logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

RLSY बेतिया के सभा कक्ष में ऑनलाइन लॉटरी की प्रकिया सम्पन्न हुई। 17 August. 328 रिक्तियों के विरुद्ध प्राप्त हुए 828 आवेदन, ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से हुआ चयन। 17.08.2026.

1 hr ago
user_Vivek Kumar
Vivek Kumar
Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
1 hr ago

RLSY बेतिया के सभा कक्ष में ऑनलाइन लॉटरी की प्रकिया सम्पन्न हुई। 17 August. 328 रिक्तियों के विरुद्ध प्राप्त हुए 828 आवेदन, ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से हुआ चयन। 17.08.2026.

More news from बिहार and nearby areas
  • महाना चौक के समीप भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाई घायल; इलाज के दौरान एक की मौत बेतिया से अपने घर लछनौता जा रहे दो सगे भाई रविवार की शाम महाना चौक के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी महाना चौक के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज शुरू हुआ। इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे धरुप चौधरी की मौत हो गई। वहीं उनके भाई धुरंदर चौधरी की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें बेतिया के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना 16 अगस्त की शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। इधर, पुलिस ने मृतक धरुप चौधरी के शव को अपने कब्जे में लेकर आज 17 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    1
    महाना चौक के समीप भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाई घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
बेतिया से अपने घर लछनौता जा रहे दो सगे भाई रविवार की शाम महाना चौक के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी महाना चौक के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज शुरू हुआ। इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे धरुप चौधरी की मौत हो गई। वहीं उनके भाई धुरंदर चौधरी की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें बेतिया के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना 16 अगस्त की शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। इधर, पुलिस ने मृतक धरुप चौधरी के शव को अपने कब्जे में लेकर आज 17 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • RLSY बेतिया के सभा कक्ष में ऑनलाइन लॉटरी की प्रकिया सम्पन्न हुई। 17 August. 328 रिक्तियों के विरुद्ध प्राप्त हुए 828 आवेदन, ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से हुआ चयन। 17.08.2026.
    1
    RLSY बेतिया के सभा कक्ष में ऑनलाइन लॉटरी की प्रकिया सम्पन्न हुई।   17 August.
328 रिक्तियों के विरुद्ध प्राप्त हुए 828 आवेदन, ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से हुआ चयन।  17.08.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • करमवा के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दम, रामदास की पटखनी पर गूंजा तालियों का शोर।। नाग पंचमी के अवसर पर मझौलिया प्रखंड के करमवा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में महावीरी अखाड़ा के तत्वावधान में भव्य महादंगल का आयोजन किया गया। दंगल को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। अखाड़े में दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेच से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत भूमि पूजन के बाद किया गया। मेला अध्यक्ष ललन साह, मुखिया अरुणा देवी के पति मोहन गुप्ता, पूर्व सरपंच तिलकधारी प्रसाद एवं दशरथ प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दंगल का उद्घाटन किया। इसके बाद अखाड़े में पहलवानों के बीच मुकाबले शुरू हुए। दंगल में नेपाल के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हरियाणा से पहुंचे पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। एक के बाद एक रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को काफी देर तक अखाड़े से बांधे रखा। अखाड़े के चारों ओर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही और पहलवानों के हर दांव पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती रही। सबसे चर्चित मुकाबला नकाबपोश पहलवान और रामदास पहलवान के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए जमकर जोर आजमाइश की। मुकाबला काफी देर तक रोमांचक बना रहा, लेकिन आखिरकार रामदास पहलवान ने बेहतरीन दांव लगाकर नकाबपोश पहलवान को पटखनी दे दी। इसी तरह जोगी पहलवान और जल्लाद सिंह के बीच हुए मुकाबले में जोगी पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मेला अध्यक्ष ललन साह ने कहा कि राम-जानकी मंदिर परिसर में वर्षों से दंगल-कुश्ती की परंपरा चली आ रही है। इससे आसपास की करीब पांच पंचायतों के लोग जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ पारंपरिक संस्कृति को भी जीवंत रखते हैं। मोहन गुप्ता ने कहा कि कुश्ती युवाओं में अनुशासन और खेल भावना विकसित करती है। पूर्व सरपंच तिलकधारी प्रसाद ने दंगल को ग्रामीण संस्कृति की पहचान बताया। मौके पर एसआई महताब आलम, विकास कुमार, रिखी साह, भरत राम, अवधेश साह, अखिलेश प्रसाद, सूरज कुमार, मनोज प्रसाद, करण कुमार, धामु कुमार, रुस्तम खां, उपेंद्र कुमार, चंदन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
    4
    करमवा के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दम, रामदास की पटखनी पर गूंजा तालियों का शोर।।

