logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

UGC नियम 2026 पर बड़ा खुलासा: एडवोकेट राकेश श्रृंगी से सीधी बात आज हम बात कर रहे हैं UGC के नए नियमों की, जिन्हें कई संगठन और छात्र “काला कानून” बता रहे हैं। आखिर इन नियमों में ऐसा क्या है, जिससे विरोध हो रहा है? और क्या ये नियम छात्रों के हित में हैं या नुकसानदायक? इन्हीं सवालों पर आज हम विशेषज्ञ से खास बातचीत कर रहे हैं।

3 hrs ago
user_Mayur times news
Mayur times news
पत्रकार Ladpura, Kota•
3 hrs ago

UGC नियम 2026 पर बड़ा खुलासा: एडवोकेट राकेश श्रृंगी से सीधी बात आज हम बात कर रहे हैं UGC के नए नियमों की, जिन्हें कई संगठन और छात्र “काला कानून” बता रहे हैं। आखिर इन नियमों में ऐसा क्या है, जिससे विरोध हो रहा है? और क्या ये नियम छात्रों के हित में हैं या नुकसानदायक? इन्हीं सवालों पर आज हम विशेषज्ञ से खास बातचीत कर रहे हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • दो दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की कांफ्रेंस "प्रवाह" संपन्न, 21 जिलों के 650 से अधिक रोटेरियंस ने लिया भाग  कोटा, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस “प्रवाह” बारां रोड स्थित तुलसी रिसोर्ट पर संपन्न हुई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता ने बताया कि इस आयोजन में कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि कोटा के  महाराज इज्यराज सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कान्फ्रेंस में कोटा के अलावा जयपुर, सीकर, रींगस, उदयपुर, मालपुरा, दूदू, चित्तोड़, बूंदी, बाँसवाड़ा, उदयपुर, सीकर से जुड़े  650 से अधिक रोटरी सदस्यों ने लाभ उठाया। क्लब अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट प्रतिनिधि जवाहर वल्दमानी का स्वागत ढोल एवं  माला एवं उपरना  पहनाकर किया गया।   उन्होंने रोटरी इंटरनेशनल के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस चेयरमैन सुरेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में  कांफ्रेंस हॉल में ब्राह्मण बटुकों द्वारा मन्त्रोच्चार किया गया।क्लब सचिव नीरज अग्रवाल ने बताया कि प्रवाह कार्यक्रम में वृंदावन की रेणुका पुंडरीक गोस्वामी का व्याख्यान हुआ। जो अध्यात्म एवं प्रोत्साहन भरा सेशन हुआ। जिसमें जीवन के विभिन्न पहलुओं पर बात की। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल प्रीतम कुमार गोस्वामी ने बताया कि दो दिवसीय कांफ्रेंस में पूर्व प्रांतपालों ने रोटरी की वर्तमान में भूमिका एवं सामजिक उदेश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कांफ्रेंस कोषाध्यक्ष पंकज भंडारी,  कांफ्रेंस टीम नितिन अग्रवाल, दीपक मेहता, मुकेश चौधरी, अभिषेक मित्तल, दर्पण जैन, अनिल गोयल, राजकुमार जैन, अनीश बिरला, अंजलि शर्मा , आशीष खण्डेलाल,  डॉ. नीरल बरथूनिया, विनीत अग्रवाल, अमन जैन, नेहा गुप्ता, संजय यादव, शरद गुप्ता, हर्ष पटेल, विनीत अग्रवाल, नितेश माहेश्वरी, प्रियंका शर्मा, सुशील बुलचाँदनी, मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे। नीता दांगी ने मंच सञ्चालन किया।    *चिराग जैन ने श्रीराम को समर्पित कविता प्रस्तुत कर किया भाव विभोर* कोष्याध्यक्ष उमेश गोयल ने बताया कि कवि चिराग जैन ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को समर्पित अपनी काव्य प्रस्तुति देकर श्रौताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि इस कांफ्रेंस में आबिद खान की ओर से लंगा गायन की प्रस्तुति दी। इसके अलावा राजस्थानी गीतों के प्रस्तुति, राजीव राजा का कॉन्सर्ट की भी प्रस्तुति दी गई। एक्सपर्ट आकांक्षा शेखावत ने उपस्थित डेलीगेट्स को जुंबा एवं एरोबिक्स कराया। व्यंग्य हिन्दी कवि सम्मेलनों के व्यंग के सिरमौर सम्पत सरल ने हॉल में उपस्थित सभी डेलिगेट्स को अपने हास्य व्यंग से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
    1
    दो दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की कांफ्रेंस "प्रवाह" संपन्न, 21 जिलों के 650 से अधिक रोटेरियंस ने लिया भाग 
कोटा, 
