logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंत्री यादवेंद्र गोमा के पक्ष में उतरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,बोले मंत्री ने प्रिविलेज ला कर किया सही, डीसी को प्रोटोकॉल का रखना चाहिए ध्यान हिमाचल सरकार में आयुष एवं खेल मंत्री यादवेंद्र कुमार द्वारा डीसी मंडी को के खिलाफ लाए गए प्रिविलेज का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने समर्थन किया है। विनय कुमार ने कहा कि मंत्री यादविंद्र गोमा द्वारा जो प्रिविलेज लाया गया वह बिल्कुल सही था डीसी को वहां आना चाहिए था यदि नहीं आ सकते थे तो उन्हें इसकी जानकारी उन्हें देनी चाहिए। मंत्री द्वारा जो प्रिविलेज लाया गया है वह उनका विशेषाधिकार है विधानसभा का कोई भी सदस्य प्रिविलेज ला सकता है। प्रदेश कार्यकारिणी और जिला ब्लाक कार्यालय के गठन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष विनय ने कहा कि 10 फरवरी को दिल्ली में कांग्रेस अलाकमान के साथ बैठक है जिसमे मुख्यमंत्री प्रदेश प्रभारी ओर सभी जिला अध्यक्ष उसमे शामिल रहेगे। बैठक में प्रदेश कार्यकरणी पर चर्चा होगी। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की गठन कर दिया जाएगा गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जिला अध्यक्ष जल्द ही कार्यकारिणी और ब्लॉक जिला कमेटियों का जल्द गठन किया जाएगा। बाईट। विनय कुमार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

4 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
4 hrs ago

मंत्री यादवेंद्र गोमा के पक्ष में उतरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,बोले मंत्री ने प्रिविलेज ला कर किया सही, डीसी को प्रोटोकॉल का रखना चाहिए ध्यान हिमाचल सरकार में आयुष एवं खेल मंत्री यादवेंद्र कुमार द्वारा डीसी मंडी को के खिलाफ लाए गए प्रिविलेज का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने समर्थन किया है। विनय कुमार ने कहा कि मंत्री यादविंद्र गोमा द्वारा जो प्रिविलेज लाया गया वह बिल्कुल सही था डीसी को वहां आना चाहिए था यदि नहीं आ सकते थे तो उन्हें इसकी जानकारी उन्हें देनी चाहिए। मंत्री द्वारा जो प्रिविलेज लाया गया है वह उनका विशेषाधिकार है विधानसभा का कोई भी सदस्य प्रिविलेज ला सकता है। प्रदेश कार्यकारिणी और जिला ब्लाक कार्यालय के गठन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष विनय ने कहा कि 10 फरवरी को दिल्ली में कांग्रेस अलाकमान के साथ बैठक है जिसमे मुख्यमंत्री प्रदेश प्रभारी ओर सभी जिला अध्यक्ष उसमे शामिल रहेगे। बैठक में प्रदेश कार्यकरणी पर चर्चा होगी। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की गठन कर दिया जाएगा गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जिला अध्यक्ष जल्द ही कार्यकारिणी और ब्लॉक जिला कमेटियों का जल्द गठन किया जाएगा। बाईट। विनय कुमार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • हिमाचल के बागवानों को अब एमआईएस का पैसा सीधे खातों में मिलेगा। एचपीएमसी सेब खरीद के बाद बागवानों को उसके बदले दवाई खाद अन्य औजार देते थे लेकिन अब सीधे खाते में पैसा देने का फैसला सरकार ने लिया है।एमआईएस के तहत 115 करोड़ अभी एचपीएमसी द्वारा बागवानों का देना है। बागवानी मंत्री जगत कहा कि प्रदेश में एमआईएस स्कीम के तहत केश के बदले दवाईयां या औजार देते आया है लेकिन अब डीबीटी के माध्यम से बागवानों को सेब का भुगतान किया जाएगा। पहले छोटे बागवानों को प्राथमिकता दी जाएगी उसके बाद बड़े बागवानों को भुगतना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमआईएस योजना केंद्र सरकार की थी लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को खत्म कर दिया जिससे हिमाचल को काफी नुक्सान हुआ है। इस योजना के तहत 154 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है और 115 करोड़ की देनदारी रही है जिसे जल्द भुगतान किया जाएगा। वही विदेशों से सेब पर आयात शुल्क बढाने को लेकर भी जगत नेगी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा ओर कहा कि भाजपा सरकार कुछ बोलती है और करती कुछ है।