logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देश की पहली अध्यापिका एवं नारी मुक्ति आन्दोलन की प्रेणता महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन् करता हूं। उनका त्याग महिलाओं के लिए योगदान सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा एवं प्रेरणादायक रहेगा। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच

3 hrs ago
user_Parag Prasad Rawat
Parag Prasad Rawat
Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
3 hrs ago
1de23396-7658-4fa5-9ed2-cb96258fc43b

देश की पहली अध्यापिका एवं नारी मुक्ति आन्दोलन की प्रेणता महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन् करता हूं। उनका त्याग महिलाओं के लिए योगदान सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा एवं प्रेरणादायक रहेगा। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • रायबरेली में जमीन विवाद ! अधिवक्ता अश्वनी वर्मा के प्लॉट पर अजय कुमार व 6 अज्ञात आरोपियों ने बाउंड्री तोड़ी, सामान लूटा – पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग, एक लाख से अधिक का नुकसान रायबरेली जनपद के सदर तहसील अंतर्गत ग्राम अख्तयारपुर (अम्बेडकर नगर) में एक प्लॉट (गाटा संख्या 301/1) को लेकर विवाद सामने आया है। प्रार्थी अश्वनी वर्मा, पुत्र स्व. महेश वर्मा, निवासी अमर नगर, रायबरेली एवं पेशे से अधिवक्ता (दीवानी न्यायालय रायबरेली में प्रैक्टिस) ने थाना मिल एरिया के प्रभारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि विपक्षी अजय कुमार (पुत्र अज्ञात, पता अज्ञात) एवं 6 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने 9 मार्च 2026 को उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। अश्वनी वर्मा के अनुसार, यह प्लॉट 1994 से उनके कब्जे में है, जिस पर 7 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल और लोहे का गेट लगा है। 9 मार्च को थाना मिल एरिया के एक सिपाही ने उन्हें फोन कर कहा कि अजय कुमार की शिकायत पर दो दिनों में कागजात लेकर मिलें। सूचना पर उनके मामा के लड़के अभिषेक को मौके पर भेजा गया, आरोपी बाउंड्री तोड़ रहे थे । अभिषेक ने मोबाइल से वीडियो बनाया तो आरोपियों ने फोन छीनकर डिलीट किया, उसे बंधक बनाया, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। अभिषेक ने बताया कि आरोपियों ने बाउंड्री क्षतिग्रस्त कर गेट और सामान (4 फावड़ा, 4 तसला, 2 ड्रम, 1 कुदाल आदि) लूट लिया। अश्वनी वर्मा जब न्यायालय से पहुंचे तो आरोपियों भाग चुके थे। इससे उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
    1
    रायबरेली में जमीन विवाद ! अधिवक्ता अश्वनी वर्मा के प्लॉट पर अजय कुमार व 6 अज्ञात आरोपियों ने बाउंड्री तोड़ी, सामान लूटा – पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग, एक लाख से अधिक का नुकसान
रायबरेली जनपद के सदर तहसील अंतर्गत ग्राम अख्तयारपुर (अम्बेडकर नगर) में एक प्लॉट (गाटा संख्या 301/1) को लेकर विवाद सामने आया है। प्रार्थी अश्वनी वर्मा, पुत्र स्व. महेश वर्मा, निवासी अमर नगर, रायबरेली एवं पेशे से अधिवक्ता (दीवानी न्यायालय रायबरेली में प्रैक्टिस) ने थाना मिल एरिया के प्रभारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि विपक्षी अजय कुमार (पुत्र अज्ञात, पता अज्ञात) एवं 6 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने 9 मार्च 2026 को उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की।
अश्वनी वर्मा के अनुसार, यह प्लॉट 1994 से उनके कब्जे में है, जिस पर 7 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल और लोहे का गेट लगा है। 9 मार्च को थाना मिल एरिया के एक सिपाही ने उन्हें फोन कर कहा कि अजय कुमार की शिकायत पर दो दिनों में कागजात लेकर मिलें। सूचना पर उनके मामा के लड़के अभिषेक को मौके पर भेजा गया, आरोपी बाउंड्री तोड़ रहे थे । अभिषेक ने मोबाइल से वीडियो बनाया तो आरोपियों ने फोन छीनकर डिलीट किया, उसे बंधक बनाया, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
