Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21.5 किलो गांजा और टाटा नेक्सन कार जब्त 📍पत्थलगांव थाना क्षेत्र में कार्रवाई 🚗टाटा नेक्सन कार (UP-54-AF-7976) से 21.5 किलो गांजा बरामद 🏃 पुलिस को देखकर तस्कर कार छोड़कर फरार 💥 पीछा करने के दौरान कार डिवाइडर से टकराई 🎒 डिक्की में रखे 3 बैगों से 11 पैकेट गांजा मिला 💰 गांजे की कीमत लगभग ₹10 लाख 🚘 कार की कीमत लगभग ₹6 लाख 📦 कुल जब्ती ₹16 लाख 📄 वाहन से आधार कार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद ⚖️ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज 👮 फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश 🗣️ एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह: “नशे के खिलाफ ऑपरेशन आघात जारी रहेगा, दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”
ANURAG
ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21.5 किलो गांजा और टाटा नेक्सन कार जब्त 📍पत्थलगांव थाना क्षेत्र में कार्रवाई 🚗टाटा नेक्सन कार (UP-54-AF-7976) से 21.5 किलो गांजा बरामद 🏃 पुलिस को देखकर तस्कर कार छोड़कर फरार 💥 पीछा करने के दौरान कार डिवाइडर से टकराई 🎒 डिक्की में रखे 3 बैगों से 11 पैकेट गांजा मिला 💰 गांजे की कीमत लगभग ₹10 लाख 🚘 कार की कीमत लगभग ₹6 लाख 📦 कुल जब्ती ₹16 लाख 📄 वाहन से आधार कार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद ⚖️ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज 👮 फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश 🗣️ एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह: “नशे के खिलाफ ऑपरेशन आघात जारी रहेगा, दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”
More news from झारखंड and nearby areas
- पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर समाहरणालय सभागार में श्रद्धांजलि अर्पित गुमला : पद्म भूषण से सम्मानित एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार, गुमला में श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री दिलेश्वर महत्तो , पुलिस अधीक्षक गुमला श्री हारिस बिन ज़मा सहित जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों तथा कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपायुक्त श्री दिलेश्वर महत्तो, पुलिस अधीक्षक श्री हारिस बिन ज़मा, उप विकास आयुक्त श्री अनिमेष रंजन, अपर समाहर्ता श्री राजीव नीरज, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता श्री ललन कुमार रजक सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपायुक्त श्री दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन का झारखंड राज्य के निर्माण, सामाजिक न्याय एवं जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने संघर्ष, समर्पण और जनसेवा के माध्यम से समाज के वंचित, गरीब, आदिवासी, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उपायुक्त ने कहा कि दिशोम गुरु के आदर्श, सेवा भावना और जनकल्याण के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनहित एवं लोकसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ संपादित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।3
- सिमडेगा में झामुमो ने मनाई दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की पुण्यतिथि, आंदोलनकारियों का किया सम्मान सिमडेगा:- जिला मुख्यालय स्थित पुराने अनुमंडल भवन परिसर में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी की ओर से दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दिशूम गुरूजी स्व शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड राज्य के निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।कार्यक्रम के दौरान झारखंड आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।उपस्थित नेताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही झारखंड के विकास और सामाजिक न्याय के सपनों को साकार किया जा सकता है l कार्यक्रम के अंत में झामुमो नेताओं द्वारा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल और ब्रेड का वितरण किया गया।मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि, "दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंडवासियों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में समर्पित किया। उनका संघर्ष और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज की सेवा करनी चाहिए।"