Shuru
Apke Nagar Ki App…
अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का किया आह्वान अभिनेत्री ने लोगों से फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और नशे के खिलाफ एकजुट होकर सकारात्मक संदेश देने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 27 सितंबर 2026 को फरीदाबाद हाफ मैराथन को बतौर मुख्यातिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। #FaridabadHalfMarathon #FitHaryana #NashaMuktHaryana
माथुर पत्रकार
अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का किया आह्वान अभिनेत्री ने लोगों से फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और नशे के खिलाफ एकजुट होकर सकारात्मक संदेश देने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 27 सितंबर 2026 को फरीदाबाद हाफ मैराथन को बतौर मुख्यातिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। #FaridabadHalfMarathon #FitHaryana #NashaMuktHaryana
More news from हरियाणा and nearby areas
- अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का किया आह्वान अभिनेत्री ने लोगों से फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और नशे के खिलाफ एकजुट होकर सकारात्मक संदेश देने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 27 सितंबर 2026 को फरीदाबाद हाफ मैराथन को बतौर मुख्यातिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। #FaridabadHalfMarathon #FitHaryana #NashaMuktHaryana1
- पलवल में अफसर शाही चरमसीमा पर है। पब्लिक हेल्थ विभाग सुनने को राजी नहीं होते। पब्लिक हेल्थ विभाग के ठेकेदार को सूचना देने के बाद मैन हॉल पर ढक्कन नहीं होते। और न ही रुके हुए सीवर की खबर करने के बाद सुनवाई नहीं होती। यह पलवल की जनता का कहना है। 🚨 खुले मैनहोल ने ली मासूम बच्ची की जान — प्रशासन की लापरवाही कब तक? होडल विधानसभा के भेंडोली गांव के दलित परिवार से संबंध रखने वाले श्री भारत की चार वर्षीय मासूम बच्ची पलवल शहर की प्रकाश कॉलोनी में अपने घर के सामने खेलते समय खुले मैनहोल में गिर गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासन की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। शहर में खुले मैनहोल और बदहाल सीवरेज व्यवस्था आम नागरिकों की जान के लिए खतरा बनी हुई है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इतनी दर्दनाक घटना के बावजूद अभी तक पब्लिक हेल्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि— 🔴 जिम्मेदार JE, SDO और XEN सहित संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदार के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। 🔴 पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए। 🔴 पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए। 🔴 पलवल शहर के सभी खुले मैनहोल तत्काल बंद कराए जाएं और खतरनाक सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। एक मासूम की जान चली गई—अब किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी न झेलनी पड़े। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करती है। यह कहना है नेत्रपाल अधन जी का।2
- सुदर्शन राष्ट्र निर्माण की दिल्ली एनसीआर और हरियाणा की टीम पहुंची गणेश पूजन महोत्सव में1
- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स में 80 खिलाड़ी हरियाणा प्रदेश से भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हरियाणा के खिलाडियों की तरफ पूरा देश देख रहा है कि जब हरियाणा के खिलाडी वतन वापस लौटेंगे तो वह मेडल के साथ लौटेंगे और तिरंगे को मान,अभिमान एवं सम्मान के लिए जापान में फहराकर आएगें। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार को पलवल के गांव बामनीखेड़ा में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय नमो क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। खेल राज्य मंत्री मैच खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज रावत, मार्किट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी,मोनू कालड़ा भी मौजूद थे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में नमो क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना है और युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य नमो क्रिकेट लीग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नमो क्रिकेट लीग में 100 से ज्यादा टीमें हिस्सा ले रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य करेगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा नशे से दूर रहने,जीवन में अनुशासन में रहने तथा देश के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प भी लेकर जाएगें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं को नशे से दूर रहने तथा नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेकर चल रहे है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक विचार पैदा होगें। उन्होंने कहा कि नामे क्रिकेट टीम में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडी भाग ले रहे है।3
- आधुनिक मशीनों से तैयार होंगे स्कूल ड्रेस समेत सभी प्रकार के रेडीमेड कपड़े रफीक खान पिनंगवा, 20 सितंबर। पिनंगवा कस्बे में अब आधुनिक मशीनों के माध्यम से स्कूल ड्रेस से लेकर बाजार में बिकने वाले विभिन्न प्रकार के रेडीमेड कपड़े तैयार किए जाएंगे। इसके लिए प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु ने प्रतिष्ठान का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि रोजगार छोटा हो या बड़ा, युवाओं को रोजगार के अवसरों की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से मेहनत और हुनर के साथ आगे बढ़ने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं, जिससे युवाओं को अपने क्षेत्र में ही काम मिल सकेगा। इस अवसर पर आसपास के गांवों और पिनंगवा कस्बे के अनेक जिम्मेदार लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। वीडियो कैप्शन: प्रतिष्ठान में लगी आधुनिक मशीनें।2
- पल्ला इंजिनियरिंग कॉलेज YMD कॉलेज को लेकर नूंह विधायक ने चौधरी जाकिर हुसैन पर फिर साधा तीखा निशाना? पल्ला इंजिनियरिंग कॉलेज YMD कॉलेज को लेकर नूंह विधायक ने चौधरी जाकिर हुसैन पर फिर साधा तीखा निशाना?1
- 'प्रधानमंत्री सोलर ऊर्जा' योजना से ग्रामीण परिवारों को मिल रहा लाभ *'सेवा संकल्प अभियान :'* *- गांव निवासी वेद प्रकाश 2 किलोवाट का सोलर पैनल बना बिजली बचत का माध्यम* *- केंद्र व हरियाणा सरकार की पहल से आमजन को मिल रहा आर्थिक लाभ* *- जिला प्रशासन के सहयोग से सरकारी योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन से योजनाओं का लाभ पहुंच रहा पात्र परिवारों तक* *पलवल, 20 सितंबर।* प्रधानमंत्री सोलर ऊर्जा योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बिजली की बचत और आर्थिक राहत का माध्यम बन रही है। गांव मांदकोल जिला पलवल निवासी वेद प्रकाश ने सरकार की योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर पर 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया है। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद उन्हें बिजली के बिल में काफी फायदा मिल रहा है। वेद प्रकाश ने बताया कि सरकार की ओर से उन्हें सोलर पैनल लगवाने का लाभ मिला है। योजना के तहत उन्हें दो सब्सिडी मिलनी हैं, जिनमें से एक सब्सिडी उन्हें प्राप्त हो चुकी है, जबकि दूसरी सब्सिडी की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा के उपयोग से बिजली की खपत में बचत हो रही है और इससे उनके परिवार पर बिजली के बिल का आर्थिक बोझ भी कम हुआ है। वेद प्रकाश ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाएं आम परिवारों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से लोगों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के साथ-साथ बिजली खर्च में भी राहत मिल रही है। लाभार्थी प्रकाश ने केंद्र एवं हरियाणा सरकार का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी से आम नागरिकों के लिए सोलर पैनल लगवाना आसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन पलवल द्वारा उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में सरकारी योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन और लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयासों की भी सराहना की। वेद प्रकाश ने अन्य ग्रामीण परिवारों से भी सरकार की सोलर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी लेने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाना आर्थिक बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। 0001