logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तांदुला जलाशय में जलभराव 100 फीसदी हो चुका है। जलाशय के ओवरफ्लो होने के बाद आसपास के 30 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि यह जीवनदायिनी तांदुला जलाशय बालोद के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा और भिलाई क्षेत्र के लिए पेयजल का प्रमुख स्रोत है। तांदुला जलाशय में पर्याप्त पानी भरने के बाद ओवरफ्लो से झरने जैसा खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है।इस नजारे को देखने के लिए बालोद समेत आसपास के इलाकों से लोग पहुंच रहे हैं। तेज बहाव के कारण यहां झरने जैसा दृश्य बनने से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

58 min ago
user_खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
58 min ago

तांदुला जलाशय में जलभराव 100 फीसदी हो चुका है। जलाशय के ओवरफ्लो होने के बाद आसपास के 30 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि यह जीवनदायिनी तांदुला जलाशय बालोद के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा और भिलाई क्षेत्र के लिए पेयजल का प्रमुख स्रोत है। तांदुला जलाशय में पर्याप्त पानी भरने के बाद ओवरफ्लो से झरने जैसा खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है।इस नजारे को देखने के लिए बालोद समेत आसपास के इलाकों से लोग पहुंच रहे हैं। तेज बहाव के कारण यहां झरने जैसा दृश्य बनने से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • तांदुला जलाशय में जलभराव 100 फीसदी हो चुका है। जलाशय के ओवरफ्लो होने के बाद आसपास के 30 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि यह जीवनदायिनी तांदुला जलाशय बालोद के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा और भिलाई क्षेत्र के लिए पेयजल का प्रमुख स्रोत है। तांदुला जलाशय में पर्याप्त पानी भरने के बाद ओवरफ्लो से झरने जैसा खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है।इस नजारे को देखने के लिए बालोद समेत आसपास के इलाकों से लोग पहुंच रहे हैं। तेज बहाव के कारण यहां झरने जैसा दृश्य बनने से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
    1
    तांदुला जलाशय में जलभराव 100 फीसदी हो चुका है। जलाशय के ओवरफ्लो होने के बाद आसपास के 30 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि यह जीवनदायिनी तांदुला जलाशय बालोद के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा और भिलाई क्षेत्र के लिए पेयजल का प्रमुख स्रोत है। तांदुला जलाशय में पर्याप्त पानी भरने के बाद ओवरफ्लो से झरने जैसा खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है।इस नजारे को देखने के लिए बालोद समेत आसपास के इलाकों से लोग पहुंच रहे हैं। तेज बहाव के कारण यहां झरने जैसा दृश्य बनने से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
    खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    58 min ago
  • ‘ज्ञानेश कुमार हैं पीएम मोदी-शाह के अंपायर’… राहुल गांधी का बड़ा आरोप मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ | स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग के फैसलों और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर एक बार फिर तीखा निशाना साधा। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि पहले कार्यरत IAS अधिकारी के रूप में ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल भाजपा के लिए लोगों को भर्ती करने में किया गया। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें “अंपायर” बनाकर भारत के चुनावों में “मैच-फिक्सिंग” की जिम्मेदारी सौंप दी। क्या है पूरा मामला? राहुल गांधी ने केरल कांग्रेस के एक पोस्ट को शेयर किया, जिसमें केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन का दावा है। थॉमसन के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट में ज्ञानेश कुमार (तब IAS अधिकारी) ने उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए पथानामथिट्टा सीट से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह आरोप उन दिनों आया है जब द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में चुनावी नामावलियों से जुड़े फैसलों पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई। विपक्ष इसे चुनाव आयोग के अंदर गहरी दरार और “वोट चोरी” के आरोपों का प्रमाण बता रहा है। राहुल गांधी के अन्य आरोप कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफे की मांग की थी और सलाह दी थी कि वे “अप्रूवर” (सरकारी गवाह) बन जाएं। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह इस “साजिश” के शीर्ष पर हैं और जब समय आएगा तो उनकी भी जांच होगी। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को “देशद्रोही” तक करार दिया था। ज्ञानेश कुमार कौन हैं? ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी हैं। वे 19 फरवरी 2025 को मुख्य चुनाव आयुक्त बने। इससे पहले वे गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्रालय और सहयोग मंत्रालय में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। विपक्ष उन्हें अमित शाह के करीबी अधिकारी बताता रहा है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    ‘ज्ञानेश कुमार हैं पीएम मोदी-शाह के अंपायर’… राहुल गांधी का बड़ा आरोप
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ | स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
चुनाव आयोग के फैसलों और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर एक बार फिर तीखा निशाना साधा।
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि पहले कार्यरत IAS अधिकारी के रूप में ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल भाजपा के लिए लोगों को भर्ती करने में किया गया। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें “अंपायर” बनाकर भारत के चुनावों में “मैच-फिक्सिंग” की जिम्मेदारी सौंप दी।
क्या है पूरा मामला?
