logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपायुक्त ने ठाकुर टोली में चैती दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन सिमडेगा: उपायुक्त कंचन सिंह ने ठाकुर टोली आदर्श नगर स्थित चैती दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समिति सदस्य एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने मां दुर्गा के दर्शन कर जिलेवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

on 25 March
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
on 25 March

उपायुक्त ने ठाकुर टोली में चैती दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन सिमडेगा: उपायुक्त कंचन सिंह ने ठाकुर टोली आदर्श नगर स्थित चैती दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समिति सदस्य एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने मां दुर्गा के दर्शन कर जिलेवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सिमडेगा:- सदर थाना पुलिस ने नशीली दवा की अवैध बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए शेख अराफात नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पूर्व में गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर की गई।जानकारी के अनुसार, 9 मार्च को पुलिस ने इसी मामले में जाहिद खलीफा को नशीली कैप्सूल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ के दौरान जाहिद खलीफा ने अपने सहयोगी के रूप में शेख अराफात का नाम बताया था। इसके आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए अराफात को गिरफ्तार कर लिया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
    1
    सिमडेगा:- सदर थाना पुलिस ने नशीली दवा की अवैध बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए शेख अराफात नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पूर्व में गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर की गई।जानकारी के अनुसार, 9 मार्च को पुलिस ने इसी मामले में जाहिद खलीफा को नशीली कैप्सूल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ के दौरान जाहिद खलीफा ने अपने सहयोगी के रूप में शेख अराफात का नाम बताया था। इसके आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए अराफात को गिरफ्तार कर लिया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • गुमला जिला का सबसे बड़ा चिकित्सा केंद्र सदर अस्पताल चिकित्सकों की कमी का दंश झेल रहा है। कुल 34 डॉक्टर के पद स्वीकृत है लेकिन मात्र 14 डॉक्टर प्रतिनिधित्व है, जबकि 9 डॉक्टर को कांट्रैक्ट बेसिस पर रखा गया है। इस तरह 23 डॉक्टर के सहारे सदर अस्पताल संचालित है। सदर अस्पताल में 100 बेड की क्षमता है लेकिन रोजाना 200 से अधिक मरीजो का इलाज होता है और बेड की कमी के कारण अस्पताल प्रबंधन द्वारा बरामदे और कॉरिडोर में अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों का इलाज किया जाता है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से कुल 52 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को तीन से चार घंटे लाइन में लगकर नियमित रूप से ओपीडी में जांच कराना पड़ता है जिससे काफी परेशानी हो रही है। मरीजों ने कहा कि अगर डॉक्टर की संख्या बढ़ जाए तो निश्चित रूप से मरीजों को सुविधा मिलेगी क्योंकि 100 किलोमीटर दूर से मरीज इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचते हैं और उन्हें सुबह से शाम हो जाता है।
    3
    गुमला जिला का सबसे बड़ा चिकित्सा केंद्र सदर अस्पताल चिकित्सकों की कमी का दंश झेल रहा है। कुल 34 डॉक्टर के पद स्वीकृत है लेकिन मात्र 14 डॉक्टर प्रतिनिधित्व है, जबकि 9 डॉक्टर को कांट्रैक्ट बेसिस पर रखा गया है। इस तरह 23 डॉक्टर के सहारे सदर अस्पताल संचालित है। सदर अस्पताल में 100 बेड की क्षमता है लेकिन रोजाना 200 से अधिक मरीजो का इलाज होता है और बेड की कमी के कारण अस्पताल प्रबंधन द्वारा बरामदे और कॉरिडोर में अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों का इलाज किया जाता है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से कुल 52 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को तीन से चार घंटे लाइन में लगकर नियमित रूप से ओपीडी में जांच कराना पड़ता है जिससे काफी परेशानी हो रही है। मरीजों ने कहा कि अगर डॉक्टर की संख्या बढ़ जाए तो निश्चित रूप से मरीजों को सुविधा मिलेगी क्योंकि 100 किलोमीटर दूर से मरीज इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचते हैं और उन्हें सुबह से शाम हो जाता है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • ​ ​बसिया (गुमला): प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मसीही समुदाय द्वारा 'गुड फ्राइडे' का पर्व पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बसिया प्रखंड के कोनबीर नवाटोली स्थित संत अन्ना चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए। ​हजारों श्रद्धालुओं ने की विशेष प्रार्थना ​सुबह से ही कोनबीर नवाटोली स्थित चर्च परिसर श्रद्धालुओं से भरने लगा था। गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए चर्च में 'क्रूस की यात्रा' और विशेष मिस्सा का अनुष्ठान किया गया। प्रार्थना के दौरान उपस्थित जनसमूह ने शांति, मानवता की सेवा और क्षमा का संकल्प लिया। ​भक्तिमय रहा माहौल ​संत अन्ना चर्च के मुख्य पुरोहित और प्रचारकों ने प्रभु यीशु के अंतिम सात वचनों पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा दिखाए गए प्रेम और त्याग के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान मसीही समुदाय के पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी भक्तिभाव में डूबे नजर आए। प्रार्थना सभा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन और स्थानीय वालंटियर्स सक्रिय दिखे। ​बलिदान और प्रेम का संदेश ​श्रद्धालुओं ने बताया कि गुड फ्राइडे हमें यह सिखाता है कि सत्य और मानवता के लिए दिया गया बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। प्रार्थना के अंत में सभी ने विश्व शांति और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।
    1
    ​
​बसिया (गुमला): प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मसीही समुदाय द्वारा 'गुड फ्राइडे' का पर्व पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बसिया प्रखंड के कोनबीर नवाटोली स्थित संत अन्ना चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए।
​हजारों श्रद्धालुओं ने की विशेष प्रार्थना
​सुबह से ही कोनबीर नवाटोली स्थित चर्च परिसर श्रद्धालुओं से भरने लगा था। गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए चर्च में 'क्रूस की यात्रा' और विशेष मिस्सा का अनुष्ठान किया गया। प्रार्थना के दौरान उपस्थित जनसमूह ने शांति, मानवता की सेवा और क्षमा का संकल्प लिया।
​भक्तिमय रहा माहौल
​संत अन्ना चर्च के मुख्य पुरोहित और प्रचारकों ने प्रभु यीशु के अंतिम सात वचनों पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा दिखाए गए प्रेम और त्याग के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान मसीही समुदाय के पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी भक्तिभाव में डूबे नजर आए। प्रार्थना सभा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन और स्थानीय वालंटियर्स सक्रिय दिखे।
​बलिदान और प्रेम का संदेश
​श्रद्धालुओं ने बताया कि गुड फ्राइडे हमें यह सिखाता है कि सत्य और मानवता के लिए दिया गया बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। प्रार्थना के अंत में सभी ने विश्व शांति और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by Ajay Swansi
    2
    Post by Ajay Swansi
    user_Ajay Swansi
    Ajay Swansi
    कामदारा, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • रफ्तार बनी मौत की वजह! पेड़ से भिड़ी बाइक, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत — दो घायल 📍 डुमरी (गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के कूटलू जैरागी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जानकारी देते हुए रविवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान कांदापाठ निवासी जीवन ठिठियो, पिता अंधारियास असुर, उम्र लगभग तीस वर्ष के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जयमसीह बेक (पिता निकोलस मिंज, उम्र लगभग अट्ठाईस वर्ष) तथा इनोसेंट बेक (पिता अंजलुस मिंज, उम्र लगभग सत्ताईस वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज गति से जा रहे थे। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर मार बैठी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीवन ठिठियो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जयमसीह बेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल मरीज का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। सूचना मिलने पर डुमरी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। #GumlaNews #Dumri #RoadAccident #JharkhandNews #BreakingNews #AccidentUpdate #GumlaPolice #LocalNews #SadNews #JharkhandUpdate
    1
    रफ्तार बनी मौत की वजह! पेड़ से भिड़ी बाइक, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत — दो घायल
📍 डुमरी (गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के कूटलू जैरागी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जानकारी देते हुए रविवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए।
मृतक की पहचान कांदापाठ निवासी जीवन ठिठियो, पिता अंधारियास असुर, उम्र लगभग तीस वर्ष के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जयमसीह बेक (पिता निकोलस मिंज, उम्र लगभग अट्ठाईस वर्ष) तथा इनोसेंट बेक (पिता अंजलुस मिंज, उम्र लगभग सत्ताईस वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज गति से जा रहे थे। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर मार बैठी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीवन ठिठियो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जयमसीह बेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल मरीज का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।
