20 वर्ष (02) सत्यादीप तिग्गा उर्फ टका आत्मज कालाबेर तिग्गा उम्र 21 वर्ष (03) राजा लड़का आत्मज सूर्या लकड़ा उम्र 20 वर्ष सभी निवासी विशुनपुर खुर्द गोरसीडबरा थाना गांधीनगर जिला सरगुजा को हिरासत मे लेकर हिमकतअमली से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के निशानदेही पर चोरी की सामान गोरसीडबरा नाला के पास से बरामद किया गया, एवं चोरी के जेवर को दुकान संचालक कमल सोनी को बेचना बताये। पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल आरोपी जेवर दुकान के संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *(04) कमल सोनी आत्मज गया प्रसाद सोनी उम्र 52 वर्ष साकिन ब्रम्ह रोड थाना कोतवाली अंबिकापुर का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर चोरी का सामान खरीदना स्वीकार किया है, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी का मशरुका जप्त किया गया है, आरोपी कमल सोनी के विरूद्ध चोरी की सम्पत्ति को अपराधिक दुर्विनियोग के नियत से खरीदना पाये जाने के प्रकरण में धारा 3(5),317 (2), बीएनएस जोड़ा गया है, प्रकरण मे शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक कुंदन पाण्डेय, रमन मण्डल, राहुल सिंह सक्रिय रहे।1
- औरतें बोलना नहीं भूलतीं, उन्हें चुप रहना सिखाया जाता है। धीरे-धीरे, प्यार के नाम पर, इज़्ज़त के नाम पर, और “घर की बात है” कहकर। औरतें जब पहली बार चुप होती हैं, तो कोई नहीं सुनता। जब दूसरी बार चुप होती हैं, तो सब आदत डाल लेते हैं। और जब हमेशा के लिए चुप हो जाती हैं, तो लोग कहते हैं— “बहुत सहनशील थी।” औरतें दर्द नहीं बतातीं, वे काम पूरा करती हैं। बुखार में भी रोटी गोल रहती है, आँसू नमक में घुल जाते हैं। उनके घाव डायरी में नहीं, रसोई के कोनों में छुपे होते हैं। औरतें अपने सपनों को कभी पूरा नहीं छोड़तीं, वे उन्हें धीरे-धीरे छोटा करती जाती हैं बच्चों की कॉपी में, पति की थकान में, और समाज की सुविधाओं में। औरतें जब बोलना चाहती हैं, तो पहले अपने शब्दों से माफी माँगती हैं। “शायद मेरी गलती हो…” “मैं ज़्यादा सोच रही हूँ…” “छोड़िए, रहने दीजिए…” उनके वाक्य हमेशा आधे क्यों रह जाते हैं? औरतें हँसती हैं, क्योंकि रोना महँगा पड़ता है। वे जानती हैं हर सवाल उनके चरित्र से शुरू होगा, और हर जवाब उन्हीं पर खत्म। औरतें घर बदलती हैं, नाम बदलती हैं, रिश्ते बदलती हैं लेकिन अपनी चुप्पी साथ ले जाती हैं। मायके से ससुराल तक एक ही आवाज़ सिखाई जाती है धीमी… संयमित… ज़रूरत से कम। औरतें जब बहुत थक जाती हैं, तो बीमार नहीं पड़तीं, वे खामोश पड़ती हैं। और यह खामोशी सबसे ज़्यादा खतरनाक होती है। औरतें जो बोल नहीं पातीं, वे बहुत कुछ लिख देती हैं— अपने शरीर पर, अपनी आँखों में, और अपने बच्चों के भविष्य में। वे क्रांति नहीं करतीं, वे ज़िंदगी चलाती हैं। और शायद इस दुनिया की सबसे बड़ी अदृश्य ताक़त वही हैं— जो कुछ नहीं कहतीं, लेकिन सब कुछ सहती हैं। अगर आप किसी औरत की चुप्पी सुन रहे हैं, तो समझिए— वह कुछ कह रही है। बस आपको सुनना सीखना होगा। अभी आप सुन रहे थे सुनील गुप्ता की कविता1
- महादेवडाड़ में ग्रामीण बैंक को स्थान्तरण करने पर वहा के निवासी ने किया विरोध और साथ ही साथ बताया अपनी परेशानी जो आने वाले कल के दिन अगर मदिरा दुकान के समीप एवं सुनसान स्थान पर ग्रामीण बैंक को स्थापित करने पर आ सकती है संकट आने वाली दिनों में।।1
- Banaras mein jitne bhi Ghat hai sabka Darshan kar lo dost log,,1
- Post by विवेक टेंट एंड साउंड बगीचा1
- लोकेश्वर महादेव शिवरात्रि मेला शांतिपूर्ण संपन्न बनगांव बी में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य मेले में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने मंदिर विकास के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की। ग्राम प्रतिनिधियों ने भी समिति को आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की, वहीं बागबहार पुलिस की मुस्तैदी से कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। 📍 बनगांव बी | जशपुर पूरी खबर देखें – Jashpur Times1
- गांजा तस्करी के मामले मे 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से 04 लाख 28 हजार रुपये कीमती अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं नगद रकम 3090/- रुपये किया गया बरामद। नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त में शामिल आरोपियों पर लगातार की जा रही सख़्ती से कार्यवाही। आरोपियों द्वारा उक्त मादक पदार्थ गांजा उड़ीसा से खरीद कर लाना एवं बिक्री करने की योजना होना बताया गया है। अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री एवं तस्करी मे संलिप्त आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार पैनी नजर रखकर सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 17/02/26 कों थाना कोतवाली पुलिस टीम कों जरिये मुखबीर सूचना मिला कि नया बस स्टैंड के पीछे गुमटी के सामने दो व्यक्ति सफ़ेद रंग के प्लास्टिक बोरा मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रख कर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतज़ार कर रहे है, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहियो के संभावित जगह नया बस स्टैंड के पीछे गुमटी के सामने घेराबंदी किये जाने पर दो व्यक्ति एक सफ़ेद रंग का प्लास्टिक बोरी रखे मिले। पुलिस टीम द्वारा दोनों संदेहियो से नाम पता एवं खड़े रहने का कारण पुछने पर गोल मोल जबाब देते हुए आरोपियों द्वारा अपना नाम *(01) अमित शर्मा पिता संतोष शर्मा उम्र 21 वर्ष साकिन चुनार मेडिया थाना चुनार, जिला मिर्ज़ापुर उत्तरप्रदेश हाल मुकाम रामनगर औद्योगिक छेत्र कटारिया थाना मुगलसराय जिला चंदौली उत्तरप्रदेश (02) देवचंद यादव आत्मज जगदीश यादव उम्र 20 वर्ष साकिन कान्हानागर कैमूर थाना अघोरा जिला कैमूर बिहार का होना बताये, गवाहों की उपस्थिति मे आरोपियों के कब्जे से रखे प्लास्टिक बोरा की तलाशी लेने पर कुल 21 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल किमती लगभग 04 लाख 28 हजार रुपये एवं नगद रकम 3090/- रुपये जप्त किया गया हैं, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर उक्त अवैध मादक पदार्थ उड़ीसा से खरीद कर लाना एवं बिक्री करने हेतु बनारस उत्तरप्रदेश ले जाने बताया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 107/26 धारा 20(सी ) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, जितेश साहू, संजय तिवारी, शिव राजवाड़े, मंटू गुप्ता, सैनिक सुनील गुप्ता सक्रिय रहे।1