Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से किसान की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल झींझक क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हवासपुर गांव निवासी विमल पुत्र शिवराम अपने चचेरे भाई किसान रामचंद्र (26) पुत्र बलदेव के साथ बाइक से ससुराल मदनापुर (डेरापुर) जा रहे थे। जैसे ही वे डिलवल और भावसिंह का पुरवा गांव के बीच पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को झींझक सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि विमल का उपचार जारी है।
कुमार पंकज
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से किसान की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल झींझक क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हवासपुर गांव निवासी विमल पुत्र शिवराम अपने चचेरे भाई किसान रामचंद्र (26) पुत्र बलदेव के साथ बाइक से ससुराल मदनापुर (डेरापुर) जा रहे थे। जैसे ही वे डिलवल और भावसिंह का पुरवा गांव के बीच पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को झींझक सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि विमल का उपचार जारी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झींझक कानपुर देहात झींझक से मंगलपुर रोड पर ग्राम सुरासी के पास आमने सामने दो डम्फर मे हुई टक्कर के बाद दोनों डम्फर नाले मे जा गिरे दोनों डम्फर के ड्राइवर को हल्की चोट आई है1
- संचारी रोगों पर वार: अप्रैल भर चलेगा सफाई अभियान, जलभराव पर विशेष नजर झींझक ब्लॉक सभागार में आयोजित सफाई कर्मियों की बैठक में एडीओ पंचायत उमाशंकर चाहर ने संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी सफाई कर्मी रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में नालियों और झाड़ियों की साफ-सफाई करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से जलभराव वाले स्थानों पर ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि जहां पानी जमा रहता है, वहां मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक होती है, जिससे संचारी रोग फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे स्थानों की नियमित सफाई और निगरानी बेहद जरूरी है।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर देहात: सुरासी के पास तड़के भीषण टक्कर, तीन कंटेनर क्षतिग्रस्त मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट तीन कंटेनर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालकों को हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलाबाद की ओर से सिकंदरा की दिशा में दो खाली कंटेनर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा से मौरंग लादकर झींझक की ओर जा रहा एक अन्य कंटेनर सुरासी गांव के पास सामने आ गया। अचानक आमने-सामने हुई टक्कर के बाद पीछे आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ा। हादसे के बाद का मंजर भयावह हो गया। टक्कर के प्रभाव से दो कंटेनर सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा रह गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना हो सकती है। बताया गया कि पुलिया के पास पहले से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलपुर पुलिस के अनुसार सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर सुरासी गांव के पास रविवार सुबह करीब 5:30 बजे तीन कंटेनर आपस में टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि गनीमत रही कि सभी चालक सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो कंटेनर रसूलाबाद से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से मोरम लादकर आ रहा एक कंटेनर रसूलाबाद की तरफ बढ़ रहा था। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट अचानक दो कंटेनरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी बीच पीछे से आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर उनसे जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो कंटेनर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा रह गया। दुर्घटना के चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे की वजह तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग या चालक को झपकी आना हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से पुलिया के पास चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1
- #kanpurdehat_Big_Breaking ➡️ #Derapur_Thana क्षेत्र के अगवासी गांव में मेले के दौरान हुई मारपीट। ➡️घायल युवक ने बताया कि दर्शकों द्वारा जबरदस्ती मंच पर चढ़ने की कोशिश की जा रही थी। ➡️जिस कारण भीड़ ने युवक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। ➡️मारपीट के दौरान युवक को आई गंभीर चोटें। ➡️प्रशासन के मौजूदगी में हुई मारपीट। ➡️दर्शकों ने वीडियो बना किया वायरल।1
- तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से किसान की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल झींझक क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हवासपुर गांव निवासी विमल पुत्र शिवराम अपने चचेरे भाई किसान रामचंद्र (26) पुत्र बलदेव के साथ बाइक से ससुराल मदनापुर (डेरापुर) जा रहे थे। जैसे ही वे डिलवल और भावसिंह का पुरवा गांव के बीच पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को झींझक सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि विमल का उपचार जारी है।2