logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्मशान घाट की राह बनी कीचड़ का दलदल, अंतिम यात्रा में फिसलकर गिरे लोग सरपंच-सचिव को कई बार शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा रास्ता, ग्रामीणों ने निर्माण राशि के उपयोग की जांच की मांग की विजयपुर-सरकार गांव-गांव विकास पहुंचाने के दावे कर रही है, लेकिन विजयपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत इकलौद के गांव दूल्हा वाला में श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को आज भी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में यह रास्ता इतना खराब हो गया है कि अंतिम यात्रा तक मुश्किल में पड़ गई। हाल ही में एक बुजुर्ग की अंतिम यात्रा के दौरान कीचड़ में फिसलकर कई लोगों के गिरने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी लोई रावत (95 वर्ष) के निधन के बाद जब उनका शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में अत्यधिक कीचड़ होने के कारण शवयात्रा में शामिल लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग फिसलकर कीचड़ में गिर गए।ऐसे समय में जब परिवार पहले ही दुख में था, खराब रास्ते ने अंतिम यात्रा को भी मुश्किल बना दिया। *शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों की चुप्पी?* ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट के रास्ते की समस्या को लेकर पंचायत के सरपंच और सचिव को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी सुधार नहीं कराया गया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि रास्ते के निर्माण या सुधार के नाम पर राशि खर्च किए जाने के बावजूद मौके पर सड़क की स्थिति बेहद खराब है। ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते पर मिट्टी अथवा पुरानी निर्माण सामग्री डाले जाने का काम भी संतोषजनक तरीके से नहीं किया गया। बारिश होते ही यही रास्ता दलदल में बदल गया, जिससे आवागमन पूरी तरह मुश्किल हो गया है। *कागजों में विकास या जमीन पर?* दूल्हा वाला की बदहाल सड़क ने पंचायत स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार की योजनाएं गांवों तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्थिति कई जगह अलग तस्वीर दिखाती नजर आती है। सवाल यह है कि यदि श्मशान घाट जैसे बुनियादी रास्ते की स्थिति इतनी खराब है तो विकास कार्यों की निगरानी कौन कर रहा है? यदि रास्ते के सुधार के लिए राशि खर्च हुई है तो उसका वास्तविक उपयोग मौके पर कितना हुआ? क्या संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया या विकास कार्य केवल कागजों और फाइलों तक सीमित रह गए? ग्रामीणों ने श्मशान घाट के रास्ते का तत्काल सुधार कराने के साथ निर्माण कार्य में खर्च राशि, कार्य की गुणवत्ता और मौके की वास्तविक स्थिति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और बदहाल रास्ते को कब तक दुरुस्त कराया जाता है।

1 hr ago
user_बलवीर धाकड़
बलवीर धाकड़
Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

श्मशान घाट की राह बनी कीचड़ का दलदल, अंतिम यात्रा में फिसलकर गिरे लोग सरपंच-सचिव को कई बार शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा रास्ता, ग्रामीणों ने निर्माण राशि के उपयोग की जांच की मांग की विजयपुर-सरकार गांव-गांव विकास पहुंचाने के दावे कर रही है, लेकिन विजयपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत इकलौद के गांव दूल्हा वाला में श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को आज भी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में यह रास्ता इतना खराब हो गया है कि अंतिम यात्रा तक मुश्किल में पड़ गई। हाल ही में एक बुजुर्ग की अंतिम यात्रा के दौरान कीचड़ में फिसलकर कई लोगों के गिरने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी लोई रावत (95 वर्ष) के निधन के बाद जब उनका शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में अत्यधिक कीचड़ होने के कारण शवयात्रा में शामिल लोगों को भारी परेशानी का

सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग फिसलकर कीचड़ में गिर गए।ऐसे समय में जब परिवार पहले ही दुख में था, खराब रास्ते ने अंतिम यात्रा को भी मुश्किल बना दिया। *शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों की चुप्पी?* ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट के रास्ते की समस्या को लेकर पंचायत के सरपंच और सचिव को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी सुधार नहीं कराया गया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि रास्ते के निर्माण या सुधार के नाम पर राशि खर्च किए जाने के बावजूद मौके पर सड़क की स्थिति बेहद खराब है। ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते पर मिट्टी अथवा पुरानी निर्माण सामग्री डाले जाने का काम भी संतोषजनक तरीके से नहीं किया गया। बारिश होते ही यही रास्ता दलदल में बदल गया, जिससे आवागमन पूरी तरह मुश्किल हो गया है। *कागजों में विकास या जमीन पर?* दूल्हा वाला की बदहाल सड़क ने पंचायत स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और

निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार की योजनाएं गांवों तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्थिति कई जगह अलग तस्वीर दिखाती नजर आती है। सवाल यह है कि यदि श्मशान घाट जैसे बुनियादी रास्ते की स्थिति इतनी खराब है तो विकास कार्यों की निगरानी कौन कर रहा है? यदि रास्ते के सुधार के लिए राशि खर्च हुई है तो उसका वास्तविक उपयोग मौके पर कितना हुआ? क्या संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया या विकास कार्य केवल कागजों और फाइलों तक सीमित रह गए? ग्रामीणों ने श्मशान घाट के रास्ते का तत्काल सुधार कराने के साथ निर्माण कार्य में खर्च राशि, कार्य की गुणवत्ता और मौके की वास्तविक स्थिति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और बदहाल रास्ते को कब तक दुरुस्त कराया जाता है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • श्योपुर के कराहल थाने में पद्दस्त दरोगा ब्रजराज यादव की दबंगई आई सामने आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक विनोद कुशवाहा के घर में बिना लेडी कांस्टेबल के गुस्सा दरोगा। *कराहल थाने में पदस्थ दरोगा ब्रजराज यादव की दबंगई आई सामने* *आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक विनोद कुशवाहा के घर में घुसा दरोगा* *बिना FIR, बिना सूचना के महिलाओं के होते हुए घर में की घुसपैठ* *घर में अकेली महिलाओं को धमकाया और अभद्र भाषा का किया प्रयोग* *वर्दी के रौब में महिलाओं से की धमकी भरी बातें* *डर के मारे सहमी महिलाएं, घर में मचा हड़कंप* *धमकी देकर दरोगा वापस लौटा, परिवार दहशत में* *पीड़ित परिवार का आरोप - रंजिश के चलते कर रहा है परेशान* *बिना महिला पुलिस के घर में घुसना नियमों के खिलाफ* *क्या किसी के इशारे पर हुई है ये पूरी कार्रवाई?* *पीड़ित ने एसपी श्योपुर से लगाई न्याय की गुहार* *गांव में आक्रोश, दरोगा पर कार्रवाई की उठी मांग* *वर्दीधारी पर गंभीर आरोप, फिर भी पुलिस मौन* *क्या कराहल पुलिस ऐसे ही करेगी गरीबों पर अत्याचार?* *दरोगा की दबंगई का वीडियो जल्द आएगा सामने*
    2
    श्योपुर के कराहल थाने में पद्दस्त दरोगा ब्रजराज यादव की दबंगई आई सामने आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक विनोद कुशवाहा के घर में बिना लेडी कांस्टेबल के गुस्सा दरोगा।
*कराहल थाने में पदस्थ दरोगा ब्रजराज यादव की दबंगई आई सामने*
*आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक विनोद कुशवाहा के घर में घुसा दरोगा*
*बिना FIR, बिना सूचना के महिलाओं के होते हुए घर में की घुसपैठ*
*घर में अकेली महिलाओं को धमकाया और अभद्र भाषा का किया प्रयोग*
*वर्दी के रौब में महिलाओं से की धमकी भरी बातें*
*डर के मारे सहमी महिलाएं, घर में मचा हड़कंप*
*धमकी देकर दरोगा वापस लौटा, परिवार दहशत में*
*पीड़ित परिवार का आरोप - रंजिश के चलते कर रहा है परेशान*
*बिना महिला पुलिस के घर में घुसना नियमों के खिलाफ*
*क्या किसी के इशारे पर हुई है ये पूरी कार्रवाई?*
*पीड़ित ने एसपी श्योपुर से लगाई न्याय की गुहार*
*गांव में आक्रोश, दरोगा पर कार्रवाई की उठी मांग*
*वर्दीधारी पर गंभीर आरोप, फिर भी पुलिस मौन*
*क्या कराहल पुलिस ऐसे ही करेगी गरीबों पर अत्याचार?*
*दरोगा की दबंगई का वीडियो जल्द आएगा सामने*
    user_DA, news, Plus=shopur
    DA, news, Plus=shopur
