*खन्ना के शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रा कर तिलहन बाबा मंदिर में किया जलाभिषेक* खन्ना (महोबा)। सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर महोबा जनपद के कबरई विकासखंड अंतर्गत खन्ना निवासी शिवभक्तों ने भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर तिलहन बाबा मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों ने कानपुर के बिठूर घाट से गंगा नदी का 51 लीटर पवित्र जल कांवड़ में भरकर पैदल यात्रा शुरू की और करीब सात दिनों की यात्रा पूरी कर खन्ना पहुंचे। कांवड़ यात्रा में अच्छे निषाद, पवन निषाद, रोहित निषाद, विजय निषाद, सुनील निषाद, सन्तू निषाद, कमल निषाद, अंकित निषाद, पिंटू निषाद, अभिषेक निषाद, देवेंद्र निषाद, आनंद निषाद, सूरज निषाद सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे। हमीरपुर जनपद के गहबरा चौकी के पास से कांवड़ियों के खन्ना सीमा में प्रवेश करते ही सैकड़ों कि संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियों और डीजे पर बज रही धार्मिक धुनों के बीच शिवभक्त उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। खन्ना पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने तिलहन बाबा मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
*खन्ना के शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रा कर तिलहन बाबा मंदिर में किया जलाभिषेक* खन्ना (महोबा)। सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर महोबा जनपद के कबरई विकासखंड अंतर्गत खन्ना निवासी शिवभक्तों ने भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर तिलहन बाबा मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों ने कानपुर के बिठूर घाट से गंगा नदी
का 51 लीटर पवित्र जल कांवड़ में भरकर पैदल यात्रा शुरू की और करीब सात दिनों की यात्रा पूरी कर खन्ना पहुंचे। कांवड़ यात्रा में अच्छे निषाद, पवन निषाद, रोहित निषाद, विजय निषाद, सुनील निषाद, सन्तू निषाद, कमल निषाद, अंकित निषाद, पिंटू निषाद, अभिषेक निषाद, देवेंद्र निषाद, आनंद निषाद, सूरज निषाद सहित बड़ी संख्या में
शिवभक्त शामिल रहे। हमीरपुर जनपद के गहबरा चौकी के पास से कांवड़ियों के खन्ना सीमा में प्रवेश करते ही सैकड़ों कि संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियों और डीजे पर बज रही धार्मिक धुनों के बीच शिवभक्त उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव
और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। खन्ना पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने तिलहन बाबा मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
- सियार के हमले से दो भैंसों की मौत पशुपालकों में दहशत।. अजयगढ़ क्षेत्र में सियार के हमले के बाद दो भैंसों की मौत का मामला सामने आया है। मोहाना गड़रियाखुड़ा निवासी राजू पाल और मोहाना जखौट निवासी प्रकाश यादव की भैंसों को जंगल में चरते समय सियार ने काट लिया था। दोनों पशुपालकों ने संबंधित चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार राजू पाल की भैंस पर जंगल में दो सियारों ने हमला कर दिया था। सियार के काटने के बाद करीब पांच दिनों तक भैंस का उपचार कराया गया, लेकिन उपचार के बावजूद उसकी मौत हो गई। वहीं प्रकाश यादव की भैंस भी जंगल में चरते समय सियार के हमले का शिकार हुई। उपचार कराने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। लगातार दो पशुओं की मौत से क्षेत्र के पशुपालकों में चिंता बढ़ गई है। पशुपालकों ने वन विभाग से मामले की जांच कराने और क्षेत्र में सियारों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- *बाँदा मे आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत।* *दोनों बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का नहीं चल सका पता।* *बाँदा मे आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत।* *दोनों बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का नहीं चल सका पता।* *छात्रावास में रह रहे छात्रों की अचानक खराब हुई तबीयत।* बांदा के प्राइवेट आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत हो जाने से विद्यालय प्रशासन मे हड़कंप मच गया। हालांकि बच्चों की मौत हो जाने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवालिया निशान जरूर खड़े हो जाते हैं, जहां देर रात को आवासीय विद्यालय के दो छात्रों को अस्पताल लाया जाता है, जहां एक की मौत हो जाती है और दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है और उसकी भी मौत हो जाती है। बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विद्यालय प्रशासन पर परिजनों की ओर से गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं की उचित इलाज न होने और दूषित खान-पान की वजह से मौत होने की बात कही जा रही। बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के झील के पुरवा मे *B.L आवासीय विद्यालय* में पढ़ने वाले दो छात्र, जिनमे एक की उम्र 9 वर्ष और दूसरे की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है, को जिला अस्पताल में देर रात को भर्ती कराया गया था। जहां जिला अस्पताल में ही एक की मौत हो गई और दूसरे की मौत मेडिकल कॉलेज में हो गई थी। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ विनीत सचान ने बताया दो बच्चों को देर रात को लाया गया था एक की दर्दनाक मौत अस्पताल में हो चुकी दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां उसकी भी मौत हो गई है। डॉक्टर ने बताया कि एक बच्चे को जहरीले कीड़े जैसे काटने का अंदेशा लगाया जा रहा है फिर हाल मौत के वास्तविक कारणो का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। *मृतक के भाई उत्कर्ष ने* बताया की देर रात को मेरे भाई के पेट में दर्द हो रहा था उसको समय से इलाज नहीं मिला, बताया कि कक्षा 2 का विद्यार्थी था जिसका नाम अरुण है। और वही दूसरे छात्र का नाम नितिन है जिसकी उम्र लगभग 12 से 13 वर्ष बताई जा रही। *प्रीती मृतक की मां* ने बताया कि महेदु थाना चिल्ला क्षेत्र के रहने वाले हैं मेरा बच्चा अरुण कक्षा 2 का विद्यार्थी था पता नहीं विद्यालय के लोगों ने क्या खिलाया कि उसकी मौत हो गई? मां ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा दूसरा बच्चा भी आवासीय विद्यालय में ही पड़ता है तबीयत खराब होने पर विद्यालय प्रशासन के द्वारा मेरे बच्चे से फोन तक नहीं करवाया गया। बड़े बेटे ने फोन करने के लिए कहा लेकिन किसी ने फोन नहीं दिया। घटना की जानकारी सुबह ही पता चली जब उसकी मौत हो चुकी थी, जिस पर परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के संबंध में *अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह* के द्वारा बताया गया है कि दोनों बच्चों के डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही की जाएगी, फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल करने पर जुटी है। बाइट - अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज सिंह1
- छतरपुर जिला पंचायत सभाकक्ष में हुई टीएल बैठक में जिपं सीईओ ने दिए सख्त निर्देश। छतरपुर जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय की अध्यक्षता में आज 17 अगस्त सुबह करीब 11:30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीएम विनय द्विवेदी सहित एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान सीईओ ने निर्देश दिए कि शिकायतों का गंभीरता और संवेदनशीलता से निराकरण किया जाए। गलत निराकरण पाए जाने पर शिकायत रीओपन कर सही समाधान सुनिश्चित करें। पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए गए।1
- हमीरपुर :जिलाधिकारी के निर्देशन में बदली प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर, स्मार्ट क्लास से लेकर ओपन जिम तक की सुविधाओं से सुसज्जित हुए विद्यालय हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के कुशल निर्देशन में जनपद हमीरपुर में शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में कराए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उनके सकारात्मक प्रभाव की जानकारी साझा की गई। *200 विद्यालयों में स्थापित हुई स्मार्ट क्लास, करीब 15 हजार विद्यार्थी लाभान्वित* मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना कराई गई है। इससे लगभग 15,000 छात्र-छात्राएं आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा का लाभ उठा रहे हैं। स्मार्ट टीवी/स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक वीडियो तथा डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से समझने में विद्यार्थियों को सहायता मिल रही है। डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति बच्चों की रुचि एवं उत्सुकता में भी वृद्धि हुई है। *100 विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की सुविधा, 9 हजार बच्चों को लाभ* मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था कराई गई है। इससे लगभग 9,000 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। ओपन जिम के माध्यम से बच्चों को विद्यालय परिसर में ही शारीरिक व्यायाम एवं खेल-कूद के अवसर मिल रहे हैं, जबकि झूलों की सुविधा से विद्यालय का वातावरण बच्चों के लिए अधिक आकर्षक एवं आनंददायक बना है। इससे बच्चों में नियमित रूप से विद्यालय आने के प्रति उत्साह बढ़ा है तथा शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखते हुए आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन प्रयासों से जनपद के प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम एवं झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए सीखने के साथ-साथ स्वस्थ, सुरक्षित एवं आनंदपूर्ण वातावरण तैयार हुआ है।1
