logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 hrs ago
user_Ajaytete Good Mañana
Ajaytete Good Mañana
Librarian गुमला, गुमला, झारखंड•
4 hrs ago

More news from झारखंड and nearby areas
  • घाघरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय भूखा उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पोड़ी गांव का निवासी था और सलगी गांव में मेहमान बनकर आया हुआ था। जनकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग करने लगे। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद जाम खुला।
    3
    घाघरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय भूखा उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पोड़ी गांव का निवासी था और सलगी गांव में मेहमान बनकर आया हुआ था। जनकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग करने लगे। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद जाम खुला।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    16 min ago
  • Post by Ajaytete Good Mañana
    1
    Post by Ajaytete Good Mañana
    user_Ajaytete Good Mañana
    Ajaytete Good Mañana
    Librarian गुमला, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • गुमला राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के अभियान निदेशक से प्राप्त सहिया बण्डी का वितरण आज शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर 15 शहरी सहिया बहनों को सहिया बण्डी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. शम्भू नाथ चौधरी ने सहिया बहनों को बण्डी वितरित करते हुए कहा कि यह बण्डी उनकी पहचान को और सुदृढ़ बनाएगी तथा उन्हें अपने कार्यों को और बेहतर ढंग से करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने सहिया बहनों से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक समर्पण के साथ करने का आह्वान किया। इस दौरान सविता देवी, सुनीता देवी, संध्या देवी, संतोषी देवी, अनुपा बाडा, विनिता तिर्की, संगीता मिंज, अल्पना मिंज, मीणा देवी, जसिन्ता देवी, सय्यदा खातून, सबीना खातून, शिखा कुमारी, संगीता देवी एवं जानकी तिर्की को सहिया बण्डी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनित आनंद, प्रधान लिपिक अशोक लाल, लिपिक सुशील भगत, जिला आशा फैसिलिटेटर रामाकांत, यूसीएफ अंजना साहू, लुसी बैक तथा सहिया साथी हेमंती साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि गुमला जिले को कुल 601 सहिया बण्डी प्राप्त हुई है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी सहिया बण्डी वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें रेफरल अस्पताल बसिया में 67, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरनो में 13, बिशुनपुर में 45, चैनपुर में 83, डुमरी में 65, घाघरा में 98, पालकोट में 79, रायडीह में 86 तथा सिसई में 50 सहिया बहनों को बण्डी वितरित की गई।
    1
    गुमला
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के अभियान निदेशक से प्राप्त सहिया बण्डी का वितरण आज शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर 15 शहरी सहिया बहनों को सहिया बण्डी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. शम्भू नाथ चौधरी ने सहिया बहनों को बण्डी वितरित करते हुए कहा कि यह बण्डी उनकी पहचान को और सुदृढ़ बनाएगी तथा उन्हें अपने कार्यों को और बेहतर ढंग से करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने सहिया बहनों से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक समर्पण के साथ करने का आह्वान किया।
इस दौरान सविता देवी, सुनीता देवी, संध्या देवी, संतोषी देवी, अनुपा बाडा, विनिता तिर्की, संगीता मिंज, अल्पना मिंज, मीणा देवी, जसिन्ता देवी, सय्यदा खातून, सबीना खातून, शिखा कुमारी, संगीता देवी एवं जानकी तिर्की को सहिया बण्डी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनित आनंद, प्रधान लिपिक अशोक लाल, लिपिक सुशील भगत, जिला आशा फैसिलिटेटर रामाकांत, यूसीएफ अंजना साहू, लुसी बैक तथा सहिया साथी हेमंती साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि गुमला जिले को कुल 601 सहिया बण्डी प्राप्त हुई है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी सहिया बण्डी वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें रेफरल अस्पताल बसिया में 67, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरनो में 13, बिशुनपुर में 45, चैनपुर में 83, डुमरी में 65, घाघरा में 98, पालकोट में 79, रायडीह में 86 तथा सिसई में 50 सहिया बहनों को बण्डी वितरित की गई।
    user_रिपोर्टर
    रिपोर्टर