    Personal Shopper बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने की शानदार जीत वार्ड वासियों ने खुशी का किया इजहार धाकड़ के बेटे ने लोगों का जताया आभार हिंडौन स्थानीय नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम आते ही वार्ड वासियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार शाम 4:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक समर्थकों और स्थानीय लोगों ने द्वारका प्रसाद धाकड़ के पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दी। इस अवसर पर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। वार्ड वासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद के भतीजे राजकुमार धाकड़ का साफा बांधकर व फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।क्षेत्र के बुजुर्गों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।जीत के बाद द्वारका प्रसाद धाकड़ शहर के सभापति चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके पुत्र जितेंद्र धाकड़ ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड 38 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास की जीत है।
    1
    वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने की शानदार जीत वार्ड वासियों ने खुशी का किया इजहार धाकड़ के बेटे ने लोगों का जताया आभार 
हिंडौन स्थानीय नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम आते ही वार्ड वासियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
सोमवार शाम 4:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक समर्थकों और स्थानीय लोगों ने द्वारका प्रसाद धाकड़ के पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दी। इस अवसर पर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। वार्ड वासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद के भतीजे राजकुमार धाकड़ का साफा बांधकर व फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।क्षेत्र के बुजुर्गों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।जीत के बाद द्वारका प्रसाद धाकड़ शहर के सभापति चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके पुत्र जितेंद्र धाकड़ ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड 38 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास की जीत है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • करैरा थाने पर बगीचा वाली माई के भक्तों का प्रदर्शन, अभद्र पोस्ट करने वालों पर FIR की मांग करैरा। बगीचा वाली माई के भक्तों ने सोमवार को करैरा थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि हाल ही में करौली-मेहंदीपुर बालाजी यात्रा के दौरान कुछ युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र पोस्ट एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर महिलाओं और पुरुषों ने थाने पहुंचकर नाराजगी जताई और संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में पुलिस को जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस द्वारा शिकायत और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। #Karera #Shivpuri #BagichaWaliMai #MehandipurBalaji #Karauli #FIR #PoliceAction #BreakingNews #MadhyaPradesh #InsideShivpuri
    1
    करैरा थाने पर बगीचा वाली माई के भक्तों का प्रदर्शन, अभद्र पोस्ट करने वालों पर FIR की मांग
करैरा। बगीचा वाली माई के भक्तों ने सोमवार को करैरा थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि हाल ही में करौली-मेहंदीपुर बालाजी यात्रा के दौरान कुछ युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र पोस्ट एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है।
मामले को लेकर महिलाओं और पुरुषों ने थाने पहुंचकर नाराजगी जताई और संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में पुलिस को जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस द्वारा शिकायत और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Karera #Shivpuri #BagichaWaliMai #MehandipurBalaji #Karauli #FIR #PoliceAction #BreakingNews #MadhyaPradesh #InsideShivpuri
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚩🙏 श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर श्योपुर में 14 तारीख की खूबसूरत बरसात 🌧️☔❤️ गणपति बप्पा की कृपा से श्योपुर में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से सभी श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🐘🌺 🌧️☕ बरसात का मौसम, गणपति बप्पा का आशीर्वाद और श्योपुर की प्यारी तस्वीरें। ❤️ #Sheopur #बल्लू #बल्लूटीस्टॉल #GaneshChaturthi #गणेशचतुर्थी #बरसात #SheopurMP #MadhyaPradesh #ViralVideo #Trending #GanpatiBappaMorya
    1
    🚩🙏 श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर श्योपुर में 14 तारीख की खूबसूरत बरसात 🌧️☔❤️

गणपति बप्पा की कृपा से श्योपुर में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे।
बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से सभी श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🐘🌺

🌧️☕ बरसात का मौसम, गणपति बप्पा का आशीर्वाद और श्योपुर की प्यारी तस्वीरें। ❤️

#Sheopur #बल्लू #बल्लूटीस्टॉल #GaneshChaturthi #गणेशचतुर्थी #बरसात #SheopurMP #MadhyaPradesh #ViralVideo #Trending #GanpatiBappaMorya
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor Sheopur, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • चलती ट्रेन में महिला यात्री से 12 लाख की लूट, गंगापुर स्टेशन पर धीमी हुई ट्रेन तो कूदकर भागा लुटेरा गंगापुर स्टेशन पर चलती ट्रेन में मुंबई निवासी अधेड़ महिला यात्री से करीब 12 लाख रुपए कीमत का सामान लूटने का मामला सामने आया है। घटना 10 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। महिला ने हरिद्वार में मामले की जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कराई, जिसे आगे कार्रवाई के लिए गंगापुर जीआरपी को भेजा गया है। वहीं महिला ने रेल प्रशासन के साथ ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई निवासी रजनी चौहान बांद्रा-हरिद्वार ट्रेन संख्या 22917 के एसी कोच में यात्रा कर रही थीं। वह बांद्रा से हरिद्वार जा रही थीं। ट्रेन जब सुबह करीब 4 बजे गंगापुर स्टेशन पहुंचने वाली थी, उस समय रजनी अपनी सीट पर लेटी हुई थीं और जाग रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया। रजनी ने बैग को मजबूती से पकड़ लिया और लुटेरे का विरोध किया, लेकिन आरोपी जबरन बैग छीनकर भाग निकला। महिला ने उसका पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी ट्रेन से नीचे कूद गया और स्टेशन पर भागकर फरार हो गया। बैग में नकदी, जेवर और मोबाइल रजनी के मुताबिक बैग में करीब 2 लाख रुपए नकद, करीब 6 तोले सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। महिला ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई है। घटना के बाद से जीआरपी आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं रुपए रजनी ने रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों के नाम वीडियो जारी कर चोरी हुआ सामान बरामद कराने की भावुक अपील की है। उन्होंने बताया कि वह नकदी अपने एक रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं, जो देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। महिला के अनुसार कुछ आभूषण पहले से बैग में रखे हुए थे और जल्दबाजी में वह उन्हें भी साथ लेकर ट्रेन में सवार हो गई थीं। महिला ने वीडियो में यह भी दावा किया कि जिस कोच में वह सफर कर रही थीं, वहां उन्हें कोई कैमरा नजर नहीं आया। उन्होंने आरोपी की पहचान से जुड़ी एक जानकारी भी पुलिस को दी है। रजनी के मुताबिक बैग छीनने वाले युवक के हाथ में चांदी का कड़ा पहना हुआ था। फिलहाल गंगापुर जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और महिला से लूटा गया करीब 12 लाख रुपए का सामान बरामद करने की है।
    1
    चलती ट्रेन में महिला यात्री से 12 लाख की लूट, गंगापुर स्टेशन पर धीमी हुई ट्रेन तो कूदकर भागा लुटेरा
गंगापुर स्टेशन पर चलती ट्रेन में मुंबई निवासी अधेड़ महिला यात्री से करीब 12 लाख रुपए कीमत का सामान लूटने का मामला सामने आया है। घटना 10 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। महिला ने हरिद्वार में मामले की जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कराई, जिसे आगे कार्रवाई के लिए गंगापुर जीआरपी को भेजा गया है। वहीं महिला ने रेल प्रशासन के साथ ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार मुंबई निवासी रजनी चौहान बांद्रा-हरिद्वार ट्रेन संख्या 22917 के एसी कोच में यात्रा कर रही थीं। वह बांद्रा से हरिद्वार जा रही थीं। ट्रेन जब सुबह करीब 4 बजे गंगापुर स्टेशन पहुंचने वाली थी, उस समय रजनी अपनी सीट पर लेटी हुई थीं और जाग रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया।
रजनी ने बैग को मजबूती से पकड़ लिया और लुटेरे का विरोध किया, लेकिन आरोपी जबरन बैग छीनकर भाग निकला। महिला ने उसका पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी ट्रेन से नीचे कूद गया और स्टेशन पर भागकर फरार हो गया।
बैग में नकदी, जेवर और मोबाइल
रजनी के मुताबिक बैग में करीब 2 लाख रुपए नकद, करीब 6 तोले सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। महिला ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई है। घटना के बाद से जीआरपी आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं रुपए
