Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने पीड़ित पत्रकार की, ₹100000 की आर्थिक सहायता।।
Firdosh journalist
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने पीड़ित पत्रकार की, ₹100000 की आर्थिक सहायता।।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने पीड़ित पत्रकार की, ₹100000 की आर्थिक सहायता।।1
- मगरमच्छ के हमले में अली हुसैन की मौत, घंटों पानी में शव लेकर घूमता रहा मगरमच्छ :--_---- पलियाकलां। बुधवार सुबह पलिया तहसील क्षेत्र के दुधवा रोड स्थित बंसी नगर रेलवे क्रॉसिंग के निकट तेरागोला पुलिया पर मछली पकड़ने गए 50 वर्षीय अली हुसैन पुत्र आमिर हुसैन उर्फ रुकू, निवासी मोहल्ला माहीगिरान, पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हादसे में अली हुसैन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अली हुसैन सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच तेरागोला पुलिया के पास मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान पानी में मौजूद मगरमच्छ ने उन्हें खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ काफी देर तक अली हुसैन के शरीर को पानी में लेकर घूमता रहा। लोगों का कहना है कि कई मगरमच्छ शव के आसपास मौजूद थे और काफी शोर मचाने के बावजूद मगरमच्छ ने शव नहीं छोड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे एक माह पहले भी तेरागोला पुलिया के पास सूरज निवासी तेहरा शहरी के पानी में कूदने के बाद लापता होने की घटना सामने आ चुकी है। जिनकी बॉडी अभी तक नहीं मिली! घटना की जानकारी मिलते ही माहीगिरान मोहल्ले के कई युवक मौके पर पहुंचे। बताया गया कि मगरमच्छों से घिरे पानी में उतरकर युवकों ने घेराबंदी की और काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ के जबड़े में फंसे अली हुसैन के शव को बाहर निकाला। शव के पानी से बाहर आते ही मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ वन विभाग और एनडीआरएफ की टीम परिजनों के बॉडी निकालने के बाद पहुंची।1
- नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर बाराबंकी के रामनगर सीमा क्षेत्र में हुई घटना के विरोध में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने गोंडा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। घटना की पृष्ठभूमि और मुख्य बिंदु: मामले की वजह: चंद्रशेखर आजाद गोंडा में विनोद साहनी (निषाद) हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। बाराबंकी में विवाद: बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोका, जिसके बाद पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि इस दौरान उनके काफिले पर पथराव हुआ और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हुए। ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें: निष्पक्ष जांच और कार्रवाई: बाराबंकी में काफिले पर पथराव और पुलिस द्वारा की गई धक्का-मुक्की की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सुरक्षा व्यवस्था: सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और प्रशासनिक लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो। गोंडा हत्याकांड में न्याय: विनोद साहनी हत्याकांड की पारदर्शी एवं सीबीआई/उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा मिले। भीम आर्मी और पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक बड़ा आंदोलन छेड़ेगा1
- यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अखिलेश का हमला, बोले- गरीबों को इलाज और एंबुलेंस तक नहीं मिल रही लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को अस्पतालों में समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है और जरूरत के समय फोन करने पर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अखिलेश यादव इससे पहले भी सरकार पर सवाल उठा चुके हैं। अखिलेश यादव ने दावा किया कि गलत इलाज के कारण सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जान गई है। उन्होंने सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम लोगों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सपा अध्यक्ष ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्राथमिक विद्यालय बंद किए जा रहे हैं। उनके इन बयानों के बाद प्रदेश की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।1