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस “प्रवाह” बारां रोड स्थित तुलसी रिसोर्ट पर संपन्न हुई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता ने बताया कि इस आयोजन में कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि कोटा के  महाराज इज्यराज सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कान्फ्रेंस में कोटा के अलावा जयपुर, सीकर, रींगस, उदयपुर, मालपुरा, दूदू, चित्तोड़, बूंदी,  बाँसवाड़ा, उदयपुर, सीकर से जुड़े  650 से अधिक रोटरी सदस्यों ने लाभ उठाया। 
क्लब अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट प्रतिनिधि जवाहर वल्दमानी का स्वागत ढोल एवं  माला एवं उपरना  पहनाकर किया गया।   उन्होंने रोटरी इंटरनेशनल के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 
डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस चेयरमैन सुरेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में  कांफ्रेंस हॉल में ब्राह्मण बटुकों द्वारा मन्त्रोच्चार किया गया।क्लब सचिव नीरज अग्रवाल ने बताया कि प्रवाह कार्यक्रम में वृंदावन की रेणुका पुंडरीक गोस्वामी का व्याख्यान हुआ। जो अध्यात्म एवं प्रोत्साहन भरा सेशन हुआ।  जिसमें जीवन के विभिन्न पहलुओं पर बात की।
डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल प्रीतम कुमार गोस्वामी ने बताया कि दो दिवसीय कांफ्रेंस में पूर्व प्रांतपालों ने रोटरी की वर्तमान में भूमिका एवं सामजिक उदेश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कांफ्रेंस कोषाध्यक्ष पंकज भंडारी,  कांफ्रेंस टीम नितिन अग्रवाल, दीपक मेहता, मुकेश चौधरी, अभिषेक मित्तल, दर्पण जैन, अनिल गोयल, राजकुमार जैन, अनीश बिरला, अंजलि शर्मा , आशीष खण्डेलाल,  डॉ. नीरल बरथूनिया, विनीत अग्रवाल, अमन जैन, नेहा गुप्ता, संजय यादव, शरद गुप्ता, हर्ष पटेल, विनीत अग्रवाल, नितेश माहेश्वरी, प्रियंका शर्मा, सुशील बुलचाँदनी, मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे। नीता दांगी ने मंच सञ्चालन किया।   
*चिराग जैन ने श्रीराम को समर्पित कविता प्रस्तुत कर किया भाव विभोर*
कोष्याध्यक्ष उमेश गोयल ने बताया कि कवि चिराग जैन ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को समर्पित अपनी काव्य प्रस्तुति देकर श्रौताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि इस कांफ्रेंस में आबिद खान की ओर से लंगा गायन की प्रस्तुति दी। इसके अलावा राजस्थानी गीतों के प्रस्तुति, राजीव राजा का कॉन्सर्ट की भी प्रस्तुति दी गई। एक्सपर्ट आकांक्षा शेखावत ने उपस्थित डेलीगेट्स को जुंबा एवं एरोबिक्स कराया। व्यंग्य हिन्दी कवि सम्मेलनों के व्यंग के सिरमौर सम्पत सरल ने हॉल में उपस्थित सभी डेलिगेट्स को अपने हास्य व्यंग से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by गोरधन गुर्जर ग्राम पंचायत बावड़ीखेड़ा Kota
    1
    Post by गोरधन गुर्जर ग्राम पंचायत बावड़ीखेड़ा Kota
    user_गोरधन गुर्जर ग्राम पंचायत बावड़ीखेड़ा Kota
    गोरधन गुर्जर ग्राम पंचायत बावड़ीखेड़ा Kota
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • कोटा में मदरसा निर्माण के नाम पर चंदा एकत्र करने के मामलों में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कोटा पुलिस ने कुल पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया। संयुक्त पूछताछ के बाद तीन संदिग्धों को जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले भेजा गया, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
    1
    कोटा में मदरसा निर्माण के नाम पर चंदा एकत्र करने के मामलों में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कोटा पुलिस ने कुल पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया। संयुक्त पूछताछ के बाद तीन संदिग्धों को जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले भेजा गया, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • कड़ाके की सर्दी के बीच बच्चों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से पुकार शिक्षा सेवा समिति द्वारा संचालित 'पुकार की परवाह' अभियान के अंतर्गत आज एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धागड़मऊ कला में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के 70 से अधिक छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार वधवा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा एवं अविनाश मित्तल ने अपने हाथों से नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्वेटर पहनाए। कड़ाके की ठंड में गर्म स्वेटर पाकर स्कूली बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समिति का 'पुकार की परवाह' अभियान इसी दिशा में एक सार्थक कदम है। विद्यालय परिवार ने जताया आभार: विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में पुकार समिति की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। ये रहे उपस्थित: इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें व्याख्याता बजरंग लाल सुथार, ललिता वैष्णव, गोपाल कृष्ण शर्मा, कंचन कंवर, आशा गौतम, मनोज सोनी, सूर्यकान्ता जैन, गुड्डी मीणा, इंद्रेश मीणा, अमरचंद कंजर, दिनेश लबाना, लोकेश राणा और अंतिमबला आमेठा प्रमुख रूप से शामिल थे।
    1
    कड़ाके की सर्दी के बीच बच्चों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से पुकार शिक्षा सेवा समिति द्वारा संचालित 'पुकार की परवाह' अभियान के अंतर्गत आज एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धागड़मऊ कला में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के 70 से अधिक छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्वेटर वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार वधवा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा एवं अविनाश मित्तल ने अपने हाथों से नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्वेटर पहनाए। कड़ाके की ठंड में गर्म स्वेटर पाकर स्कूली बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समिति का 'पुकार की परवाह' अभियान इसी दिशा में एक सार्थक कदम है।
विद्यालय परिवार ने जताया आभार:
विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में पुकार समिति की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें व्याख्याता बजरंग लाल सुथार, ललिता वैष्णव, गोपाल कृष्ण शर्मा, कंचन कंवर, आशा गौतम, मनोज सोनी, सूर्यकान्ता जैन, गुड्डी मीणा, इंद्रेश मीणा, अमरचंद कंजर, दिनेश लबाना, लोकेश राणा और अंतिमबला आमेठा प्रमुख रूप से शामिल थे।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अंता (मातृभूमि न्यूज़ ) कस्बे सहित जिले भर मे अवैध गांजा, स्मैक, शराब, जुवा सट्टा सहित अन्य गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ज़िला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु ने सभी थानाधिकारियो को निर्देशित कर कर रखा है उसी के अंतर्गत अंता पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपर विजन एवं पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह आढ़ा के निर्देशन मे थानाधिकारी भूपेश शर्मा के नेतृत्व मे कार्यवाही करते हुऐ स्मैक तस्करी के तीन आरोपियों लेखराज पुत्र नंद किशोर, सुरेन्द्र पुत्र नंद किशोर, और विशाल गोचर उर्फ़ विक्की पुत्र बाबू लाल को गिरफ्तार कर 162.35 ग्राम स्मैक, ऐवील औषधी के 70 इंजेक्शन, 19 इंजेक्शन सीरीज, मादक पदार्थ बेचने के उपकरण, चार मोटर साइकिल, एक स्कूटी, चार मोबाइल, व 9800 रूपये जब्त किया गये | प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 3 फ़रवरी 2026 को गस्त के दौरान जाप्ता सी ऐ डी तिराहे, स्टेशन रोड, काचरी ,पचेल कला, बड़गांव रोड पहुंचा तो रोड के पास झाड़ियों के पीछे दो व्यक्ति थैली लिये हुऐ बैठे नज़र आये जिनके पास एक मोटर साइकिल ख़डी थी जो पुलिस जीप देखकर भागने लगे जिनको पुलिस द्वारा डिटेन किया गया नाम पूछने पर लेखराज पुत्र नंद किशोर जाती मीणा आयु 35 निवासी पचेल, दूसरा सुरेंद्र पुत्र नंद किशोर जाती मीणा आयु 38 साल निवासी पचेल कला, बताया गया जिनके कब्जे से अवैध स्मैक एवं सामग्री जब्त की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार तीसरा मुल्जिम विशाल गोचर उर्फ़ विक्की पुत्र बाबू लाल जाती गुर्जर आयु 28 साल निवासी बमोरी अंता बड़ी मात्रा मे स्मैक का कारोबार करता है जो की अपने घर के अंदर बाथरूम एवं कमरों के अंदर गड्डे कर छुपा कर रखता है उक्त व्यक्तियों पर अपराध की धारा 8/21, 8/30 एन डी पी एस एक्ट व धारा 27 मे औषधी प्रसाधन सामग्री एक्ट 1940 के पाया जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया साथ ही मुल्जिमानो से स्मैक रखने व बेचने पर गहनता से पूछताछ जारी है | पुलिस द्वारा गठित टीम मे विनोद कुमार थानाधिकारी मांगरोल, उप निरीक्षक मांगीलाल सुमन, सहायक उप निरीक्षक रामावतार मेहता, हैड कांस्टेबल आकाश, शबरुद्दीन, मनीष, यसवंत, कांस्टेबल हरि प्रकाश, बलवान, महावीर चालक, ईश्वर, विक्रांत शामिल रहे