रजनी ने रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों के नाम वीडियो जारी कर चोरी हुआ सामान बरामद कराने की भावुक अपील की है। उन्होंने बताया कि वह नकदी अपने एक रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं, जो देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। महिला के अनुसार कुछ आभूषण पहले से बैग में रखे हुए थे और जल्दबाजी में वह उन्हें भी साथ लेकर ट्रेन में सवार हो गई थीं।
महिला ने वीडियो में यह भी दावा किया कि जिस कोच में वह सफर कर रही थीं, वहां उन्हें कोई कैमरा नजर नहीं आया। उन्होंने आरोपी की पहचान से जुड़ी एक जानकारी भी पुलिस को दी है। रजनी के मुताबिक बैग छीनने वाले युवक के हाथ में चांदी का कड़ा पहना हुआ था।
फिलहाल गंगापुर जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और महिला से लूटा गया करीब 12 लाख रुपए का सामान बरामद करने की है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सुनवई रोड पर गड्ढों का जाल, PWD विभाग की आंखों पर पट्टी सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, हजारों वाहन चालक रोज हो रहे परेशान, हादसे का बढ़ा खतरा विजयपुर। विजयपुर से सुनवई की ओर जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग (PWD) के जिम्मेदार अधिकारी मानो आंखें बंद किए बैठे हैं। सड़क की हालत लगातार खराब होने के बावजूद इसकी मरम्मत को लेकर कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।सुनवई रोड पर अंबेडकर कॉलोनी के पास, भैंसाई तिराहा, दोर्द गांव, बाराकला गांव और बिचपुरी सहित कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। कई जगह तो इतने बड़े गड्ढे हैं कि वाहन चालकों को सड़क पर निकलते समय अपनी जान जोखिम में डालकर वाहन निकालना पड़ता है। हजारों वाहन गुजरते हैं, फिर भी जिम्मेदार बेखबर यह मार्ग विजयपुर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन इस सड़क से होकर गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की बदहाली पर जिम्मेदार विभाग की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने और वाहन मोड़ने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश ने बढ़ाई परेशानी, गड्ढों में जमा हो रहा पानी बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई स्थानों पर सड़क का डामर उखड़ चुका है और गिट्टी बाहर निकल आई है। कागजों में सड़क दुरुस्त, जमीन पर बदहाल? स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति देखने तक की जहमत नहीं उठा रहे। लोगों का सवाल है कि जब इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजर रहे हैं और सड़क की हालत सबके सामने है, तो आखिर PWD विभाग को कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों है।लोगों ने PWD विभाग के अधिकारियों से सड़क का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढों को भरने और सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।
    1
    सुनवई रोड पर गड्ढों का जाल, PWD विभाग की आंखों पर पट्टी
सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, हजारों वाहन चालक रोज हो रहे परेशान, हादसे का बढ़ा खतरा
विजयपुर। विजयपुर से सुनवई की ओर जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग (PWD) के जिम्मेदार अधिकारी मानो आंखें बंद किए बैठे हैं। सड़क की हालत लगातार खराब होने के बावजूद इसकी मरम्मत को लेकर कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।सुनवई रोड पर अंबेडकर कॉलोनी के पास, भैंसाई तिराहा, दोर्द गांव, बाराकला गांव और बिचपुरी सहित कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। कई जगह तो इतने बड़े गड्ढे हैं कि वाहन चालकों को सड़क पर निकलते समय अपनी जान जोखिम में डालकर वाहन निकालना पड़ता है।
हजारों वाहन गुजरते हैं, फिर भी जिम्मेदार बेखबर
यह मार्ग विजयपुर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन इस सड़क से होकर गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की बदहाली पर जिम्मेदार विभाग की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने और वाहन मोड़ने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
बारिश ने बढ़ाई परेशानी, गड्ढों में जमा हो रहा पानी
बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई स्थानों पर सड़क का डामर उखड़ चुका है और गिट्टी बाहर निकल आई है।
कागजों में सड़क दुरुस्त, जमीन पर बदहाल?