राहुल गांधी ने केरल कांग्रेस के एक पोस्ट को शेयर किया, जिसमें केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन का दावा है। थॉमसन के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट में ज्ञानेश कुमार (तब IAS अधिकारी) ने उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए पथानामथिट्टा सीट से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था।
यह आरोप उन दिनों आया है जब द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में चुनावी नामावलियों से जुड़े फैसलों पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई। विपक्ष इसे चुनाव आयोग के अंदर गहरी दरार और “वोट चोरी” के आरोपों का प्रमाण बता रहा है।
राहुल गांधी के अन्य आरोप
कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफे की मांग की थी और सलाह दी थी कि वे “अप्रूवर” (सरकारी गवाह) बन जाएं। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह इस “साजिश” के शीर्ष पर हैं और जब समय आएगा तो उनकी भी जांच होगी। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को “देशद्रोही” तक करार दिया था।
ज्ञानेश कुमार कौन हैं?
ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी हैं। वे 19 फरवरी 2025 को मुख्य चुनाव आयुक्त बने। इससे पहले वे गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्रालय और सहयोग मंत्रालय में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। विपक्ष उन्हें अमित शाह के करीबी अधिकारी बताता रहा है।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • दो दिन की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, बेमेतरा-राजनांदगांव स्टेट हाईवे बंद! खर्री घाट पुल पानी में डूबा* *ब्रेकिंग: दो दिन की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, बेमेतरा-राजनांदगांव स्टेट हाईवे बंद! खर्री घाट पुल पानी में डूबा* दुर्ग/ चक्रवात अर्नब का असर अब सड़कों पर दिखने लगा है। दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बेमेतरा से राजनांदगांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खर्री घाट पुल जो आज सुबह से पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिसके चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ये पुल ग्राम डोड़की और घोठा के बीच आमनेर नदी पर स्थित है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह 4 बजे तक पुल के ऊपर 3 से 4 फीट तक पानी बह रहा था। *रास्ते में फंसे सैकड़ों लोग* पुल डूबने से बेमेतरा-दुर्ग-राजनांदगांव का सीधा संपर्क टूट गया है। दोनों तरफ सैकड़ों गाड़ियां, बसें और बाइक सवार फंसे हुए हैं। कई यात्रियों को 20-25 किलोमीटर घूमकर वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ रहा है।
    4
    दो दिन की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, बेमेतरा-राजनांदगांव स्टेट हाईवे बंद! खर्री घाट पुल पानी में डूबा*

*ब्रेकिंग: दो दिन की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, बेमेतरा-राजनांदगांव स्टेट हाईवे बंद! खर्री घाट पुल पानी में डूबा*
दुर्ग/ चक्रवात अर्नब का असर अब सड़कों पर दिखने लगा है। दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बेमेतरा से राजनांदगांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खर्री घाट पुल जो आज सुबह से पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिसके चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
ये पुल ग्राम डोड़की और घोठा के बीच आमनेर नदी पर स्थित है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह 4 बजे तक पुल के ऊपर 3 से 4 फीट तक पानी बह रहा था।
*रास्ते में फंसे सैकड़ों लोग*
पुल डूबने से बेमेतरा-दुर्ग-राजनांदगांव का सीधा संपर्क टूट गया है। दोनों तरफ सैकड़ों गाड़ियां, बसें और बाइक सवार फंसे हुए हैं। कई यात्रियों को 20-25 किलोमीटर घूमकर वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ रहा है।
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • गणेश विसर्जन के दौरान फ्लाईओवर से गिरा युवक तेलंगाना के शंकरपल्ली मंडल में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान फतेहपुर मूसी फ्लाईओवर से एक युवक साथ में मूर्ति के साथ गिर पड़ा,,,,,, गणेश विसर्जन के दौरान फ्लाईओवर से गिरा युवक तेलंगाना के शंकरपल्ली मंडल में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान फतेहपुर मूसी फ्लाईओवर से एक युवक के गिरने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। Shankarpally | Telangana | Ganesh | Visarjan | Procession | Flyover | Fatehpur | Musi | Youth | Accident | Hospital | Incident | Investigation | Festival#DAINIK NEWS
