logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन जालौन में युवक को शराब पीने से मना करना पड़ोसी को पड़ा भारी, युवक ने अपने साथियों संग बीच सड़क पर पड़ोसी को बेरहमी से पीटा, आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी और सरिया से मारपीट कर पड़ोसी व्यक्ति को किया गंभीर घायल, गंभीर रूप घायल हुए व्यक्ति को जिला प्रशासन उरई में कराया गया भर्ती, बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी चुंगी का मामला।

4 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

जालौन जालौन में युवक को शराब पीने से मना करना पड़ोसी को पड़ा भारी, युवक ने अपने साथियों संग बीच सड़क पर पड़ोसी को बेरहमी से पीटा, आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी और सरिया से मारपीट कर पड़ोसी व्यक्ति को किया गंभीर घायल, गंभीर रूप घायल हुए व्यक्ति को जिला प्रशासन उरई में कराया गया भर्ती, बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी चुंगी का मामला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, परिवार का इकलौता सहारा छिना कानपुर देहात। संदलपुर ब्लॉक के नैप्लापुर गांव निवासी गोपाल पाल (23) पुत्र असर्फी लाल की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोपाल पेशे से राजमिस्त्री था और रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव नैप्लापुर से औरैया जा रहा था। यह दर्दनाक हादसा नैप्लापुर गांव के पास कल दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। ग्रामीणों के अनुसार गोपाल की मोटरसाइकिल की आमने-सामने लोडर वाहन से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि लोडर औरैया से मंगलपुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद लोडर को गांव में ही खड़ा कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोडर चालक नशे की हालत में था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल गोपाल को पहले हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे सीधे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान हैलट अस्पताल में गोपाल ने दम तोड़ दिया। गोपाल अपने परिवार का मुख्य सहारा था। वह दो भाइयों में बड़ा था, उसका छोटा भाई गोविंद है। परिवार में मां राजकुमारी और पिता असर्फी लाल हैं। गोपाल की तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई है।
    1
    सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, परिवार का इकलौता सहारा छिना
कानपुर देहात।
संदलपुर ब्लॉक के नैप्लापुर गांव निवासी गोपाल पाल (23) पुत्र असर्फी लाल की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोपाल पेशे से राजमिस्त्री था और रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव नैप्लापुर से औरैया जा रहा था। यह दर्दनाक हादसा नैप्लापुर गांव के पास कल दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार गोपाल की मोटरसाइकिल की आमने-सामने लोडर वाहन से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि लोडर औरैया से मंगलपुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद लोडर को गांव में ही खड़ा कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोडर चालक नशे की हालत में था।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल गोपाल को पहले हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे सीधे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान हैलट अस्पताल में गोपाल ने दम तोड़ दिया।
गोपाल अपने परिवार का मुख्य सहारा था। वह दो भाइयों में बड़ा था, उसका छोटा भाई गोविंद है। परिवार में मां राजकुमारी और पिता असर्फी लाल हैं। गोपाल की तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सिकंदरा–बिल्हौर मार्ग पर स्थित झींझक नगर से होकर गुजरने वाले ट्रक व डंपर जैसे भारी वाहनों पर दिन में नो-एंट्री लागू किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आवाज उठाई है। रविवार दोपहर करीब एक बजे झींझक के व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी व अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव के नाम एक ज्ञापन पालिका के वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश राजपूत को सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से खासकर सुबह के समय स्कूली बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे नगरवासी चिंतित हैं। वहीं दिन भर ट्रक व डंपर निकलने से बाजार में जाम की स्थिति बनती है और व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि भारी वाहनों के लिए समय निर्धारित कर झींझक मार्ग पर दिन में नो-एंट्री की व्यवस्था की जाए, ताकि आवागमन भी सुचारू रूप से चलता रहे और व्यापारियों व आम नागरिकों को राहत मिल सके।
    1
    सिकंदरा–बिल्हौर मार्ग पर स्थित झींझक नगर से होकर गुजरने वाले ट्रक व डंपर जैसे भारी वाहनों पर दिन में नो-एंट्री लागू किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आवाज उठाई है। रविवार दोपहर करीब एक बजे झींझक के व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी व अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव के नाम एक ज्ञापन पालिका के वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश राजपूत को सौंपा।
व्यापारियों ने बताया कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से खासकर सुबह के समय स्कूली बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे नगरवासी चिंतित हैं। वहीं दिन भर ट्रक व डंपर निकलने से बाजार में जाम की स्थिति बनती है और व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
व्यापारियों ने मांग की कि भारी वाहनों के लिए समय निर्धारित कर झींझक मार्ग पर दिन में नो-एंट्री की व्यवस्था की जाए, ताकि आवागमन भी सुचारू रूप से चलता रहे और व्यापारियों व आम नागरिकों को राहत मिल सके।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Sugirv Kushwha
    1
    Post by Sugirv Kushwha
    user_Sugirv Kushwha
    Sugirv Kushwha
    Financial Analyst उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • झींझक में आटो , ई रिक्सा संचालको की मनमानी से दिन भर लगता जाम राहगीर होते परेशान।
    1
    झींझक में आटो , ई  रिक्सा संचालको की मनमानी से दिन भर लगता जाम राहगीर होते परेशान।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन के एक मोहल्ले में दबंगो अवैध कब्जा कर लिया है जिसकी पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की और पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है इसी मामले को लेकर पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए पूरी बात बताइ सुनें विस्तार से!!