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति देखने तक की जहमत नहीं उठा रहे। लोगों का सवाल है कि जब इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजर रहे हैं और सड़क की हालत सबके सामने है, तो आखिर PWD विभाग को कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों है।लोगों ने PWD विभाग के अधिकारियों से सड़क का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढों को भरने और सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नगर परिषद चुनाव परिणाम, सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित, 39 निर्दलीय, 9 कांग्रेस और 12 बीजेपी के प्रत्याशी जीते हिण्डौन नगर निकाय चुनाव राजकीय महाविद्यालय में पांच राउंड की मतगणना के बाद सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। सोमवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 1. मांगीलाल निर्दलीय 2. सीमा निर्दलीय 3. प्रतिभा कांग्रेस 4. हरकेश निर्दलीय 5. गीता रानी कांग्रेस 6. रेखा जैन निर्दलीय 7. शांति कांग्रेस 8. कपूरचंद निर्दलीय 9. अंजू जैन निर्दलीय 10. महेश निर्दलीय 11. विजयपाल निर्दलीय 12. विष्णु निर्दलीय 13. बब्बू कांग्रेस 14. लच्छो देवी निर्दलीय 15. धर्मेंद्र निर्दलीय 16. लोहरे निर्दलीय 17. जसोदा देवी निर्दलीय 18. गोविंद बीजेपी 19. अब्दुल मगनी निर्दलीय 20. इमरान निर्दलीय 21. अजय सिंह कांग्रेस 22. चिंटू जाटव कांग्रेस 23. शेरसिंह कांग्रेस 24. हरदई निर्दलीय 25 हिमांशु दत्तात्रेय भाजपा 26. राहुल हरसाना बीजेपी 27. सन्नो कोली निर्दलीय 28. संजना बीजेपी 29. महेश चन्द बीजेपी 30. सीमा बीजेपी 31. वंदना निर्दलीय 32. विक्रम निर्दलीय 33. विजय गोयल भाजपा 34. मंजू धाकड़ निर्दलीय 35. सत्येंद्र बीजेपी 36. नेकराम निर्दलीय 37. रमेश चंद निर्दलीय 38. द्वारका निर्दलीय 39. इमराना निर्दलीय 40. विजेंद्र निर्दलीय 41. शाकिर निर्दलीय 42. निशा निर्दलीय 43. संजीदा बानो कांग्रेस 44. अफ़साना बेगम निर्दलीय 45. राधामोहन भाजपा 46. राहिल खनम निर्दलीय 47. विमलेश निर्दलीय 48. शहनाज निर्दलीय 49. हुकम निर्दलीय 50. मुकेश कुमार कांग्रेस 51. दिनेश बीजेपी 52. राजबाबू निर्दलीय 53. सचिन निर्दलीय 54. भुवनेश निर्दलीय 55. वंदना निर्दलीय 56. भँवर पाल निर्दलीय 57.सुनील निर्दलीय 58. फुलवा निर्दलीय 59. कमलेश निर्दलीय 60. विजय कुमारी बीजेपी चुनाव जीत गए हैं
    1
    नगर परिषद चुनाव परिणाम, सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित, 39 निर्दलीय, 9 कांग्रेस और 12 बीजेपी के प्रत्याशी जीते
हिण्डौन नगर निकाय चुनाव राजकीय महाविद्यालय में पांच राउंड की मतगणना के बाद सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। सोमवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 1. मांगीलाल निर्दलीय
2. सीमा निर्दलीय
3. प्रतिभा कांग्रेस
4. हरकेश निर्दलीय
5. गीता रानी कांग्रेस 
6. रेखा जैन निर्दलीय
7. शांति कांग्रेस
8. कपूरचंद निर्दलीय 
9. अंजू जैन निर्दलीय
10. महेश निर्दलीय
11. विजयपाल निर्दलीय
12. विष्णु निर्दलीय
13. बब्बू कांग्रेस
14. लच्छो देवी निर्दलीय
15. धर्मेंद्र निर्दलीय 
16. लोहरे निर्दलीय
17. जसोदा देवी निर्दलीय 
18. गोविंद बीजेपी
19. अब्दुल मगनी निर्दलीय
20. इमरान निर्दलीय 
21. अजय सिंह कांग्रेस 
22. चिंटू जाटव कांग्रेस
23. शेरसिंह कांग्रेस 
24. हरदई निर्दलीय
25  हिमांशु दत्तात्रेय भाजपा 
26. राहुल हरसाना बीजेपी
27. सन्नो कोली निर्दलीय 
28. संजना बीजेपी
29. महेश चन्द बीजेपी
30. सीमा बीजेपी
31. वंदना निर्दलीय
32.  विक्रम निर्दलीय 
33.  विजय गोयल भाजपा 
34.  मंजू धाकड़ निर्दलीय 
35. सत्येंद्र बीजेपी
36. नेकराम निर्दलीय
37. रमेश चंद निर्दलीय 
38. द्वारका निर्दलीय 
39. इमराना निर्दलीय
40. विजेंद्र निर्दलीय 
41. शाकिर निर्दलीय 
42. निशा निर्दलीय 