अभिषेक ने बताया कि आरोपियों ने बाउंड्री क्षतिग्रस्त कर गेट और सामान (4 फावड़ा, 4 तसला, 2 ड्रम, 1 कुदाल आदि) लूट लिया। अश्वनी वर्मा जब न्यायालय से पहुंचे तो आरोपियों भाग चुके थे। इससे उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    18 min ago
  • Post by ARYAN KUMAR
    1
    Post by ARYAN KUMAR
    user_ARYAN KUMAR
    ARYAN KUMAR
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जब संसद के बजट सेशन का अंतराल हुआ था तब विषय अलग थे और आज के युद्धकालीन हालातों की वजह से, संकट के इस माहौल में हमारी प्राथमिकता निम्नलिखित विषयों पर होनी चाहिए : - युद्ध के संदर्भ में देश का पक्ष व राय; - ⁠विदेश नीति के गिरवी रखने का विषय; - ⁠तेल जैसी आपूर्ति पर आत्मनिर्णय की जगह अमेरिकी आदेश का आना; - ⁠हमारी संप्रभुता और आत्मनिर्भरता का प्रश्न; - ⁠युद्ध से प्रभावित क्षेत्रों में फँसे वहाँ कार्यरत भारतीय या पर्यटक बनकर गये भारत के नागरिकों की सुरक्षा व उन्हें सकुशल भारत लाने का सवाल; - ⁠प्रधानमंत्री के साथ गये लेकिन युद्ध शुरू होने के कारण भारत न लौट पाए पत्रकारों व मीडियाकर्मियों को सुरक्षित देश वापस लाने का प्रश्न; - ⁠युद्ध के कारण ज़रूरी आपूर्ति को नियमित व सुनिश्चित करने के साथ ही उनके बढ़ते दामों को नियंत्रित करने का विषय। नेता बिपक्ष राहुल गांधी जी सहित बिपक्ष ने सदन में चर्चा कराने की मांग किया। एवं मकर ध्वज द्वार पर प्रदर्शन किया। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    3
    जब संसद के बजट सेशन का अंतराल हुआ था तब विषय अलग थे और आज के युद्धकालीन हालातों की वजह से, संकट के इस माहौल में हमारी प्राथमिकता निम्नलिखित विषयों पर होनी चाहिए : 
- युद्ध के संदर्भ में देश का पक्ष व राय;
- ⁠विदेश नीति के गिरवी रखने का विषय;
- ⁠तेल जैसी आपूर्ति पर आत्मनिर्णय की जगह अमेरिकी आदेश का आना;
- ⁠हमारी संप्रभुता और आत्मनिर्भरता का प्रश्न;
- ⁠युद्ध से प्रभावित क्षेत्रों में फँसे वहाँ कार्यरत भारतीय या पर्यटक बनकर गये भारत के नागरिकों की सुरक्षा व उन्हें सकुशल भारत लाने का सवाल;
- ⁠प्रधानमंत्री के साथ गये लेकिन युद्ध शुरू होने के कारण भारत न लौट पाए पत्रकारों व मीडियाकर्मियों को सुरक्षित देश वापस लाने का प्रश्न;
- ⁠युद्ध के कारण ज़रूरी आपूर्ति को नियमित व सुनिश्चित करने के साथ ही उनके बढ़ते दामों को नियंत्रित करने का विषय।
नेता बिपक्ष राहुल गांधी जी सहित बिपक्ष ने सदन में चर्चा कराने की मांग किया।
एवं मकर ध्वज द्वार पर प्रदर्शन किया।
पराग प्रसाद रावत
राष्ट्रीय महासचिव
अखिल भारतीय राजीव गांधी
विचार मंच
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    1 day ago
  • टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल ब्लॉगर श्रृष्टि आयुष ने अपनी कार से पहुंचाया घायल महिला को जिला अस्पताल
    1
    टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल 
ब्लॉगर श्रृष्टि आयुष ने अपनी कार से पहुंचाया घायल महिला को जिला अस्पताल
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रायबरेली (डलमऊ)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पूरे कालू मजरे तेरूखा गांव का है, जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य रात में सो रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर चोर घर में घुस गए और अलमारी व बक्सों को खंगालकर कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त व्यवस्था बेहद कमजोर है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द खुलासा करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। स्थान -डलमऊ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली (डलमऊ)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पूरे कालू मजरे तेरूखा गांव का है, जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।
बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य रात में सो रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर चोर घर में घुस गए और अलमारी व बक्सों को खंगालकर कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त व्यवस्था बेहद कमजोर है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द खुलासा करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
स्थान -डलमऊ रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रायबरेली। थाना जगतपुर से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा ने अपना आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाए जाने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई और उक्त व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करने लगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यदि जांच में पुलिसकर्मियों की किसी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार सामने आता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना से संबंधित भ्रामक या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    रायबरेली। थाना जगतपुर से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा ने अपना आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाए जाने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई और उक्त व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करने लगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यदि जांच में पुलिसकर्मियों की किसी प्रकार की लापरवाही या अनुचित व्यवहार सामने आता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना से संबंधित भ्रामक या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ​रायबरेली के ऊँचाहार नगर स्थित ब्लॉक मुख्यालय में सोमवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक उस समय अखाड़े में तब्दील हो गई, जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई, जो देखते ही देखते ब्लॉक परिसर में मारपीट और पथराव तक पहुँच गई। ​विवाद का मुख्य कारण ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैठक की कार्यवाही चल रही थी तभी विकास कार्यों और प्रस्तावों को लेकर सदस्यों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि ब्लॉक प्रमुख के पुत्र पर एक बीडीसी (BDC) सदस्य को रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। ​पुलिस की कार्रवाई ​हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस के दखल के बाद मामला शांत कराया गया, हालांकि तनाव अभी भी बरकरार है। पीड़ित पक्ष ने ब्लॉक प्रमुख पुत्र के खिलाफ लिखित तहरीर देने की बात कही है।​ब्लॉक परिसर में सरेआम गाली-गलौज और मारपीट।​बीडीसी सदस्य का आरोप प्रमुख पुत्र ने रिवाल्वर तानकर डराया। ​भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच बैठक स्थगित। ​फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ​रायबरेली के
ऊँचाहार नगर स्थित ब्लॉक मुख्यालय में सोमवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक उस समय अखाड़े में तब्दील हो गई, जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई, जो देखते ही देखते ब्लॉक परिसर में मारपीट और पथराव तक पहुँच गई।
​विवाद का मुख्य कारण
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैठक की कार्यवाही चल रही थी तभी विकास कार्यों और प्रस्तावों को लेकर सदस्यों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि ब्लॉक प्रमुख के पुत्र पर एक बीडीसी (BDC) सदस्य को रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए।
​पुलिस की कार्रवाई
​हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस के दखल के बाद मामला शांत कराया गया, हालांकि तनाव अभी भी बरकरार है। पीड़ित पक्ष ने ब्लॉक प्रमुख पुत्र के खिलाफ लिखित तहरीर देने की बात कही है।​ब्लॉक परिसर में सरेआम गाली-गलौज और मारपीट।​बीडीसी सदस्य का आरोप प्रमुख पुत्र ने रिवाल्वर तानकर डराया।
​भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच बैठक स्थगित।
​फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रायबरेली में एलपीजी संकट गहराया! मध्य पूर्व युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित, गोरा बाजार कुमार गैस एजेंसी पर सुबह से उमड़ी भीड़ – लोग घंटों इंतजार में रायबरेली शहर के निवासियों को पिछले कई दिनों से रसोई गैस (एलपीजी सिलेंडर) की कमी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के गोरा बाजार स्थित कुमार गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग खाली सिलेंडर लेकर घंटों खड़े रहते हैं, लेकिन कई को रिफिल नहीं मिल पा रहा। यह समस्या केवल रायबरेली तक सीमित नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे सीतापुर, लखीमपुर खीरी, नोएडा आदि में भी देखी जा रही है।मुख्य कारण मध्य पूर्व (ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध) का है। ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित होने से एलपीजी आयात में देरी हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का लगभग दो-तिहाई हिस्सा आयात करता है, जिसमें मध्य पूर्व का योगदान 85-90% है। इससे पैनिक बाइंग बढ़ गई – लोग पहले से ज्यादा सिलेंडर बुक कर रहे हैं, जिससे डिमांड अचानक उछल गई।सरकार ने स्थिति संभालने के लिए कदम उठाए हैं। रिफाइनरियों को अधिक एलपीजी उत्पादन के आदेश दिए गए हैं। घरेलू सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी हुई (अब दिल्ली में ₹913), जबकि कमर्शियल में ₹115। रिफिल के लिए न्यूनतम वेटिंग पीरियड 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, ताकि होर्डिंग रोकी जा सके। अधिकारियों का कहना है कि देश में पर्याप्त स्टॉक है, कोई वास्तविक कमी नहीं – केवल precautionary buying से अस्थायी दबाव है।उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजमर्रा की रसोई चलाना मुश्किल हो गया। महिलाएं और परिवार सुबह से शाम तक एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। कुछ जगहों पर ब्लैक मार्केट में सिलेंडर ₹1500 तक बिक रहे हैं।
    1
    रायबरेली में एलपीजी संकट गहराया! मध्य पूर्व युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित, गोरा बाजार कुमार गैस एजेंसी पर सुबह से उमड़ी भीड़ – लोग घंटों इंतजार में 
रायबरेली शहर के निवासियों को पिछले कई दिनों से रसोई गैस (एलपीजी सिलेंडर) की कमी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के गोरा बाजार स्थित कुमार गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग खाली सिलेंडर लेकर घंटों खड़े रहते हैं, लेकिन कई को रिफिल नहीं मिल पा रहा। यह समस्या केवल रायबरेली तक सीमित नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे सीतापुर, लखीमपुर खीरी, नोएडा आदि में भी देखी जा रही है।मुख्य कारण मध्य पूर्व (ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध) का है। ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित होने से एलपीजी आयात में देरी हुई है। 
भारत अपनी एलपीजी जरूरत का लगभग दो-तिहाई हिस्सा आयात करता है, जिसमें मध्य पूर्व का योगदान 85-90% है। इससे पैनिक बाइंग बढ़ गई – लोग पहले से ज्यादा सिलेंडर बुक कर रहे हैं, जिससे डिमांड अचानक उछल गई।सरकार ने स्थिति संभालने के लिए कदम उठाए हैं। रिफाइनरियों को अधिक एलपीजी उत्पादन के आदेश दिए गए हैं। घरेलू सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी हुई (अब दिल्ली में ₹913), जबकि कमर्शियल में ₹115। रिफिल के लिए न्यूनतम वेटिंग पीरियड 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, ताकि होर्डिंग रोकी जा सके। 
अधिकारियों का कहना है कि देश में पर्याप्त स्टॉक है, कोई वास्तविक कमी नहीं – केवल precautionary buying से अस्थायी दबाव है।उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजमर्रा की रसोई चलाना मुश्किल हो गया। महिलाएं और परिवार सुबह से शाम तक एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। कुछ जगहों पर ब्लैक मार्केट में सिलेंडर ₹1500 तक बिक रहे हैं।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    37 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.