Shuru
Apke Nagar Ki App…
इन दिनों विदेश अमेरिका क्षेत्र पनामा दौरे में* पूर्व सांसद /इंटर नेशनल चेयरमैन ICA मा श्री डॉ चन्द्रपाल सिंह यादव नेता जी सहकारिता की मीटिंग के सिलसिले में अपने सभी पदाधिकारियों के साथ,,,,
Abhishek Jain
इन दिनों विदेश अमेरिका क्षेत्र पनामा दौरे में* पूर्व सांसद /इंटर नेशनल चेयरमैन ICA मा श्री डॉ चन्द्रपाल सिंह यादव नेता जी सहकारिता की मीटिंग के सिलसिले में अपने सभी पदाधिकारियों के साथ,,,,
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सेंवढ़ा सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्वास्थ्य शिविर, 500 मरीजों की जांच दतिया के सेंवढ़ा सिविल अस्पताल में मंगलवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में करीब 500 मरीजों की जांच की गई। नेत्र, दंत, स्त्री रोग, बाल रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श और उपचार दिया। कुछ मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह दी गई। बीएमओ डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाया।1
- *सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस* *दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार* सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? *डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी* परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। *विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल* सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी? मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।1
- सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है।1
- टीकमगढ़।बिजली बिल बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई, 10 मोटरसाइकिलें जब्त, 15 करोड़ बकाया वसूली अभियान तेज़** टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले में विद्युत बिल बकाया वसूली को लेकर विभाग ने अभियान और तेज़ कर दिया है। मुख्य अभियंता येमड़े के निर्देशन में अधीक्षण अभियंता अजमेर सिंह एवं कार्यपालन अभियंता एस.के. सोनी के नेतृत्व में टीकमगढ़ व्रत के अभियंताओं की टीम ने आरईएस विद्युत विभाग क्षेत्र में अब तक 10 उपभोक्ताओं की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। क्षेत्र में कुल ₹15 करोड़ की बकाया राशि वसूली जानी है, जिसके लिए अब तक 1200 से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जा चुके हैं। सहायक अभियंता शुभम त्यागी ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई से पहले नियमानुसार सभी बकायेदार उपभोक्ताओं को फॉर्म वी और फॉर्म सी के माध्यम से नोटिस भेजा गया था, ताकि वे समय रहते बिल जमा कर सकें। इसके बावजूद जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने में रुचि नहीं दिखाई, उनके विरुद्ध संबंधित थाने को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। सहायक अभियंता शुभम त्यागी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय लाइनमैन टीम गठित की गई, जिसने पूरे गांव में जाकर बकायेदार उपभोक्ताओं को बिल भुगतान संबंधी जानकारी दी और वसूली अभियान से अवगत कराया। अब तक हुई प्रमुख कार्रवाइयों में शामिल हैं: - ग्राम अनंतपुरा निवासी हरपा पुत्र परम गड़रिया (सर्विस नंबर 1188005186) — बकाया ₹17,716, मोटरसाइकिल जब्त - ग्राम नयाखेरा निवासी नारायण पिता छट्टू अहिरवार (सर्विस नंबर 1188019393) — बकाया ₹28,111, मोटरसाइकिल जब्त - ग्राम मौघाट निवासी नंदलाल पिता गोविंद दास राय (सर्विस नंबर 1188007421) — बकाया ₹25,149, मोटरसाइकिल जब्त मुख्य अभियंता येमड़े ने अपील करते हुए कहा कि सभी बकाया उपभोक्ता समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि कुर्की जैसी कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकाया वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और जो उपभोक्ता समय पर बिल जमा नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कुर्की सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। #MPBreakingNews #mpeb #bcn #bakayadar #kurki #MPNews टीकमगढ़।बिजली बिल बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई, 10 मोटरसाइकिलें जब्त, 15 करोड़ बकाया वसूली अभियान तेज़** टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले में विद्युत बिल बकाया वसूली को लेकर विभाग ने अभियान और तेज़ कर दिया है। मुख्य अभियंता येमड़े के निर्देशन में अधीक्षण अभियंता अजमेर सिंह एवं कार्यपालन अभियंता एस.के. सोनी के नेतृत्व में टीकमगढ़ व्रत के अभियंताओं की टीम ने आरईएस विद्युत विभाग क्षेत्र में अब तक 10 उपभोक्ताओं की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। क्षेत्र में कुल ₹15 करोड़ की बकाया राशि वसूली जानी है, जिसके लिए अब तक 1200 से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जा चुके हैं। सहायक अभियंता शुभम त्यागी ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई से पहले नियमानुसार सभी बकायेदार उपभोक्ताओं को फॉर्म वी और फॉर्म सी के माध्यम से नोटिस भेजा गया था, ताकि वे समय रहते बिल जमा कर सकें। इसके बावजूद जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने में रुचि नहीं दिखाई, उनके विरुद्ध संबंधित थाने को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। सहायक अभियंता शुभम त्यागी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय लाइनमैन टीम गठित की गई, जिसने पूरे गांव में जाकर बकायेदार उपभोक्ताओं को बिल भुगतान संबंधी जानकारी दी और वसूली अभियान से अवगत कराया। अब तक हुई प्रमुख कार्रवाइयों में शामिल हैं: - ग्राम अनंतपुरा निवासी हरपा पुत्र परम गड़रिया (सर्विस नंबर 1188005186) — बकाया ₹17,716, मोटरसाइकिल जब्त - ग्राम नयाखेरा निवासी नारायण पिता छट्टू अहिरवार (सर्विस नंबर 1188019393) — बकाया ₹28,111, मोटरसाइकिल जब्त - ग्राम मौघाट निवासी नंदलाल पिता गोविंद दास राय (सर्विस नंबर 1188007421) — बकाया ₹25,149, मोटरसाइकिल जब्त मुख्य अभियंता येमड़े ने अपील करते हुए कहा कि सभी बकाया उपभोक्ता समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि कुर्की जैसी कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकाया वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और जो उपभोक्ता समय पर बिल जमा नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कुर्की सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। #MPBreakingNews #mpeb #bcn #bakayadar #kurki #MPNews1
