गोगुंदा में 17 फरवरी को मालवीय लोहार समाज की जनरल मीटिंग, प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी तेज गोगुंदा सेरा चौखला क्षेत्र में मालवीय लोहार समाज की जनरल मीटिंग का आयोजन 17 फरवरी 2026, मंगलवार (अमावस्या) को प्रातः 10 बजे लोहार समाज भवन, गोगुंदा में किया जाएगा। बैठक में समाज के बुजुर्गों, पंचों एवं युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ आगामी दिनों में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके तहत वर्ष 2022 से 2025 के बीच कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, BSTC, B.Ed एवं अन्य परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समाज की ओर से पंचों एवं अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे पात्र विद्यार्थियों की मार्कशीट की प्रतियां व्यवस्थित रूप से बैठक में साथ लेकर आएं, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से की जा सके। समाज पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

- Post by Kamlesh1
- उदयपुर ब्रेकिंग उदयपुर, 16 फरवरी। झीलों की नगरी उदयपुर में इको पर्यटन को नई दिशा देते हुए बहुप्रतीक्षित लायन सफारी और रेप्टाइल पार्क का आज भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में गुलाब चंद कटारिया (पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यह परियोजनाएं सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में विकसित की गई हैं, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। लायन सफारी के माध्यम से पर्यटक अब प्राकृतिक परिवेश में शेरों को करीब से देख सकेंगे, वहीं रेप्टाइल पार्क में विभिन्न प्रजातियों के सरीसृपों को सुरक्षित वातावरण में संरक्षित और प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर सज्जनगढ़ अभयारण्य क्षेत्र में स्थापित वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर का भी उद्घाटन किया गया। यह केंद्र घायल एवं संकटग्रस्त वन्यजीवों के उपचार और पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलेक्टर नमित मेहता, समाजसेवी रविंद्र श्रीमाली, गोविंद सिंह टांक सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि इन परियोजनाओं से उदयपुर में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और वन्यजीव संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। उदयपुर का सज्जनगढ़ अब केवल ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र ही नहीं, बल्कि आधुनिक इको-टूरिज्म का नया हब बनकर उभर रहा है।1
- Post by DiNESH Damor1
- Post by Pappu d1
- Post by Jayantilal roat2
- अब चंद घंटों में होगा अहमदाबाद का सफर संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। वागड़ अंचल के रेल इतिहास में सोमवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। लंबे समय से आधुनिक रेल सुविधा की बाट जोह रहे डूंगरपुर और आस-पास के क्षेत्रवासियों का सपना साकार करते हुए डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली और बंसीलाल कटारा ने संयुक्त रूप से ट्रेन को रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारों के बीच जब केसरिया रंग की यह आधुनिक ट्रेन पटरी पर दौड़ी, तो उपस्थित जनसैलाब का उत्साह देखते ही बन रहा था। - उदयपुर और वागड़ को मिली बड़ी सौगात मीडिया को संबोधित करते हुए उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेवाड़ और वागड़ की जनता की भावनाओं को समझते हुए यह बड़ी सौगात दी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उदयपुर-असरवा ब्रॉडगेज के बाद अब वंदे भारत का संचालन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सांसद ने आगामी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल लाइन का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र पर्यटन और व्यापार के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा। - सांसद राजकुमार रोत की अपील : सुविधाओं का लाभ उठाएं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासी बहुल वागड़ क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस विश्वस्तरीय सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि रेलवे इस मार्ग पर और भी बेहतर सेवाएं भविष्य में प्रदान कर सके। वहीं, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली ने इसे युवाओं के सपनों और व्यापार की गति के लिए एक नया अध्याय बताया। - सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी स्पीड और लग्जरी डूंगरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक हरिराम मीणा ने ट्रेन की समय-सारणी और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। इस ट्रेन में 07 वातानुकूलित चेयरकार और 01 एग्जीक्यूटिव चेयरकार कोच हैं। यात्रियों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट, आरामदायक सीटें और उत्कृष्ट खान-पान (चाय-नाश्ता-भोजन) की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ, रेलवे एईएन चंद्रशेखर आजाद, पंकज जैन सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। वंदे भारत की इस शुरुआत से अब डूंगरपुर से अहमदाबाद और उदयपुर का सफर न केवल कम समय में पूरा होगा, बल्कि आरामदायक भी बनेगा।1
- शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन। शहर के शांतिकुंज से रैली निकाल उपखंड कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल का नाम सोपा ज्ञापन। शांतिकुंज से प्रारंभ हुई रैली शहर के विभिन्न मार्गो लुनियापूरा, बस स्टैंड, कैलाश मेडिकल, मुख्य बाजार से जगदीश चौराहा होकर उपखंड कार्यालय के बाहर सभा में हुई तब्दील। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा, विधायक मोतीराम कोली, रेवदर विधानसभा प्रभारी गोविंद बंजारा, पूर्व विधायक गंगा बेन गरासिया समेत वरिष्ठ जनो ने किया संबोधित। सभा के पश्चात कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ज्ञापन देने उपखंड कार्यालय पहुंचे। उपखंड अधिकारी के बाहर होने से प्रतिनिधि को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप शहर की ज्वलंत समस्याओं के तुरंत निराकरण की की गई मांग। इस दौरान शहर थाना अधिकारी हरचंद देवासी एवं सदर थाना अधिकारी प्रदीप डांगा के नेतृत्व में दोनों थानों से पुलिस जाता रहा मौजूद।1
- Post by Pappu d1