स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य बनाने की तैयारी तेज, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश सिमडेगा:- 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को भव्य, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, झंडोत्तोलन, परेड, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग और यातायात व्यवस्था सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे जिले का गौरव और राष्ट्रीय सम्मान का पर्व है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करें। मुख्य समारोह 15 अगस्त को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उर्सलाइन कॉन्वेंट बालिका स्कूल, सामटोली की छात्राएं राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगी।समारोह को आकर्षक बनाने के लिए 10, 11 और 12 अगस्त को स्टेडियम में परेड का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा, जबकि 13 अगस्त को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण करेंगे। मुख्य समारोह स्थल पर सशस्त्र पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, चिकित्सक दल, एंबुलेंस, स्वच्छ पेयजल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री एवं उपयोग पर सख्ती से रोक लगाने का निर्णय लिया गया।बैठक में 14 अगस्त की शाम नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, शहीदों के परिवारों और झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं सामाजिक योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- सिमडेगा में झामुमो ने मनाई दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की पुण्यतिथि, आंदोलनकारियों का किया सम्मान सिमडेगा:- जिला मुख्यालय स्थित पुराने अनुमंडल भवन परिसर में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी की ओर से दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दिशूम गुरूजी स्व शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड राज्य के निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।कार्यक्रम के दौरान झारखंड आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।उपस्थित नेताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही झारखंड के विकास और सामाजिक न्याय के सपनों को साकार किया जा सकता है l कार्यक्रम के अंत में झामुमो नेताओं द्वारा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल और ब्रेड का वितरण किया गया।मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि, "दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंडवासियों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में समर्पित किया। उनका संघर्ष और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज की सेवा करनी चाहिए।"वहीं झामुमो जिला सचिव सफिक खान ने कहा कि, "शिबू सोरेन केवल एक नेता नहीं, बल्कि झारखंड की पहचान और जनआंदोलन के प्रतीक थे। उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच काम करना होगा।" इस अवसर पर उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक सिमडेगा और सभी जिला प्रशासन ने भी स्व शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया l मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना,जिला सचिव मो सफीक खान, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक, ऑस्कर डांग, मो सेराजूदिन, केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा, फिरोज अली, सुनील खेस, बिरजो कंडुलना, नुसरत खातून, प्रफुलित डूंग डूंग, रोस प्रतिमा सोरेंग, धारामदास तोपनो,मो इरशाद,सिमडेगा विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि सम्मी आलम, आंदोलनकारी रावेल लकड़ा,जाफर खान, किशोर डांग, मो शहीद, फूलकुमारी समद, सौकत अंसारी,सभी प्रखंड के पदाधिकारी गण, नगर के पदाधिकारी गण,सभी वर्ग संगठन के पदाधिकारी गण, आंदोलनकारी साथी गण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- गुमला के मेन रोड में बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने दो पक्षों के बीच जमीन विवाद1
- शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर गुमला में उमरा जन सैलाब श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से पार्टी के जिला सचिव मोहम्मद आरिफ अंसारी केंद्रीय सदस्य सह संगठन सचिव रणजीत सिंह केंद्रीय सदस्य सह अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कलीम अख्तर नगर अध्यक्ष मोहम्मद लड्डन खान केंद्रीय सदस्य नुरुल हुदा केंद्रीय सदस्य शशि साहू केंद्रीय सदस्य कलिस्ता बरवा, संजय सिंह, मीडिया प्रभारी मोहम्मद साजिद खान संजय सिंह मनोज तिर्की शिकुंदा लकड़ा जोहनी मिंज नगर सचिव हरिओम साहू प्रखंड अध्यक्ष घाघरा शीतल उरांव प्रदीप सिंह कृष्णा लोहरा गुमला प्रखंड अध्यक्ष सतीश मिंज मोहम्मद शकील खान, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष पोलिकार्प खलखो ,मोहम्मद साजिद मंजर जगरानी एक्का सेवती टोप्पो जेम्स तीर्की रायडीह प्रखंड अध्यक्ष राजेश टोप्पो सचिव बेंजामिन लकड़ा कृष्णा लोहरा डुमरी प्रखंड अध्यक्ष जय मसीह कुजूर जारी प्रखंड अध्यक्ष इब्लियस कुजूर ईश्वर खेस प्रेम एक्का रोहित तिर्की गुमला प्रखंड सचिव रमेश गोप पालकोट प्रखंड अध्यक्ष मार्कोस केरकेट्टा सुधीराम किसान अनवर खान मोनिका इक्का अनीता लकड़ा मो नेयाज महताब खान एजाजुल खान टीना लकड़ा तारा पन्ना खलबिया मिंस निर्मला कुजूर मोहम्मद ग्यास अनवर खान इरफान अली नावेद खान मोहम्मद सोहेल इस्लाम अंसारी अमानुल्लाह अंसारी शिवम् कुमार विक्की राज अनिमेष इक्का फंटूश पासवान अजय पासवान देवेंद्र उरांव करम उरांव आदि उपस्थित रहे2
- हमलोंगा का खेत डोंगदारहा पंचायत के पास है यही पर रासन मिलता है तासील फरसाबाहर जिला जशपुर छत्तीसगढ़ सरकार रासन मिलता है 🙏🙏🙏1
