Shuru
Apke Nagar Ki App…
20 जुलाई को आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी के 'संसद चलो' मार्च के दौरान चप्पल पहनकर और बिना वर्दी के एक व्यक्ति प्रदर्शनकारियों पर डंडे भांज रहा था। इस दौरान लल्लनटॉप के पत्रकार अभिलाष ने जब उस व्यक्ति से सवाल किया, तो केवल सवाल पूछने की वजह से ही रिपोर्टर को लाठी मार दी गई। पत्रकार पर हुए इस हमले के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने भी लाठी चलाने वाले व्यक्ति का ही बचाव किया। पुलिसकर्मियों ने पत्रकार के साथ बेहद बदतमीजी की और उनका माइक जमीन पर फेंक दिया।
CKS CHANDRAMA
20 जुलाई को आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी के 'संसद चलो' मार्च के दौरान चप्पल पहनकर और बिना वर्दी के एक व्यक्ति प्रदर्शनकारियों पर डंडे भांज रहा था। इस दौरान लल्लनटॉप के पत्रकार अभिलाष ने जब उस व्यक्ति से सवाल किया, तो केवल सवाल पूछने की वजह से ही रिपोर्टर को लाठी मार दी गई। पत्रकार पर हुए इस हमले के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने भी लाठी चलाने वाले व्यक्ति का ही बचाव किया। पुलिसकर्मियों ने पत्रकार के साथ बेहद बदतमीजी की और उनका माइक जमीन पर फेंक दिया।
More news from बिहार and nearby areas
- पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत एरकीकला पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव और बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य ने पौधारोपण कर क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए। वहीं बीडीओ ने "मां के नाम पांच पौधे" लगाने और उनकी पुत्रवत देखभाल करने की अपील की। इसके साथ ही मुखिया शकुंतला देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि कमलेश कुमार चौधरी ने ग्रामीणों से इमारती और फलदार पौधे लगाने का आग्रह किया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी मिल सके। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी अकबर हुसैन, पंचायत सचिव, आवास एवं राजस्व कर्मियों सहित कई अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।1
- औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में 5 बेड वाले डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया गया है। डीएम अभिलाषा शर्मा ने फीता काटकर इस नए डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया। हसपुरा और औरंगाबाद क्षेत्र के दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में 5 बेड की क्षमता वाले इस डायलिसिस सेंटर की शुरुआत की गई है।1
- अरवल जिले के कलेर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में कम उम्र के बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महज 10 से 12 वर्ष की आयु के बच्चे भी सिगरेट और अन्य धूम्रपान उत्पादों का सेवन करते देखे जा रहे हैं। पहले जहां इस उम्र के बच्चे खेलकूद और पढ़ाई में समय बिताते थे, वहीं अब गलत संगति और आसानी से उपलब्ध तंबाकू उत्पादों के कारण बच्चे नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ रही है। शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि कम उम्र में धूम्रपान की यह आदत बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इसके साथ ही पढ़ाई से दूरी, अनुशासनहीनता और अन्य सामाजिक समस्याओं का खतरा भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो इसका असर आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर पड़ सकता है। इस बढ़ती समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों और गांवों के आसपास नाबालिगों को तंबाकू एवं सिगरेट की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही विशेष जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों और अभिभावकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए। लोगों का मानना है कि परिवार, विद्यालय, समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से ही इस समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।1
- रोहतास में आयोजित विशेष सहयोग शिविर के दौरान डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने शिविर में प्राप्त आवेदनों और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की व जानकारी साझा की। शिविर के दौरान शिक्षा से जुड़ी ज़मीनी स्थिति भी सामने आई, जिसके अनुसार दावथ प्रखंड मुख्यालय पर आठवीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई ग्रहण करने के लिए बच्चों को 6 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जबकि सरकार के नियमानुसार प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज का संचालन किया जाना है।1
- 20 जुलाई को आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी के 'संसद चलो' मार्च के दौरान चप्पल पहनकर और बिना वर्दी के एक व्यक्ति प्रदर्शनकारियों पर डंडे भांज रहा था। इस दौरान लल्लनटॉप के पत्रकार अभिलाष ने जब उस व्यक्ति से सवाल किया, तो केवल सवाल पूछने की वजह से ही रिपोर्टर को लाठी मार दी गई। पत्रकार पर हुए इस हमले के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने भी लाठी चलाने वाले व्यक्ति का ही बचाव किया। पुलिसकर्मियों ने पत्रकार के साथ बेहद बदतमीजी की और उनका माइक जमीन पर फेंक दिया।1