    1
    अंता (मातृभूमि न्यूज़ )                                       कस्बे सहित जिले भर मे अवैध गांजा, स्मैक, शराब, जुवा सट्टा सहित अन्य  गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ज़िला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु ने सभी थानाधिकारियो को निर्देशित कर कर रखा है उसी के अंतर्गत अंता पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपर विजन एवं पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह आढ़ा के निर्देशन मे थानाधिकारी भूपेश शर्मा के नेतृत्व मे कार्यवाही करते हुऐ स्मैक तस्करी के तीन आरोपियों  लेखराज पुत्र नंद किशोर, सुरेन्द्र पुत्र नंद किशोर, और विशाल गोचर उर्फ़ विक्की पुत्र बाबू लाल को गिरफ्तार कर  162.35 ग्राम स्मैक, ऐवील औषधी के 70 इंजेक्शन, 19 इंजेक्शन सीरीज, मादक पदार्थ बेचने के उपकरण, चार मोटर साइकिल, एक स्कूटी, चार मोबाइल, व 9800 रूपये जब्त किया गये  | प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 3 फ़रवरी 2026 को गस्त के दौरान जाप्ता सी ऐ डी तिराहे, स्टेशन रोड, काचरी ,पचेल कला, बड़गांव रोड पहुंचा तो रोड के पास झाड़ियों के पीछे दो व्यक्ति थैली लिये हुऐ बैठे नज़र आये जिनके पास एक मोटर साइकिल ख़डी थी जो पुलिस जीप देखकर भागने लगे जिनको पुलिस द्वारा डिटेन किया गया नाम पूछने पर लेखराज पुत्र नंद किशोर जाती मीणा आयु 35 निवासी पचेल, दूसरा सुरेंद्र पुत्र नंद किशोर जाती मीणा आयु 38 साल निवासी पचेल कला, बताया गया जिनके कब्जे से अवैध स्मैक एवं सामग्री जब्त की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार तीसरा मुल्जिम विशाल गोचर उर्फ़ विक्की पुत्र बाबू लाल जाती गुर्जर आयु 28 साल निवासी बमोरी अंता  बड़ी मात्रा मे स्मैक का कारोबार करता है जो की अपने घर के अंदर बाथरूम एवं कमरों के अंदर गड्डे कर छुपा कर रखता है उक्त व्यक्तियों पर अपराध की धारा 8/21, 8/30 एन डी पी एस एक्ट व धारा 27 मे औषधी प्रसाधन सामग्री एक्ट 1940 के पाया जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया साथ ही मुल्जिमानो से स्मैक रखने व बेचने पर गहनता से पूछताछ जारी है |  पुलिस द्वारा गठित टीम मे विनोद कुमार थानाधिकारी मांगरोल, उप निरीक्षक मांगीलाल सुमन, सहायक उप निरीक्षक रामावतार मेहता, हैड कांस्टेबल आकाश, शबरुद्दीन, मनीष, यसवंत, कांस्टेबल हरि प्रकाश,  बलवान, महावीर चालक, ईश्वर, विक्रांत शामिल रहे
    user_मातृभूमि न्यूज़ अंता
    मातृभूमि न्यूज़ अंता
    Antah, Baran•
    16 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • सरकारी विद्यालयों की बदहाल इमारतों और बच्चों की जान पर मंडरा रहे खतरे के खिलाफ आज युवा कांग्रेस ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने प्रशासन और सरकार—दोनों का ध्यान खींच लिया। 4 फरवरी को राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव यश गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहनकर दंडवत अवस्था में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर पीयूष सामरिया को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के जरिए यह संदेश दिया गया कि प्रदेश के सरकारी विद्यालय अब शिक्षा के मंदिर नहीं, बल्कि खतरे के केंद्र बनते जा रहे हैं, जहां छात्र-छात्राओं को अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। यश गौतम ने कहा कि सरकार एक ओर शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन दूसरी ओर प्रदेश के करीब 90 प्रतिशत विद्यालयों के भवन जर्जर हालत में हैं। हालात इतने भयावह हैं कि कई जगह कक्षाएं स्कूल भवन के बाहर संचालित हो रही हैं और बच्चों को भवन के अंदर हेलमेट पहनकर पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। झालावाड़ में हाल ही में हुए हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इतने बड़े सबक के बाद भी सरकार ने आंखें मूंद रखी हैं, जो सीधे तौर पर बच्चों के जीवन के साथ लापरवाही है। युवा कांग्रेस ने सवाल उठाया कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद केंद्र से विद्यालयों की मरम्मत के लिए बजट क्यों नहीं आ रहा, और यह सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस प्रदेश-भर में बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ेगी।
