Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला — बाइक चालक बाल-बाल बचा चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर बरढोड़हा के समीप शनिवार शाम करीब 5:00 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
Sachin public news
तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला — बाइक चालक बाल-बाल बचा चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर बरढोड़हा के समीप शनिवार शाम करीब 5:00 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
More news from झारखंड and nearby areas
- चैनपुर: गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित छतरपुर तीखा मोड़ के पास शनिवार को एक अनियंत्रित बोलोरो पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिकअप गाड़ी संख्या जेएच-01- जीडी -2033 चैनपुर से गुमला की ओर काफी तीव्र गति से जा रही थी। इसी दौरान तीखा मोड़ के पास सड़क पर बिखरी मिट्टी के कारण गाड़ी फिसल गई और अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के खंभे और सड़क किनारे लगे केले के पेड़ों में जा घुसी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि तीखा मोड़ पर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। खतरे को भांपते हुए चालक ने गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गाड़ी को हाल ही में सेकंड हैंड खरीदा गया था और इसे लेकर गुमला ले जाया जा रहा था।हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गाड़ी बिजली के खंभे और पेड़ों के बीच बुरी तरह फंसी हुई थी। बाद में ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि गाड़ी को काफी क्षति पहुंची है।1
- चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर बरढोड़हा के समीप शनिवार शाम करीब 5:00 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।1
- पांच दिनों से लापता बालक गुमला से सकुशल बरामद, चैनपुर पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान चैनपुर थाना पुलिस ने मानवीय संवेदना और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए बुटबारी से लापता हुए बालक बंटी साहू को गुमला से सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी देते हुए शनिवार शाम छह बजे बताया गया कि पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया गया। पांच दिनों से अपने बेटे की तलाश में परेशान परिवार को जब बच्चा मिला तो घर में खुशी का माहौल लौट आया। मिली जानकारी के अनुसार घाघरा थाना क्षेत्र के ग्राम नवनी पोस्ट हुटार निवासी राजेश साहू का पुत्र बंटी साहू पिछले कुछ समय से चैनपुर प्रखंड के बुटबारी स्थित अपनी मौसी के घर रह रहा था। बीते अट्ठाईस अप्रैल को वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, परंतु कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली कि वह अपने दोस्त नीरज कुमार के साथ कुरूमगढ़ गया था और वहां से गुमला पहुंच गया। बताया जाता है कि लापता होने के बाद बालक गुमला स्थित गोपाल मंदिर के समीप एक फूल दुकान में बुधवार से काम कर रहा था। इसी दौरान दुकान संचालक को संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस मामले में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने स्कूल स्तर सहित विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाकर खोजबीन में सहयोग किया। शनिवार को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को उसके पिता राजेश साहू एवं माता किरण देवी को सौंप दिया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं और उन्होंने चैनपुर पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। #GumlaNews #ChainpurPolice #MissingChildFound #JharkhandNews #PositiveNews #PoliceAction #GumlaPolice #GoodNewsJharkhand1
- गुमला: भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी दिलेश्वर महत्तो द्वारा स्वयं अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) की गई। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से भी इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उपायुक्त ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण, अर्थात् मकान सूचीकरण कार्य, राज्य में दिनांक 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके पूर्व 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया अत्यंत सरल एवं सुगम है, जिसे कोई भी नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से पूरा कर सकता है। उपायुक्त ने स्वयं स्व-गणना कर इसकी सहजता का अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह समय की बचत के साथ-साथ जनगणना प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सटीक बनाता है। उपायुक्त ने गुमला जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित अवधि के भीतर स्व-गणना अवश्य करें एवं इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।1
- Post by Ekka Ji2
- गुमला: भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी दिलेश्वर महत्तो द्वारा स्वयं अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) की गई। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से भी इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उपायुक्त ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण, अर्थात् मकान सूचीकरण कार्य, राज्य में दिनांक 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके पूर्व 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।4
- रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगाई पंचायत के काठो गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में नहाने के दौरान एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गा मांझी (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दुर्गा मांझी गांव के कुछ लोगों के साथ तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान तैरते समय अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में नहा रहे लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे पूरी तरह पानी में समा चुके थे। घटना के बाद से ही ग्रामीणों द्वारा शव की खोजबीन जारी है, लेकिन तालाब अधिक गहरा होने के कारण करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव बरामद नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि शव तालाब के अंदर ही है इसे लेकर ग्रामीण लगातार प्रयास कर रहे हैं घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द शव को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद लेने की मांग की है।2
- चैनपुर से एक राहत भरी और सुकून देने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस की मुस्तैदी और सक्रियता के कारण चार दिनों से लापता एक किशोर को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बेटे को सुरक्षित देखकर परिजन भावुक हो उठे और उसे गले लगाकर रोने लगे। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की आंखें भी नम हो गईं।1