Shuru
Apke Nagar Ki App…
भिंड खूनी संघर्ष दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे
श्री राम श्री राम
भिंड खूनी संघर्ष दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लहार- तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को मारी टक्कर1
- भिंड जिला प्रशासन ने सिंध नदी में हो रहा अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रौन क्षेत्र के मैहरा खुर्द में सिंध नदी की धार से रेत खिंच रही एक पनडुब्बी को जेसीबी से तोड़कर ध्वस्त किया गया है. मौके से कई ट्रेली रेत भी जब्त किया गया हैँ.कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा. वही स्थानीय लोगों की माने तो कंपनी के संरक्षण में नियमों को अनदेखा करते हुए पनडुब्बियों से नदी का सीना चीर कर रेत निकलवाई जा रही है।1
- सोशल मीडिया पर एक खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइकर स्टंट करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपनी बाइक के अगले पहिए को हवा में उठाने की कोशिश करता है. शुरू में सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में स्टंट बुरी तरह गलत हो जाता है. संतुलन खोने से सीट और टायर के बीच फंसी लड़की जैसे ही बाइक का अगला हिस्सा ऊपर उठा, पीछे बैठी लड़की अचानक अपना संतुलन खो बैठी. बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी और इसी बीच लड़की सीट से उछलकर बाइक की सीट और पीछे के टायर के बीच फंस गई. यह नजारा देखकर आस-पास से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए. कई वाहन चालक भी अचानक रुक गए, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं बड़ा हादसा न हो जाए.1
- *नोडल अधिकारी श्री जे. विजयकुमार ने मालनपुर-गोहद में आंगनबाड़ी, स्कूलों व डिजिटल लैब का किया निरीक्षण* *लाड़ली उपवन सर्वा में किया पौधारोपण* *भिण्ड 26 फरवरी 2026/* नीति आयोग के आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी श्री जे. विजयकुमार, डायरेक्टर (अंतरिक्ष विभाग) ने गुरुवार को मालनपुर क्षेत्र में विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय स्कूलों और डिजिटल लर्निंग लैब तक का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के पोषण, शिक्षा स्तर व उपस्थिति पर खास नजर रखी। इस दौरान एसडीएम गोहद श्री राजन बी नाडिया, महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती अंजू तोमर सहित अन्य विभाग अधिकारी भी साथ रहे। नोडल अधिकारी श्री जे. विजयकुमार ने सबसे पहले मालनपुर के सिंघवारी स्थित आदर्श एवं आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। यहां बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। संतुष्टि जताते हुए उन्होंने बच्चों को ड्रेस व चॉकलेट का वितरण भी किया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते हुए उन्होंने केंद्र की स्वच्छता व व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके बाद गोहद पहुंचे नोडल अधिकारी ने गुरीखा के आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। बच्चों की नियमित उपस्थिति व पोषण आहार की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र में बच्चों को संतुलित भोजन व खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध हैं। श्री जे. विजयकुमार ने उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया। गोहद में ही शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय गुरीखा पहुंचे। यहां बच्चों से सीधे बातचीत कर शिक्षा के स्तर का आकलन किया। शिक्षकों से छात्रों की उपस्थिति व पढ़ाई की प्रगति पर चर्चा हुई। विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा संचालित डिजिटल इंक्लूजन एंड लर्निंग लैब्स बस का अवलोकन। इस मोबाइल लैब से ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान की जा रही है। नोडल अधिकारी ने लैब की तकनीकी सुविधाओं व शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने इसे ग्रामीण विकास का मजबूत माध्यम बताया। शासकीय उ.मा.वि. सर्वा परिसर में बने लाड़ली उपवन निरीक्षण के दौरान अमरूद का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।1
- Post by Vishnu baghel1
- *नवग्रह पीठ डबरा पर क्या बोले लहार विधायक श्री अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया सुनिए...........*1
- नगर में सघन चेकिंग: 60 वाहनों के चालान, ट्रैक्टरों से साउंड सिस्टम उतरवाए जसवंतनगर/इटावा। होली एवं रमजान के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कमल भाटी, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार व उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 60 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही एक दर्जन ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से लगे तेज ध्वनि वाले साउंड सिस्टम उतरवाए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान डीजे व साउंड सिस्टम के उपयोग को लेकर शासन के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है। अभियान के तहत आधा दर्जन टूरिस्ट बसों को रोककर यात्रियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना गया। बस चालकों का एल्कोहल टेस्ट भी कराया गया तथा उन्हें सुरक्षित एवं संयमित ड्राइविंग के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे1