Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर - कथित तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सड़क पर ट्रकों को रोकने का मामला ।। कथित तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सड़क पर ट्रकों को रोकने का मामला, जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद बोली प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौटते समय बगल से तेज गति से ओवरलोड ट्रक के गुजरने से हादसाग्रस्त होने से बची थी उनकी कार, ट्रक से रोड़ा पत्थर गिरने से टूटा था उनकी गाड़ी का काँच, गाड़ी का काँच टूटने पर कार्यकर्ताओं ने रोका था हादसें को अंजाम देने वाला ट्रक, जिलाधिकारी को सूचना देने के बाद मुख्यालय के लिए हुई थी रवाना, राजनीतिक छवि खराब करने के उद्देश्य से ट्रकों की चेकिंग करने की फैलाई गई थी अफवाह, जिला अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर घटनाक्रम के बारे में दी जानकारी, जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय का मामला।
Sheelu Nishad
हमीरपुर - कथित तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सड़क पर ट्रकों को रोकने का मामला ।। कथित तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सड़क पर ट्रकों को रोकने का मामला, जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद बोली प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौटते समय बगल से तेज गति से ओवरलोड ट्रक के गुजरने से हादसाग्रस्त होने से बची थी उनकी कार, ट्रक से रोड़ा पत्थर गिरने से टूटा था उनकी गाड़ी का काँच, गाड़ी का काँच टूटने पर कार्यकर्ताओं ने रोका था हादसें को अंजाम देने वाला ट्रक, जिलाधिकारी को सूचना देने के बाद मुख्यालय के लिए हुई थी रवाना, राजनीतिक छवि खराब करने के उद्देश्य से ट्रकों की चेकिंग करने की फैलाई गई थी अफवाह, जिला अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर घटनाक्रम के बारे में दी जानकारी, जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय का मामला।
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- घाटमपुर कस्बे में स्थित तहसील परिसर के राजराजेश्वर धाम महादेव मंदिर में गुरुवार को हनुमान जयंती मनाई गई। यह आयोजन उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह और तहसीलदार अंकिता पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसमें प्रशासन और स्थानीय कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।हनुमान जयंती के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के उपरांत सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। इसके बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें तहसील के सभी लेखपालों और क्षेत्रीय कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।1
- मिशन शक्ति अभियान 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक महोदया कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा जिला अस्पताल अकबरपुर परिसर में स्थित “वन स्टॉप सेंटर” (One Stop Center) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, व्यवस्थाओं, महिला पीड़िताओं हेतु उपलब्ध संसाधनों आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया। केंद्र में पीड़िताओं के रहने के कक्ष, शौचालय, रसोईघर, भोजन की गुणवत्ता, पीने के पानी की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया। 🔹 *निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:* • केंद्र की साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की गई। • महिलाओं के रहने के स्थान, बिस्तर, सुरक्षा व्यवस्था, वेंटिलेशन आदि की जांच की गई। • रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता देखी गई। • केंद्र में तैनात परामर्शदाताओं, सहायिकाओं और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। • रिकॉर्ड रजिस्टर, शिकायत निस्तारण प्रक्रिया और आपातकालीन सहायता प्रणाली की भी समीक्षा की गई। • मौजूद सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कोण, रिकॉर्डिंग स्थिति आदि की गहन जाँच की गई। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया ने केंद्र संचालक एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कमरे, रसोईघर और शौचालय की दैनिक सफाई सुनिश्चित की जाये व स्वच्छ जल एवं उचित वेंटिलेशन व्यवस्था पर ध्यान दिये जाये । महिलाओं के लिए बनाए गए आवासीय कमरों का निरीक्षण कर सुविधा, सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाये रखने तथा रात्रि सुरक्षा हेतु पर्याप्त लाइटिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये । परामर्शदाताओं (Counsellors) और महिला कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की गई। पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सहानुभूतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए व समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाये ।1