    1
    गणेश विसर्जन के दौरान फ्लाईओवर से गिरा युवक तेलंगाना के शंकरपल्ली मंडल में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान फतेहपुर मूसी फ्लाईओवर से एक युवक साथ में मूर्ति के साथ गिर पड़ा,,,,,,
गणेश विसर्जन के दौरान फ्लाईओवर से गिरा युवक तेलंगाना के शंकरपल्ली मंडल में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान फतेहपुर मूसी फ्लाईओवर से एक युवक के गिरने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। Shankarpally | Telangana | Ganesh | Visarjan | Procession | Flyover | Fatehpur | Musi | Youth | Accident | Hospital | Incident | Investigation | Festival#DAINIK NEWS
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • *✰लाचार मां और बेटी को मिला आजीवन अन्नपूर्णा मुहिम का सहारा✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *AnnaPurna Muhim* YouTube Channel पर *✰लाचार मां और बेटी को मिला आजीवन अन्नपूर्णा मुहिम का सहारा✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *AnnaPurna Muhim* YouTube Channel पर
    1
    *✰लाचार मां और बेटी को मिला आजीवन अन्नपूर्णा मुहिम का सहारा✰*

पूरी वीडियो अवश्य देखिए *AnnaPurna Muhim* YouTube Channel पर
*✰लाचार मां और बेटी को मिला आजीवन अन्नपूर्णा मुहिम का सहारा✰*
पूरी वीडियो अवश्य देखिए *AnnaPurna Muhim* YouTube Channel पर
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए सालासर समिति आगे आई नाश्ता, सब्जी, चाय-बिस्किट और रात्रि भोजन की कराई व्यवस्था नवापारा-राजिम। नगर एवं अंचल की सेवाभावी संस्था सालासर सुंदरकांड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति एक बार फिर मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई। नगर में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए समिति ने राहत शिविरों में ठहरे महिला, पुरुषों और बच्चों के लिए भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की। जनमानस के अनुसार वर्ष 1993 में आई विकराल बाढ़ की याद इस बार फिर ताजा हो गई। लोगों का कहना है कि उस समय तटबंध नहीं था, लेकिन तटबंध बनने के बाद भी इस बार बाढ़ ने गंभीर रूप धारण कर लिया। कई परिवार करीब 18 से 20 घंटे तक अपने घरों की छतों पर शरण लेने को मजबूर रहे। वहीं कृषि उपज मंडी, झूलेलाल मंदिर और स्कूलों में प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई। बाढ़ पीड़ितों की परेशानी को देखते हुए सालासर समिति के संस्थापक राजू काबरा, अध्यक्ष धरम साहू, रूपेंद्र चंद्राकर एवं नंदकिशोर राठी सहित समिति के सदस्यों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। कृषि उपज मंडी में ठहरे लोगों के लिए पोहे, सब्जी, चाय और बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। इसके साथ ही समिति द्वारा रात्रि भोजन की व्यवस्था भी की गई। झूलेलाल मंदिर में ठहरे बाढ़ प्रभावित लोगों को भी चाय एवं बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। समिति के इस सेवा कार्य की नगरवासियों ने सराहना की। तिरंगा चौक निवासी रानी निषाद ने बताया कि संकट की घड़ी में सबसे पहले उन्हें सालासर समिति की याद आई। उन्होंने संस्थापक राजू काबरा से संपर्क किया और करीब एक घंटे के भीतर नाश्ते की व्यवस्था हो गई। इसके बाद सब्जी, चाय और बिस्किट भी उपलब्ध कराए गए। उन्होंने समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। बाढ़ की इस विकट परिस्थिति में सालासर समिति द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों से प्रभावित परिवारों को काफी सहारा मिला है।
    2
    बाढ़ पीड़ितों के लिए सालासर समिति आगे आई
नाश्ता, सब्जी, चाय-बिस्किट और रात्रि भोजन की कराई व्यवस्था
नवापारा-राजिम। नगर एवं अंचल की सेवाभावी संस्था सालासर सुंदरकांड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति एक बार फिर मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई। नगर में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए समिति ने राहत शिविरों में ठहरे महिला, पुरुषों और बच्चों के लिए भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की।
जनमानस के अनुसार वर्ष 1993 में आई विकराल बाढ़ की याद इस बार फिर ताजा हो गई। लोगों का कहना है कि उस समय तटबंध नहीं था, लेकिन तटबंध बनने के बाद भी इस बार बाढ़ ने गंभीर रूप धारण कर लिया। कई परिवार करीब 18 से 20 घंटे तक अपने घरों की छतों पर शरण लेने को मजबूर रहे। वहीं कृषि उपज मंडी, झूलेलाल मंदिर और स्कूलों में प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई।