पीएम मोदी हिमाचल जब जब हिमाचल आते है तो हिमाचल के सेब की बात करते है और सेब पर आयात शुल्क बढाने की बाते करते है लेकिन आयात शुल्क बढाने के बजाय केंद्र सरकार शुल्क बढाने का काम कर रही है। न्यूजीलैंड के साथ करार कर आयात शुल्क कम कर दिया और अब ट्रम्प के दवाब में आ कर आयात शुल्क जीरो कर दिया इससे हिमाचल की आर्थिकी पर काफी असर पड़ेगा। और आने वाले समय मे सेब बागवान कठिन दौर से गुजरना पड़ेगा। बाईट। जगत नेगी। बागवानी मंत्री
    1
    हिमाचल के बागवानों को अब एमआईएस का पैसा सीधे खातों में मिलेगा। एचपीएमसी सेब खरीद के बाद बागवानों को उसके बदले दवाई खाद अन्य औजार देते थे लेकिन अब  सीधे खाते में पैसा देने का फैसला सरकार ने लिया है।एमआईएस के तहत 115 करोड़ अभी एचपीएमसी द्वारा बागवानों का देना है। 
बागवानी मंत्री जगत कहा कि प्रदेश में एमआईएस स्कीम के तहत केश के बदले दवाईयां या औजार देते आया है लेकिन अब डीबीटी के माध्यम से बागवानों को सेब का भुगतान किया जाएगा। पहले छोटे बागवानों को प्राथमिकता दी जाएगी उसके बाद बड़े बागवानों को भुगतना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमआईएस योजना केंद्र सरकार की थी लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को खत्म कर दिया जिससे हिमाचल को काफी नुक्सान हुआ है। इस योजना के तहत 154 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है और 115 करोड़ की देनदारी रही है जिसे जल्द भुगतान किया जाएगा।
वही विदेशों से सेब पर आयात शुल्क बढाने को लेकर भी जगत नेगी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा ओर कहा कि भाजपा सरकार कुछ बोलती है और करती कुछ है।पीएम मोदी हिमाचल जब जब हिमाचल आते है तो हिमाचल के सेब की बात करते है और सेब पर आयात शुल्क बढाने की बाते करते है लेकिन आयात शुल्क बढाने के बजाय केंद्र सरकार शुल्क बढाने का काम कर रही है। न्यूजीलैंड के साथ करार कर आयात शुल्क कम कर दिया और अब ट्रम्प के दवाब में आ कर आयात शुल्क जीरो कर दिया इससे हिमाचल  की आर्थिकी पर काफी असर पड़ेगा। और आने वाले समय मे सेब बागवान कठिन दौर से गुजरना पड़ेगा।
बाईट। जगत नेगी। बागवानी मंत्री
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    1 hr ago
  • दाड़लाघाट के नौणी गांव में तेंदुए की दहशत - घर के बाथरूम में घुसा, कुत्ते के साथ रही रातभर आमने-सामने की स्थिति कसौली : ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के नौणी गांव में वीरवार रात्रि करीब दो बजे उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक खतरनाक तेंदुआ छलांग लगाकर कुलदीप नामक व्यक्ति के घर की छत पर पहुंच गया। तेंदुए ने वहां मौजूद कुत्ते पर हमला किया और उसे दौड़ाते हुए घर के बाथरूम में जा घुसा। घटना के समय मकान मालिक कुलदीप ने बाहर से तेज आवाजें सुनीं। जब वह बाहर निकला तो उसने बाथरूम के अंदर तेंदुए और कुत्ते के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कुलदीप ने जान जोखिम में डालकर बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत पुलिस विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ वन विभाग के रेंज अधिकारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि न हो, इसके लिए वन्यजीव बचाव दल (रेस्क्यू टीम) कुल्लू को भी दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया। प्रातःकाल डॉ. विपिन की अगुवाई में वन्यजीव रेस्क्यू टीम दाड़लाघाट पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित काबू में करने का अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद बाथरूम के दरवाजे में छेद कर तेंदुए को बेहोश किया गया। इसके बाद तेंदुए और कुत्ते दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की सबसे खास बात यह रही कि तेंदुआ और कुत्ता पूरी रात एक ही बाथरूम में आमने-सामने रहे। दोनों एक-दूसरे को देखकर गुर्राते रहे, लेकिन बंद कमरे में किसी ने भी दोबारा हमला नहीं किया। करीब दोपहर 12:30 बजे दोनों को जीवित और सुरक्षित बाहर निकाला गया।