- कालपी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली कलश यात्रा:छंगे आश्रम से शुरू हुआ बालाजी हनुमत यज्ञ और शिव महापुराण जालौन के कालपी स्थित सिद्धपीठ श्री छंगे आश्रम हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री बाला जी हनुमत यज्ञ एवं शिव महापुराण का विराट आयोजन 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया। इस पावन अवसर पर सुबह 10 बजे छंगे आश्रम मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर में भक्ति का माहौल बना दिया। यह कलश यात्रा फुल पावर चौराहा और हिंदी भवन होते हुए यमुना नदी के पीला घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने यमुना के पवित्र जल से कलश भरे। इसके बाद यात्रा वापस छंगे आश्रम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग ध्वजों से सजा था। लंबे बांसों पर लाल, सफेद, हरे, पीले और तिरंगे झंडे लहरा रहे थे। नगाड़ों-ड्रम की गूंज और भजन-कीर्तन की मधुर धुन के साथ सैकड़ों श्रद्धालु उत्साहपूर्वक आगे बढ़ रहे थे। श्री श्री 108 महंत दंडी स्वामी भूतनाथदत्तानन्द पर्वत महाराज (अखिल विज्ञान मठ, कानपुर) रथ पर विराजमान होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। महिलाएं रंग-बिरंगी साड़ियों में सिर पर कलश लिए चल रही थीं, जबकि युवा और बुजुर्ग भक्त हाथों में ध्वज थामे नारे लगाते और भजन गाते हुए शामिल थे। यात्रा के दौरान फूलों की वर्षा और गुलाल का छिड़काव भी किया गया। इस भव्य कलश यात्रा के साथ ही श्री बाला जी हनुमत यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। दंडी स्वामी जी शिव महापुराण का वाचन करेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक रामसंजीवन पुजारी महाराज हैं और आयोजन की जिम्मेदारी मुनिश्वरानन्द ब्रह्मचारी (मणिपाचार्य महाराज) द्वारा संभाली जा रही है। आयोजकों ने कालपी परिक्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी जनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें, हवन-पूजन में भाग लें और 10 अप्रैल को आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित करें। हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर कालपी की गलियां भक्ति भावना से सराबोर हो उठीं। कलश यात्रा ने आयोजन की शानदार शुरुआत करते हुए नगरवासियों में धार्मिक एकता और श्रद्धा का संदेश दिया।3
- कानपुर देहात मूसानगर थाना क्षेत्र के मूसानगर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां पर भाई ने बहन को संबल मारकर हत्या कर दी आखिर क्या है पूरा मामला जाने1
- F1
- #Apkiawajdigital मुरादाबाद | शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 कहते हैं कि अगर हौसला बुलंद हो तो आधी आबादी ही पूरी आफत पर भारी पड़ती है। मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में शनिवार (21 मार्च) को कुछ ऐसा ही हुआ। एक गुंडा डॉक्टर के घर में घुसकर दहशत फैलाना चाहता था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसका सामना 'झांसी की रानियों' से होने वाला है। पकड़ा कॉलर और जड़ दिए थप्पड़ वायरल वीडियो में दिख रहा है कि घर की जांबाज लड़कियों ने न केवल उस बदमाश को दबोचा, बल्कि उसकी ऐसी 'धुनाई' की कि वह रहम की भीख मांगने लगा। एक लड़की ने उसका कॉलर पकड़ा तो दूसरी ने चप्पलों की बौछार कर दी। यह मंजर देखकर आसपास के लोग भी दंग रह गए। समाज के लिए बड़ा संदेश यह खबर उन तमाम मनचलों और अपराधियों के लिए चेतावनी है जो महिलाओं को कमजोर समझने की भूल करते हैं। मुरादाबाद की इन बेटियों ने साबित कर दिया है कि सुरक्षा के लिए केवल पुलिस का इंतजार करना जरूरी नहीं, खुद की मुट्ठियां भी काफी हैं। "डर को डराना ही बहादुरी है। मुरादाबाद की इन बेटियों ने न केवल अपना घर बचाया, बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाओं को सिर उठाकर जीने का हौसला दिया है।"1
- बिहार के दानापुर में एक ज्वोलरी की दुकान में दिन दहाड़े बदमाशों ने तमंचे के बल पर की वारदात लाखों माल पार किया। बदमाश सीसी टीवी में क़ैद।1
- पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय मे रिक्त भूमि पर प्रस्तावित स्टोर, कन्ट्रोल रूम, आई0जी0आर0एस0 सेल, डी0सी0आर0बी0 सेल, महिला सेल तथा कान्फ्रेंस रूम आदि हेतु चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रस्तावित निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण, समयबद्ध एवं पुलिस की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप हो। इस निर्माण से जनपद कानपुर देहात की पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होगी। नये कन्ट्रोल रूम से आपातकालीन प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा, महिला सेल के विस्तार से महिलाओं से सम्बन्धित मामलों में बेहतर सुविधा एवं संवेदनशीलता सुनिश्चित होगी तथा कान्फ्रेंस रूम से प्रशिक्षण एवं समन्वय कार्यों में नई ऊर्जा मिलेगी। पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के इस दृष्टिकोण के अनुरूप जनपद स्तर पर आधारभूत ढांचे को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है, जिससे आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएँ उपलब्ध हो सकें। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ परियोजना की संभावनाओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस निरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य जनपद में पुलिस के आधुनिक तकनीकी ढाँचे को मजबूत करना है। इस दौरान अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1