बाढ़ पीड़ितों की परेशानी को देखते हुए सालासर समिति के संस्थापक राजू काबरा, अध्यक्ष धरम साहू, रूपेंद्र चंद्राकर एवं नंदकिशोर राठी सहित समिति के सदस्यों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। कृषि उपज मंडी में ठहरे लोगों के लिए पोहे, सब्जी, चाय और बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। इसके साथ ही समिति द्वारा रात्रि भोजन की व्यवस्था भी की गई। झूलेलाल मंदिर में ठहरे बाढ़ प्रभावित लोगों को भी चाय एवं बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए।
समिति के इस सेवा कार्य की नगरवासियों ने सराहना की। तिरंगा चौक निवासी रानी निषाद ने बताया कि संकट की घड़ी में सबसे पहले उन्हें सालासर समिति की याद आई। उन्होंने संस्थापक राजू काबरा से संपर्क किया और करीब एक घंटे के भीतर नाश्ते की व्यवस्था हो गई। इसके बाद सब्जी, चाय और बिस्किट भी उपलब्ध कराए गए। उन्होंने समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।
बाढ़ की इस विकट परिस्थिति में सालासर समिति द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों से प्रभावित परिवारों को काफी सहारा मिला है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    10 hrs ago
  • गंगरेल बांध का बेहद ही रौद्र और विहंगम नजारा आया सामने लगातार मूसलाधार बारिश के कारण गंगरेल बांध 100% लबालब (फुल) भर चुका है। सभी 14 गेट खोल दिए गए हैं। गंगरेल बांध (रविशंकर सागर जलाशय) का बेहद ही रौद्र और विहंगम नजारा सामने आया है। बता दे कि गंगरेल बांध छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा और सबसे लंबा बांध है, जिसे 'पंडित रविशंकर सागर बांध' भी कहा जाता है। भारी बारिश और पानी की लगातार आवक के कारण गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोल दिए गए हैं। बांध से लगभग ढाई से तीन लाख क्यूसेक पानी महानदी में छोड़े जाने के कारण नदी उफान पर है और निचले इलाकों में प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।
    1
    गंगरेल बांध का बेहद ही रौद्र और विहंगम नजारा आया सामने
लगातार मूसलाधार बारिश के कारण गंगरेल बांध 100% लबालब (फुल) भर चुका है। सभी 14 गेट खोल दिए गए हैं। गंगरेल बांध (रविशंकर सागर जलाशय) का बेहद ही रौद्र और विहंगम नजारा सामने आया है। बता दे कि गंगरेल बांध छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा और सबसे लंबा बांध है, जिसे 'पंडित रविशंकर सागर बांध' भी कहा जाता है। भारी बारिश और पानी की लगातार आवक के कारण गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोल दिए गए हैं। बांध से लगभग ढाई से तीन लाख क्यूसेक पानी महानदी में छोड़े जाने के कारण नदी उफान पर है और निचले इलाकों में प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
    खोमेश्वर गुरुपंच - रिपोर्टर
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • सरंगपाल महानदी में कूदा व्यक्ति, तलाश में जुटी पुलिस और ग्रामीण सरंगपाल में आज 26 सितंबर शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे,एक व्यक्ति महानदी में कूद गया। बताया जा रहा है कि,वह ग्राम साल्हेटोला की ओर से वाहन क्रमांक, CG 19 BS जीरो एक सौ अड़सठ से सरंगपाल की ओर आ रहा था। सरंगपाल में महानदी के पास उसने अपनी गाड़ी खड़ी की और,चप्पल उतारने के बाद नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद नदी के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और,ग्रामीणों के साथ नदी में व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल व्यक्ति का पता नहीं चल सका है।
    1
    सरंगपाल महानदी में कूदा व्यक्ति, तलाश में जुटी पुलिस और ग्रामीण
सरंगपाल में आज 26 सितंबर शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे,एक व्यक्ति महानदी में कूद गया। बताया जा रहा है कि,वह ग्राम साल्हेटोला की ओर से वाहन क्रमांक, CG 19 BS जीरो एक सौ अड़सठ से सरंगपाल की ओर आ रहा था।
सरंगपाल में महानदी के पास उसने अपनी गाड़ी खड़ी की और,चप्पल उतारने के बाद नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद नदी के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और,ग्रामीणों के साथ नदी में व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल व्यक्ति का पता नहीं चल सका है।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.