दो बिन बाप की बच्चियों की शादी में सर्व समाज सहायता टीम ने किया कन्यादान हिण्डौन। सर्व समाज सहायता टीम करौली ने विन बाप की दो बच्चियो की शादी में किया कन्यादान। दो बिन बाप की बच्चियों की शादी में सर्व समाज सहायता टीम ने किया कन्यादान हिण्डौन। सर्व समाज सहायता टीम करौली ने विन बाप की दो बच्चियो की शादी में किया कन्यादान। सर्व समाज सहायता टीम करौली के सदस्य करतार सिंह चौधरी धंधावली ने बताया कि जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि सर्व समाज सहायता टीम गांव शेरपुर निवासी स्व कैलाश जाटव की दो बच्चियां रवीना, प्रियंका की शादी 19 अप्रैल 2026 को होनी है तब टीम ने विन बाप दो बच्चियों की शादी में सहयोग करने का मानस बनाया और सहयोग किया। टीम के द्वारा विगत 4 बर्ष से बेसहारा, पीड़ित परिवार और अनाथ बच्चियों की शादी में सहयोग कर रही है अब तक 28 बच्चियों की शादी में सहयोग कर चुकी है। इस दोनों बच्चियों की पिता स्व कैलाश जाटव की मृत्यु 5 बर्ष पूर्व हो गई है। इस परिवार का पालन-पोषण विधवा मां मजदूरी करके कर रहा है। इस परिवार मे कोई भी कमाने वाला नहीं था । टीम द्वारा शादी मे जरूरी सामान सिंगल बैड-2, आलमारी-2, वक्सा -2, गद्दा -2, वैडसीट -2, तकीया -4, कुर्सी -4, केविल-1, कूलर-2, फ्रीज-1, मधानी-1, सिलाई मशीन-1, मिक्सी-1, एलईडी-1, बर्तन सेट-2, दिए गए और बच्चियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर टीम के सदस्य जियालाल डागुर, शिव सिंह डागुर, रामप्रकाश डागुर, सत्यवीर डांगुर, अरूण डागुर, नाहर सिंह डागुर, सोनू डांगुर, करतार सिंह चौधरी, शिवचरण जाटव, जीतेन्द्र, रामदयाल, निहाल, जनक रहे मौजूद।

- Post by Anil Kumar journalist1
- पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें फॉलो करें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक शेयर और कमेंट करें।1
- बांदीकुई।।राजस्थान ब्राह्मण महासभा खंड बांदीकुई के तत्वावधान में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और धार्मिक उत्साह के साथ निकली इस शोभायात्रा का शहर में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा।शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा।शोभायात्रा बसवा रोड स्थित भक्ति आश्रम गोपाल बगीची से प्रारंभ हुई। इसके बाद यह बसवा रोड, आगरा रेलवे फाटक, राज बाजार और हाई स्कूल रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान विधायक भागचंद टांकड़ा भी यात्रा में शामिल रहे और श्रद्धालुओं के साथ कदम मिलाते नजर आए।शोभायात्रा में पुरुष भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए आगे चल रहे थे, जबकि महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर श्रद्धा के साथ पीछे चल रही थीं। यात्रा में भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी जीवंत झांकियां भी सजाई गई थीं, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं और लोगों का ध्यान खींचती नजर आईं।परशुराम भवन में महाआरती के साथ समापन।शोभायात्रा का समापन परशुराम भवन पहुंचकर हुआ, जहां भगवान परशुराम की विधिवत महाआरती की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष महेश शर्मा, तहसील अध्यक्ष हनुमान मेहलूनी, विजेंद्र मूही, पूर्व अध्यक्ष राधारमण तिवारी, मनीष मिश्रा, कमल शर्मा, पंडित श्याम सुंदर जैमन, लक्ष्मी नारायण अगावली, राजेंद्र होदायली और पंडित पुरुषोत्तम गौड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi का एक अलग और बेहद सरल रूप आज देखने को मिला, जिसने आम जनता का दिल जीत लिया। व्यस्ततम दिनचर्या और बड़ी जिम्मेदारियों के बीच प्रधानमंत्री एक साधारण दुकान पर रुककर झाल-मूली खरीदते नजर आए। यह दृश्य सिर्फ एक सामान्य खरीदारी का नहीं था, बल्कि एक मजबूत संदेश भी देता है—सादगी, जमीन से जुड़ाव और आम लोगों के जीवन के प्रति संवेदनशीलता का। प्रधानमंत्री का यह व्यवहार बताता है कि नेतृत्व केवल बड़े फैसलों से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे मानवीय पहलुओं से भी परिभाषित होता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने आम व्यक्ति की तरह दुकान पर रुककर बातचीत की और सहजता से खरीदारी की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। 👉 इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्चा नेता वही होता है, जो VIP संस्कृति से ऊपर उठकर जनता के बीच रहकर उनकी भावनाओं को समझे और अपनापन बनाए रखे।1
- सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 17 करोड़ 62 लाख 24 हजार 500 रुपए। ज्ञात हो की प्रतिमाह कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। गुरुवार को पहले चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 11 करोड 11 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। शेष बची राशि की गणना शनिवार को दूसरे चरण के रुप में की गई। शनिवार को 06 करोड़ 51 लाख 24 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। दोनों चरणों की गणना करने के बाद ठाकुरजी के भंडार से अब तक कुल 17 करोड 62 लाख 24 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, पवन कुमार, नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय व लेखाकार राजेंद्र सिंह, संपदा व गौशाला प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह सहित मंदिर मंडल के अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में बड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त राशि की गणना की गई। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीआर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।2
- बांदीकुई।। रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से सरकारी महिला टीचर की जान चली गई। देवतवाल कॉलोनी निवासी रेखा जांगिड़ जयपुर से पूजा एक्सप्रेस ट्रेन से बांदीकुई पहुंची थीं। स्टेशन पर उतरने के बाद जब वह अपने घर जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पार कर रही थीं, तभी दिल्ली से जयपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। जीआरपी एएसआई हनुमान सिंह ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला टीचर के कानों में मोबाइल लगा हुआ था। वह अपने देवर को स्टेशन लेने के लिए फोन कर रही थीं। इसी दौरान उनका ध्यान भटक गया और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं।मौके पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया।किशनगढ़ में थीं कार्यरत, परिवार में शोक की लहर।रेखा जांगिड़ वर्ष 2019 से किशनगढ़ (अजमेर) में ग्रेड थ्री टीचर के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति योगेश जांगिड़ निजी कार्य करते हैं। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। रविवार की छुट्टी के चलते वह शनिवार शाम को अजमेर-किशनगढ़ से अपने घर बांदीकुई आई थीं।पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।1
- लालसोट उपखंड में सोमवार को भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष में ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा बढ़ाया धर्मशाला के पास स्थित भगवान परशुराम मंदिर से विशाल कलश एवं शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरी इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प- वर्षा कर जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। शोभा यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए रवाना हुई। वही शोभायात्रा में जमात के अखाड़ों बाजों द्वारा हेरत अंग्रेज कारनामे में दिखाए गए। शोभा यात्रा में ब्राह्मण समाज द्वारा परस्पर मिलवर्तन एवं एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।4
- लालसोट में परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा लालसोट। भगवान श्री परशुराम जयंती पर सोमवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा परशुराम मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं महिलाओं की कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही।2