नाग पंचमी के अवसर पर मझौलिया प्रखंड के करमवा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में महावीरी अखाड़ा के तत्वावधान में भव्य महादंगल का आयोजन किया गया। दंगल को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। अखाड़े में दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेच से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत भूमि पूजन के बाद किया गया। मेला अध्यक्ष ललन साह, मुखिया अरुणा देवी के पति मोहन गुप्ता, पूर्व सरपंच तिलकधारी प्रसाद एवं दशरथ प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दंगल का उद्घाटन किया। इसके बाद अखाड़े में पहलवानों के बीच मुकाबले शुरू हुए।
दंगल में नेपाल के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हरियाणा से पहुंचे पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। एक के बाद एक रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को काफी देर तक अखाड़े से बांधे रखा। अखाड़े के चारों ओर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही और पहलवानों के हर दांव पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती रही।
सबसे चर्चित मुकाबला नकाबपोश पहलवान और रामदास पहलवान के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए जमकर जोर आजमाइश की। मुकाबला काफी देर तक रोमांचक बना रहा, लेकिन आखिरकार रामदास पहलवान ने बेहतरीन दांव लगाकर नकाबपोश पहलवान को पटखनी दे दी। इसी तरह जोगी पहलवान और जल्लाद सिंह के बीच हुए मुकाबले में जोगी पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
मेला अध्यक्ष ललन साह ने कहा कि राम-जानकी मंदिर परिसर में वर्षों से दंगल-कुश्ती की परंपरा चली आ रही है। इससे आसपास की करीब पांच पंचायतों के लोग जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ पारंपरिक संस्कृति को भी जीवंत रखते हैं।
मोहन गुप्ता ने कहा कि कुश्ती युवाओं में अनुशासन और खेल भावना विकसित करती है। पूर्व सरपंच तिलकधारी प्रसाद ने दंगल को ग्रामीण संस्कृति की पहचान बताया।
मौके पर एसआई महताब आलम, विकास कुमार, रिखी साह, भरत राम, अवधेश साह, अखिलेश प्रसाद, सूरज कुमार, मनोज प्रसाद, करण कुमार, धामु कुमार, रुस्तम खां, उपेंद्र कुमार, चंदन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Triloki rai
    1
    Post by Triloki rai
    user_Triloki rai
    Triloki rai
    TV News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • सुगौली के ग्रामीण क्षेत्रों में नाग पंचमी पूजा की रही धूम। इस अवसर पर लगा महावीरी झंडा का मेला। सभी जगहों पर पुलिस रही तैनात।शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मेला।
    1
    सुगौली के ग्रामीण क्षेत्रों में नाग पंचमी पूजा की रही धूम। इस अवसर पर लगा महावीरी झंडा का मेला। सभी जगहों पर पुलिस रही तैनात।शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मेला।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    36 min ago
  • महावीर मेला को लेकर सुगौली में प्रशासन सख्त, बिना अनुमति जुलूस पर रोक और DJ पर पूर्ण प्रतिबंध #KSRBiharNews #MahavirMela #Sugauli #MotihariNewsमहावीर मेला को लेकर सुगौली में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शांति समिति की बैठक में मेला और जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। बिना अनुमति जुलूस निकालने पर रोक रहेगी और जुलूस में DJ के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने की बात कही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाह वाली पोस्ट शेयर करने से बचने की अपील की गई है। देखिए पूरी खबर सिर्फ KSR Bihar News पर। #KSRBiharNews #MahavirMela #Sugauli #MotihariNews #BiharNews #EastChamparan #BiharPolice #BreakingNews
    1
    महावीर मेला को लेकर सुगौली में प्रशासन सख्त, बिना अनुमति जुलूस पर रोक और DJ पर पूर्ण प्रतिबंध
#KSRBiharNews #MahavirMela #Sugauli #MotihariNewsमहावीर मेला को लेकर सुगौली में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शांति समिति की बैठक में मेला और जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। बिना अनुमति जुलूस निकालने पर रोक रहेगी और जुलूस में DJ के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने की बात कही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाह वाली पोस्ट शेयर करने से बचने की अपील की गई है।