    1
    सरकारी विद्यालयों की बदहाल इमारतों और बच्चों की जान पर मंडरा रहे खतरे के खिलाफ आज युवा कांग्रेस ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने प्रशासन और सरकार—दोनों का ध्यान खींच लिया। 4 फरवरी को राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव यश गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहनकर दंडवत अवस्था में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर पीयूष सामरिया को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के जरिए यह संदेश दिया गया कि प्रदेश के सरकारी विद्यालय अब शिक्षा के मंदिर नहीं, बल्कि खतरे के केंद्र बनते जा रहे हैं, जहां छात्र-छात्राओं को अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।
यश गौतम ने कहा कि सरकार एक ओर शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन दूसरी ओर प्रदेश के करीब 90 प्रतिशत विद्यालयों के भवन जर्जर हालत में हैं। हालात इतने भयावह हैं कि कई जगह कक्षाएं स्कूल भवन के बाहर संचालित हो रही हैं और बच्चों को भवन के अंदर हेलमेट पहनकर पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। झालावाड़ में हाल ही में हुए हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इतने बड़े सबक के बाद भी सरकार ने आंखें मूंद रखी हैं, जो सीधे तौर पर बच्चों के जीवन के साथ लापरवाही है।
युवा कांग्रेस ने सवाल उठाया कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद केंद्र से विद्यालयों की मरम्मत के लिए बजट क्यों नहीं आ रहा, और यह सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस प्रदेश-भर में बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ेगी।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बारां जिले के अंता एनटीपीसी में आयोजित 2 दिवसीय ग्रामीण विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का पुलिस अधीक्षक अभिषेक अदांसु द्वारा आसमान में बेलून छोड़कर उद्घाटन किया गया । बता दे कि एथलेटिक सहित कबड्डी प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों की 23 टीमें भाग ले रहे ही जिसमें सीनियर ओर जूनियर टीमों के 850 बालक बालिकाएं शामिल हे । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक अदांसु ने कहा कि खेलो के माध्यम से जहां शारीरिक स्वास्थ्य स्वस्थ रहता हे वहीं छिपी हुई प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हे उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना के साथ खेला जाना चाहिए़ वहीं हारने वाली टीम को कभी निराश नहीं होना चाहिए़ बल्कि आगे ओर अधिक मेहनत करनी चाहिए। इस अवसर पर एनटीपीसी महाप्रबंधक अनिल बवेजा द्वारा CSR के तहत क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई ।
    2
    बारां जिले के अंता एनटीपीसी में आयोजित 2 दिवसीय ग्रामीण विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का पुलिस अधीक्षक अभिषेक अदांसु द्वारा आसमान में बेलून छोड़कर उद्घाटन किया गया ।
बता दे कि एथलेटिक सहित कबड्डी प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों की 23 टीमें भाग ले रहे ही जिसमें सीनियर ओर जूनियर टीमों के 850 बालक बालिकाएं शामिल हे ।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक अदांसु ने कहा कि खेलो के माध्यम से जहां शारीरिक स्वास्थ्य स्वस्थ रहता हे वहीं छिपी हुई प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हे उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना के साथ खेला जाना चाहिए़ वहीं हारने वाली टीम को कभी निराश नहीं होना चाहिए़ बल्कि आगे ओर अधिक मेहनत करनी चाहिए। इस अवसर पर एनटीपीसी महाप्रबंधक अनिल बवेजा द्वारा CSR के तहत क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों  की जानकारी दी गई ।
    user_चंद्र प्रकाश गोचर
    चंद्र प्रकाश गोचर
    Antah, Baran•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.