    1
    दाड़लाघाट के नौणी गांव में तेंदुए की दहशत
- घर के बाथरूम में घुसा, कुत्ते के साथ रही रातभर आमने-सामने की स्थिति
कसौली :
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के नौणी गांव में वीरवार रात्रि करीब दो बजे उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक खतरनाक तेंदुआ छलांग लगाकर कुलदीप नामक व्यक्ति के घर की छत पर पहुंच गया। तेंदुए ने वहां मौजूद कुत्ते पर हमला किया और उसे दौड़ाते हुए घर के बाथरूम में जा घुसा। घटना के समय मकान मालिक कुलदीप ने बाहर से तेज आवाजें सुनीं। जब वह बाहर निकला तो उसने बाथरूम के अंदर तेंदुए और कुत्ते के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कुलदीप ने जान जोखिम में डालकर बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत पुलिस विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ वन विभाग के रेंज अधिकारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि न हो, इसके लिए वन्यजीव बचाव दल (रेस्क्यू टीम) कुल्लू को भी दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया।
प्रातःकाल डॉ. विपिन की अगुवाई में वन्यजीव रेस्क्यू टीम दाड़लाघाट पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित काबू में करने का अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद बाथरूम के दरवाजे में छेद कर तेंदुए को बेहोश किया गया। इसके बाद तेंदुए और कुत्ते दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की सबसे खास बात यह रही कि तेंदुआ और कुत्ता पूरी रात एक ही बाथरूम में आमने-सामने रहे। दोनों एक-दूसरे को देखकर गुर्राते रहे, लेकिन बंद कमरे में किसी ने भी दोबारा हमला नहीं किया। करीब दोपहर 12:30 बजे दोनों को जीवित और सुरक्षित बाहर निकाला गया।
    user_Kasauli 1842
    Kasauli 1842
    Journalist कसौली, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जिला हमीरपुर के तहत तरक्वाड़ी से संबधित एक दंपत्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लेकिन इस दंपत्ति ने हमीरपुर जिला की पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पीडि़त का कहना है कि एक ओर वह घायल अवस्था में लदरौर पुलिस चौकी पहुंचे लेकिन यहां पर इन्हें कोई सहयोग नहीं मिला बल्कि भोरंज थाना भेजा गया तो वहां पर भी उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। पांच दिन तक मैडिकल ही हो पाया। अब इस पीडि़त दंपत्ति ने प्रदेश सरकार, प्रशासन, पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। शनिवार को बिलासपुर सर्किट हाऊस में पीडि़त सुनील कुमार व उसकी पत्नी मीना कुमारी ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान इनके साथ बेटी साक्षी ठाकुर, सुनील कुमार, राजेश कुमार भी मौजूद रहे। पीडि़त सुनील कुमार ने मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान के सामने हर रोज शराब की खाली बोतलें रखी जाती थी, जिसका उन्होंने विरोध किया और उनके ऊपर कुछ लोगों की ओर से जानलेवा हमला किया गया। इस बारे में पुलिस प्रशासन की ओर से भी उनके साथ कोई भी सहयोग नहीं कियाा गया, बल्कि उन्हें उलझाए रखा। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान बिलासपुर जिला के तहत है। उनके साथ मारपीट होने के बाद वह तुरंत लदरौर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस प्रशासन से उन्होंने भराड़ी पुलिस थाना भेजने की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुनीं। भोरंज पुलिस थाना भेजा गया। इसके अलावा बस्सी अस्पताल में भेजा गया लेकिन कोई मैडिकल नहीं करवाया गया। उक्त लोगों ने आरोप लगाया कि रसूखदार की शह पर यह रवैया अपनाया गया है, जिसके चलते इस मामले को लेकर सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना को बीते सात दिन तक का समय बीत चुका है। अब यह मामला भराड़ी थाना