सूचना मिलने पर डुमरी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
#GumlaNews #Dumri #RoadAccident #JharkhandNews #BreakingNews #AccidentUpdate #GumlaPolice #LocalNews #SadNews #JharkhandUpdate
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    48 min ago
  • राउरकेला में एक आदिवासी महिला मुक्ति होनहागा को राउरकेला पुलिस द्वारा नक्सली बताकर आत्मसमर्पण करवाए जाने के मामले पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय आदिवासी समुदाय में नाराज़गी और असंतोष देखने को मिल रहा है। आदिवासी समुदाय के लोगों का कहना है कि मुक्ति होनहागा को जबरन या फर्जी तरीके से आत्मसमर्पण करवा कर नक्सली घोषित किया गया है, जो पूरे आदिवासी समाज के लिए चिंता का विषय है। समुदाय के लोगों का आरोप है कि बिना ठोस प्रमाण के किसी महिला को नक्सली बताना न केवल उसके सम्मान को ठेस पहुंचाता है, बल्कि आदिवासी समाज की छवि को भी प्रभावित करता है। आप सुनिए उनसे जिस तरह उनसे पूछा जा रहा है और जवाब दे रही है । इससे स्पष्ट पता चल रहा है कि उन्हें पहले से बता दिया गया है. कौन सा सवाल पर क्या जवाब देना है लेकिन 2 सवाल के बाद भूल रही है।
    1
    राउरकेला में एक आदिवासी महिला मुक्ति होनहागा को राउरकेला पुलिस द्वारा नक्सली बताकर आत्मसमर्पण करवाए जाने के मामले पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय आदिवासी समुदाय में नाराज़गी और असंतोष देखने को मिल रहा है।
आदिवासी समुदाय के लोगों का कहना है कि मुक्ति होनहागा को जबरन या फर्जी तरीके से आत्मसमर्पण करवा कर नक्सली घोषित किया गया है, जो पूरे आदिवासी समाज के लिए चिंता का विषय है। समुदाय के लोगों का आरोप है कि बिना ठोस प्रमाण के किसी महिला को नक्सली बताना न केवल उसके सम्मान को ठेस पहुंचाता है, बल्कि आदिवासी समाज की छवि को भी प्रभावित करता है। आप सुनिए उनसे जिस तरह उनसे पूछा जा रहा है और जवाब दे रही है । इससे स्पष्ट पता चल रहा है कि उन्हें पहले से बता दिया गया है. कौन सा सवाल पर क्या जवाब देना है लेकिन 2 सवाल के बाद भूल रही है।
    user_Saranda News25
    Saranda News25
    पत्रकार मनोहरपुर, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    19 hrs ago
  • सुपरवाइजर एवं बीएलओ की सेन्हा प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में आवश्यक बैठक संपन्न CO ने S I R एवं फोटो मैपिंग कार्य को गति देने का दिया आदेश
    1
    सुपरवाइजर एवं बीएलओ की सेन्हा प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में आवश्यक बैठक संपन्न CO ने S I R एवं फोटो मैपिंग कार्य को गति देने का दिया आदेश
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • सिमडेगा: जिले की कोलेबिरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 22 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा थाना कांड संख्या- 11/97, दिनांक 03.03.1997 से जुड़े मामले में शेख पहलवान मियां के खिलाफ केस दर्ज था। लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा दिनांक 15.10.2004 को उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।बताया जाता है कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से अपना ठिकाना बदल-बदल कर रह रहा था और छत्तीसगढ़ के जशपुर क्षेत्र में छिपा हुआ था। इसी बीच कोलेबिरा थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने गांव सोखाटोली, अघरमा में देखा गया है।सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल 2026 को आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल (उम्र करीब 48 वर्ष) के रूप में हुई है।इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी पुअनि हर्ष कुमार साह, पुअनि सकलदेव महतो, सअनि रामनाथ जोंको, सअनि प्रताप चंद्र महतो सहित थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    1
    सिमडेगा: जिले की कोलेबिरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 22 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा थाना कांड संख्या- 11/97, दिनांक 03.03.1997 से जुड़े मामले में शेख पहलवान मियां के खिलाफ केस दर्ज था। लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा दिनांक 15.10.2004 को उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।बताया जाता है कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से अपना ठिकाना बदल-बदल कर रह रहा था और छत्तीसगढ़ के जशपुर क्षेत्र में छिपा हुआ था। इसी बीच कोलेबिरा थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने गांव सोखाटोली, अघरमा में देखा गया है।सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल 2026 को आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल (उम्र करीब 48 वर्ष) के रूप में हुई है।इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी पुअनि हर्ष कुमार साह, पुअनि सकलदेव महतो, सअनि रामनाथ जोंको, सअनि प्रताप चंद्र महतो सहित थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.