- आचार्य बालकृष्ण जी की जयंती व जड़ी बूटी दिवस पर ललित उरांव स्टेडियम सिसई में औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड के ललित उरांव स्टेडियम महुआडीपा में जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगगुरु गजराज महतो ने कहा कि प्रति वर्ष 4 अगस्त को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आचार्य बालकृष्ण जी के जन्म दिवस को औषधीय पौधों का वितरण कर मनाया जाता है। योगगुरु ने योगी जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी संकल्प लें की योग व आयुर्वेद को अपने दिनचर्या में शामिल करेंगे। वहीं एलोपैथिक दवा का उपयोग कम से कम करेंगे। अंग्रेजी दवा के लगातार सेवन से हमारे शरीर पर अधिक दुष्प्रभाव पड़ता है और हमारे शरीर के अंग धीरे -धीरे काम करना बंद कर देते हैं। या यूं कहें कि निष्क्रिय हो जाते हैं। मेरा मानना है की नियमित रूप से योग के कुछ आसन व प्राणायाम का अभ्यास करते रहने से गंभीर से गंभीर रोग ठीक हो जाते हैं। तो हम और हमारा शरीर दवाओं पर निर्भर क्यों रहें। अपनी दिनचर्या व ख़ानपान ठीक रखेंगे तो आधी बिमारियां तो होंगी ही नहीं। और बाकी आसन व प्राणायाम के अभ्यास से ठीक कर लेंगे। योगगुरु जी ने गिलोय, ऐलोवेरा, पत्थर चट्टा,मीठा नीम, पुनर्नवा, तुलसी आदि औषधीय गुणों से भरपूर पौधों का निशुल्क वितरण किया और कहा कि, इन्हें अपने घर के आंगन व खेत खलिहान में लगाएं। और वैध से परामर्श लेकर इसका सेवन करें। उन्होंने इन पौधों से मिलने वाले औषधीय लाभ की जानकारी देते हुए बताया कि गिलोय के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। डेंगू, मलेरिया,चिकनगुनियां जैसे बीमारी नहीं होती है। एलोवेरा के सेवन से पाचन तंत्र ठीक रहता है शरीर में ऊतकों का नाश नहीं होता है। जिस कारण शरीर लंबे समय तक रोग मूक्त रहता है। त्वचा में समय से पहले झुर्रियाँ नहीं आती है। इसी प्रकार मोरिंगा के औषधीय लाभ की जानकारी दी। साथ ही बताया कि पुनर्नवा के सेवन से लीवर स्वस्थ व दिर्घायु होता है। पाचन क्रिया अच्छी रहती है। वहीं हमारे भारतीय संस्कृति में तुलसी एक पूजनीय व औषधीय पौधा है जो सभी के घर आंगन में रहना ही चाहिए। इससे भरपूर मात्रा में ऑक्सिजन उत्सर्जित होती रहती है। इसके पत्तों का सुबह खाली पेट में सेवन करने से बुखार,सर्दी, ज़ुकाम नहीं होती है। सनातन धर्म परार्वतन प्रमुख संजय वर्मा जी, खेल प्रशिक्षक व समाजसेवी महावीर लोहरा, आदिवासी विकास परिषद सिसई के सचिव सचिदानंद उरांव जी ने अपने अपने विचार रखे। और कहा कि पूर्वजों की जीवन शैली अपनाकर एवं खान पान में सैय्यम रखकर ही स्वस्थ रहा जा सकता है।4
- 'सबकी योजना सबका विकास' पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मुखिया-सचिवों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश जिला पंचायती राज कार्यालय गुमला के आदेशानुसार अंचल कार्यालय सिसई के सभागार में मंगलवार को "सबकी योजना सबका विकास" अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मीना देवी, बीडीओ रमेश कुमार यादव और जनसेवक दिलीप मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में विभिन्न पंचायतों के नामित प्रतिनिधि, मुखिया, पंचायत सचिव, वी एल ई और पंचायत सहायक शामिल हुए। *विकास से जुड़ी योजनाओं पर फोकस* प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और रोजगार को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों में बचे हुए जरूरी विकास कार्यों को पूरा करना है। प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने कहा कि सरकार द्वारा कई लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसलिए पंचायतों को जरूरत के अनुसार योजनाओं का चयन करना चाहिए ताकि सरकारी राशि का सही उपयोग हो और पंचायतों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षण में पंचायत स्तर पर योजना बनाने की प्रक्रिया, प्राथमिकता तय करने और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।1
- स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य बनाने की तैयारी तेज, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश सिमडेगा:- 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को भव्य, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, झंडोत्तोलन, परेड, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग और यातायात व्यवस्था सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे जिले का गौरव और राष्ट्रीय सम्मान का पर्व है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करें। मुख्य समारोह 15 अगस्त को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उर्सलाइन कॉन्वेंट बालिका स्कूल, सामटोली की छात्राएं राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगी।समारोह को आकर्षक बनाने के लिए 10, 11 और 12 अगस्त को स्टेडियम में परेड का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा, जबकि 13 अगस्त को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण करेंगे। मुख्य समारोह स्थल पर सशस्त्र पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, चिकित्सक दल, एंबुलेंस, स्वच्छ पेयजल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री एवं उपयोग पर सख्ती से रोक लगाने का निर्णय लिया गया।बैठक में 14 अगस्त की शाम नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, शहीदों के परिवारों और झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं सामाजिक योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21.5 किलो गांजा और टाटा नेक्सन कार जब्त 📍पत्थलगांव थाना क्षेत्र में कार्रवाई 🚗टाटा नेक्सन कार (UP-54-AF-7976) से 21.5 किलो गांजा बरामद 🏃 पुलिस को देखकर तस्कर कार छोड़कर फरार 💥 पीछा करने के दौरान कार डिवाइडर से टकराई 🎒 डिक्की में रखे 3 बैगों से 11 पैकेट गांजा मिला 💰 गांजे की कीमत लगभग ₹10 लाख 🚘 कार की कीमत लगभग ₹6 लाख 📦 कुल जब्ती ₹16 लाख 📄 वाहन से आधार कार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद ⚖️ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज 👮 फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश 🗣️ एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह: “नशे के खिलाफ ऑपरेशन आघात जारी रहेगा, दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”3