    1
    जालौन के एक मोहल्ले में दबंगो अवैध कब्जा कर लिया है जिसकी पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की और पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है इसी मामले को लेकर पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए पूरी बात बताइ सुनें विस्तार से!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह उठा अजीब शोर—बिस्तर पर कपड़ों में लिपटी सांप की केंचुली और लड़की नदारद!पलभर में गांव में चर्चा फैल गई— “लड़की नागिन बन गई!” लेकिन कहानी का ट्विस्ट यहीं नहीं रुका , युवती ने घर से फरार होने से पहले रचा पूरा सीन , केंचुली को बनाया गायब होने का हथियार , अफवाहों ने गांव को हिला दिया पुलिस पहुंची तो परिजनों की चुप्पी और बढ़ी ,मोबाइल सर्विलांस पर युवती की तलाश जारी , थाना प्रभारी अजय कुमार बोले— “कोई चमत्कार नहीं, यह साफ तौर पर फिल्मी ड्रामा है। जल्द बरामदगी होगी। डर और दहशत की कहानी निकली फर्जी, फफूंद में नागिन नहीं, नाटक निकला सच।
    2
    औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह उठा अजीब शोर—बिस्तर पर कपड़ों में लिपटी सांप की केंचुली और लड़की नदारद!पलभर में गांव में चर्चा फैल गई— “लड़की नागिन बन गई!” लेकिन कहानी का ट्विस्ट यहीं नहीं रुका , युवती ने घर से फरार होने से पहले रचा पूरा सीन , केंचुली को बनाया गायब होने का हथियार , अफवाहों ने गांव को हिला दिया पुलिस पहुंची तो परिजनों की चुप्पी और बढ़ी ,मोबाइल सर्विलांस पर युवती की तलाश जारी , थाना प्रभारी अजय कुमार बोले— “कोई चमत्कार नहीं, यह साफ तौर पर फिल्मी ड्रामा है। जल्द बरामदगी होगी। डर और दहशत की कहानी निकली फर्जी, फफूंद में नागिन नहीं, नाटक निकला सच।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • कालपी (जालौन ) भोगनीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के पास यमुना किनारे पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान कालपी निवासी शहजाद के रूप में हुई है, जो दौलतपुर काम पर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हाईवे किनारे लगी साइड बाउंड्री वॉल से जा टकराया। हादसे में उसका कान कट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घायल दर्द से तड़पता रहा, उसका झोला भी सड़क पर बिखरा पड़ा था। कई वाहन और राहगीर मौके से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने मदद की हिम्मत नहीं जुटाई। इसी बीच राजा नामक रिक्शा चालक, निवासी राजघाट कालपी, जो भोगनीपुर से रिक्शा लेकर आ रहा था, ने इंसानियत की मिसाल पेश की। राजा ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए राजा ने बिना देर किए घायल को अपने रिक्शे से समुदाय स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी पहुंचाया। सीएचसी कालपी के वरिष्ठ डॉक्टर अशोक चक्र ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक बाउंड्री वॉल से टकरा गया, जिससे उसका कान कट गया और अन्य गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। इस घटना ने एक ओर जहां सड़क सुरक्षा और एंबुलेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं रिक्शा चालक राजा की मानवता और साहस की क्षेत्र में सराहना हो रही है। सवाल यह है कि जब सड़क पर घायल तड़प रहा था, तब बाकी लोग तमाशबीन क्यों बने रहे?
