logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निघासन में खुला स्टार जिम सेंटर जिम खुल जाने से युवा बना रहे अपनी बॉडी। निघासन में खुला स्टार जिम सेंटर से काफी संख्या में युवा बना रहे स्ट्रॉग बॉडी।

2 hrs ago
user_Nandkishor Arya
Nandkishor Arya
निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

निघासन में खुला स्टार जिम सेंटर जिम खुल जाने से युवा बना रहे अपनी बॉडी। निघासन में खुला स्टार जिम सेंटर से काफी संख्या में युवा बना रहे स्ट्रॉग बॉडी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* *जनपद खीरी मैलानी के बांकेगंज में बाबा साहेब जयंती पर बवाल, पुलिस पर गंभीर आरोप!* थाना मैलानी क्षेत्र के बांकेगंज में बाबा साहेब की जयंती के दौरान हुआ विवाद अब बड़ा रूप ले चुका है। आरोप है कि थानाध्यक्ष मैलानी की लापरवाही और बांकेगंज चौकी इंचार्ज की भूमिका के चलते मामूली मामला तूल पकड़ गया और हालात बिगड़ते चले गए। वायरल वीडियो में पुलिस प्रशासन का रवैया भी सवालों के घेरे में नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, 137 पलिया क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि के उकसावे पर चंदा देवी द्वारा विवाद खड़ा किया गया। चंदा देवी को मौजूदा सत्ता की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बताया जा रहा है, जिससे पूरे मामले में राजनीतिक रंग और गहरा हो गया है। बताया जा रहा है कि ग्राम समाज की जमीन को लेकर शुरू हुआ यह विवाद, स्थानीय स्तर पर ही सुलझाया जा सकता था, लेकिन बांकेगंज चौकी इंचार्ज की लापरवाही और गलत हस्तक्षेप के कारण मामला और भड़क गया। सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि *क्षेत्रीय लेखपाल की भूमिका पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?* वहीं, यह आरोप भी सामने आया है कि बाबा साहेब की मूर्ति को खुद पुलिस प्रशासन द्वारा तोड़ा गया, जिसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की संदिग्ध भूमिका के चलते ही विवाद ने विकराल रूप ले लिया। ❓ *अब उठ रहे बड़े सवाल:* थानाध्यक्ष मैलानी और बांकेगंज चौकी इंचार्ज अन्य पुलिसकर्मी पर कार्रवाई कब? दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर कब होगी सख्त कार्यवाही? क्या प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएगा? 📢 क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
*जनपद खीरी मैलानी के बांकेगंज में बाबा साहेब जयंती पर बवाल, पुलिस पर गंभीर आरोप!*
थाना मैलानी क्षेत्र के बांकेगंज में बाबा साहेब की जयंती के दौरान हुआ विवाद अब बड़ा रूप ले चुका है। आरोप है कि थानाध्यक्ष मैलानी की लापरवाही और बांकेगंज चौकी इंचार्ज की भूमिका के चलते मामूली मामला तूल पकड़ गया और हालात बिगड़ते चले गए। वायरल वीडियो में पुलिस प्रशासन का रवैया भी सवालों के घेरे में नजर आ रहा है।
सूत्रों के अनुसार, 137 पलिया क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि के उकसावे पर चंदा देवी द्वारा विवाद खड़ा किया गया। चंदा देवी को मौजूदा सत्ता की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बताया जा रहा है, जिससे पूरे मामले में राजनीतिक रंग और गहरा हो गया है।
बताया जा रहा है कि ग्राम समाज की जमीन को लेकर शुरू हुआ यह विवाद, स्थानीय स्तर पर ही सुलझाया जा सकता था, लेकिन बांकेगंज चौकी इंचार्ज की लापरवाही और गलत हस्तक्षेप के कारण मामला और भड़क गया।
सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि *क्षेत्रीय लेखपाल की भूमिका पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?* वहीं, यह आरोप भी सामने आया है कि बाबा साहेब की मूर्ति को खुद पुलिस प्रशासन द्वारा तोड़ा गया, जिसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की संदिग्ध भूमिका के चलते ही विवाद ने विकराल रूप ले लिया।
❓ *अब उठ रहे बड़े सवाल:*
थानाध्यक्ष मैलानी और बांकेगंज चौकी इंचार्ज अन्य पुलिसकर्मी पर कार्रवाई कब?
दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर कब होगी सख्त कार्यवाही?
क्या प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएगा?
📢 क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।
    user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रम
    उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रम
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • निघासन में खुला स्टार जिम सेंटर से काफी संख्या में युवा बना रहे स्ट्रॉग बॉडी।
    1
    निघासन में खुला स्टार जिम सेंटर से काफी संख्या में युवा बना रहे स्ट्रॉग बॉडी।
    user_Nandkishor Arya
    Nandkishor Arya
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आपको इतनी जल्दबाजी क्यों है ? आप जातिगत जनगणना के बाद महिला आरक्षण इसलिए नहीं लागू करना चाहते ताकि आपको आरक्षण न देना पड़ें - अखिलेश यादव
    1
    आपको इतनी जल्दबाजी क्यों है ? आप जातिगत जनगणना के बाद महिला आरक्षण इसलिए नहीं लागू करना चाहते ताकि आपको आरक्षण न देना पड़ें 
- अखिलेश यादव
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • मझगई-खीरी। मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला खुर्द के मजरा बेला टॉपर में ब्रहस्पतिवार को शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में शादी के लिए जुटाया गया लाखों का सामान, टेंट, गद्दे और कुर्सियां जलकर राख हो गईं। मलबे के ढेर को देख लड़के पक्ष के लोग सुध-बुध खो बैठे और सदमे के कारण बेहोश हो गए। जानकारी के अनुसार, बेला टॉपर निवासी मिश्रीलाल के पुत्र राजकुमार की 18 वर्षीय मिश्री की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था और हलवाई खाना तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जलते हुए चूल्हे से एक चिंगारी उठी और पास ही लगे टेंट के पर्दे में जा लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरा शादी का मंडप आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि पास जाना मुश्किल था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था। पीड़ित मिश्रीलाल राजकुमार के साथ-साथ सुनील कुमार और अंकेश का भी भारी नुकसान हुआ है। अपनी आंखों के सामने बेटा की शादी का सामान जलता देख परिवार के लोग बदहवास हो गए और सदमे में बेहोश हो गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से सीएससी भेजा गया।ग्रामीणों का कहना है कि आग इतनी भयावह थी कि किसी को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। जिससे सारा सामान जल गया है। पीड़ित परिवार अब शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है ताकि बेटा के हाथ पीले किए जा सकें। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और शादी वाले घर में मातम का माहौल है।
    1
    मझगई-खीरी। मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला खुर्द के मजरा बेला टॉपर में ब्रहस्पतिवार को शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में शादी के लिए जुटाया गया लाखों का सामान, टेंट, गद्दे और कुर्सियां जलकर राख हो गईं। मलबे के ढेर को देख लड़के पक्ष के लोग सुध-बुध खो बैठे और सदमे के कारण बेहोश हो गए।
जानकारी के अनुसार, बेला टॉपर निवासी मिश्रीलाल के पुत्र राजकुमार की 18 वर्षीय  मिश्री की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था और हलवाई खाना तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जलते हुए चूल्हे से एक चिंगारी उठी और पास ही लगे टेंट के पर्दे में जा लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरा शादी का मंडप आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि पास जाना मुश्किल था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था। पीड़ित मिश्रीलाल  राजकुमार के साथ-साथ सुनील कुमार और अंकेश का भी भारी नुकसान हुआ है। अपनी आंखों के सामने बेटा की शादी का सामान जलता देख परिवार के लोग बदहवास हो गए और सदमे में बेहोश हो गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से सीएससी भेजा गया।ग्रामीणों का कहना है कि आग इतनी भयावह थी कि किसी को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। जिससे सारा सामान जल गया है। पीड़ित परिवार अब शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है ताकि बेटा के हाथ पीले किए जा सकें। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और शादी वाले घर में मातम का माहौल है।
    user_Firdosh journalist
    Firdosh journalist
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • शादी की खुशियां माता में बदली चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग मझगई-खीरी। मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला खुर्द के मजरा बेला टॉपर में ब्रहस्पतिवार को शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में शादी के लिए जुटाया गया लाखों का सामान, टेंट, गद्दे और कुर्सियां जलकर राख हो गईं। मलबे के ढेर को देख परिजन सुध-बुध खो बैठे और सदमे के कारण बेहोश हो गए। जानकारी के अनुसार, बेला टॉपर निवासी राजकुमार की 18 वर्षीय पुत्र मिश्री की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था और हलवाई खाना तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जलते हुए चूल्हे से एक चिंगारी उठी और पास ही लगे टेंट के पर्दे में जा लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरा शादी का मंडप आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि पास जाना मुश्किल था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था। पीड़ित राजकुमार के साथ-साथ सुनील कुमार और अंकेश का भी भारी नुकसान हुआ है। अपनी आंखों के सामने बेटी की शादी का सामान जलता देख परिवार के लोग बदहवास हो गए और सदमे में बेहोश हो गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से सीएससी भेजा गया।ग्रामीणों का कहना है कि आग इतनी भयावह थी कि किसी को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। जिससे सारा सामान जल गया है। पीड़ित परिवार अब शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है
    1
    शादी की खुशियां माता में बदली चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग 
मझगई-खीरी। मझगई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला खुर्द के मजरा बेला टॉपर में ब्रहस्पतिवार को शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में शादी के लिए जुटाया गया लाखों का सामान, टेंट, गद्दे और कुर्सियां जलकर राख हो गईं। मलबे के ढेर को देख  परिजन सुध-बुध खो बैठे और सदमे के कारण बेहोश हो गए।
जानकारी के अनुसार, बेला टॉपर निवासी राजकुमार की 18 वर्षीय पुत्र मिश्री की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था और हलवाई खाना तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जलते हुए चूल्हे से एक चिंगारी उठी और पास ही लगे टेंट के पर्दे में जा लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरा शादी का मंडप आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि पास जाना मुश्किल था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था। पीड़ित राजकुमार के साथ-साथ सुनील कुमार और अंकेश का भी भारी नुकसान हुआ है। अपनी आंखों के सामने बेटी की शादी का सामान जलता देख परिवार के लोग बदहवास हो गए और सदमे में बेहोश हो गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से सीएससी भेजा गया।ग्रामीणों का कहना है कि आग इतनी भयावह थी कि किसी को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। जिससे सारा सामान जल गया है। पीड़ित परिवार अब शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है
    user_News live 24
    News live 24
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • स्क्रिप्ट फारूख हुसैन लखीमपुर खीरी एंकर लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया के मझगई थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत बेला खुर्द के बेला टॉपर में शादी समारोह की तैयारी के दौरान चूल्हे से उठी चिंगारी से आग लग गई । जिससे वहां अफरा तफरी मच गई बताया जा रहा है गांव निवासी राजकुमार की 18 वर्षीय पुत्र मिश्री की शादी की तैयारी चल रही थी कि अचानक वहां आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । जिससे वहां तफरी मच गई सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची जहां उन्होंने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया लेकिन कब तक सबको चलकर स्वाहा हो चुका था ।हालांकि आग लगने से राजकुमार,सुनील कुमार अंकेश काफी नुकसान हो जाने के कारण वे बेहोश हो गए । यह भी बताया जा रहा है शादी के तैयारी के दौरान जो भी टेंट गद्दे कुर्सियां सहित अन्य सामान आपकी चपेट में आने से जलकर खाक हो गया जिससे उनका लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है । बाइट/=परिवार व ग्रामीण
    4
    स्क्रिप्ट फारूख हुसैन 
लखीमपुर खीरी 
एंकर
लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया के मझगई थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत बेला खुर्द के बेला टॉपर में शादी समारोह की तैयारी के दौरान चूल्हे से उठी चिंगारी से आग लग गई । जिससे वहां अफरा तफरी मच गई बताया जा रहा है गांव निवासी राजकुमार की 18 वर्षीय पुत्र मिश्री की  शादी की तैयारी चल रही थी कि अचानक वहां आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । जिससे वहां तफरी मच गई सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची जहां उन्होंने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया लेकिन कब तक सबको चलकर स्वाहा हो चुका था ।हालांकि आग लगने से राजकुमार,सुनील कुमार अंकेश काफी नुकसान हो जाने के कारण वे बेहोश हो गए । यह भी बताया जा रहा है शादी के तैयारी के दौरान जो भी टेंट गद्दे कुर्सियां सहित अन्य सामान आपकी चपेट में आने से जलकर खाक हो गया जिससे उनका लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है ।
बाइट/=परिवार व ग्रामीण
    user_FH.NEWS
    FH.NEWS
    Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद लखीमपुर-खीरी के अन्य ब्लॉकों में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं, लेकिन पलिया ब्लॉक में अभी तक न तो चयनित अभ्यर्थियों की सूची चस्पा की गई है और न ही किसी को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इस देरी से चयनित सहायिकाएं खासी परेशान हैं और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पलिया में नियुक्ति पत्र वितरण के नाम पर सुविधा शुल्क मांगे जाने की चर्चा भी सामने आ रही है, जिससे अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में जब बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) गीता देवी से जानकारी ली गई तो उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। सीडीपीओ गीता देवी ने बताया कि पलिया ब्लॉक को अब तक न तो चयन सूची प्राप्त हुई है और न ही नियुक्ति पत्र मिले हैं। उन्होंने कहा कि यदि सूची और नियुक्ति पत्र प्राप्त होते, तो उन्हें रोकने का कोई औचित्य नहीं है। जो लोग आरोप लगा रहे हैं, उनके आरोप पूरी तरह निराधार हैं। इधर, चयनित अभ्यर्थियों ने शीघ्र सूची चस्पा कर पारदर्शी तरीके से नियुक्ति पत्र वितरण की मांग की है, ताकि उनकी लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा समाप्त हो सके।
    1
    जनपद लखीमपुर-खीरी के अन्य ब्लॉकों में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं, लेकिन पलिया ब्लॉक में अभी तक न तो चयनित अभ्यर्थियों की सूची चस्पा की गई है और न ही किसी को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इस देरी से चयनित सहायिकाएं खासी परेशान हैं और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार पलिया में नियुक्ति पत्र वितरण के नाम पर सुविधा शुल्क मांगे जाने की चर्चा भी सामने आ रही है, जिससे अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में जब बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) गीता देवी से जानकारी ली गई तो उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
सीडीपीओ गीता देवी ने बताया कि पलिया ब्लॉक को अब तक न तो चयन सूची प्राप्त हुई है और न ही नियुक्ति पत्र मिले हैं। उन्होंने कहा कि यदि सूची और नियुक्ति पत्र प्राप्त होते, तो उन्हें रोकने का कोई औचित्य नहीं है। जो लोग आरोप लगा रहे हैं, उनके आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
इधर, चयनित अभ्यर्थियों ने शीघ्र सूची चस्पा कर पारदर्शी तरीके से नियुक्ति पत्र वितरण की मांग की है, ताकि उनकी लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा समाप्त हो सके।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अपना दल की विधायक पल्लवी पटेल ने गांव के मजमे के बीच SP रविकुमार की क्लास लगायी MLA पल्लवी पटेल- यू केन नॉट से थैंक्यू लाइक दैट SP साहब , मैं अभी आपसे बात कर रही हूं आपने कैसे ThankYou कहके फोन कट कर दिया SP- आप चिल्ला रही है. MLA पल्लवी पटेल- एक महीने में आपने क्या किया बताइये, वक्त चाहिए तो बताइये SP- जल्दी कर देगें MLA पल्लवी पटेल- जल्दी कितना, एक महीना तो हो चुका है. आप समय-सीमा बताइये SP-15 दिन MLA पल्लवी पटेल- याद रखियेगा SP साहब 15 दिन बाद मैं आपके आफिस पहुंच जाऊंगी ThankYou So Much You Too 📍रायबरेली, उत्तरप्रदेश
    1
    अपना दल की विधायक पल्लवी पटेल ने गांव के मजमे के बीच SP रविकुमार की क्लास लगायी
MLA पल्लवी पटेल- यू केन नॉट से थैंक्यू लाइक दैट SP साहब , मैं अभी आपसे बात कर रही हूं आपने कैसे ThankYou कहके फोन कट कर दिया
SP- आप चिल्ला रही है.
MLA पल्लवी पटेल- एक महीने में आपने क्या किया बताइये, वक्त चाहिए तो बताइये
SP- जल्दी कर देगें
MLA पल्लवी पटेल- जल्दी कितना, एक महीना तो हो चुका है. आप समय-सीमा बताइये
SP-15 दिन
MLA पल्लवी पटेल- याद रखियेगा SP साहब 15 दिन बाद मैं आपके आफिस पहुंच जाऊंगी ThankYou So Much You Too
📍रायबरेली, उत्तरप्रदेश
    user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रम
    उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रम
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.