में भेजा गया है और भराड़ी पुलिस द्वारा मामले को लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर पुलिस की ओर से उनके हितों की अनदेखी की गई है। पुलिस को इस मामले को लेकर उचित कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन उन्हें पुलिस का सहयोग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन के साथ ही मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तैनात चिकित्सक की ओर से भी कोताही की गई है और उनकी सहमति के बिना ही उन्हें डिस्चार्ज ऑन रिक्केस्ट (डीओआर) लिख दिया गया। सुनील कुमार ने कहा कि उनकी पत्नी की हालत अभी भी गंभीर है। वहीं, उन्हें अब जान का खतरा बना हुआ है। जिसके चलते उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। वहीं उन्होंने आग्रह किया है कि इस मामले को लेकर सख्त कदम उठाए जाएं। ताकि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना सामने ना आए।
    2
    जिला हमीरपुर के तहत तरक्वाड़ी से संबधित एक दंपत्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लेकिन इस दंपत्ति ने हमीरपुर जिला की पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पीडि़त का कहना है कि एक ओर वह घायल अवस्था में लदरौर पुलिस चौकी पहुंचे लेकिन यहां पर इन्हें कोई सहयोग नहीं मिला बल्कि भोरंज थाना भेजा गया तो वहां पर भी उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। पांच दिन तक मैडिकल ही हो पाया। अब इस पीडि़त दंपत्ति ने प्रदेश सरकार, प्रशासन, पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। 
शनिवार को बिलासपुर सर्किट हाऊस में पीडि़त सुनील कुमार व उसकी पत्नी मीना कुमारी ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान इनके साथ बेटी साक्षी ठाकुर, सुनील कुमार, राजेश कुमार भी मौजूद रहे। पीडि़त सुनील कुमार ने मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान के सामने हर रोज शराब की खाली बोतलें रखी जाती थी, जिसका उन्होंने विरोध किया और उनके ऊपर कुछ लोगों की ओर से जानलेवा हमला किया गया। इस बारे में पुलिस प्रशासन की ओर से भी उनके साथ कोई भी सहयोग नहीं कियाा गया, बल्कि उन्हें उलझाए रखा। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान बिलासपुर जिला के तहत है। उनके साथ मारपीट होने के बाद वह तुरंत लदरौर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस प्रशासन से उन्होंने भराड़ी पुलिस थाना भेजने की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुनीं। भोरंज  पुलिस थाना भेजा गया। इसके अलावा बस्सी अस्पताल में भेजा गया लेकिन कोई मैडिकल नहीं करवाया गया। 
उक्त लोगों ने आरोप लगाया कि रसूखदार की शह पर यह रवैया अपनाया गया है, जिसके चलते इस मामले को लेकर सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना को बीते सात दिन तक का समय बीत चुका है। अब यह मामला भराड़ी थाना में भेजा गया है और भराड़ी पुलिस द्वारा मामले को लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर पुलिस की ओर से उनके हितों की अनदेखी की गई है। पुलिस को इस मामले को लेकर उचित कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन उन्हें पुलिस का सहयोग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन के साथ ही मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तैनात चिकित्सक की ओर से भी कोताही की गई है और उनकी सहमति के बिना ही उन्हें डिस्चार्ज ऑन रिक्केस्ट (डीओआर) लिख दिया गया। सुनील कुमार ने कहा कि उनकी पत्नी की हालत अभी भी गंभीर है। वहीं, उन्हें  अब जान का खतरा बना हुआ है। जिसके चलते उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। वहीं उन्होंने आग्रह किया है कि इस मामले को लेकर सख्त कदम उठाए जाएं। ताकि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना सामने ना आए।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • जीवन में जब दुःख आवे तो किसी दूसरे पर आरोप मत लगाना क्योंकि हर दुःख के जिम्मेदार....