वहीं झामुमो जिला सचिव सफिक खान ने कहा कि, "शिबू सोरेन केवल एक नेता नहीं, बल्कि झारखंड की पहचान और जनआंदोलन के प्रतीक थे। उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच काम करना होगा।" इस अवसर पर उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक सिमडेगा और सभी जिला प्रशासन ने भी स्व शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया l मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना,जिला सचिव मो सफीक खान, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक, ऑस्कर डांग, मो सेराजूदिन, केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा, फिरोज अली, सुनील खेस, बिरजो कंडुलना, नुसरत खातून, प्रफुलित डूंग डूंग, रोस प्रतिमा सोरेंग, धारामदास तोपनो,मो इरशाद,सिमडेगा विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि सम्मी आलम, आंदोलनकारी रावेल लकड़ा,जाफर खान, किशोर डांग, मो शहीद, फूलकुमारी समद, सौकत अंसारी,सभी प्रखंड के पदाधिकारी गण, नगर के पदाधिकारी गण,सभी वर्ग संगठन के पदाधिकारी गण, आंदोलनकारी साथी गण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- गुमला के मेन रोड में बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने दो पक्षों के बीच जमीन विवाद1
- शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर गुमला में उमरा जन सैलाब श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से पार्टी के जिला सचिव मोहम्मद आरिफ अंसारी केंद्रीय सदस्य सह संगठन सचिव रणजीत सिंह केंद्रीय सदस्य सह अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कलीम अख्तर नगर अध्यक्ष मोहम्मद लड्डन खान केंद्रीय सदस्य नुरुल हुदा केंद्रीय सदस्य शशि साहू केंद्रीय सदस्य कलिस्ता बरवा, संजय सिंह, मीडिया प्रभारी मोहम्मद साजिद खान संजय सिंह मनोज तिर्की शिकुंदा लकड़ा जोहनी मिंज नगर सचिव हरिओम साहू प्रखंड अध्यक्ष घाघरा शीतल उरांव प्रदीप सिंह कृष्णा लोहरा गुमला प्रखंड अध्यक्ष सतीश मिंज मोहम्मद शकील खान, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष पोलिकार्प खलखो ,मोहम्मद साजिद मंजर जगरानी एक्का सेवती टोप्पो जेम्स तीर्की रायडीह प्रखंड अध्यक्ष राजेश टोप्पो सचिव बेंजामिन लकड़ा कृष्णा लोहरा डुमरी प्रखंड अध्यक्ष जय मसीह कुजूर जारी प्रखंड अध्यक्ष इब्लियस कुजूर ईश्वर खेस प्रेम एक्का रोहित तिर्की गुमला प्रखंड सचिव रमेश गोप पालकोट प्रखंड अध्यक्ष मार्कोस केरकेट्टा सुधीराम किसान अनवर खान मोनिका इक्का अनीता लकड़ा मो नेयाज महताब खान एजाजुल खान टीना लकड़ा तारा पन्ना खलबिया मिंस निर्मला कुजूर मोहम्मद ग्यास अनवर खान इरफान अली नावेद खान मोहम्मद सोहेल इस्लाम अंसारी अमानुल्लाह अंसारी शिवम् कुमार विक्की राज अनिमेष इक्का फंटूश पासवान अजय पासवान देवेंद्र उरांव करम उरांव आदि उपस्थित रहे2
- हमलोंगा का खेत डोंगदारहा पंचायत के पास है यही पर रासन मिलता है तासील फरसाबाहर जिला जशपुर छत्तीसगढ़ सरकार रासन मिलता है 🙏🙏🙏1
- जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक कार से 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा जप्त, आरोपी फरार, पुलिस की पता साजी जारी* *➡️ मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत* *➡️ मुखबिर की सूचना पर पुलिस कर रही थी गांजा तस्करों का पीछा, भाग रहे तस्करों की टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, तस्कर कार को छोड़ हो गया फरार* *➡️ तलाशी के दौरान पुलिस को टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP -54 -AF -7976 की डिक्की में तीन बैग में खाखी कलर के टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसका कुल वजन 21 किलो 500 ग्राम है* *➡️ पुलिस के द्वारा पकड़े गए गांजे सहित टाटा नेक्सन कार को भी जप्त कर लिया गया है।* *➡️ जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रु व वाहन की कीमत लगभग 06 लाख रु है, इस प्रकार पुलिस के द्वारा मामले में कुल 16 लाख रु की जप्ती की गई है।* ---00--- ➡️ जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है। जिसके तहत जशपुर पुलिस को थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त करने में सफलता मिली है। ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.08.26 की प्रातः करीबन 04.300 बजे थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता मिली थी कि एक सफेद रंग की टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 से तस्करों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा को भरकर रैरुमा लैलूंगा की ओर से पत्थलगांव होते हुए अंबिकापुर की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पत्थलगांव के इंदिरा चौक के पास नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार उक्त संदेही कार आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदेही टाटा नेक्सन कार का चालक, पुलिस को देख, वाहन को न रोककर तेजी से अंबिकापुर रोड में वाहन को भगाने लगा, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही टाटा नेक्सन कार का पीछा किया जाने लगा, इसी दौरान , पुलिस को पीछा करते देख, संदेही टाटा नेक्सन कार के चालक के द्वारा कदम घाट के पास अनियंत्रित होकर कार को डिवाइडर में ठोकर मार दिया गया व वाहन को छोड़कर कर फरार हो गया। पुलिस की टीम के द्वारा जब गवाहों के समक्ष कार की तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की में तीन बैग में पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ कुल 11 पैकेट में 21 किलो 500 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। पुलिस के द्वारा मौके से गांजा सहित घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार क्रमांक UP 54AF 7976 को जप्त कर लिया गया है, जिसकी वर्तमान अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपए है, पुलिस के द्वारा कार से आधार कार्ड जैसे कुछ दस्तावेज को भी जप्त किया गया है, पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, अग्रिम कार्यवाही जारी है। ➡️ मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 20(बी)(;;)C एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। ➡️ मामले की कार्यवाही व अवैध मादक प्रदार्थ गांजा की जप्ती में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, सहायक उप निरीक्षक लखेश साहू, प्रधान आरक्षक चंद्र विजय साय, आरक्षक ,आलोक मिंज, अजय कुजूर व राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। *➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है, पुलिस ने थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक कार से 21 किलो 500 ग्राम गांजा को जप्त किया है, फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही, कार्यवाही जारी है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।*2
- स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य बनाने की तैयारी तेज, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश सिमडेगा:- 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को भव्य, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, झंडोत्तोलन, परेड, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग और यातायात व्यवस्था सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे जिले का गौरव और राष्ट्रीय सम्मान का पर्व है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करें। मुख्य समारोह 15 अगस्त को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उर्सलाइन कॉन्वेंट बालिका स्कूल, सामटोली की छात्राएं राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगी।समारोह को आकर्षक बनाने के लिए 10, 11 और 12 अगस्त को स्टेडियम में परेड का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा, जबकि 13 अगस्त को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण करेंगे। मुख्य समारोह स्थल पर सशस्त्र पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, चिकित्सक दल, एंबुलेंस, स्वच्छ पेयजल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री एवं उपयोग पर सख्ती से रोक लगाने का निर्णय लिया गया।बैठक में 14 अगस्त की शाम नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, शहीदों के परिवारों और झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं सामाजिक योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21.5 किलो गांजा और टाटा नेक्सन कार जब्त 📍पत्थलगांव थाना क्षेत्र में कार्रवाई 🚗टाटा नेक्सन कार (UP-54-AF-7976) से 21.5 किलो गांजा बरामद 🏃 पुलिस को देखकर तस्कर कार छोड़कर फरार 💥 पीछा करने के दौरान कार डिवाइडर से टकराई 🎒 डिक्की में रखे 3 बैगों से 11 पैकेट गांजा मिला 💰 गांजे की कीमत लगभग ₹10 लाख 🚘 कार की कीमत लगभग ₹6 लाख 📦 कुल जब्ती ₹16 लाख 📄 वाहन से आधार कार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद ⚖️ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज 👮 फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश 🗣️ एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह: “नशे के खिलाफ ऑपरेशन आघात जारी रहेगा, दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”3