43. संजीदा बानो कांग्रेस 
44. अफ़साना बेगम निर्दलीय 
45.  राधामोहन भाजपा 
46. राहिल खनम निर्दलीय
47. विमलेश निर्दलीय 
48. शहनाज निर्दलीय
49. हुकम निर्दलीय 
50. मुकेश कुमार कांग्रेस
51. दिनेश बीजेपी
52. राजबाबू निर्दलीय 
53. सचिन निर्दलीय 
54. भुवनेश निर्दलीय 
55. वंदना निर्दलीय 
56. भँवर पाल निर्दलीय 
57.सुनील निर्दलीय 
58. फुलवा निर्दलीय 
59. कमलेश निर्दलीय 
60. विजय कुमारी बीजेपी चुनाव जीत गए हैं
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कलश यात्रा के साथ चतुर्थ गणेश महोत्सव का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा, गणपति के जयकारों से गूंजा कस्बा बाटोदा। कस्बे में श्री श्याम मित्र मंडल के सानिध्य में सोमवार को चतुर्थ गणेश महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन बोहरा जी तालाब स्थित शिव मंदिर से सुबह कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया। कलश यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए शीतला माता हताई पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज के जयकारे लगाए। जयकारों और भजनों से पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता निभाई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। शीतला माता हताई पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना की गई। गणेश महोत्सव को लेकर कस्बेवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आगामी दिनों में कस्बे में धार्मिक वातावरण बना रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक मोनिका मीणा सहित अनेक महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं की सहभागिता से महोत्सव को भव्य रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    कलश यात्रा के साथ चतुर्थ गणेश महोत्सव का शुभारंभ
भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा, गणपति के जयकारों से गूंजा कस्बा
बाटोदा। कस्बे में श्री श्याम मित्र मंडल के सानिध्य में सोमवार को चतुर्थ गणेश महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन बोहरा जी तालाब स्थित शिव मंदिर से सुबह कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया।
कलश यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए शीतला माता हताई पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज के जयकारे लगाए। जयकारों और भजनों से पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता निभाई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।
शीतला माता हताई पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना की गई। गणेश महोत्सव को लेकर कस्बेवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आगामी दिनों में कस्बे में धार्मिक वातावरण बना रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक मोनिका मीणा सहित अनेक महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं की सहभागिता से महोत्सव को भव्य रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ शिवपुरी में फोन पर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में शिब्बू ब्रेकिंग न्यूज़ शिवपुरी में फोन पर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में शिब्बू पंडित गिरफ्तार, भेजा गया जेल ; ऑडियो वायरल के बाद हुई कार्यवाही।।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
शिवपुरी में फोन पर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में शिब्बू
ब्रेकिंग न्यूज़ 
शिवपुरी में फोन पर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में शिब्बू पंडित गिरफ्तार, भेजा गया जेल ; ऑडियो वायरल के बाद हुई कार्यवाही।।
    user_चंद्रभान पुष्पेंद्र बघेल
    चंद्रभान पुष्पेंद्र बघेल
    Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.