    1
    जीवन में जब दुःख आवे तो किसी दूसरे पर आरोप मत लगाना क्योंकि हर दुःख के जिम्मेदार....
    user_G B music
    G B music
    Chaupal, Shimla•
    10 hrs ago
  • खेड़ा वाली बबाड़ गोदाम लिंक रोड पर अज्ञात ट्रक टिप्पर का कहर, हाई टेंशन लाइन के दो बिजली के खंबे टूटे, कई गांवों की बिजली ठप हुई, लोग परेशान
    1
    खेड़ा वाली बबाड़ गोदाम लिंक रोड पर अज्ञात ट्रक टिप्पर का कहर, हाई टेंशन लाइन के दो बिजली के खंबे टूटे, कई गांवों की बिजली ठप हुई, लोग परेशान
    user_Samuel Yunas
    Samuel Yunas
    Press Correspondent पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • हर एक जान कीमती है, चाहे वह इंसान की हो या बेजुबान जानवर की। हिमाचल प्रदेश के 15/20 क्षेत्र से इंसानियत और बहादुरी की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल होमगार्ड के जांबाज़ जवान विक्रम सदानी की, जो न सिर्फ वर्दी में अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाते हैं, बल्कि समाज के लिए भी हर वक्त आगे खड़े नजर आते हैं। बीते दिनों 15/20 क्षेत्र के कूट इलाके में, ज्यूरी और मंगराड के बीच पहाड़ी क्षेत्र में भेड़ पालक अपनी भेड़-बकरियों को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान उनका एक बकरा करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हालात ऐसे थे कि बकरे को बाहर निकालना किसी के बस की बात नहीं थी। मजबूर होकर भेड़ पालकों ने ज्यूरी चौकी से मदद मांगी। सूचना मिलते ही हिमाचल होमगार्ड के जवान विक्रम सदानी मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक खाई में उतर गए। करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने बकरे को जिंदा और सुरक्षित बाहर निकालकर भेड़ पालकों को सौंप दिया। यह सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं था, बल्कि इंसानियत, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जीती-जागती मिसाल थी। इससे पहले भी विक्रम सदानी गानवी के काऊनू मोड़ में हुए एक हत्या कांड के दौरान सैकड़ों मीटर गहरी खाई से शव निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वे ज्यूरी चौक में यातायात व्यवस्था संभालने, नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, सफाई अभियानों और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। आज के समय में जब युवा वर्ग गलत रास्तों की ओर भटक रहा है, ऐसे में विक्रम सदानी जैसे जांबाज़ जवान समाज के लिए प्रेरणा हैं। 15/20 क्षेत्र को अपने इस वीर सिपाही पर गर्व है। ऐसे लोग ही समाज को बेहतर और मजबूत बनाते हैं। #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
    1
    हर एक जान कीमती है, चाहे वह इंसान की हो या बेजुबान जानवर की। हिमाचल प्रदेश के 15/20 क्षेत्र से इंसानियत और बहादुरी की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल होमगार्ड के जांबाज़ जवान विक्रम सदानी की, जो न सिर्फ वर्दी में अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाते हैं, बल्कि समाज के लिए भी हर वक्त आगे खड़े नजर आते हैं।
बीते दिनों 15/20 क्षेत्र के कूट इलाके में, ज्यूरी और मंगराड के बीच पहाड़ी क्षेत्र में भेड़ पालक अपनी भेड़-बकरियों को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान उनका एक बकरा करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हालात ऐसे थे कि बकरे को बाहर निकालना किसी के बस की बात नहीं थी। मजबूर होकर भेड़ पालकों ने ज्यूरी चौकी से मदद मांगी।
सूचना मिलते ही हिमाचल होमगार्ड के जवान विक्रम सदानी मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक खाई में उतर गए। करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने बकरे को जिंदा और सुरक्षित बाहर निकालकर भेड़ पालकों को सौंप दिया। यह सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं था, बल्कि इंसानियत, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जीती-जागती मिसाल थी।
इससे पहले भी विक्रम सदानी गानवी के काऊनू मोड़ में हुए एक हत्या कांड के दौरान सैकड़ों मीटर गहरी खाई से शव निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वे ज्यूरी चौक में यातायात व्यवस्था संभालने, नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, सफाई अभियानों और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं।
आज के समय में जब युवा वर्ग गलत रास्तों की ओर भटक रहा है, ऐसे में विक्रम सदानी जैसे जांबाज़ जवान समाज के लिए प्रेरणा हैं। 15/20 क्षेत्र को अपने इस वीर सिपाही पर गर्व है। ऐसे लोग ही समाज को बेहतर और मजबूत बनाते हैं।
#kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रिपोर्ट –7 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। पुलिस थाना सैंज के एस.एच.ओ छज्जू राम ने टैक्सी यूनियन के साथ एक बैठक की। थाना सैंज में शनिवार को आयोजित बैठक में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों तथा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर ट्रैफिक नियमों को सही तरीके से पालन करने का आग्रह किया गया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यातायात नियमों पालन करना सुनिश्चित करना पुलिस का कर्तव्य है तथा वाहन चालकों को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।
    1
    रिपोर्ट –7 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
पुलिस थाना सैंज के एस.एच.ओ छज्जू राम ने टैक्सी यूनियन के साथ एक बैठक की। थाना सैंज में शनिवार को आयोजित बैठक में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों तथा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर ट्रैफिक नियमों को सही तरीके से पालन करने का आग्रह किया गया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यातायात नियमों पालन करना सुनिश्चित करना पुलिस का कर्तव्य है तथा वाहन चालकों को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    34 min ago
  • इंदरजीत सिंह ने कांग्रेस के संगठनात्मक जिले शिमला शहरी के अध्यक्ष का पदभार सम्भाल लिया है।शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण का कार्यकाल का आयोजन किया गया, जहाँ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शहरी विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान की मौजूदगी में पदभार संभाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने जिला इंदरजीत को बधाई दी और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि उन्हें संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता के साथ आगे आना है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में शिमला शहर में संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने उन्हें सलाह दी कि पार्टी हित व जनहित में उन्हें कार्य करना होगा। शिमला शहर के नागरिक होने के नाते संगठन या लोगों के हित में जब भी उन्हें उनके किसी भी सहयोग की कोई जरूरत होगी, वह उनके साथ खड़े होंगे। बाइट -- विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण मंत्री हिमाचल सरकार VO -- शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा ने इंद्रजीत सिंह को इस पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष होने के नाते शिमला शहर में कांग्रेस संगठन की मजबूती की बहुत बड़ी जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है। उन्होंने कहा कि राह कठिन है, संघर्ष करना है, आगे बढ़ना है। बाइट -- हरीश जनारथा, विधायक शिमला शहरी इंद्रजीत सिंह ने सभी नेताओं, केंद्रीय आलाकमान व प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे व जो भरोसा पार्टी हाईकमान ने उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्दी जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। बाइट -- इंद्रजीत सिंह, जिला अध्यक्ष शिमला शहर
    3
    इंदरजीत सिंह ने कांग्रेस के संगठनात्मक जिले शिमला शहरी के अध्यक्ष का पदभार सम्भाल लिया है।शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण का कार्यकाल का आयोजन किया गया, जहाँ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शहरी विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान की मौजूदगी में पदभार संभाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने जिला इंदरजीत को बधाई दी और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि उन्हें संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता के साथ आगे आना है।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में शिमला शहर में संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने उन्हें सलाह दी कि पार्टी हित व जनहित में उन्हें कार्य करना होगा। शिमला शहर के नागरिक होने के नाते संगठन या लोगों के हित में जब भी उन्हें उनके किसी भी सहयोग की कोई जरूरत होगी, वह उनके साथ खड़े होंगे।
बाइट -- विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण मंत्री हिमाचल सरकार 
VO -- शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा ने इंद्रजीत सिंह को इस पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष होने के नाते शिमला शहर में कांग्रेस संगठन की मजबूती की बहुत बड़ी जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है। उन्होंने कहा कि राह कठिन है, संघर्ष करना है, आगे बढ़ना है।
बाइट -- हरीश जनारथा, विधायक शिमला शहरी 
इंद्रजीत सिंह ने सभी नेताओं, केंद्रीय आलाकमान व प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे व जो भरोसा पार्टी हाईकमान ने उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्दी जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।
बाइट -- इंद्रजीत सिंह, जिला अध्यक्ष शिमला शहर
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.