Shuru
Apke Nagar Ki App…
सलगी के पास सड़क हादसा, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया जाम घाघरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय भूखा उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पोड़ी गांव का निवासी था और सलगी गांव में मेहमान बनकर आया हुआ था। जनकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग करने लगे। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद जाम खुला।
Dipak gupta
सलगी के पास सड़क हादसा, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया जाम घाघरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय भूखा उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पोड़ी गांव का निवासी था और सलगी गांव में मेहमान बनकर आया हुआ था। जनकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग करने लगे। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद जाम खुला।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Pawan arya1
- घाघरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय भूखा उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पोड़ी गांव का निवासी था और सलगी गांव में मेहमान बनकर आया हुआ था। जनकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग करने लगे। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद जाम खुला।3
- Post by Ajaytete Good Mañana1
- गुमला राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के अभियान निदेशक से प्राप्त सहिया बण्डी का वितरण आज शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर 15 शहरी सहिया बहनों को सहिया बण्डी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. शम्भू नाथ चौधरी ने सहिया बहनों को बण्डी वितरित करते हुए कहा कि यह बण्डी उनकी पहचान को और सुदृढ़ बनाएगी तथा उन्हें अपने कार्यों को और बेहतर ढंग से करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने सहिया बहनों से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक समर्पण के साथ करने का आह्वान किया। इस दौरान सविता देवी, सुनीता देवी, संध्या देवी, संतोषी देवी, अनुपा बाडा, विनिता तिर्की, संगीता मिंज, अल्पना मिंज, मीणा देवी, जसिन्ता देवी, सय्यदा खातून, सबीना खातून, शिखा कुमारी, संगीता देवी एवं जानकी तिर्की को सहिया बण्डी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनित आनंद, प्रधान लिपिक अशोक लाल, लिपिक सुशील भगत, जिला आशा फैसिलिटेटर रामाकांत, यूसीएफ अंजना साहू, लुसी बैक तथा सहिया साथी हेमंती साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि गुमला जिले को कुल 601 सहिया बण्डी प्राप्त हुई है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी सहिया बण्डी वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें रेफरल अस्पताल बसिया में 67, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरनो में 13, बिशुनपुर में 45, चैनपुर में 83, डुमरी में 65, घाघरा में 98, पालकोट में 79, रायडीह में 86 तथा सिसई में 50 सहिया बहनों को बण्डी वितरित की गई।1
- सिसई प्रखंड अंतर्गत कॉलेज रोड़ स्थित एम कोचिंग सेंटर से 10 वीं बोर्ड परीक्षा का तैयारी कर रहे 65 छात्र एवं छात्राओं में अभिनव कुमार 95.6% प्रतिशत लाकर प्रथम टॉपर , नितेश कुमार महतो 91% लाकर द्वितीय टॉपर, और सुमन उरांव ने 86.6% तृतीय टॉपर बने। शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर शिक्षण संस्थान परिवार सहित प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेंटर के डायरेक्टर चूड़ामणि साहु, शिक्षिका कोमल कुमारी, करुणा कुमारी, अलका कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्षों से लगातार मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा है। आज प्रखंड क्षेत्र के गरीब मजदूर किसान के बच्चे कोचिंग सेंटर में पढ़ कर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। चूड़ामणि साहू ने बताया कि सत्र 2026, 27 के लिए कक्षा आठवीं, नवी एवं दसवीं का पढ़ाई शुरू हो गया है। साथ ही जो बच्चे कंप्यूटर का कोर्स करना चाहते हैं तो अभी निशुल्क नामांकन लिया जा रहा हैं। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील किए हैं कि शिक्षण संस्थान से संपर्क कर नामांकन ले सकते हैं।1
- गुमला जिले में आयोजित दो दिवसीय Asmita City District League 2025–26 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं कुश्ती जैसे खेल शामिल रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त गुमला, भूमि सुधार उप समाहर्ता गुमला, अंचल पदाधिकारी घाघरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला, सिविल सर्जन गुमला एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला उपस्थित रहे। समापन समारोह में सभी खेलों के अंडर-14, अंडर-17 एवं ओपन वर्ग में विजेता एवं उपविजेता टीमों/खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं तथा खेल भावना को मजबूत करते हैं। मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य “Achieving sports milestone by inspiring women through action” है, जिससे महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिल रहा है।1
- Post by Niraj kumar Sahu2
- कामडरा प्रखंड क्षेत्र के वेतरकेरा मोड़ के समीप बारातियों से भरा हुआ एक फोर्स नामक वाहन रविवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के किनारे जा पलटा। इस हादसे में भंडार टोली निवासी साहिल भेगरा व चंद्र महतो की घटनास्थल पर मौत हो गई,जबकि समेनल भेंगरा गंभीर रूप से जख्मी है,जिसे कामडरा स्वास्थ्य केंद्र से रिम्स रेफर किया गया। घटना के विषय में जानकारी देते हुए मृतक के परिजन हरखू महतो ने बताया है की टाटी भंडारटोली से लचरागढ़ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे,जहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। वंही वाहन में अन्य सवार लोगों को मामूली सी चोटे आई, जिन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुरकरा थाना क्षेत्र के पुलिस एसआई संजय रजक मौके पर पहुंचे और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। इसके साथ ही बताया की शादी के इस समारोह में मातम का माहौल छा गया।3