Shuru
Apke Nagar Ki App…
बस्तर दशहरा को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, प्रमुख स्थलों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण बस्तर दशहरा को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, प्रमुख स्थलों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
बासकी ठाकुर पत्रकार
बस्तर दशहरा को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, प्रमुख स्थलों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण बस्तर दशहरा को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, प्रमुख स्थलों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- *धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी* धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी* भानुप्रतापपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद कमें एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया। घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। भानुप्रतापपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद के बाद क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया। घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।1
- सिन्हा कलार समाज के नवीन भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद में सिन्हा कलार समाज के जिला स्तरीय भवन के लोकार्पण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। यहां विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा सहित सिन्हा कलार समाज के प्रमुख पदाधिकारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। लोकार्पण समारोह के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए गए आशीर्वाद का दीया अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमसे कह रहे हैं- तेल बचाओ, तेल कम खाओ और बचे हुए तेल से दीया जलाओ। बघेल ने महंगाई और बिजली के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।1
- गरियाबंद पुलिस द्वारा 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब उड़ीसा प्रांत का डबल घोड़ा छाप 85 पाउच के शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार। गरियाबंद पुलिस द्वारा 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब उड़ीसा प्रांत का डबल घोड़ा छाप 85 पाउच के शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार। 🚨थाना देवभोग की कार्यवाही। गरियाबंद - नशे के विरूद्व नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों कों अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में सख्त निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में दिनांक 21.09.2026 थाना देवभोग में मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास कच्ची महुआ शराब रखा है और उसे ब्रिकी करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल थाना देवभोग से थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास में पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक संधिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव उम्र 33 वर्ष ग्राम कोसमकानी थाना देवभोग जिला गरियाबंद(छ0ग0) का रहने वाला बताया। विधिवत गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर संदेही रघुलाल यादव के कब्जे में रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में कच्ची महुआ शराब ओड़िसा प्रांत का कच्ची महुआ शराब डबल लाल घोड़ा छाप पाउच का भरा हुआ 85 पाउच कच्ची महुआ शराब भरा होना पाया तथा प्रत्येक पाउच में 200 - 200 एमएल शराब भरा, कुल 17 बल्क लीटर होना पाया गया, कीमती 4250 रूपये, जिसे विधिवत जप्त कर, आरोपी रघुलाल यादव का कृत्य धारा 34(2) छ0ग0 आबकारी अधिनियम के तहत पाये जाने पर से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मेें लिया गया तथा आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । गिरफ्तार आरोपी - 01.रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव उम्र 33 वर्ष ग्राम कोसमकानी थाना देवभोग जिला गरियाबंद(छ0ग0) जप्त सामाग्री - ओड़िसा प्रांत का कच्ची महुआ शराब डबल लाल घोड़ा छाप 85 पाउच, कुल 17 बल्क लीटर, कीमती 4250 रूपये।1
- वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ पर सरस्वती शिशु मंदिर में होगा भव्य सामूहिक गायन-25 सितंबर को सजेगी राष्ट्रभक्ति की महफिल वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ पर सरस्वती शिशु मंदिर में होगा भव्य सामूहिक गायन-25 सितंबर को सजेगी राष्ट्रभक्ति की महफिल आरंग।सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल आरंग में वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ के पावन अवसर पर 'एक समय, एक लय, एक स्वर' के साथ सामूहिक वन्दे मातरम् पूर्ण गायन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत यह कार्यक्रम दिनांक 25 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल, अकोली रोड, नगरपालिका परिषद कार्यालय मार्ग, वार्ड क्र. 14, आरंग में आयोजित होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग दिनेश शर्मा होंगे, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संस्कार केंद्र प्रांत प्रमुख (सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़) चंद्रकुमार डड़सेना और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार गुप्ता उपस्थित रहेंगे। इस राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर हेडगेवार बाल कल्याण समिति और सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग हैं। विद्यालय के प्रधनाचार्य गोविन्द साहू ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में एक साथ राष्ट्रगीत गूंजेगा। विद्या भारती ने इस ऐतिहासिक अवसर पर सुबह ठीक 11 बजे पूर्ण 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गान का राष्ट्रव्यापी आयोजन करने का निर्णय लिया है। अभियान के माध्यम से एक करोड़ से अधिक लोगों को जोड़ने और सामूहिक गान का नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी है। आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए प्रतिभागियों की संख्या से लेकर कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग तक की व्यापक व्यवस्था की जा रही है।उन्होंने कहा कि 'वंदे मातरम्' केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय चेतना, स्वाभिमान और देशभक्ति का महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है। आजादी के संघर्ष में लाखों लोगों ने 'वंदे मातरम्' के उद्घोष के साथ बलिदान दिया। राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ पर होने वाला यह सामूहिक आयोजन नई पीढ़ी को देश की संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जोड़ने का भी माध्यम बनेगा।विद्यालय परिवार व आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों और महानुभावों से इस पावन कार्यक्रम में सादर उपस्थित होकर राष्ट्रभक्ति के इस सामूहिक गान में सहभागिता निभाने की अपील की है। विनोद गुप्ता-आरंग1
- 🇮🇳 ICC T20I रैंकिंग में भारत फिर नंबर-1! जापान के खिलाफ 2 रन की रोमांचक जीत के बाद टीम इंडिया ने वापस हासिल किया शीर्ष स्थान स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ | 22 सितंबर 2026 आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में भारत एक बार फिर नंबर-1 पर पहुंच गया है। जापान के खिलाफ अपने पहले ऐतिहासिक टी20 मैच में 2 रन से मिली रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पछाड़कर नंबर-1 का ताज वापस हासिल कर लिया। जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में बारिश के कारण मैच महज 5-5 ओवर का रह गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर सिर्फ 32 रन बनाए। जवाब में जापानी टीम 30 रन ही बना सकी और भारत ने 2 रन से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के बाद दोनों टीमों (भारत और इंग्लैंड) के 269 रेटिंग अंक हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 260 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। भारत डेसिमल पॉइंट्स के आधार पर नंबर-1 पर काबिज है। यह जीत ऐतिहासिक भी साबित हुई। भारत टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद जापानी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि विकेट पर स्पिन काफी काम कर रही थी। भारत अब एशियन गेम्स 2026 की तैयारी में जुटेगा, जहां वह सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरुआत करेगा। पूर्ण स्कोर: भारत 32/4 (5 ओवर) जापान 30/3 (5 ओवर) भारत जीता 2 रन से #TeamIndiaNo1 #ICCT20Rankings #IndiaVsJapan #MenInBlue #T20WorldChampions #BharatFirst #CricketFever #SwatantraNewsCG #India200Wins #SanoThriller #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- गणेशोत्सव विसर्जन को लेकर आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित 22 सितंबर सुबह साढ़े 9 बजे जिला कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार,गणेशोत्सव के समापन के बाद 24 सितंबर दो हजार 26 को प्रस्तावित मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने,आज 22 सितंबर को बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, नगर पालिका अधिकारी, सीएमएचओ, लोक निर्माण विभाग, सीएसईबी, नगर सेना, यातायात प्रभारी और जिला खनिज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। तहसीलदार कांकेर एवं थाना प्रभारी को गणेशोत्सव समितियों को भी बैठक में आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।1
- गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग की पहल जिले के विभिन्न थानों में शिविर आयोजित कर युवाओं और आमजन के बनाए गए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस गरियाबंद पुलिस और परिवहन विभाग की पहल जिले के विभिन्न थानों में शिविर आयोजित कर युवाओं और आमजन के बनाए गए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस गरियाबंद। यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा एक सराहनीय और जनहितैशी कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के विशेष दिशा-निर्देशन में गरियाबंद पुलिस और जिला परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न थानों में निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को बिना किसी परेशानी के वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने कहा, "अक्सर देखा जाता है कि जागरूकता की कमी या प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण कई युवा और ग्रामीण बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हैं, जो कि कानूनन वैध नहीं होने के साथ-साथ बेहद असुरक्षित भी है। गरियाबंद पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों को जिम्मेदार चालक बनाना है। परिवहन विभाग के साथ मिलकर किया गया यह संयुक्त प्रयास इसी दिशा में एक कदम है। थानों में इस तरह के शिविरों के आयोजन से जनता और पुलिस के बीच समन्वय भी मजबूत होता है।" ऑनलाइन आवेदन से लेकर दस्तावेज़ों के सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और लर्निंग लाइसेंस की प्रारंभिक प्रक्रियाओं को निःशुल्क और बेहद सरल तरीके से पूरा किया गया।1
- स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ भारत ने रचा इतिहास, टी20आई में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी सानो (जापान), 22 सितंबर 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में महज 2 रन से रोमांचक जीत हासिल कर टीम इंडिया पुरुष टी20आई में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। यह उपलब्धि किसी भी राष्ट्रीय या फ्रैंचाइजी टीम ने पहले नहीं हासिल की थी। बारिश के कारण मैच सिर्फ 5-5 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत सिर्फ 32/4 रन ही बना पाया। जवाब में जापान को 33 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने उन्हें 30/3 पर रोक दिया। आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी, लेकिन एक्सआर पटेल ने सिर्फ 5 रन ही दिए और भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मैच की मुख्य बातें: भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन बनाए। अभिषेक शर्मा पहले ही बॉल पर आउट हो गए। जापान की ओर से कप्तान केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि एक्सआर पटेल ने आखिरी ओवर में निर्णायक भूमिका निभाई। पूरा मैच स्पिन का रहा। दोनों टीमों ने मिलाकर सिर्फ 4 बाउंड्री ही लगाईं। भारत के टी20आई माइलस्टोन: माइलस्टोन प्रतिद्वंद्वी स्थान साल मार्जिन पहली जीत दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2006 6 विकेट 50वीं जीत श्रीलंका कोलंबो (आरपीएस) 2017 7 विकेट 100वीं जीत वेस्टइंडीज कोलकाता 2022 8 रन 150वीं जीत ऑस्ट्रेलिया ग्रोस आइलेट 2024 24 रन 200वीं जीत जापान सानो 2026 2 रन भारत ने साल 2006 से टी20 इंटरनेशनल खेलना शुरू किया था। अब तक टीम 291 मैच खेलकर 200 जीत हासिल कर चुकी है (जिसमें सुपर ओवर की जीत भी शामिल हैं)। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है, जिसने करीब 300 मैचों में 174-176 जीत दर्ज की हैं। न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड काफी पीछे हैं। टीम इंडिया तीन बार टी20 विश्व कप जीत चुकी है। जापान के खिलाफ यह दोनों टीमों के बीच पहला पुरुष टी20आई मुकाबला था। भारत अगले सप्ताह एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेगा। यह जीत सिर्फ एक माइलस्टोन नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की निरंतरता और वर्चस्व का प्रतीक है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटी टीमों के खिलाफ भी सतर्कता बरतनी जरूरी है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- टिकट चेकिंग के दौरान महिला यात्री और TTE में विवाद, Video Viral दावा किया जा रहा है कि टिकट चेकिंग के दौरान TTE ने महिला यात्री से टिकट दिखाने को कहा। महिला ने कथित तौर पर पैसे देने की पेशकश की और अपने भाई के TTE होने की बात कही। विवाद के दौरान वीडियो में महिला अपने कपड़े फाड़ती हुई नजर आती है,,, टिकट चेकिंग के दौरान महिला यात्री और TTE में विवाद, Video Viral दावा किया जा रहा है कि टिकट चेकिंग के दौरान TTE ने महिला यात्री से टिकट दिखाने को कहा। महिला ने कथित तौर पर पैसे देने की पेशकश की और अपने भाई के TTE होने की बात कही। विवाद के दौरान वीडियो में महिला अपने कपड़े फाड़ती हुई नजर आती है और बाद में TTE पर छूने का आरोप लगाती है। TTE ने पूरी घटना की रिकॉर्डिंग की और महिला से 112 पर कॉल करने को कहा। मामले में सामने आए दावों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है। Railway | TTE | Passenger | Ticket | Dispute | Train | Video | Viral | Incident | Argument | Recording | Safety |1