logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बंडा शराब कांड पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

7 hrs ago
user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
Local News Reporter जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बंडा शराब कांड पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • करेली में चाकू-तलवारबाजों पर पुलिस ने निकाला जुलूस, दहशत फैलाने वाले आरोपी गिरफ्तार एंकर...नरसिंहपुर जिले के करेली में चाकू और तलवार की दम पर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। करेली थाना पुलिस ने चेकिंग और धरपकड़ अभियान चलाते हुए कई संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अभिषेक जाटव के कब्जे से तलवार और अरबाज के पास से चाकू बरामद किया गया है। वहीं विक्रांत का नाम भी पूर्व में हुई चाकूबाजी की घटनाओं में सामने आ चुका है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने इन आरोपियों को शहर में जुलूस निकालकर कानून व्यवस्था का संदेश दिया और इन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    1
    करेली में चाकू-तलवारबाजों पर पुलिस ने निकाला जुलूस, दहशत फैलाने वाले आरोपी गिरफ्तार

एंकर...नरसिंहपुर जिले के करेली में चाकू और तलवार की दम पर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। करेली थाना पुलिस ने चेकिंग और धरपकड़ अभियान चलाते हुए कई संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अभिषेक जाटव के कब्जे से तलवार और अरबाज के पास से चाकू बरामद किया गया है। वहीं विक्रांत का नाम भी पूर्व में हुई चाकूबाजी की घटनाओं में सामने आ चुका है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने इन आरोपियों को शहर में जुलूस निकालकर कानून व्यवस्था का संदेश दिया और इन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिले में सोयाबीन की फसल पर इन दिनों पीला मोजेक समेत दूसरे रोगों का असर दिख रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में लहलहाती हुई सोयाबीन की फसल अचानक पीली पड़कर सूखने लगी है। *तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*
    1
    नरसिंहपुर जिले में सोयाबीन की फसल पर इन दिनों पीला मोजेक समेत दूसरे रोगों का असर दिख रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में लहलहाती हुई सोयाबीन की फसल अचानक पीली पड़कर सूखने लगी है।
*तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*
    user_Ramkishan Kuswaha
    Ramkishan Kuswaha
    Farmer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बिहार की शराब माफिया नेहा कुमारी गिरफ्तार और उसका साथी रेलवे स्टेशन समस्तीपुर
    1
    बिहार की शराब माफिया नेहा कुमारी गिरफ्तार और उसका साथी रेलवे स्टेशन समस्तीपुर
    user_Mangal choudhary tv repoter ra
    Mangal choudhary tv repoter ra
    Advertising Photographer बरेली, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
  • भारत जागो एवं अयोध्या यात्रा का सातवां दिन: धता गांव में भव्य स्वागत, रायबरेली के लिए रवाना रिपोर्टर राकेश सेन *बीना।* भारत जागो यात्रा एवं अयोध्या यात्रा का कारवां अपने सातवें दिन जन-जन में राष्ट्रभक्ति और रामभक्ति का अलख जगाते हुए आगे बढ़ रहा है। यात्रा का सातवां पड़ाव *कमलपुर जनपद क्षेत्र के धता गांव* में रहा, जहां ग्रामीणों ने यात्रियों का ऐतिहासिक स्वागत किया। धता गांव पहुंचने पर वहां के वरिष्ठ नेता *दिलीप पटेल* के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यात्रा के प्रमुख *पी पी नायक एवं सभी यात्रियों का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत* किया। इस दौरान भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। इस अवसर पर नेता दिलीप पटेल ने कहा कि भारत जागो यात्रा देश में एक नई चेतना जगा रही है। ऐसी यात्रा से युवाओं में देशभक्ति और संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ता है। हम सभी यात्रियों के उज्जवल भविष्य और यात्रा की सफलता की कामना करते हैं। यात्रा के प्रमुख पी पी नायक ने अपने संबोधन में कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सोए हुए भारत को जगाना और अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कर राष्ट्र के कल्याण की कामना करना है। जगह-जगह मिल रहे अपार जनसमर्थन से हमारा हौसला और बढ़ रहा है। स्वागत समारोह के पश्चात यात्रा ने अपने अगले पड़ाव *रायबरेली के लिए कूच* कर दिया। यात्रा के रायबरेली पहुंचने पर वहां भी भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
    1
    भारत जागो एवं अयोध्या यात्रा का सातवां दिन: धता गांव में भव्य स्वागत, रायबरेली के लिए रवाना
रिपोर्टर राकेश सेन 
*बीना।* भारत जागो यात्रा एवं अयोध्या यात्रा का कारवां अपने सातवें दिन जन-जन में राष्ट्रभक्ति और रामभक्ति का अलख जगाते हुए आगे बढ़ रहा है। यात्रा का सातवां पड़ाव *कमलपुर जनपद क्षेत्र के धता गांव* में रहा, जहां ग्रामीणों ने यात्रियों का ऐतिहासिक स्वागत किया।
धता गांव पहुंचने पर वहां के वरिष्ठ नेता *दिलीप पटेल* के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यात्रा के प्रमुख *पी पी नायक एवं सभी यात्रियों का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत* किया। इस दौरान भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।
इस अवसर पर नेता दिलीप पटेल ने कहा कि भारत जागो यात्रा देश में एक नई चेतना जगा रही है। ऐसी यात्रा से युवाओं में देशभक्ति और संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ता है। हम सभी यात्रियों के उज्जवल भविष्य और यात्रा की सफलता की कामना करते हैं।
यात्रा के प्रमुख पी पी नायक ने अपने संबोधन में कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सोए हुए भारत को जगाना और अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कर राष्ट्र के कल्याण की कामना करना है। जगह-जगह मिल रहे अपार जनसमर्थन से हमारा हौसला और बढ़ रहा है।
स्वागत समारोह के पश्चात यात्रा ने अपने अगले पड़ाव *रायबरेली के लिए कूच* कर दिया। यात्रा के रायबरेली पहुंचने पर वहां भी भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मुड़िया गांव में श्मशान घाट के लिए रास्ता नहीं है नेट तीन सेट है ग्राम पर के सरपंच का कहना है
    1
    मुड़िया गांव में श्मशान घाट के लिए रास्ता नहीं है नेट तीन सेट है ग्राम पर के सरपंच का कहना है
    user_बीना टीवी न्यूज़ 24 विजय चौहान
    बीना टीवी न्यूज़ 24 विजय चौहान
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बंडा शराब कांड पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
    1
    मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बंडा शराब कांड पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Local News Reporter जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सड़क पर तड़पते व्यक्ति को देख सांसद विवेक तंखा ने अपना काफिला रुकवाया और अपनी फॉलो गाड़ी से युवक को अस्पताल पहुंचाया
    1
    सड़क पर तड़पते व्यक्ति को देख सांसद विवेक तंखा ने अपना काफिला रुकवाया और अपनी फॉलो गाड़ी से युवक को अस्पताल पहुंचाया
    user_Ramkishan Kuswaha
    Ramkishan Kuswaha
    Farmer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आखिरी सफर भी आसान नहीं! कीचड पानी और कांटों के बीच शव लेकर मुक्तिधाम पहुंचे ग्राम पंचायत पार के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़िया नायक में एक महिला की अंतिम यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। शोकाकुल परिजनों और ग्रामीणों को शव लेकर मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए कीचड़, पानी और कांटों से भरे कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ा। मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम की दूरी महज 200 से 300 मीटर है, लेकिन आज तक यहां पक्का रास्ता नहीं बन सका। बारिश के कारण रास्ते में जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा था, जिससे अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
    1
    आखिरी सफर भी आसान नहीं! कीचड पानी और कांटों के बीच शव लेकर मुक्तिधाम पहुंचे 
ग्राम पंचायत पार के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़िया नायक में एक महिला की अंतिम यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। शोकाकुल परिजनों और ग्रामीणों को शव लेकर मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए कीचड़, पानी और कांटों से भरे कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ा।
मुख्य मार्ग से मुक्तिधाम की दूरी महज 200 से 300 मीटर है, लेकिन आज तक यहां पक्का रास्ता नहीं बन सका। बारिश के कारण रास्ते में जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा था, जिससे अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले जहरीली शराब प्रकरण: पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले जहरीली शराब प्रकरण: पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल बंडा-शाहगढ़ के प्रभावित गांवों का दौरा कर मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, बोले- शराब माफियाओं को नहीं बख्शेंगे, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा राजेश बबेले बीना।सागर।अवैध और जहरीली शराब से हुई दुखद घटना के बाद उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल सोमवार को बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र के प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने घटना में मृतकों एवं प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। *एक-एक परिवार से मिले, जाना दर्द* उप मुख्यमंत्री ने बंडा एवं शाहगढ़ तहसील के ग्राम बमूरा भेड़ा, नौराज, गूगरा खुर्द, धुरमार, चौका, हनौती और पापेट पहुंचकर मृतक एवं प्रभावित परिवारों के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए घटना को अत्यंत हृदय विदारक बताया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार जिस पीड़ा से गुजर रहे हैं, उसकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन शासन उनकी हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। *शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश* घटना को लेकर उप मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। शराब के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को समाप्त करने के निर्देश पुलिस एवं प्रशासन को दिए गए हैं। परिजनों की मांग पर उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है तथा अब तक 10 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और वितरण के स्रोतों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। *गांवों को नशामुक्त बनाने ग्रामीणों से किया आह्वान* भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए गांवों को पूर्णतः नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करती, बल्कि पूरे परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने ग्रामीणों से सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नशे से दूर रहने तथा अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले भी जनसहयोग से नशामुक्ति के प्रयास किए गए हैं और आगे भी अवैध नशे के कारोबार पर पूर्ण विराम लगाने के लिए शासन-प्रशासन गंभीरता और सख्ती से कार्रवाई करेगा। *अधिकारियों से ली कार्रवाई की जानकारी* दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई और प्रभावित परिवारों को दी जा रही सहायता की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना शासन की प्राथमिकता है और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। इस दौरान बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजनिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदीप भदोरिया, बंडा एसडीएम आरती यादव, बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
    4
    जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले जहरीली शराब प्रकरण: पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल
लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 
जहरीली शराब प्रकरण: पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल
बंडा-शाहगढ़ के प्रभावित गांवों का दौरा कर मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, बोले- शराब माफियाओं को नहीं बख्शेंगे, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
राजेश बबेले 
बीना।सागर।अवैध और जहरीली शराब से हुई दुखद घटना के बाद उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल सोमवार को बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र के प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने घटना में मृतकों एवं प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
*एक-एक परिवार से मिले, जाना दर्द*
उप मुख्यमंत्री ने बंडा एवं शाहगढ़ तहसील के ग्राम बमूरा भेड़ा, नौराज, गूगरा खुर्द, धुरमार, चौका, हनौती और पापेट पहुंचकर मृतक एवं प्रभावित परिवारों के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए घटना को अत्यंत हृदय विदारक बताया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार जिस पीड़ा से गुजर रहे हैं, उसकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन शासन उनकी हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
*शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*
घटना को लेकर उप मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। शराब के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को समाप्त करने के निर्देश पुलिस एवं प्रशासन को दिए गए हैं। परिजनों की मांग पर उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है तथा अब तक 10 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और वितरण के स्रोतों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
*गांवों को नशामुक्त बनाने ग्रामीणों से किया आह्वान*
भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए गांवों को पूर्णतः नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करती, बल्कि पूरे परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने ग्रामीणों से सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नशे से दूर रहने तथा अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले भी जनसहयोग से नशामुक्ति के प्रयास किए गए हैं और आगे भी अवैध नशे के कारोबार पर पूर्ण विराम लगाने के लिए शासन-प्रशासन गंभीरता और सख्ती से कार्रवाई करेगा।
*अधिकारियों से ली कार्रवाई की जानकारी*
दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई और प्रभावित परिवारों को दी जा रही सहायता की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना शासन की प्राथमिकता है और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा।
इस दौरान बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजनिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदीप भदोरिया, बंडा एसडीएम आरती यादव, बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.