- 🚨 बांदा में सड़क पर ‘रईसजादों’ की स्टंटबाजी! क्या कानून की चौखट पर हैसियत भी देखी जाती है? सड़कें किसी की निजी जागीर नहीं, जहां रफ्तार के नशे में जिंदगी से खिलवाड़ किया जाए। सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो बांदा कोतवाली नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो यह केवल यातायात नियमों की अनदेखी नहीं, बल्कि स्वयं और राहगीरों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली गंभीर हरकत है।लेकिन असली सवाल स्टंट से भी बड़ा है—क्या कानून की नजर में चेहरे और हैसियत देखकर नियमों का रंग बदल जाता है?अगर यही दुस्साहस किसी गरीब या आम आदमी ने किया होता, तो क्या चालान, वाहन सीज और कानूनी कार्रवाई की तलवार इतनी देर तक म्यान में रहती?कानून की खूबसूरती इसी में है कि उसकी तराजू पर न गरीबी भारी हो, न रसूख। अपराध यदि अपराध है, तो उसका मूल्यांकन व्यक्ति की जेब से नहीं, उसके कृत्य से होना चाहिए। अब नजर यातायात पुलिस पर है— क्या वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वाहन और चालक की पहचान की जाएगी? क्या नियमों का उल्लंघन प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी?क्योंकि सड़क पर स्टंट सिर्फ करतब नहीं, किसी अनजान परिवार के लिए मातम का कारण भी बन सकता है।🔥 हैसियत चाहे कितनी भी बड़ी हो, कानून से बड़ी नहीं होनी चाहिए।नियम गरीब के लिए डंडा और रसूखदार के लिए तमाशा बन जाएं—तो फिर सवाल सड़क पर नहीं, व्यवस्था के माथे पर खड़ा होता है।1
- टोला खंगारन में तालाब खतरे के निशान पर, ग्रामीणों ने किया पानी का निकास टोला खंगारन में तालाब खतरे के निशान पर, ग्रामीणों ने किया पानी का निकास1
- कुर्सी पर तिरंगा बिछाकर बैठे बीएमओ नियम ताक पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर उठे गंभीर सवाल। अजयगढ़ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. शोभाराम शर्मा द्वारा अपने कार्यालय की कुर्सी पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का मामला सामने आया है। एक तरफ पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत ध्वज के सम्मान का संदेश दिया जा रहा है, वहीं जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी का यह कृत्य तिरंगे का खुला अनादर माना जा रहा है। बतादें कि भारतीय ध्वज संहिता, 2002 के स्पष्ठ नियम है कि राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग किसी भी प्रकार के गद्दे, मेज, कुर्सी, वक्ता के मंच या किसी अन्य वस्तु को ढकने के लिए नहीं किया जा सकता। 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971' के तहत तिरंगे को नीचे बिछाना, पैरों में आना या उस पर बैठना एक दंडनीय अपराध है। नियम का उल्लंघन करने पर 3 साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। बाबजूद इसकेशासकीय पद पर रहते हुए नियमों की अनदेखी करना बेहद गंभीर विषय है। प्रशासन को इस मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारी पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।1
- पुष्पेंद्र सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन,एसपी ने दी जानकारी। छतरपुर जिले के पिपट थाना क्षेत्र में हुए पुष्पेंद्र सिंह आत्महत्या मामले को लेकर परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है।परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, इस मामले को लेकर आज 17 अगस्त दोपहर करीब 4:00 बजे छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने जानकारी दी है। एसपी ने मामले में पुलिस द्वारा की जा रही जांच और कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।1
- बांदा,थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय विद्यालय में आवासित एक 12 वर्षीय व एक 8 वर्षीय बच्चों की रात्रि में तबियत खराब होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्चे को जिला अस्पताल में तथा दूसरे बच्चे को मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बांदा,थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत एक आवासीय विद्यालय में आवासित एक 12 वर्षीय व एक 8 वर्षीय बच्चों की रात्रि में तबियत खराब होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्चे को जिला अस्पताल में तथा दूसरे बच्चे को मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। बाइट अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज।4