- लखीमपुर खीरी: पुलिस मुठभेड़ में 25 हज़ार का इनामी गोकश वसीम घायल, 4 गिरफ्तार! लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है! 14 सितंबर को ग्राम झाला संसारपुर में गोवंश के अवशेष मिलने की घटना का मैलानी पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। 💥 एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हुआ मुख्य आरोपी: आज तड़के सिंघाताली पुलिया के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हज़ार रुपये का इनामी और शातिर गोकश वसीम पुत्र हनीफ (निवासी भुड़वारा, गोला) पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उसके 3 अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 👤 गिरफ्तार अभियुक्तगण: 1️⃣ वसीम पुत्र हनीफ (घायल) 2️⃣ रूहीन पुत्र करामत (निवासी गुलाबनगर) 3️⃣ मोहसीम पुत्र हनीफ (निवासी गुलाबनगर) 4️⃣ नीलकंठ उर्फ राकेश पुत्र सालिकराम (निवासी झाला) 🔪 मौके से भारी मात्रा में बरामदगी: * 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा व 1 खोखा कारतूस * 1 अदद चापड़, छुरी, लकड़ी का ठीहा व कटान के उपकरण उपलब्धि: एसपी ख्याति गर्ग महोदया के निर्देशन, सीओ गोला महक शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण तथा मैलानी थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस टीम में संसारपुर चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव और बांकेगंज चौकी प्रभारी अंकुर कुमार की सराहनीय भूमिका रही। घायल अभियुक्त वसीम का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- मैलानी में पुलिस मुठभेड़: गोकशी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार मुठभेड़ के दौरान वसीम के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस समेत गोकशी में इस्तेमाल सामान बरामद लखीमपुर खीरी। थाना मैलानी पुलिस ने गोकशी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी वसीम पुत्र हनीफ निवासी ग्राम भुड़वारा, थाना गोला के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले धारदार हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। 14 सितंबर को मिले थे दो गोवंश के अवशेष पुलिस के अनुसार 14 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय बजरंग दल खीरी के अध्यक्ष राकेश कनौजिया द्वारा सूचना दी गई थी कि ग्राम झाला संसारपुर क्षेत्र में दो गोवंश के अवशेष मिले हैं। सूचना के आधार पर थाना मैलानी में मु0अ0सं0 238/26, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। सिंघाताली पुलिया के पास हुई मुठभेड़ पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपियों की तलाश के दौरान थाना मैलानी पुलिस टीम को ग्राम सिंघाताली पुलिया के पास संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। शाम करीब 4:30 बजे पुलिस टीम और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान वसीम के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने वसीम समेत उसके तीन अन्य साथियों रूहीन पुत्र करामत, मोहसीम पुत्र हनीफ और नीलकण्ठ उर्फ राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वसीम के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा एक चापड़, लोहे की एक छुरी, लकड़ी का ठीहा, चार प्लास्टिक की बोरियां, चार प्लास्टिक की रस्सियां और प्लास्टिक की पन्नी भी बरामद की गई। मुठभेड़ के मामले में भी मुकदमा दर्ज पुलिस मुठभेड़ के संबंध में थाना मैलानी में मु0अ0सं0 240/26 के तहत धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वसीम पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी वसीम पुत्र हनीफ के विरुद्ध थाना गोला में पहले से भी कई अभियोग दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022 का गोहत्या निवारण अधिनियम एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम का मामला, उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मामला तथा आर्म्स एक्ट का मुकदमा शामिल है। वर्तमान मामले में थाना मैलानी में दर्ज मुकदमा संख्या 238/26 और पुलिस मुठभेड़ से संबंधित मुकदमा संख्या 240/26 भी उसके विरुद्ध दर्ज किया गया है। चारों गिरफ्तार आरोपियों का विवरण गिरफ्तार आरोपियों में वसीम पुत्र हनीफ, निवासी ग्राम भुड़वारा थाना गोला जनपद खीरी; रूहीन पुत्र करामत, निवासी ग्राम गुलाबनगर थाना मैलानी; मोहसीम पुत्र हनीफ, निवासी ग्राम गुलाबनगर थाना मैलानी तथा नीलकण्ठ उर्फ राकेश पुत्र सालिकराम, निवासी ग्राम झाला थाना मैलानी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच और विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव चौकी प्रभारी संसारपुर, उपनिरीक्षक अंकुर चौकी प्रभारी बांकेगंज तथा हेड कांस्टेबल श्याम कुमार वर्मा के अलावा कांस्टेबल दीपक चंद्रा, अभिनव मिश्रा, सूरज कुमार, परशुराम यादव, दिनेश कुमार, विनीत कुमार, हर्ष कुमार, नीतेश कुमार और सुधांशु कुमार शामिल रहे। रिपोर्टर — रामनिवास गुप्ता वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र4
- पीलीभीत ब्रेकिंग: मोबाइल चोरी के शक में एक बुजुर्ग को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। भीड़ ने खुद कानून हाथ में लिया, जबकि तलाशी में कोई मोबाइल नहीं मिला। यूपी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।1
- “चूड़ी पहनो, औकात में रहकर बात करना” जिलाध्यक्ष और कोतवाल आमने-सामने रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच सदस्यता अभियान को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों में अभद्रता हुई। मामले को लेकर सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाल के बीच भी तीखी बहस हुई। इसके बाद ABVP कार्यकर्ता सड़क और कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति संभालने की कोशिश की।1