Shuru
Apke Nagar Ki App…
महाराणा प्रताप जंगलों में रहे ⚔️🚩 @rss_bhaiya_singh #maharanapratap #battleofhaldighati #mewarhistory #rajputvalor #shorts
Bhaiya Singh
महाराणा प्रताप जंगलों में रहे ⚔️🚩 @rss_bhaiya_singh #maharanapratap #battleofhaldighati #mewarhistory #rajputvalor #shorts
More news from Sonbhadra and nearby areas
- *"ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना दुद्धी पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा 01 शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर, 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त एक VERNA कार बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सोनभद्र श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट।👆* *"ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना दुद्धी पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा 01 शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर, 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त एक VERNA कार बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सोनभद्र श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट।👆*1
- घर का सामान एक जगह से दूसरी जगह शिफ्टिंग कराई जाती है पैकिंग , लोडिंग , अनलोडिंग एवं ट्रांसपोर्टेशन के साथ1
- महाराणा प्रताप जंगलों में रहे ⚔️🚩 @rss_bhaiya_singh #maharanapratap #battleofhaldighati #mewarhistory #rajputvalor #shorts1
- रिहंद बांध का एक गेट खुला, दूसरा खोलने की प्रक्रिया जारी; ओबरा बांध के तीन गेट 9 फीट तक खोला गया सोनभद्र। जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण बांधों, नदियों और पहाड़ी जलधाराओं में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को बांधों एवं नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने तथा तटीय और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय रहते सतर्क करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान स्थिति में रिहंद बांध का एक गेट खोला जा चुका है, जबकि दूसरा गेट खोलने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद ओबरा बांध के तीन गेट 9 फीट तक खोला गया। इससे नदियों के जलस्तर और बहाव में वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखते हुए नदी तटीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संभावित बढ़े जलप्रवाह को लेकर प्रशासन की टीमें क्षेत्र में लोगों को लगातार जागरूक कर रही हैं। चकाड़ी में थाना प्रभारी ने स्थानीय नागरिकों के बीच पहुंचकर स्थिति की जानकारी दी और नदी तट, निचले इलाकों तथा तेज बहाव वाले स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि सोनभद्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लगातार बारिश के दौरान पहाड़ी नालों और बरसाती जलधाराओं में अचानक पानी बढ़ सकता है। ऐसे में लोग किसी भी उफनते नाले, नदी अथवा तेज बहाव वाले रास्ते को पार करने का प्रयास न करें। बच्चों और पशुओं को भी नदी-नालों के आसपास न जाने दें। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है और संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें, केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें तथा नदी-नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। लगातार बारिश के दृष्टिगत सभी जनपदवासी विशेष सावधानी बरतें। नदी-नालों और तेज जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूर रहें। सतर्कता और सावधानी ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।1
- घोरावाल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में धरनारत किसानों का धरना470 दिन में पहुंचा घोरावल सोनभद्र। घोरावल ब्लाक के न्याय पंचायत तिलौली भैसवार गाँव में चकबंदी प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ किसानों का जमीन बचाओ धरना लगातार जारी है। गाँव के सेमरीहवा टोला बछनार बिरबाबा देवस्थान पर यह धरना 470वे दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन( लोक शक्ति) के सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं।. धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह भाटी के निर्देश पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के सभी स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि, आगामी 12,13 सितंबर 2026 स्थान पुराने पोखरा रामनगर वाराणसी में विशाल किसान पंचायत भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का दो दिवसीय विशाल राष्ट्रीय किसान पंचायत चिंतन शिविर का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर शयौराज सिंह भाटी के निर्देश पर किया गया है उक्त आयोजन संत शिरोमणि स्वामी रामानंद जी उर्फ़ पति्त बाबा के आशीर्वाद व हर प्रकार के सहयोग से संपन्न होने जा रहा है ।*भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति), जनपद सोनभद्र द्वारा धरनारत किसानों की अपील* हमारा देश कृषि प्रधान देश है तथा देश की अधिकांश जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। किसानों के हित में मांगों पर सरकार से विचार एवं कार्यवाही की अपेक्षा की जाती है: 1.दिनांक 05/10/2020 को जिलाधिकारी, सोनभद्र को पाँच सूत्रीय मांग-पत्र साक्ष्यों सहित प्रस्तुत किया गया था, किन्तु उन पाँच बिंदुओं पर अब तक न्यायोचित एवं निष्पक्ष जांच की कार्यवाही नहीं की गई है धरने पर मौजूद रहे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा, जिला सचिव संजय कुमार यादव, सिद्धनाथ मौर्य, राम सेवक ,मनराज, राम सकल कनहैया आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे2
- इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु नगर पालिका द्वारा जल निकासी कार्य जारी लगातार बारिश के कारण जल निकासी में आ रही बाधा, बारिश थमते ही कार्य में आएगी तेजी- जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज स्थित इमरती कॉलोनी के सामने लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलभराव के निराकरण हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा वाटर सप्लाई पंप के माध्यम से पानी की निकासी का कार्य लगातार कराया जा रहा है। लगातार बारिश होने के कारण जल निकासी का कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है। जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला एवं तहसीलदार सदर श्री अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण जल निकासी के कार्य में कुछ बाधा उत्पन्न हो रही है। बारिश रुकने के बाद जल निकासी के कार्य में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सहयोगात्मक रवैया अपनाने तथा जलभराव की स्थिति में प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) से नाला निर्माण का प्रस्ताव किया गया है। बरसात समाप्त होने के बाद नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या के निराकरण में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान में पंप के माध्यम से जल निकासी की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाए।1
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र 🌧️ लगातार बारिश से जिले में हाहाकार! 🌊 पुलिया टूटी, कई इलाकों में जलभराव, घरों में घुसा पानी। ⚠️ नदियों-बांधों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट, अधिकारी लगातार तटवर्ती गांवों और बांधों का निरीक्षण कर रहे हैं। 📍 मधुपुर, रॉबर्ट्सगंज और बभनी में जलभराव से लोग परेशान। #सोनभद्र #BreakingNews #बारिश #जलभराव #FloodAlert DM Sonbhadra SP Sonbhadra1
- चन्दौली : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, POCSO समेत कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं मुकदमे चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में थाना इलिया पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अलावा POCSO एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, थाना इलिया पुलिस टीम ने 20 अगस्त 2025 को बनरसिया नहर माइनर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो पिकअप वाहनों से कुल 12 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया था। पुलिस के अनुसार, इन पशुओं को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक वाहनों में लादकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम को देखकर दोनों वाहनों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहनों के स्वामियों की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी तेजोपुर, चन्दौली तथा रोशनी राइन निवासी मुगलरोड काजिआना, बिंदकी, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई थी। इस संबंध में थाना इलिया में मुकदमा अपराध संख्या 61/2025 के तहत धारा 3/5A/5B/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में प्रकाश में आए वांछित एवं 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त समसाद राइन पुत्र रज्जब अली, निवासी ग्रामसभा गम्हरी, मजरी इलाही डेरा, थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 32 वर्ष की तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय एवं प्रभारी सर्विलांस टीम उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा के नेतृत्व में थाना इलिया पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अभियुक्त को जनपद बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्रई गांव के समीप नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अलावा वर्ष 2013 में थाना बिंदकी, जनपद फतेहपुर में अपहरण, दुष्कर्म, कूटरचना और POCSO एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष इलिया चन्दन कुमार राय, उपनिरीक्षक गिरीश वल्लभ शुक्ल, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक श्रीवास्तव, कांस्टेबल अतुल सिंह राहुल एवं हेड कांस्टेबल नारायण दत्त यादव शामिल रहे। सर्विलांस टीम में उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, प्रभारी सर्विलांस सेल चन्दौली एवं कांस्टेबल गणेश तिवारी शामिल रहे।1