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • सिसई प्रखंड अंतर्गत कॉलेज रोड़ स्थित एम कोचिंग सेंटर से 10 वीं बोर्ड परीक्षा का तैयारी कर रहे 65 छात्र एवं छात्राओं में अभिनव कुमार 95.6% प्रतिशत लाकर प्रथम टॉपर , नितेश कुमार महतो 91% लाकर द्वितीय टॉपर, और सुमन उरांव ने 86.6% तृतीय टॉपर बने। शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर शिक्षण संस्थान परिवार सहित प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेंटर के डायरेक्टर चूड़ामणि साहु, शिक्षिका कोमल कुमारी, करुणा कुमारी, अलका कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्षों से लगातार मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा है। आज प्रखंड क्षेत्र के गरीब मजदूर किसान के बच्चे कोचिंग सेंटर में पढ़ कर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। चूड़ामणि साहू ने बताया कि सत्र 2026, 27 के लिए कक्षा आठवीं, नवी एवं दसवीं का पढ़ाई शुरू हो गया है। साथ ही जो बच्चे कंप्यूटर का कोर्स करना चाहते हैं तो अभी निशुल्क नामांकन लिया जा रहा हैं। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील किए हैं कि शिक्षण संस्थान से संपर्क कर नामांकन ले सकते हैं।
    1
    सिसई प्रखंड अंतर्गत कॉलेज रोड़ स्थित एम कोचिंग सेंटर से 10 वीं बोर्ड परीक्षा का तैयारी कर रहे 65 छात्र एवं छात्राओं में अभिनव कुमार 95.6% प्रतिशत लाकर प्रथम टॉपर , नितेश कुमार महतो 91% लाकर द्वितीय टॉपर, और सुमन उरांव ने 86.6% तृतीय टॉपर बने। शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर शिक्षण संस्थान परिवार सहित प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेंटर के  डायरेक्टर चूड़ामणि साहु, शिक्षिका कोमल कुमारी, करुणा कुमारी, अलका कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्षों से लगातार मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा है। आज प्रखंड क्षेत्र के गरीब मजदूर किसान के बच्चे  कोचिंग सेंटर में पढ़ कर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। चूड़ामणि साहू ने बताया कि सत्र 2026, 27 के लिए कक्षा आठवीं, नवी एवं दसवीं का पढ़ाई शुरू हो गया है। साथ ही जो बच्चे कंप्यूटर का कोर्स करना चाहते हैं तो अभी निशुल्क नामांकन लिया जा रहा हैं। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील किए हैं कि शिक्षण संस्थान से संपर्क कर नामांकन ले सकते हैं।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • सिसई (गुमला)। थाना क्षेत्र के बसिया रोड सिसई जिला गुमला निवासी शिवकुमार साहु पिता स्व रामेश्वर साहु ने अपने ससुराल पक्ष के द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन कराये जाने को लेकर उनके विरुद्ध थाना में लिखित रूप से आवेदन देकर शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवकुमार साहु ने आवेदन में कहा है कि उसका विवाह खूंटी जिला अंतर्गत पिपरा टोली निवासी शालिवाहन महतो की पुत्री खुशबू कुमारी से वर्ष 2015 में हिन्दू रीति रिवाज से संपन्न कराया गया था और बाद में कोर्ट मैरिज भी कराया गया। युवक का आरोप है कि उसके ससुराल वाले विवाह के पूर्व से ही ईसाई धर्म को मानते आ रहे हैं लेकिन इसकी जानकारी युवक या युवक के परिजनों को नहीं दी गई थी। विवाह के कुछ दिनों बाद युवक को पता तब चला जब युवक को जबरदस्ती बाइबिल देकर पढ़ने का दबाव बनाया गया और तीन दिनों तक चर्च भी लेकर गए। ईसाई धर्म को मानने वालों में युवक का ससुर शालिवाहन महतो, सास अनिता देवी, पत्नी खुशबू कुमारी एवं उसकी बड़ी बहन संध्या कुमारी शामिल हैं। वहीं युवक की पत्नी और उसकी बड़ी बहन ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार में शामिल हैं। युवक का छः सात साल का एक बेटा भी है जिसे चर्च ले जाया जाता है और वहां नाच गान कराया जाता है युवक के साले द्वारा फोन पर आग्रह किया गया की बच्चा को अपने साथ ले जाएं। क्योंकि ये लोग बच्चे को संस्कार विहीन बना देंगे। आपका बच्चा बहुत ही संस्कारी है युवक के सास अनिता देवी द्वारा प्रलोभन भी दिया गया की धर्म परिवर्तन करोगे तो तुम्हारी पत्नी के साथ तुम्हारी भी जॉब लगवा देंगे। और यदि धर्म परिवर्तन नहीं करोगे तो कभी ससुराल नहीं आ पाओगे और ना ही अपने बच्चे से कभी मिल पाओगे। युवक शिवकुमार ने आगे बताया कि 21 अप्रैल 2026 को मेरी पत्नी खुशबू बसिया रोड सिसई स्थित मेरे घर आई और घर में लगे सभी हिन्दू देवी देवताओं के तस्वीर को उतार कर फाड़ दिया वहीं आंगन में स्थित तुलसी पौधा व बजरंग बली के ध्वज को भी उखाड़ कर फेंक दिया है तथा मेरे मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया है उनकी इन हरकतों के वजह से मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा है और तनाव के वजह से बहुत ज्यादा बेचैनी होने लगता है। युवक शिवकुमार साहु ने पुलिस प्रशासन से अपनी पत्नी सहित ससुराल वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने सहित न्याय की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध करते हुए मिशनरियों द्वारा राज्य को ईसाईलैंड बनाने की साजिश बताया है। हिन्दू जागृत मंच के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा ने राज्य में चल रहे धर्मांतरण के खेल को लेकर कहा कि कहीं चँगाई के नाम पर तो कहीं शादी का प्रलोभन देकर व डरा धमका कर धर्मांतरण कराया जा रहा है यह मिशनरियों द्वारा राज्य को ईसाईलैंड बनाने का साजिश रचा जा रहा है क्योंकि यहां की सरकार इस मामले पर सख्त रुख नहीं अपना रही है जिसके वजह से इनका मनोबल बढ़ता जा रहा है वहीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, असम की सरकारें धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के खिलाफ बहुत ही सख्त रुख अपना चुकी है जिसके कारण ये लोग बौखला गए हैं ये केवल धर्मांतरण ही नहीं करा रहे हैं बल्कि ये मतांतरण व राष्ट्रतंतारण करा रहे हैं उन्होंने कहा कि इस राज्य के विधायक, मंत्री सभी धर्मांतरित हैं और आदिवासी आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। लेकिन अब यह खेल ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा बहुत जल्द डिलिस्टिंग होने जा रहा है इसके बाद से सब खेल बंद हो जायेगा।
    3
    सिसई (गुमला)। थाना क्षेत्र के बसिया रोड सिसई जिला गुमला निवासी शिवकुमार साहु पिता स्व रामेश्वर साहु ने अपने ससुराल पक्ष के द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन कराये जाने को लेकर उनके विरुद्ध थाना में लिखित रूप से आवेदन देकर शिकायत की है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवकुमार साहु ने आवेदन में कहा है कि उसका विवाह खूंटी जिला अंतर्गत पिपरा टोली निवासी शालिवाहन महतो की पुत्री खुशबू कुमारी से वर्ष 2015 में हिन्दू रीति रिवाज से संपन्न कराया गया था और बाद में कोर्ट मैरिज भी कराया गया। युवक का आरोप है कि उसके ससुराल वाले विवाह के पूर्व से ही ईसाई धर्म को मानते आ रहे हैं लेकिन इसकी जानकारी युवक या युवक के परिजनों को नहीं दी गई थी। विवाह के कुछ दिनों बाद युवक को पता तब चला जब युवक को जबरदस्ती बाइबिल देकर पढ़ने का दबाव बनाया गया और तीन दिनों तक चर्च भी लेकर गए। ईसाई धर्म को मानने वालों में युवक का ससुर शालिवाहन महतो, सास अनिता देवी, पत्नी खुशबू कुमारी एवं उसकी बड़ी बहन संध्या कुमारी शामिल हैं। वहीं युवक की पत्नी और उसकी बड़ी बहन  ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार में शामिल हैं। युवक का छः सात साल का एक बेटा भी है जिसे चर्च ले जाया जाता है और वहां नाच गान कराया जाता है युवक के साले द्वारा फोन पर आग्रह किया गया की बच्चा को अपने साथ ले जाएं। क्योंकि ये लोग बच्चे को संस्कार विहीन बना देंगे। आपका बच्चा बहुत ही संस्कारी है युवक के सास अनिता देवी द्वारा प्रलोभन भी दिया गया की धर्म परिवर्तन करोगे तो तुम्हारी पत्नी के साथ तुम्हारी भी जॉब लगवा देंगे। और यदि धर्म परिवर्तन नहीं करोगे तो कभी ससुराल नहीं आ पाओगे और ना ही अपने बच्चे से कभी मिल पाओगे। युवक शिवकुमार ने आगे बताया कि 21 अप्रैल 2026 को मेरी पत्नी खुशबू बसिया रोड सिसई स्थित मेरे घर आई और घर में लगे सभी हिन्दू देवी देवताओं के तस्वीर को उतार कर फाड़ दिया वहीं आंगन में स्थित तुलसी पौधा व बजरंग बली के ध्वज को भी उखाड़ कर फेंक दिया है तथा मेरे मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया है उनकी इन हरकतों के वजह से मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा है और तनाव के वजह से बहुत ज्यादा बेचैनी होने लगता है। 
युवक शिवकुमार साहु ने पुलिस प्रशासन से अपनी पत्नी सहित ससुराल वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने सहित न्याय की मांग की है।
वहीं इस मामले को लेकर सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध करते हुए मिशनरियों द्वारा राज्य को ईसाईलैंड बनाने की साजिश बताया है।
हिन्दू जागृत मंच के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा ने राज्य में चल रहे धर्मांतरण के खेल को लेकर कहा कि कहीं चँगाई के नाम पर तो कहीं शादी का प्रलोभन देकर व डरा धमका कर धर्मांतरण कराया जा रहा है यह मिशनरियों द्वारा राज्य को ईसाईलैंड बनाने का साजिश रचा जा रहा है क्योंकि यहां की सरकार इस मामले पर सख्त रुख नहीं अपना रही है जिसके वजह से इनका मनोबल बढ़ता जा रहा है वहीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, असम की सरकारें धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के खिलाफ बहुत ही सख्त रुख अपना चुकी है जिसके कारण ये लोग बौखला गए हैं ये केवल धर्मांतरण ही नहीं करा रहे हैं बल्कि ये मतांतरण व राष्ट्रतंतारण करा रहे हैं उन्होंने कहा कि इस राज्य के विधायक, मंत्री सभी धर्मांतरित हैं और आदिवासी आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। लेकिन अब यह खेल ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा बहुत जल्द डिलिस्टिंग होने जा रहा है इसके बाद से सब खेल बंद हो जायेगा।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • गुमला जिले में आयोजित दो दिवसीय Asmita City District League 2025–26 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं कुश्ती जैसे खेल शामिल रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त गुमला, भूमि सुधार उप समाहर्ता गुमला, अंचल पदाधिकारी घाघरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला, सिविल सर्जन गुमला एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला उपस्थित रहे। समापन समारोह में सभी खेलों के अंडर-14, अंडर-17 एवं ओपन वर्ग में विजेता एवं उपविजेता टीमों/खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं तथा खेल भावना को मजबूत करते हैं। मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य “Achieving sports milestone by inspiring women through action” है, जिससे महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिल रहा है।
    1
    गुमला जिले में आयोजित दो दिवसीय Asmita City District League 2025–26 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं कुश्ती जैसे खेल शामिल रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त गुमला, भूमि सुधार उप समाहर्ता गुमला, अंचल पदाधिकारी घाघरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला, सिविल सर्जन गुमला एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला उपस्थित रहे।
समापन समारोह में सभी खेलों के अंडर-14, अंडर-17 एवं ओपन वर्ग में विजेता एवं उपविजेता टीमों/खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं तथा खेल भावना को मजबूत करते हैं। मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य “Achieving sports milestone by inspiring women through action” है, जिससे महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिल रहा है।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Niraj kumar Sahu
    2
    Post by Niraj kumar Sahu
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • कामडरा प्रखंड क्षेत्र के वेतरकेरा मोड़ के समीप बारातियों से भरा हुआ एक फोर्स नामक वाहन रविवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के किनारे जा पलटा। इस हादसे में भंडार टोली निवासी साहिल भेगरा व चंद्र महतो की घटनास्थल पर मौत हो गई,जबकि समेनल भेंगरा गंभीर रूप से जख्मी है,जिसे कामडरा स्वास्थ्य केंद्र से रिम्स रेफर किया गया। घटना के विषय में जानकारी देते हुए मृतक के परिजन हरखू महतो ने बताया है की टाटी भंडारटोली से लचरागढ़ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे,जहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। वंही वाहन में अन्य सवार लोगों को मामूली सी चोटे आई, जिन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुरकरा थाना क्षेत्र के पुलिस एसआई संजय रजक मौके पर पहुंचे और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। इसके साथ ही बताया की शादी के इस समारोह में मातम का माहौल छा गया।
    3
    कामडरा प्रखंड क्षेत्र के वेतरकेरा मोड़ के समीप बारातियों से भरा हुआ एक फोर्स नामक वाहन रविवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के किनारे जा पलटा। इस हादसे में भंडार टोली निवासी साहिल भेगरा व चंद्र महतो की घटनास्थल पर मौत हो गई,जबकि समेनल भेंगरा गंभीर रूप से जख्मी है,जिसे कामडरा स्वास्थ्य केंद्र से रिम्स रेफर किया गया।
घटना के विषय में जानकारी देते हुए मृतक के परिजन हरखू महतो ने बताया है की टाटी भंडारटोली से लचरागढ़ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे,जहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। वंही वाहन में अन्य सवार लोगों को मामूली सी चोटे आई, जिन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुरकरा थाना क्षेत्र के पुलिस एसआई संजय रजक मौके पर पहुंचे और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। इसके साथ ही बताया की शादी के इस समारोह में मातम का माहौल छा गया।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    18 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.