- दो युवकों के साथ मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल रायसेन में दो युवको के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल। दो युवकों के साथ चार युवक कर रहे है खुलेआम मारपीट। लाठी डंडों से खुलेआम बेख़ौफ़ कर रहे है जमकर मारपीट। नेशनल हाइवे 12 ओबैदुल्लाहगंज थाना क्षेत्र की घटना। पुलिस का कहना है की हमारे पास नहीं है अभी तक मारपीट होने की कोई सूचना। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने से पुलिस अब आई है हरकत में। मारपीट करने वाले और पिटने बाले किसी पक्ष ने नहीं की पुलिस में शिकायत। पुलिस अब ख़ुद जानकारी जुटाकर करेगी आगे की कार्रवाई।।1
- टहरौली में भैंस चोरी का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप से चोरी की भैंसें बरामद टहरौली। थाना टहरौली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो भैंसें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिकअप में भैंसों को लादकर बेचने के लिए ले जा रहे थे। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिलोरी तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामले में वांछित दो आरोपी पिकअप वाहन से चोरी की भैंसें लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव और दिलीप उर्फ दीपू को पिकअप संख्या UP 93 T 1578 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक जमा तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंसें और 1,300 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह ने पुलिस कार्रवाई और चोरी की घटना के खुलासे की जानकारी दी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रभाकांत साहू, अश्वनी कुमार, गिरजेश सिंह, कांस्टेबल सुभाष कुमार और धर्मेन्द्र कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। अन्य घटनाओं और संभावित सहयोगियों की भी जांच की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाओं को लेकर पशुपालकों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर भैंस चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित साथियों की भूमिका की जांच करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता या चोरी के आरोपियों को संरक्षण देने की बात सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस की कार्रवाई के बाद पशुपालकों में राहत की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि भैंस चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए मामले की तह तक पहुंचकर गिरोह से जुड़े संभावित अन्य लोगों की भूमिका भी उजागर की जाए।1
- दतिया कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, स्थाई वारंटी भी पकड़ा दतिया में कोतवाली पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो फरार आरोपियों प्रशांत यादव और यश यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद की। वहीं रवि अहिरवार के पास से 315 बोर का अवैध कट्टा और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी करण वाल्मीकि को भी गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन और अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।1
- भाण्डेर में कच्ची शराब के कथित कारोबार पर सवाल, लहार-सरसई रोड किनारे शराबखोरी का वीडियो वायरल, जांच की मांग भांडेर थाना क्षेत्र में कथित अवैध कच्ची शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार दोपहर 02 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़क किनारे शराब की महफिलें दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लहार रोड, चिरागांव रोड, सरसई रोड और दतिया रोड के आसपास अवैध शराब बिक्री और सेवन की शिकायतें सामने आती रही हैं। आरोप है कि शाम के समय सड़क किनारे शराबखोरी से राहगीरों को परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और आबकारी विभाग से वायरल वीडियो की जांच कर वास्तविकता सामने लाने तथा अवैध बिक्री की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।1
- ललितपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम गुंदरापुर में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर गर्भवती विवाहिता के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने और उपचार के दौरान उसकी मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि उसके साथ गंभीर मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामला गंभीर आरोपों से जुड़ा है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। #instagram #adarshnews #news #वायरल #ललितपुर ललितपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम गुंदरापुर में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर गर्भवती विवाहिता के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने और उपचार के दौरान उसकी मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि उसके साथ गंभीर मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामला गंभीर आरोपों से जुड़ा है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। #instagram #adarshnews #news #वायरल #ललितपुर1