देखिए पूरी खबर सिर्फ KSR Bihar News पर।
#KSRBiharNews #MahavirMela #Sugauli #MotihariNews #BiharNews #EastChamparan #BiharPolice #BreakingNews
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    1 day ago
  • ब्रेकिंग न्यूज उचकागांव = गोपालगंज कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी एवं उनके पार्टी द्वारा 15 अगस्त को राष्ट्रीय गान का अपमान किए जाने पर बिरोध मार्च एवं पुतला दहन किया गया कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी एवं उनके पार्टी द्वारा 15 अगस्त को राष्ट्रीय गीत का अपमान किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ,गोपालगंज ने जिला मुख्यालय के मौनिया चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया ।। जिसमें । पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री संदीप गिरि भारद्वाज युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अनुज सिंह सहित वरीय भाजपाइयों ने भाग लिया।। राष्ट्रीय गीत का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान ,
    1
    ब्रेकिंग न्यूज उचकागांव = गोपालगंज कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी एवं उनके पार्टी द्वारा 15 अगस्त को राष्ट्रीय गान का अपमान किए जाने पर बिरोध मार्च एवं पुतला दहन किया गया 
कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी एवं उनके पार्टी द्वारा 15 अगस्त को राष्ट्रीय गीत का अपमान किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ,गोपालगंज ने जिला मुख्यालय के मौनिया चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया ।।  जिसमें । पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री संदीप गिरि भारद्वाज युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अनुज सिंह सहित वरीय भाजपाइयों ने भाग लिया।।
राष्ट्रीय गीत का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान ,
    user_आवाज उचकागांव की
    आवाज उचकागांव की
    उचकागांव, गोपालगंज, बिहार•
    1 hr ago
  • वंदे मातरम् के कथित अपमान पर भड़की भाजपा, सोवाबाबू चौक पर सोनिया गांधी का पुतला फूंका बेतिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक से निकाला गया कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सोवाबाबू चौक पहुंचा, जहां कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे कुछ देर के लिए सोवाबाबू चौक का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं नेता किशन श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर वंदे मातरम् के प्रति सम्मान नहीं दिखाए जाने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा प्रतीक है। इसके कथित अपमान के विरोध में ही भाजपा युवा मोर्चा ने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश जाहिर किया है। सोवाबाबू चौक पर पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़े प्रतीकों का सम्मान करना हर राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती रही। भाजपा युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वंदे मातरम् के सम्मान के मुद्दे पर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।
    1
    वंदे मातरम् के कथित अपमान पर भड़की भाजपा, सोवाबाबू चौक पर सोनिया गांधी का पुतला फूंका
बेतिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक से निकाला गया कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सोवाबाबू चौक पहुंचा, जहां कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे कुछ देर के लिए सोवाबाबू चौक का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं नेता किशन श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर वंदे मातरम् के प्रति सम्मान नहीं दिखाए जाने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा प्रतीक है। इसके कथित अपमान के विरोध में ही भाजपा युवा मोर्चा ने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश जाहिर किया है।
सोवाबाबू चौक पर पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़े प्रतीकों का सम्मान करना हर राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती रही। भाजपा युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वंदे मातरम् के सम्मान के मुद्दे पर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.