    1
    कालपी (जालौन )
भोगनीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के पास यमुना किनारे पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
घायल युवक की पहचान कालपी निवासी शहजाद के रूप में हुई है, जो दौलतपुर काम पर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हाईवे किनारे लगी साइड बाउंड्री वॉल से जा टकराया। 
हादसे में उसका कान कट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। 
घायल दर्द से तड़पता रहा, उसका झोला भी सड़क पर बिखरा पड़ा था। 
कई वाहन और राहगीर मौके से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने मदद की हिम्मत नहीं जुटाई।
इसी बीच राजा नामक रिक्शा चालक, निवासी राजघाट कालपी, जो भोगनीपुर से रिक्शा लेकर आ रहा था, ने इंसानियत की मिसाल पेश की। 
राजा ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। 
हालात की गंभीरता को देखते हुए राजा ने बिना देर किए घायल को अपने रिक्शे से समुदाय स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी पहुंचाया।
सीएचसी कालपी के वरिष्ठ डॉक्टर अशोक चक्र ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक बाउंड्री वॉल से टकरा गया, जिससे उसका कान कट गया और अन्य गंभीर चोटें आई हैं। 
प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।
इस घटना ने एक ओर जहां सड़क सुरक्षा और एंबुलेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं रिक्शा चालक राजा की मानवता और साहस की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
सवाल यह है कि जब सड़क पर घायल तड़प रहा था, तब बाकी लोग तमाशबीन क्यों बने रहे?
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • यह तस्वीरें थाना राजपुर क्षेत्र के पिचौरा गांव की हैं। बीते दिन गांव से गई बारात अगले दिन वापस लौटी। शाम करीब तीन बजे तेज आवाज में बजते डीजे के साथ डीजे वाहन के पीछे दूल्हे की गाड़ी और दो अन्य कारें गांव में दाखिल हुईं। इन्हीं में से एक स्कॉर्पियो में सवार युवक चलती गाड़ी की छत और खिड़कियों से बाहर निकलकर डीजे की धुन पर डांस करते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वही घायल ग्रामीण का आरोप है कि गांव पहुंचते ही कई युवक नशे की हालत में अवैध तमंचों के साथ डांस करने लगे और हर्ष फायरिंग भी की गई। घायल ग्रामीण का यह भी आरोप है कि जब इस अव्यवस्था का विरोध किया गया तो नशे में धुत युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। घायल ग्रामीण को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका उपचार चल रहा है ।
    1
    यह तस्वीरें थाना राजपुर क्षेत्र के पिचौरा गांव की हैं।
बीते दिन गांव से गई बारात अगले दिन वापस लौटी।
शाम करीब तीन बजे तेज आवाज में बजते डीजे के साथ डीजे वाहन के पीछे दूल्हे की गाड़ी और दो अन्य कारें गांव में दाखिल हुईं।
इन्हीं में से एक स्कॉर्पियो में सवार युवक चलती गाड़ी की छत और खिड़कियों से बाहर निकलकर डीजे की धुन पर डांस करते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वही घायल ग्रामीण का आरोप है कि गांव पहुंचते ही कई युवक नशे की हालत में अवैध तमंचों के साथ डांस करने लगे और हर्ष फायरिंग भी की गई।
घायल ग्रामीण का यह भी आरोप है कि जब इस अव्यवस्था का विरोध किया गया तो नशे में धुत युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की।
घायल ग्रामीण को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका उपचार चल रहा है ।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 225 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ दो शातिर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से 225 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह के नेतृत्व में थाना रनियां पुलिस टीम रायपुर–गजनेर रोड स्थित इको स्पेयर लिमिटेड फैक्ट्री के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर लदी एक बोरी से पांच पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसमें कुल 225 क्वार्टर शामिल थे। मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गुलशन, निवासी कैथावा, थाना बेला, जनपद औरैया तथा अमन सिंह, निवासी त्रिलोकपुर, थाना चौबेपुर, जनपद कानपुर नगर के रूप में बताई। थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    225 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ दो शातिर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज
कानपुर देहात।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से 225 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह के नेतृत्व में थाना रनियां पुलिस टीम रायपुर–गजनेर रोड स्थित इको स्पेयर लिमिटेड फैक्ट्री के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर लदी एक बोरी से पांच पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसमें कुल 225 क्वार्टर शामिल थे।
मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गुलशन, निवासी कैथावा, थाना बेला, जनपद औरैया तथा अमन सिंह, निवासी त्रिलोकपुर, थाना चौबेपुर, जनपद कानपुर नगर के रूप में बताई।
थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.