Shuru
Apke Nagar Ki App…
गेहुं के ट्रक में लगी आग
Namdev gujre Khabar bhart news
गेहुं के ट्रक में लगी आग
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर सोहागपुर में संयुक्त निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर सोहागपुर में संयुक्त निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश सोहागपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों एवं नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसडीएम प्रियंका भलावी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों एवं प्रसंस्करण इकाइयों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शास्त्री वार्ड, तिलक वार्ड एवं इंदिरा वार्ड का भ्रमण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर, वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट एवं फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम ने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए तथा स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान चिन्हित किए जाने वाले प्रमुख स्थानों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।निरीक्षण के समय उप स्वच्छता निरीक्षक अमित परसाई एवं वार्ड प्रभारी राजकुमार घारू सहित नगर पालिका का अमला उपस्थित रहा।1
- सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपनी आय का पैसा व्यय कर भव्य मंदिर एवं आश्रम का कराया निर्माण- सोहागपुर (नर्मदापुरम)- शोभापुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक श्री डी.पी.दुबे जी द्वारा स्वयं की लागत से शोभापुर में साधु संतों एवं परिक्रमावासियों के लिए आश्रम का निर्माण कराया एवं नवनिर्मित श्री राधे कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा समापन के अवसर पर महाप्रसादी एवं भव्य भंडारा आयोजित किया गया उसके पश्चात आपने यहां पर भी राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य व सराहनीय कार्य किया। जरूरतमंद लोगों की भोजन व्यवस्था में सदैव सहयोग प्रदान करने वाले सेवाभावी श्री डी पी दुबे जी का हृदय से आभार व्यक्त किया जाता है। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखे, प्रसन्न रखें, आप दीर्घायु हों और इसी तरह पुण्य लाभ अर्जित करते रहें।1
- जून्नरदेव, ग्राम उमराड़ी अवैध रेत माफीया ने टेक्टर से गाय के बछड़े को मारी टककर बचढ़े की हुई मौत खबर,,उमराड़ी, जुन्नारदेव,, कट्टा नदी से रेत भरकर आ रहा ट्रैक्टर ट्राली ने गाय के बछड़े को मारी टक्कर बछड़े की हुई मौत ट्रैक्टर ड्राइवर हुआ फरार ग्रामीण नवयुवकों का कहना है की चीज भी ट्रैक्टर मालिक की गाड़ी हो तुरंत अपनी गलती स्वीकार कर ले अन्यथा ट्रैक्टर ट्रॉली रेट लेकर गांव से नहीं जाने देंगे सुबह होते ही सभी ग्रामीण इकट्ठे होकर सभी ट्राली ट्रैक्टर मालिकों को बुलाया गया किसी ने नहीं बताया कि गाड़ी से नवजात बछड़े की मौत हुई यह खबर पूरे ग्रामीण क्षेत्र में फैल गई और बछड़े को सभी ने मिलकर हिंदू रीति रिवाज के तहत संस्कार किया इसी प्रकार की घटना दिनांक 8 मैं दिन शुक्रवार को सुबह गोरख घाट छबड़ा में भी इसी प्रकार एक पालतू गाय को रेत से भरे ट्रैक्टर ने राउंद दिया और पालतू गाय का पैर टूट गया खबर लगते ही जांच के लिए ग्रामीण ग्रुप घाट पहुंचे और वहां की जानकारी ली किस वजह से गाय का पैर टूटा वहां के निवास रत नंदल पटेल ने है जानकारी बताइएई ग्रामीणों का कहना है कि सभी ट्रैक्टर मालिकों को अवगत करा दिया जाए के ट्रैक्टर रेत लेकर आराम से जाए कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है3
- मध्य प्रदेश में गेहूँ तुलाई के लिए किसानों को दिनभर लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। रोज़ नए इंतज़ार और देरी के चलते किसान बेहद परेशान और लाचार महसूस कर रहे हैं।1
- स्वर्णा इंडस्ट्रीज में 100 दिवसीय निक्षय शिविर का भव्य आयोजन, आधुनिक पोर्टेबल मशीनों से हुई टीबी की जांच पांढुर्णा। टीबी मुक्त भारत अभियान के संकल्प को चरितार्थ करने की दिशा में पांढुर्णा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी पहल की है। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन में वरुड रोड स्थित स्वर्णा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के परिसर में 100 दिवसीय निक्षय शिविर का विशेष आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों और आसपास के संवेदनशील इलाकों के ग्रामीणों में टीबी रोग की प्रारंभिक स्तर पर पहचान करना और उन्हें त्वरित उपचार उपलब्ध कराना था। निक्षय शिविर की अध्यक्षता सिविल ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिपेन्द्र सलामे ने की। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाईटेक तकनीक का उपयोग करते हुए मरीजों की जांच की। विशेष रूप से शिविर स्थल पर ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, जिससे संदिग्ध मरीजों के फेफड़ों की तत्काल जांच संभव हो सकी। इसके अलावा स्पूटम यानी बलगम के नमूने एकत्र करने के लिए अलग से कलेक्शन बूथ बनाए गए थे। टीबी के साथ-साथ शिविर में आए अधिकारियों और कर्मचारियों के सामान्य स्वास्थ्य का भी परीक्षण किया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच प्रमुखता से शामिल रही। इस स्वास्थ्य शिविर की एक बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें केवल फैक्ट्री कर्मी ही नहीं, बल्कि आसपास के हाई रिस्क वाले ग्रामीण क्षेत्रों जैसे वाड़ेगाँव, मारुड, कलमगाँव, बनगाँव और मगजगाँव से बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंचे। चिकित्सकों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि टीबी का पूर्ण उपचार संभव है और सरकार द्वारा निक्षय योजना के तहत मरीजों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। लोगों को प्रेरित किया गया कि यदि दो सप्ताह से अधिक खांसी हो, तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत जांच कराएं। शिविर को सफल बनाने में डॉ. मनीष मरावी मेडिसिन विशेषज्ञ, बीपीएम रविंद्र पराडकर, बीईई सुरेश टेकाम, तुषार सिंगारे, प्रमिला नागवंशी सहित सिविल अस्पताल पांढुर्णा के समस्त स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही स्वर्णा इंडस्ट्रीज के प्लांट मैनेजर सुनील शर्मा, गौरव जाटवा और इंचार्ज सुधाकर सिंह का विशेष सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आने वाले दिनों में जिले के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों और दूरदराज के गांवों में भी इसी तरह के व्यापक जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि जिले से टीबी का पूरी तरह खात्मा किया जा सके। अटल प्रगति न्यूज़/जिला ब्युरो चिफ -पांढुर्णा/ निलेश कलसकर/89899242442
- किसानों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी जिले के किसानों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रशासन को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त कांटे और हम्माल उपलब्ध कराने, गुणवत्ता के नाम पर हो रही परेशानियां बंद करने तथा सर्वर समस्या दूर कर समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इसके अलावा वेयरहाउस फुल होने पर वैकल्पिक व्यवस्था, ओटीपी के माध्यम से भुगतान, तौल और गुणवत्ता की नियमित जांच तथा स्लॉट बुकिंग की तारीख छूटने पर किसानों को पुनः अवसर देने की मांग की गई। किसानों ने खरीफ सीजन के लिए अग्रिम खाद भंडारण, समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी हेतु पंजीयन शुरू कराने और सिंचाई के लिए प्रतिदिन 10 घंटे नियमित बिजली उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। किसानों ने आरोप लगाया कि सैंपल के नाम पर अनाज की कटौती की जा रही है। मांगें 5 दिनों में पूरी नहीं होने पर भारतीय किसान संघ ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।1
- बैतूल में नरवाई में आग लगाने की घटनाओं पर नहीं लग रहा अंकुश। बैतूल में नरवाई में आग लगाने की घटनाओं पर नहीं लग रहा अंकुश। परमंडल में नरवाई की आग की चपेट में आने से जली सात एकड़ की गन्ना बाड़ी। सूचना पर मौक़े पर पहुंची दमकल टीम नें आग पर काबू पाया। शासन प्रशासन के नरवाई में आग न लगाने के निर्देशो का नहीं हो रहा है पालन।1
- सोहागपुर में किसानों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी सोहागपुर में किसानों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी सोहागपुर के किसानों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर एसडीएम प्रियंका भल्लावी को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार दोपहर 3 बजे के लगभग ज्ञापन सौंपा। किसानों ने उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त कांटे और हम्माल उपलब्ध कराने, गुणवत्ता के नाम पर हो रही परेशानियां बंद करने तथा सर्वर समस्या दूर कर समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इसके अलावा वेयरहाउस फुल होने पर वैकल्पिक व्यवस्था, ओटीपी के माध्यम से भुगतान, तौल और गुणवत्ता की नियमित जांच तथा स्लॉट बुकिंग की तारीख छूटने पर किसानों को पुनः अवसर देने की मांग की गई। किसानों ने खरीफ सीजन के लिए अग्रिम खाद भंडारण, समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी हेतु पंजीयन शुरू कराने और सिंचाई के लिए प्रतिदिन 10 घंटे नियमित बिजली उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। किसानों ने आरोप लगाया कि सैंपल के नाम पर अनाज की कटौती की जा रही है। मांगें 5 दिनों में पूरी नहीं होने पर भारतीय किसान संघ ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।1
- भारत सरकार द्वारा जारी पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र या नागरिकता प्रमाण पत्र भारतीय नागरिकता के सबसे मजबूत सबूत हैं। आधार, पैन और वोटर आईडी केवल पहचान के दस्तावेज हैं, नागरिकता का निर्णायक प्रमाण नहीं। सुप्रीम कोर्ट भी आधार को नागरिकता का सबूत नहीं मानता, इसलिए सही दस्तावेज़ों की जानकारी ज़रूरी है।1